Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामपुर पुल के पास सड़क हादसा ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मारी बनखेड़ी जबलपुर हाईवे रोड पर तेज़ रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मारी दो व्यक्ति हुए घायल
न्यूज नर्मदापुरम
रामपुर पुल के पास सड़क हादसा ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मारी बनखेड़ी जबलपुर हाईवे रोड पर तेज़ रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मारी दो व्यक्ति हुए घायल
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संकल्प फाउंडेशन ने कराई 21 किमी मैराथन, रास्ते में पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत बारिश भी नहीं रोक पाई जज्बा, पिपरिया से बनखेड़ी तक दौड़े युवा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संकल्प फाउंडेशन ने कराई 21 किमी मैराथन, रास्ते में पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत 09/8/2026 छगन कुशवाहा पिपरिया। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संकल्प फाउंडेशन पिपरिया द्वारा पिपरिया से बनखेड़ी तक 21 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मंगलवार चौराहे से शुरू हुई मैराथन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। देशभक्ति और जज्बे से भरे धावकों ने बारिश के बीच भी दौड़ जारी रखी। मैराथन मंगलवार चौराहे से शुरू होकर सांडिया रोड, रिपटा मंदिर होते हुए आगे बढ़ी। रिपटा मंदिर के पास अरुण मीरा गढ़वाल ने मैराथन में शामिल छात्र-छात्राओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। धावकों के उत्साहवर्धन के लिए मार्ग में लोगों ने भी उनका हौसला बढ़ाया। सिलारी चौराहे के आसपास बारिश शुरू होने के बावजूद मैराथन में शामिल विद्यार्थियों का उत्साह और बढ़ गया। बारिश की बूंदों के बीच धावक पूरे जोश के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते नजर आए। 21 किलोमीटर की इस दौड़ का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच का संदेश देना रहा। आयोजकों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित इस मैराथन के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रप्रेम और फिटनेस के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। बारिश के बावजूद विद्यार्थियों की भागीदारी और उत्साह ने आयोजन को खास बना दिया।1
- मूंग खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्थाओं को लेकर किसान मजदूर महासंघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पिपरिया मूंग उपार्जन केंद्रों पर व्याप्त अव्यवस्थाओं, कुप्रबंधन और जाम की स्थिति को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ (ट्रेड यूनियन), जिला नर्मदापुरम ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग की है। महासंघ के जिला अध्यक्ष शिवराज राजौरिया द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि जिले के अन्नदाता किसान मूंग उपार्जन के लिए निर्धारित खरीदी केंद्रों पर व्यवस्थागत कमियों के कारण परेशान हो रहे हैं। पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से किसानों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेबर और संसाधनों की कमी से धीमी तुलाई महासंघ ने ज्ञापन में बताया कि खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त लेबर और तुलाई के संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण खरीदी प्रक्रिया धीमी गति से चल रही है। स्लॉट बुक होने के बाद बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन उसके अनुपात में समितियों के पास पर्याप्त मजदूर और आवश्यक संसाधन नहीं हैं। इसके चलते किसानों को अपनी उपज की तुलाई के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पहुंचने से कई खरीदी केंद्रों पर जाम जैसी स्थिति भी निर्मित हो रही है। पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सभी मूंग खरीदी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में मजदूर, तुलाई के संसाधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएं। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। महासंघ ने प्रशासन से किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण कर मूंग खरीदी प्रक्रिया को सुचारु, तेज और व्यवस्थित कराने की मांग की है।3
- पचमढ़ी की सतपुड़ा वादियों में उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले दिन 2 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नर्मदापुरम। सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी इन दिनों श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगी हुई है। नागद्वारी मेले के पहले ही दिन लगभग 2 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आस्था का परिचय दिया। पचमढ़ी और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं का रेला लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।जिला प्रशासन ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। कलेक्टर सोमेश मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन के मार्गदर्शन में प्रशासनिक अमला लगातार निगरानी कर रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, यातायात और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं मजबूत नागद्वारी मार्ग पर पुलिस बल, होमगार्ड और स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक उपचार केंद्र, एम्बुलेंस और चिकित्सा दल भी तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। प्राकृतिक सौंदर्य के बीच भक्ति का अद्भुत संगम सतपुड़ा की हरी-भरी वादियों और पहाड़ियों के बीच स्थित नागद्वारी धाम में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। श्रद्धालु कठिन पहाड़ी मार्ग तय कर बाबा के दर्शन कर रहे हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से की अपील प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों का उपयोग करने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना है, जिसके लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी तैयार रखी गई हैं। पचमढ़ी की वादियों में इन दिनों आस्था, प्रकृति और जनसैलाब का जो अद्भुत दृश्य दिखाई दे रहा है, वह पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बीच प्रशासन लगातार व्यवस्था बनाए रखने में जुटा हुआ है।4
- आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कुसुम मालपानी कन्या विद्यालय में नगर पालिका टीम के सहयोग से भव्य 'हर घर तिरंगा' जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री हरीश मालवीय, श्रीमती रोहिणी मजूमदार और नगर पालिका टीम के सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नगर में जागरूकता फैलाई और नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। #HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #KusumMalpaniSchool #Patriotism #TirangaYatra आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कुसुम मालपानी कन्या विद्यालय में नगर पालिका टीम के सहयोग से भव्य 'हर घर तिरंगा' जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री हरीश मालवीय, श्रीमती रोहिणी मजूमदार और नगर पालिका टीम के सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नगर में जागरूकता फैलाई और नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। #HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #KusumMalpaniSchool #Patriotism #TirangaYatra1
- नागद्वारी मेला-2026, पचमढ़ी #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Madhya Pradesh Tourism1
- रन फ़ॉर नेशन 21 किलोमीटर मैराथन राष्ट्रभक्ति अनुशासन और युवाशक्ति का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला बारिश में भी नहीं थमा देशभक्ति का जज्बा, 21 किलोमीटर दौड़ा युवा1
- नर्मदापुरम जिले में मानसून सक्रिय: डोलरिया समेत कई ब्लॉकों में बारिश, अगले तीन दिन जारी रहेगा दौर सुबह से बदला मौसम का मिजाज, काले बादल और तेज बौछारों से लोगों को उमस से राहत नर्मदापुरम। जिले भर में मानसून की सक्रियता के चलते 9 अगस्त 2026 को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। नर्मदापुरम, इटारसी, डोलरिया, सिवनी मालवा, पिपरिया और पचमढ़ी सहित जिले के कई विकासखंडों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार स्थानीय वेदर सिस्टम सक्रिय होने के कारण अगले तीन दिन यानी 11 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस मानसूनी सीजन में अब तक नर्मदापुरम जिले में औसतन करीब 16 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है, जिससे नदी-नालों और जलस्रोतों में जलस्तर बढ़ा है तथा किसानों को खरीफ फसलों के लिए पर्याप्त नमी मिल रही है। नर्मदापुरम शहर में झमाझम बारिश नर्मदापुरम शहर में दोपहर के समय अचानक काले बादल छा गए और करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। कई प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया और तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस से राहत मिली। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शहर में 8 से 10 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई। इटारसी में तेज हवाओं के साथ बारिश इटारसी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ मध्यम से तेज बारिश का दौर देखा गया। रेलवे स्टेशन क्षेत्र और कुछ निचली बस्तियों में जलभराव जैसी स्थिति बनी रही। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की है। डोलरिया क्षेत्र में किसानों के लिए राहत डोलरिया ब्लॉक में सुबह से रुक-रुक कर रिमझिम और मध्यम बारिश हो रही है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह वर्षा सोयाबीन, मक्का और अन्य खरीफ फसलों के लिए लाभदायक मानी जा रही है। हालांकि लगातार वर्षा के कारण खेतों में अधिक पानी जमा होने की स्थिति में किसानों को जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है। सिवनी मालवा में बादलों का डेरा सिवनी मालवा ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें दर्ज की गईं। क्षेत्र में पूरे दिन घने बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के कारण मौसम सुहावना बना रहा। पचमढ़ी में बढ़ी ठंडक पचमढ़ी में पहाड़ी क्षेत्रों पर घने कोहरे के बीच लगातार रिमझिम फुहारें पड़ रही हैं। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और पर्यटकों के लिए मौसम बेहद आकर्षक हो गया है। पिपरिया और अन्य क्षेत्रों में भी बौछारें पिपरिया, बनखेड़ी और सोहागपुर क्षेत्र में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहे तथा कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बिजली चमकने की घटनाएं सामने आईं। मौसम विभाग का अलर्ट मौसम वैज्ञानिक वी.एस. यादव के अनुसार जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने आकाशीय बिजली चमकने के दौरान नागरिकों को पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहने की सलाह दी है।अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार: - 9 अगस्त: हल्की से मध्यम बारिश, कुछ स्थानों पर तेज बौछारें - 10 अगस्त: गरज-चमक के साथ कई क्षेत्रों में वर्षा - 11 अगस्त: रुक-रुक कर बारिश और बादल छाए रहने की संभावना प्रशासन ने नागरिकों से मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। किसानों को खेतों की जल निकासी पर विशेष ध्यान देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आकाशीय बिजली से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।3
- रामपुर पुल पर ट्रक ओर बोलेरा की हुई भिड़ंत, दो घायल, मंगलवारा थाना क्षेत्र का मामला नर्मदापुरम - पिपरिया के मंगलवारा थाना क्षेत्र के रामपुर पुल के पास बनखेड़ी तरफ से आ रहे ट्रक एवं पिपरिया तरफ से जा रही बोलेरो को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें दो लोग घायल हो गए । सूत्रों की माने तो ट्रक चालक तेज रफ़्तार मे चला रहा था, मौके पर मौजूद नगर रक्षा समिति सदस्य अजय सराठे और राहगीरो की मदद से घायलो को पहुंचाया अस्पताल, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया । बताया जा रहा है की बोलेरो टड़ा निवासी पटेल की है बोलेरो मे घायल व्यक्ति राम खिलान एवं अभिषेक पटेल को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया, मंगलवारा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर मौके पर पहुंच कार्यवाही की ।4