logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गौरिहार की रोमा वर्मा BSP में शामिल | भोपाल में ली सदस्यता | Chhatarpur News छतरपुर जिले के गौरिहार से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। सामाजिक कार्यकर्ता रोमा वर्मा ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्हें सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद राजाराम साहब और प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल उपस्थित रहे। रोमा वर्मा लंबे समय से गरीबों, मजदूरों, महिलाओं और विद्यार्थियों के मुद्दों को लेकर सक्रिय रही हैं। अब उनके राजनीति में आने से क्षेत्रीय राजनीति में नई हलचल देखने को मिल सकती है। 📍 स्थान: भोपाल / गौरिहार (छतरपुर) 🎤 चैनल: Bharat Junction News 👉 ऐसे ही लोकल और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए चैनल को Subscribe करें

1 hr ago
user_Bharat Junction News
Bharat Junction News
Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

गौरिहार की रोमा वर्मा BSP में शामिल | भोपाल में ली सदस्यता | Chhatarpur News छतरपुर जिले के गौरिहार से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। सामाजिक कार्यकर्ता रोमा वर्मा ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्हें सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद राजाराम साहब और प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल उपस्थित रहे। रोमा वर्मा लंबे समय से गरीबों, मजदूरों, महिलाओं और विद्यार्थियों के मुद्दों को लेकर सक्रिय रही हैं। अब उनके राजनीति में आने से क्षेत्रीय राजनीति में नई हलचल देखने को मिल सकती है। 📍 स्थान: भोपाल / गौरिहार (छतरपुर) 🎤 चैनल: Bharat Junction News 👉 ऐसे ही लोकल और ग्राउंड रिपोर्ट के लिए चैनल को Subscribe करें

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • छतरपुर। जिले के ईशानगर क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका की मां ने दामाद पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार, ईशानगर निवासी मालती अहिरवार ने शिकायत में बताया कि उनकी पुत्री सीमा अहिरवार ने 25 अगस्त 2025 को नौगांव निवासी रूपनारायण अहिरवार के साथ कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद द्वारा उनकी पुत्री के साथ विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रहीं। मां का कहना है कि 25 जनवरी 2026 को दामाद ने सीमा के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद उसे ग्वालियर के नवयुग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 5 फरवरी 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटना की शिकायत पहले ही नौगांव थाना, पुलिस अधीक्षक और जिला प्रशासन से की गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ दोबारा आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और तथ्यों के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।
    1
    छतरपुर। जिले के ईशानगर क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका की मां ने दामाद पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार, ईशानगर निवासी मालती अहिरवार ने शिकायत में बताया कि उनकी पुत्री सीमा अहिरवार ने 25 अगस्त 2025 को नौगांव निवासी रूपनारायण अहिरवार के साथ कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद द्वारा उनकी पुत्री के साथ विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रहीं।
मां का कहना है कि 25 जनवरी 2026 को दामाद ने सीमा के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद उसे ग्वालियर के नवयुग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 5 फरवरी 2026 को सुबह करीब 9:30 बजे उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि घटना की शिकायत पहले ही नौगांव थाना, पुलिस अधीक्षक और जिला प्रशासन से की गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ दोबारा आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और तथ्यों के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।
    user_U Live India
    U Live India
    Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • झाँसी में 5 दिन से लापता किशोरी का शव कुँए से बरामद, हत्या की आशंका
    1
    झाँसी में 5 दिन से लापता किशोरी का शव कुँए से बरामद, हत्या की आशंका
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कार्यक्रम के संबंध में जिलाधिकारी महोबा श्रीमती गजल भारद्वाज
    1
    कार्यक्रम के संबंध में जिलाधिकारी महोबा श्रीमती गजल भारद्वाज
    user_Ashok kumar News repoter
    Ashok kumar News repoter
    Media and information sciences faculty महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान महोबकंठ क्षेत्र के ब्यारजो गांव की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा महोबकंठ/पनवाड़ी। थाना महोबकंठ क्षेत्र के ग्राम ब्यारजो में 23 वर्षीय विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ब्यारजो निवासी उर्मिला पत्नी मंगल अहिरवार (23 वर्ष) ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। मृतका के देवर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि उर्मिला ने अज्ञात कारणों से यह कदम उठाया। घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. आर.जी. शंखवार ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे तीन वर्षीय पुत्र दिव्यांश और एक वर्षीय पुत्री प्रियांशी को छोड़ गई है। घटना की सूचना मृतका के मायके पक्ष को दे दी गई है, जिसके बाद परिजन गांव पहुंचने की तैयारी में जुट गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन की ओर से घटना की सूचना थाना महोबकंठ पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महोबा भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अभी तक मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। यदि किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो मामले की विस्तृत जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उर्मिला का स्वभाव सामान्य था, इसलिए अचानक हुई इस घटना से सभी लोग स्तब्ध हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
    1
    विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
महोबकंठ क्षेत्र के ब्यारजो गांव की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
महोबकंठ/पनवाड़ी। थाना महोबकंठ क्षेत्र के ग्राम ब्यारजो में 23 वर्षीय विवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ब्यारजो निवासी उर्मिला पत्नी मंगल अहिरवार (23 वर्ष) ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। मृतका के देवर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि उर्मिला ने अज्ञात कारणों से यह कदम उठाया। घटना के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. आर.जी. शंखवार ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
मृतका अपने पीछे तीन वर्षीय पुत्र दिव्यांश और एक वर्षीय पुत्री प्रियांशी को छोड़ गई है। घटना की सूचना मृतका के मायके पक्ष को दे दी गई है, जिसके बाद परिजन गांव पहुंचने की तैयारी में जुट गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन की ओर से घटना की सूचना थाना महोबकंठ पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महोबा भेज दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अभी तक मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। यदि किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो मामले की विस्तृत जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उर्मिला का स्वभाव सामान्य था, इसलिए अचानक हुई इस घटना से सभी लोग स्तब्ध हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
    user_Hari Singh
    Hari Singh
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद Sanjay Singh ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए उसे भ्रष्टाचार और बेईमानी से जुड़ा दल करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश को लूटकर भागने वाले Nirav Modi, Vijay Mallya और Mehul Choksi जैसे लोग आज भाजपा के संरक्षण में सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास शिक्षा और रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर कोई ठोस जवाब नहीं है और वह केवल फिल्मों व “फाइल्स” के नाम पर जनता से वोट मांग रही है। सांसद ने यह भी सवाल उठाया कि 12 साल मुख्यमंत्री और 12 साल प्रधानमंत्री रहने के बावजूद अब तक किए गए वादों का क्या हुआ। संजय सिंह ने केंद्र सरकार से पूछा कि दो करोड़ नौकरियों का वादा कहां गया, काले धन की वापसी का क्या हुआ और देश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं क्यों नहीं दिख रहीं। उन्होंने कहा कि जनता अब इन सवालों का जवाब चाहती है।
    1
    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद Sanjay Singh ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए उसे भ्रष्टाचार और बेईमानी से जुड़ा दल करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश को लूटकर भागने वाले Nirav Modi, Vijay Mallya और Mehul Choksi जैसे लोग आज भाजपा के संरक्षण में सुरक्षित हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के पास शिक्षा और रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर कोई ठोस जवाब नहीं है और वह केवल फिल्मों व “फाइल्स” के नाम पर जनता से वोट मांग रही है। सांसद ने यह भी सवाल उठाया कि 12 साल मुख्यमंत्री और 12 साल प्रधानमंत्री रहने के बावजूद अब तक किए गए वादों का क्या हुआ।
संजय सिंह ने केंद्र सरकार से पूछा कि दो करोड़ नौकरियों का वादा कहां गया, काले धन की वापसी का क्या हुआ और देश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं क्यों नहीं दिख रहीं। उन्होंने कहा कि जनता अब इन सवालों का जवाब चाहती है।
    user_Laxmi Kant Soni
    Laxmi Kant Soni
    Voice of people महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *स्व-सहायता समूह के खाते से राशि निकालने पर लगा अड़ंगा, गौ-शाला का संचालन प्रभावित* *प्रशासन की चौखट पर पहुँची महिलाएँ; पूर्व पदाधिकारियों पर 3 लाख की हेराफेरी का आरोप* बल्देवगढ़ | ग्राम देवरदा में संचालित राधा रानी महिला स्व-सहायता समूह के बैंक खाते से राशि की निकासी न होने के कारण अब समूह के सामने संकट खड़ा हो गया है। समूह के पदाधिकारियों ने सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर बैंक प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और राशि निकलवाने की मांग की है। सहमति के बिना निकाल ली राशि एसडीएम को सौंपे गए आवेदन में समूह की महिलाओं ने बताया कि समूह की पूर्व अध्यक्ष और सचिव ने सदस्यों की जानकारी के बिना खाते से 3 लाख रुपये की राशि आहरित कर ली। इस अनियमितता की जानकारी मिलते ही समूह की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पुराने पदाधिकारियों को हटा दिया गया। बैंक की प्रक्रिया से अटकी गौ-सेवा समूह की महिलाओं का आरोप है कि नए अध्यक्ष और सचिव का चयन होने के बावजूद मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा राशि निकालने में सहयोग नहीं किया जा रहा है। समूह के पास वर्तमान में ग्राम देवखा स्थित गौ-शाला के प्रबंधन की जिम्मेदारी है। बैंक से राशि प्राप्त न होने के कारण गौ-शाला के दैनिक कार्यों और पशुओं के चारे आदि की व्यवस्था करने में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। न्याय की गुहार समूह के सदस्यों ने मांग की है कि जनपद पंचायत और आजीविका मिशन के माध्यम से की गई कार्रवाई के आधार पर बैंक को निर्देशित किया जाए, ताकि समूह के खाते का संचालन सुचारू रूप से शुरू हो सके। एसडीएम कार्यालय ने मामले में उचित जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    1
    *स्व-सहायता समूह के खाते से राशि निकालने पर लगा अड़ंगा, गौ-शाला का संचालन प्रभावित* 
*प्रशासन की चौखट पर पहुँची महिलाएँ; पूर्व पदाधिकारियों पर 3 लाख की हेराफेरी का आरोप* 
बल्देवगढ़ |  ग्राम देवरदा में संचालित राधा रानी महिला स्व-सहायता समूह के बैंक खाते से राशि की निकासी न होने के कारण अब समूह के सामने संकट खड़ा हो गया है। समूह के पदाधिकारियों ने सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर बैंक प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और राशि निकलवाने की मांग की है।
सहमति के बिना निकाल ली राशि
एसडीएम को सौंपे गए आवेदन में समूह की महिलाओं ने बताया कि समूह की पूर्व अध्यक्ष और सचिव ने सदस्यों की जानकारी के बिना खाते से 3 लाख रुपये की राशि आहरित कर ली। इस अनियमितता की जानकारी मिलते ही समूह की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर पुराने पदाधिकारियों को हटा दिया गया। बैंक की प्रक्रिया से अटकी गौ-सेवा समूह की महिलाओं का आरोप है कि नए अध्यक्ष और सचिव का चयन होने के बावजूद मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा राशि निकालने में सहयोग नहीं किया जा रहा है। समूह के पास वर्तमान में ग्राम देवखा स्थित गौ-शाला के प्रबंधन की जिम्मेदारी है। बैंक से राशि प्राप्त न होने के कारण गौ-शाला के दैनिक कार्यों और पशुओं के चारे आदि की व्यवस्था करने में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। न्याय की गुहार समूह के सदस्यों ने मांग की है कि जनपद पंचायत और आजीविका मिशन के माध्यम से की गई कार्रवाई के आधार पर बैंक को निर्देशित किया जाए, ताकि समूह के खाते का संचालन सुचारू रूप से शुरू हो सके। एसडीएम कार्यालय ने मामले में उचित जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    user_रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
    रिपोर्टधर्मेंद्र सिंह लोधी
    बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • छतरपुर में 151वां विशाल भंडारा आज: महावीर मंदिर में अभिषेक, यज्ञ और भजन संध्या के साथ होंगे धार्मिक आयोजन छतरपुर। शहर के मोटे के महावीर मंदिर में आज 7 अप्रैल को हिन्दू जोड़ो संगठन के तत्वावधान में 151वां विशाल भंडारा एवं धार्मिक आयोजन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन की शुरुआत सुबह 11 बजे भगवान श्री हनुमान जी के अभिषेक से होगी। इस दौरान 11 लीटर गौ दुग्ध से अभिषेक कर चोला चढ़ाया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में 56 भोग महाप्रसाद, 51 हनुमान चालीसा पाठ और सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। अंत में महाआरती संपन्न होगी। शाम 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन रखा गया है, जिसमें स्थानीय कलाकार भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। भंडारे की शुरुआत दोपहर 2 बजे से होगी, जो हरिदर्शन तक जारी रहेगा। आयोजकों के अनुसार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। हिन्दू जोड़ो संगठन ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, विशेषकर माताओं-बहनों से अपील की है कि वे आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
    1
    छतरपुर में 151वां विशाल भंडारा आज: महावीर मंदिर में अभिषेक, यज्ञ और भजन संध्या के साथ होंगे धार्मिक आयोजन
छतरपुर। शहर के मोटे के महावीर मंदिर में आज 7 अप्रैल को हिन्दू जोड़ो संगठन के तत्वावधान में 151वां विशाल भंडारा एवं धार्मिक आयोजन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन की शुरुआत सुबह 11 बजे भगवान श्री हनुमान जी के अभिषेक से होगी। इस दौरान 11 लीटर गौ दुग्ध से अभिषेक कर चोला चढ़ाया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में 56 भोग महाप्रसाद, 51 हनुमान चालीसा पाठ और सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। अंत में महाआरती संपन्न होगी। शाम 7 बजे से भजन संध्या का आयोजन रखा गया है, जिसमें स्थानीय कलाकार भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे।
भंडारे की शुरुआत दोपहर 2 बजे से होगी, जो हरिदर्शन तक जारी रहेगा। आयोजकों के अनुसार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
हिन्दू जोड़ो संगठन ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, विशेषकर माताओं-बहनों से अपील की है कि वे आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
    user_U Live India
    U Live India
    Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    11 hrs ago
  • ढुलाई का कार्य करता था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया
    1
    ढुलाई का कार्य करता था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उच्चाधिकारियों द्वारा फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया
    user_Ashok kumar News repoter
    Ashok kumar News repoter
    Media and information sciences faculty महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मुख्यमंत्री आवास की दहलीज पर बिक रहा 'बचपन'! लखनऊ के फूड वैली में मासूमों के हाथों में थमाए गुब्बारे
    1
    मुख्यमंत्री आवास की दहलीज पर बिक रहा 'बचपन'! लखनऊ के फूड वैली में मासूमों के हाथों में थमाए गुब्बारे
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.