logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छतरपुर में बेटी की मौत पर बवाल: मां ने दामाद पर मारपीट कर हत्या का लगाया आरोप, जांच की मांग छतरपुर। जिले के ईशानगर क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका की मां ने दामाद पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, ईशानगर निवासी मालती अहिरवार ने शिकायत में बताया कि उनकी पुत्री सीमा अहिरवार ने 25 अगस्त 2025 को नौगांव निवासी रूपनारायण अहिरवार के साथ कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद द्वारा उनकी पुत्री के साथ विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रहीं। मां का कहना है कि 25 जनवरी 2026 को दामाद ने सीमा के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद उसे ग्वालियर के नवयुग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 5 फरवरी 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटना की शिकायत पहले ही नौगांव थाना, पुलिस अधीक्षक और जिला प्रशासन से की गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ दोबारा आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और तथ्यों के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।

6 hrs ago
user_U Live India
U Live India
Chhatarpur, Madhya Pradesh•
6 hrs ago

छतरपुर में बेटी की मौत पर बवाल: मां ने दामाद पर मारपीट कर हत्या का लगाया आरोप, जांच की मांग छतरपुर। जिले के ईशानगर क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका की मां ने दामाद पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, ईशानगर निवासी मालती अहिरवार ने शिकायत में बताया कि उनकी पुत्री सीमा अहिरवार ने 25 अगस्त 2025 को नौगांव निवासी रूपनारायण अहिरवार के साथ कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद द्वारा उनकी पुत्री के साथ विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रहीं। मां का कहना है कि 25 जनवरी 2026 को दामाद ने सीमा के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद उसे ग्वालियर के नवयुग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 5 फरवरी 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटना की शिकायत पहले ही नौगांव थाना, पुलिस अधीक्षक और जिला प्रशासन से की गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ दोबारा आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और तथ्यों के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • पीरा गांव में पुलिस पर दलितों को धमकाने का आरोप लगाया महिला का कहना है कि मूर्ति स्थापना यथा स्थान पर चाहते हैं।
    1
    पीरा गांव में पुलिस पर दलितों को धमकाने का आरोप लगाया 
महिला का कहना है कि मूर्ति स्थापना यथा स्थान पर चाहते हैं।
    user_U Live India
    U Live India
    Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • छतरपुर जिले के गौरिहार से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। सामाजिक कार्यकर्ता रोमा वर्मा ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्हें सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद राजाराम साहब और प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल उपस्थित रहे। रोमा वर्मा लंबे समय से गरीबों, मजदूरों, महिलाओं और विद्यार्थियों के मुद्दों को लेकर सक्रिय रही हैं। अब उनके राजनीति में आने से क्षेत्रीय राजनीति में नई हलचल देखने को मिल सकती है। 📍 स्थान: भोपाल / गौरिहार (छतरपुर) 🎤 चैनल: Bharat Junction News 👉 ऐसे ही लोकल और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए चैनल को Subscribe करें
    1
    छतरपुर जिले के गौरिहार से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। सामाजिक कार्यकर्ता रोमा वर्मा ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्हें सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद राजाराम साहब और प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल उपस्थित रहे।
रोमा वर्मा लंबे समय से गरीबों, मजदूरों, महिलाओं और विद्यार्थियों के मुद्दों को लेकर सक्रिय रही हैं। अब उनके राजनीति में आने से क्षेत्रीय राजनीति में नई हलचल देखने को मिल सकती है।
📍 स्थान: भोपाल / गौरिहार (छतरपुर)
🎤 चैनल: Bharat Junction News
👉 ऐसे ही लोकल और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए चैनल को Subscribe करें
    user_Bharat Junction News
    Bharat Junction News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Rahul
    1
    Post by Rahul
    user_Rahul
    Rahul
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आसमान में आग का समंदर, पनामा कैनाल पर एक पल में तबाही! ब्रिज पर कारें दौड़ रही थीं, तभी नीचे फटा तेल का टैंकर- VIDEO पनामा सिटी में 'ब्रिज ऑफ द अमेरिकाज' के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है। इसके बाद आसमान में काळा बादल छा गए। इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पनामा सिटी में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब Bridge of the Americas के पास फ्यूल टैंकरों में जोरदार विस्फोट हो गया। इस धमाके के बाद इलाके में भीषण आग लग गई और आसमान में काले धुएं का बड़ा गुबार छा गया। कैसे हुआ हादसा? जानकारी के मुताबिक, बाल्बोआ इलाके के एक ऑयल टैंक फैसिलिटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास खड़े कई टैंकरों को अपनी चपेट में ले लिया और फिर जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि धमाके के समय आग की लपटें सड़क के ऊपर तक फैल गई थीं। पुल से गुजर रहे वाहन चालक घबराकर अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए।
    1
    आसमान में आग का समंदर, पनामा कैनाल पर एक पल में तबाही! ब्रिज पर कारें दौड़ रही थीं, तभी नीचे फटा तेल का टैंकर- VIDEO
पनामा सिटी में 'ब्रिज ऑफ द अमेरिकाज' के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है। इसके बाद आसमान में काळा बादल छा गए। इस हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पनामा सिटी में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब Bridge of the Americas के पास फ्यूल टैंकरों में जोरदार विस्फोट हो गया। इस धमाके के बाद इलाके में भीषण आग लग गई और आसमान में काले धुएं का बड़ा गुबार छा गया।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, बाल्बोआ इलाके के एक ऑयल टैंक फैसिलिटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास खड़े कई टैंकरों को अपनी चपेट में ले लिया और फिर जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई।
सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि धमाके के समय आग की लपटें सड़क के ऊपर तक फैल गई थीं। पुल से गुजर रहे वाहन चालक घबराकर अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए।
    user_Rachna devi
    Rachna devi
    Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • छतरपुर: मारपीट मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, एसपी को सौंपा आवेदन छतरपुर में मारपीट और कथित झूठे आरोपों का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। लखनचंद सेन नामक व्यक्ति ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। आवेदन के अनुसार, 2-3 मार्च की रात ग्राम मोरवा, थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में उनके भाई के साथ गंभीर मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें वह घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद मामले को भटकाने का प्रयास किया गया और कुछ लोगों द्वारा झूठी कहानी गढ़ी गई। उन्होंने यह भी कहा कि उनके भाई का किसी से कोई विवाद नहीं था, बल्कि उन्हें साजिशन फंसाने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित ने आज एसपी कार्यालय में आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और झूठे आरोपों से सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई और जांच के परिणाम का इंतजार किया जा रहा है।
    1
    छतरपुर: मारपीट मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, एसपी को सौंपा आवेदन
छतरपुर में मारपीट और कथित झूठे आरोपों का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। लखनचंद सेन नामक व्यक्ति ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, 2-3 मार्च की रात ग्राम मोरवा, थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में उनके भाई के साथ गंभीर मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें वह घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद मामले को भटकाने का प्रयास किया गया और कुछ लोगों द्वारा झूठी कहानी गढ़ी गई। उन्होंने यह भी कहा कि उनके भाई का किसी से कोई विवाद नहीं था, बल्कि उन्हें साजिशन फंसाने की कोशिश की जा रही है।
पीड़ित ने आज एसपी कार्यालय में आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और झूठे आरोपों से सुरक्षा की मांग की है।
फिलहाल, इस मामले में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई और जांच के परिणाम का इंतजार किया जा रहा है।
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • टीकमगढ़ में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, महिला समेत दो पर जानलेवा हमला—सही रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप टीकमगढ़। जिले के जतारा थाना क्षेत्र के ग्राम जरुआ में जमीन विवाद को लेकर गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित स्वामी प्रसाद यादव (सेवानिवृत्त सूबेदार) ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी बहू गीता यादव और भाई भागीरथ यादव पर जानलेवा हमला किया गया, लेकिन थाना जतारा द्वारा सही रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। आवेदन के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते आरोपी गोवर्धन यादव, बृजपाल यादव सहित अन्य लोग पीड़ित के खेत पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में भागीरथ यादव के कान पर गंभीर चोट आई, जिससे उनका कान कट गया और हाथ में फ्रैक्चर हो गया।वहीं, बहू गीता यादव के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके नाक, मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों से खून बहने लगा। पीड़ित का आरोप है कि हमले के बाद भी आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं कि खेत पर जाने पर जान से मार देंगे। पीड़ित ने यह भी बताया कि खेत में उनकी फसल और मकान है, जिसमें सरिया आदि रखा हुआ है, लेकिन आरोपियों के डर से वह वहां नहीं जा पा रहा है। आरोपियों को प्रभावशाली और दबंग बताते हुए पीड़ित ने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। पीड़ित का कहना है कि पहले दर्ज रिपोर्ट सही तरीके से नहीं लिखी गई और मामले में निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। साथ ही आरोप लगाया गया है कि उनके खिलाफ ही झूठा मामला दर्ज कर दिया गया, जबकि उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उनके ऊपर दर्ज कथित झूठे मामले को हटाने की मांग की है।
    3
    टीकमगढ़ में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, महिला समेत दो पर जानलेवा हमला—सही रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप
टीकमगढ़। जिले के जतारा थाना क्षेत्र के ग्राम जरुआ में जमीन विवाद को लेकर गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित स्वामी प्रसाद यादव (सेवानिवृत्त सूबेदार) ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी बहू गीता यादव और भाई भागीरथ यादव पर जानलेवा हमला किया गया, लेकिन थाना जतारा द्वारा सही रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
आवेदन के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते आरोपी गोवर्धन यादव, बृजपाल यादव सहित अन्य लोग पीड़ित के खेत पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में भागीरथ यादव के कान पर गंभीर चोट आई, जिससे उनका कान कट गया और हाथ में फ्रैक्चर हो गया।वहीं, बहू गीता यादव के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके नाक, मुंह और शरीर के अन्य हिस्सों से खून बहने लगा। पीड़ित का आरोप है कि हमले के बाद भी आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं कि खेत पर जाने पर जान से मार देंगे।
पीड़ित ने यह भी बताया कि खेत में उनकी फसल और मकान है, जिसमें सरिया आदि रखा हुआ है, लेकिन आरोपियों के डर से वह वहां नहीं जा पा रहा है। आरोपियों को प्रभावशाली और दबंग बताते हुए पीड़ित ने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।
पीड़ित का कहना है कि पहले दर्ज रिपोर्ट सही तरीके से नहीं लिखी गई और मामले में निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। साथ ही आरोप लगाया गया है कि उनके खिलाफ ही झूठा मामला दर्ज कर दिया गया, जबकि उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उनके ऊपर दर्ज कथित झूठे मामले को हटाने की मांग की है।
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    46 min ago
  • टीकमगढ़ जिले के विकास खंड बल्देवगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवर्दा में देखिए मिनी स्वर्ग पैड लगाओ जीवन बचाओ श्री अशोक राय जी द्वारा 5000पैड लगाकर एक जीवन की मिसाइल पेस की बुंदेलखंड समृद्ध किसान प्लांटेसटिन के डायरेक्टर रबिंद्र सिंह घोष के द्वारा 5000हजार ब्रकछा रोपड़ करवाया गया 2साल की गारंटी के साथ
    1
    टीकमगढ़ जिले के विकास खंड बल्देवगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवर्दा में देखिए मिनी स्वर्ग पैड लगाओ जीवन बचाओ श्री अशोक राय जी द्वारा 5000पैड लगाकर एक जीवन की मिसाइल पेस की बुंदेलखंड समृद्ध किसान प्लांटेसटिन के डायरेक्टर रबिंद्र सिंह घोष के द्वारा 5000हजार ब्रकछा रोपड़ करवाया गया 2साल की गारंटी के साथ
    user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • छतरपुर के मोरवा कांड में अब तक कोई कार्रवाई नहीं पहले पीड़ित एसपी ऑफिस पहुंचे, लेकिन जब वहां से भी न्याय नहीं मिला तो आज फिर 20-30 लोग जनपद पंचायत कार्यालय छतरपुर की जनसुनवाई में पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। पीड़ितों का आरोप है कि अन्नू महाराज समेत नामजद आरोपी अब भी खुले घूम रहे हैं, और उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। ❗ सवाल ये है — आखिर कब मिलेगा न्याय? क्या पीड़ितों को यूं ही भटकना पड़ेगा? 👉 आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं स्थान - मोरवा, छतरपुर 🎥 पूरी ग्राउंड रिपोर्ट देखें 👇
    1
    छतरपुर के मोरवा कांड में अब तक कोई कार्रवाई नहीं
पहले पीड़ित एसपी ऑफिस पहुंचे, लेकिन जब वहां से भी न्याय नहीं मिला तो आज फिर 20-30 लोग जनपद पंचायत कार्यालय छतरपुर की जनसुनवाई में पहुंचे और ज्ञापन सौंपा।
पीड़ितों का आरोप है कि अन्नू महाराज समेत नामजद आरोपी अब भी खुले घूम रहे हैं, और उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं।
❗ सवाल ये है —
आखिर कब मिलेगा न्याय?
क्या पीड़ितों को यूं ही भटकना पड़ेगा?
👉 आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं
स्थान - मोरवा, छतरपुर 
🎥 पूरी ग्राउंड रिपोर्ट देखें 👇
    user_Bharat Junction News
    Bharat Junction News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.