logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामपुर पुल पर ट्रक ओर बोलेरा की हुई भिड़ंत, दो घायल, मंगलवारा थाना क्षेत्र का मामला नर्मदापुरम - पिपरिया के मंगलवारा थाना क्षेत्र के रामपुर पुल के पास बनखेड़ी तरफ से आ रहे ट्रक एवं पिपरिया तरफ से जा रही बोलेरो को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें दो लोग घायल हो गए । सूत्रों की माने तो ट्रक चालक तेज रफ़्तार मे चला रहा था, मौके पर मौजूद नगर रक्षा समिति सदस्य अजय सराठे और राहगीरो की मदद से घायलो को पहुंचाया अस्पताल, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया । बताया जा रहा है की बोलेरो टड़ा निवासी पटेल की है बोलेरो मे घायल व्यक्ति राम खिलान एवं अभिषेक पटेल को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया, मंगलवारा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर मौके पर पहुंच कार्यवाही की ।

1 hr ago
user_Pankaj Pal
Pankaj Pal
पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

रामपुर पुल पर ट्रक ओर बोलेरा की हुई भिड़ंत, दो घायल, मंगलवारा थाना क्षेत्र का मामला नर्मदापुरम - पिपरिया के मंगलवारा थाना क्षेत्र के रामपुर पुल के पास बनखेड़ी तरफ से आ रहे ट्रक एवं पिपरिया तरफ से जा रही बोलेरो को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें दो लोग घायल हो गए । सूत्रों की माने तो ट्रक चालक तेज रफ़्तार मे चला रहा था, मौके पर मौजूद नगर रक्षा समिति सदस्य अजय सराठे और राहगीरो की मदद से घायलो को पहुंचाया अस्पताल, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया । बताया जा रहा है की बोलेरो टड़ा निवासी पटेल की है बोलेरो मे घायल व्यक्ति राम खिलान एवं अभिषेक पटेल को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया, मंगलवारा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर मौके पर पहुंच कार्यवाही की ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नागद्वारी मेला को देखते हुए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ने अपील की सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ने बिना सत्यापन के किसी भी खबर को आगे नहीं प्रसारित करने की अपील की
    1
    नागद्वारी मेला को देखते हुए सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ने अपील की
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ने  बिना सत्यापन के किसी भी खबर को आगे नहीं प्रसारित करने की अपील की
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संकल्प फाउंडेशन ने कराई 21 किमी मैराथन, रास्ते में पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत बारिश भी नहीं रोक पाई जज्बा, पिपरिया से बनखेड़ी तक दौड़े युवा स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संकल्प फाउंडेशन ने कराई 21 किमी मैराथन, रास्ते में पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत 09/8/2026 छगन कुशवाहा पिपरिया। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संकल्प फाउंडेशन पिपरिया द्वारा पिपरिया से बनखेड़ी तक 21 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मंगलवार चौराहे से शुरू हुई मैराथन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। देशभक्ति और जज्बे से भरे धावकों ने बारिश के बीच भी दौड़ जारी रखी। मैराथन मंगलवार चौराहे से शुरू होकर सांडिया रोड, रिपटा मंदिर होते हुए आगे बढ़ी। रिपटा मंदिर के पास अरुण मीरा गढ़वाल ने मैराथन में शामिल छात्र-छात्राओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। धावकों के उत्साहवर्धन के लिए मार्ग में लोगों ने भी उनका हौसला बढ़ाया। सिलारी चौराहे के आसपास बारिश शुरू होने के बावजूद मैराथन में शामिल विद्यार्थियों का उत्साह और बढ़ गया। बारिश की बूंदों के बीच धावक पूरे जोश के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते नजर आए। 21 किलोमीटर की इस दौड़ का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच का संदेश देना रहा। आयोजकों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित इस मैराथन के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रप्रेम और फिटनेस के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। बारिश के बावजूद विद्यार्थियों की भागीदारी और उत्साह ने आयोजन को खास बना दिया।
    1
    स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संकल्प फाउंडेशन ने कराई 21 किमी मैराथन, रास्ते में पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत
बारिश भी नहीं रोक पाई जज्बा, पिपरिया से बनखेड़ी तक दौड़े युवा
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संकल्प फाउंडेशन ने कराई 21 किमी मैराथन, रास्ते में पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत
09/8/2026 छगन कुशवाहा
पिपरिया। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संकल्प फाउंडेशन पिपरिया द्वारा पिपरिया से बनखेड़ी तक 21 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मंगलवार चौराहे से शुरू हुई मैराथन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। देशभक्ति और जज्बे से भरे धावकों ने बारिश के बीच भी दौड़ जारी रखी।
मैराथन मंगलवार चौराहे से शुरू होकर सांडिया रोड, रिपटा मंदिर होते हुए आगे बढ़ी। रिपटा मंदिर के पास अरुण मीरा गढ़वाल ने मैराथन में शामिल छात्र-छात्राओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। धावकों के उत्साहवर्धन के लिए मार्ग में लोगों ने भी उनका हौसला बढ़ाया।
सिलारी चौराहे के आसपास बारिश शुरू होने के बावजूद मैराथन में शामिल विद्यार्थियों का उत्साह और बढ़ गया। बारिश की बूंदों के बीच धावक पूरे जोश के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते नजर आए। 21 किलोमीटर की इस दौड़ का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच का संदेश देना रहा।
आयोजकों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित इस मैराथन के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रप्रेम और फिटनेस के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। बारिश के बावजूद विद्यार्थियों की भागीदारी और उत्साह ने आयोजन को खास बना दिया।
    user_Chhagan Kushawaha
    Chhagan Kushawaha
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जलाशय में उतरी बाड़ी पुलिस की रेस्क्यू बोट, थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने लिया ट्रायल बारिश के मौसम में किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी, पानी में बोट चलाकर जांची संचालन क्षमता और रेस्क्यू व्यवस्था बाड़ी। बारिश के मौसम में जलाशयों में बढ़ते जलस्तर और संभावित हादसों को देखते हुए बाड़ी पुलिस ने आपदा एवं बचाव कार्यों को लेकर अपनी तैयारियों को मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को बाड़ी थाने की रेस्क्यू बोट को जलाशय में उतारकर उसका ट्रायल किया गया। पुलिस टीम ने पानी में बोट का संचालन कर उसकी कार्यक्षमता और रेस्क्यू के दौरान उपयोगिता को परखा। थाना प्रभारी बाड़ी जेपी त्रिपाठी की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों एवं रेस्क्यू टीम ने जलाशय में बोट चलाकर विभिन्न परिस्थितियों में उसके संचालन का जायजा लिया। ट्रायल के दौरान टीम के सदस्यों ने सुरक्षा उपकरणों के साथ बोट में सवार होकर पानी में उसकी गति, संतुलन और नियंत्रण व्यवस्था को जांचा। आपात स्थिति में तत्काल पहुंचेगी रेस्क्यू टीम बारिश के दिनों में जलाशयों और नदी-नालों में अचानक जलस्तर बढ़ने के साथ हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में किसी व्यक्ति के पानी में फंसने या डूबने जैसी स्थिति सामने आने पर बचाव दल का समय पर घटनास्थल तक पहुंचना बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसी उद्देश्य से रेस्क्यू बोट को पानी में उतारकर उसका व्यावहारिक परीक्षण किया गया। ट्रायल के दौरान पुलिस टीम ने बोट के संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। पानी में बोट को चलाकर यह परखा गया कि आवश्यकता पड़ने पर रेस्क्यू टीम किस प्रकार जलाशय के भीतर पहुंचकर बचाव अभियान संचालित कर सकती है। पुलिस की तैयारियों का लिया गया जायजा थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी की मौजूदगी में हुए ट्रायल के दौरान रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने आवश्यक सुरक्षा सावधानियों का पालन किया। लाइफ जैकेट सहित सुरक्षा संसाधनों के साथ टीम ने बोट के संचालन का परीक्षण किया। पुलिस की इस कवायद को बारिश के दौरान होने वाली संभावित जल दुर्घटनाओं से निपटने की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रेस्क्यू बोट को पहले से तैयार रखने का फायदा यह होगा कि जरूरत पड़ने पर पुलिस और बचाव दल को जल क्षेत्र में पहुंचने के लिए अतिरिक्त संसाधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। जलाशय क्षेत्रों में पुलिस की नजर बारिश के मौसम में जलाशयों का जलस्तर लगातार बदलता रहता है। ऐसे में पुलिस द्वारा जलाशय क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। रेस्क्यू बोट का ट्रायल इसी तैयारी का हिस्सा है, ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में उपलब्ध संसाधनों का तत्काल उपयोग किया जा सके। बाड़ी पुलिस की इस तैयारी से यह संकेत मिलता है कि संभावित आपदा या जल दुर्घटना की स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्रवाई के लिए टीम को तैयार रखने पर जोर दिया जा रहा है। शनिवार को जलाशय में किया गया रेस्क्यू बोट का ट्रायल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।
    2
    जलाशय में उतरी बाड़ी पुलिस की रेस्क्यू बोट, थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने लिया ट्रायल
बारिश के मौसम में किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी, पानी में बोट चलाकर जांची संचालन क्षमता और रेस्क्यू व्यवस्था
बाड़ी। बारिश के मौसम में जलाशयों में बढ़ते जलस्तर और संभावित हादसों को देखते हुए बाड़ी पुलिस ने आपदा एवं बचाव कार्यों को लेकर अपनी तैयारियों को मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को बाड़ी थाने की रेस्क्यू बोट को जलाशय में उतारकर उसका ट्रायल किया गया। पुलिस टीम ने पानी में बोट का संचालन कर उसकी कार्यक्षमता और रेस्क्यू के दौरान उपयोगिता को परखा।
थाना प्रभारी बाड़ी जेपी त्रिपाठी की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों एवं रेस्क्यू टीम ने जलाशय में बोट चलाकर विभिन्न परिस्थितियों में उसके संचालन का जायजा लिया। ट्रायल के दौरान टीम के सदस्यों ने सुरक्षा उपकरणों के साथ बोट में सवार होकर पानी में उसकी गति, संतुलन और नियंत्रण व्यवस्था को जांचा।
आपात स्थिति में तत्काल पहुंचेगी रेस्क्यू टीम
बारिश के दिनों में जलाशयों और नदी-नालों में अचानक जलस्तर बढ़ने के साथ हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में किसी व्यक्ति के पानी में फंसने या डूबने जैसी स्थिति सामने आने पर बचाव दल का समय पर घटनास्थल तक पहुंचना बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसी उद्देश्य से रेस्क्यू बोट को पानी में उतारकर उसका व्यावहारिक परीक्षण किया गया।
ट्रायल के दौरान पुलिस टीम ने बोट के संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। पानी में बोट को चलाकर यह परखा गया कि आवश्यकता पड़ने पर रेस्क्यू टीम किस प्रकार जलाशय के भीतर पहुंचकर बचाव अभियान संचालित कर सकती है।
पुलिस की तैयारियों का लिया गया जायजा
थाना प्रभारी जेपी त्रिपाठी की मौजूदगी में हुए ट्रायल के दौरान रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने आवश्यक सुरक्षा सावधानियों का पालन किया। लाइफ जैकेट सहित सुरक्षा संसाधनों के साथ टीम ने बोट के संचालन का परीक्षण किया।
पुलिस की इस कवायद को बारिश के दौरान होने वाली संभावित जल दुर्घटनाओं से निपटने की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रेस्क्यू बोट को पहले से तैयार रखने का फायदा यह होगा कि जरूरत पड़ने पर पुलिस और बचाव दल को जल क्षेत्र में पहुंचने के लिए अतिरिक्त संसाधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
जलाशय क्षेत्रों में पुलिस की नजर
बारिश के मौसम में जलाशयों का जलस्तर लगातार बदलता रहता है। ऐसे में पुलिस द्वारा जलाशय क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। रेस्क्यू बोट का ट्रायल इसी तैयारी का हिस्सा है, ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में उपलब्ध संसाधनों का तत्काल उपयोग किया जा सके।
बाड़ी पुलिस की इस तैयारी से यह संकेत मिलता है कि संभावित आपदा या जल दुर्घटना की स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्रवाई के लिए टीम को तैयार रखने पर जोर दिया जा रहा है। शनिवार को जलाशय में किया गया रेस्क्यू बोट का ट्रायल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।
    user_रितिक जैन  बाड़ी
    रितिक जैन बाड़ी
    Local News Reporter बाड़ी, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कुसुम मालपानी कन्या विद्यालय में नगर पालिका टीम के सहयोग से भव्य 'हर घर तिरंगा' जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री हरीश मालवीय, श्रीमती रोहिणी मजूमदार और नगर पालिका टीम के सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नगर में जागरूकता फैलाई और नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। ​#HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #KusumMalpaniSchool #Patriotism #TirangaYatra आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कुसुम मालपानी कन्या विद्यालय में नगर पालिका टीम के सहयोग से भव्य 'हर घर तिरंगा' जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री हरीश मालवीय, श्रीमती रोहिणी मजूमदार और नगर पालिका टीम के सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नगर में जागरूकता फैलाई और नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। ​#HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #KusumMalpaniSchool #Patriotism #TirangaYatra
    1
    आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कुसुम मालपानी कन्या विद्यालय में नगर पालिका टीम के सहयोग से भव्य 'हर घर तिरंगा' जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री हरीश मालवीय, श्रीमती रोहिणी मजूमदार और नगर पालिका टीम के सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नगर में जागरूकता फैलाई और नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
​#HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #KusumMalpaniSchool #Patriotism #TirangaYatra
आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत कुसुम मालपानी कन्या विद्यालय में नगर पालिका टीम के सहयोग से भव्य 'हर घर तिरंगा' जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री हरीश मालवीय, श्रीमती रोहिणी मजूमदार और नगर पालिका टीम के सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नगर में जागरूकता फैलाई और नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।
​#HarGharTiranga #AzadiKaAmritMahotsav #KusumMalpaniSchool #Patriotism #TirangaYatra
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नागद्वारी मेला-2026, पचमढ़ी #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Madhya Pradesh Tourism
    1
    नागद्वारी मेला-2026, पचमढ़ी

#narmadapuram 
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Madhya Pradesh Tourism
    user_Deepak sharma
    Deepak sharma
    Newspaper publisher होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बाइक शोरूम रूम संचालक से फोन पर फिरौती मांगी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी बाइक शोरूम संचालक को फोन पर दी धमकी पैसे नहीं देगा तो अस्पताल में लगाएगा
    1
    बाइक शोरूम रूम संचालक से फोन पर फिरौती मांगी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी
बाइक शोरूम संचालक को फोन पर दी धमकी पैसे नहीं देगा तो अस्पताल में लगाएगा
    user_न्यूज नर्मदापुरम
    न्यूज नर्मदापुरम
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • रामपुर पुल पर ट्रक ओर बोलेरा की हुई भिड़ंत, दो घायल, मंगलवारा थाना क्षेत्र का मामला नर्मदापुरम - पिपरिया के मंगलवारा थाना क्षेत्र के रामपुर पुल के पास बनखेड़ी तरफ से आ रहे ट्रक एवं पिपरिया तरफ से जा रही बोलेरो को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें दो लोग घायल हो गए । सूत्रों की माने तो ट्रक चालक तेज रफ़्तार मे चला रहा था, मौके पर मौजूद नगर रक्षा समिति सदस्य अजय सराठे और राहगीरो की मदद से घायलो को पहुंचाया अस्पताल, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया । बताया जा रहा है की बोलेरो टड़ा निवासी पटेल की है बोलेरो मे घायल व्यक्ति राम खिलान एवं अभिषेक पटेल को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया, मंगलवारा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर मौके पर पहुंच कार्यवाही की ।
    4
    रामपुर पुल पर ट्रक ओर बोलेरा की हुई भिड़ंत, दो घायल, मंगलवारा थाना क्षेत्र का मामला
नर्मदापुरम - पिपरिया के मंगलवारा थाना क्षेत्र के रामपुर पुल के पास बनखेड़ी तरफ से आ रहे ट्रक एवं पिपरिया तरफ से जा रही बोलेरो को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें दो लोग घायल हो गए ।
सूत्रों की माने तो ट्रक चालक तेज रफ़्तार मे चला रहा था, मौके पर मौजूद नगर रक्षा समिति सदस्य अजय सराठे और राहगीरो की मदद से घायलो को पहुंचाया अस्पताल, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया ।
बताया जा रहा है की बोलेरो टड़ा निवासी पटेल की है बोलेरो मे घायल व्यक्ति राम खिलान एवं अभिषेक पटेल को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया, मंगलवारा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर मौके पर पहुंच कार्यवाही की ।
    user_Pankaj Pal
    Pankaj Pal
    पिपरिया, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.