logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गरीब बेटी की शादी में देवदूत बने मैहर विधायक सूची से छूटा नाम जुड़वाकर तय समय पर कराया विवाह मैहर। संवेदनशील जनप्रतिनिधि किसे कहते हैं, इसका जीवंत उदाहरण मैहर में देखने को मिला, जब एक गरीब परिवार की बेटी की शादी महज एक प्रशासनिक चूक के कारण अटक गई थी। लेकिन मैहर विधायक ने तत्परता दिखाते हुए न सिर्फ समस्या का समाधान किया, बल्कि तय तिथि पर विवाह भी संपन्न कराया।बदेरा मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत अजवायन निवासी स्वर्गीय चंद्रभान पटेल की पुत्री साक्षी पटेल का विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 19 अप्रैल को होना था। किन्तु सूची में नाम दर्ज न होने से पूरा परिवार चिंता और निराशा में डूब गया था।जैसे ही यह मामला विधायक के संज्ञान में आया, उन्होंने बिना देर किए अधिकारियों को तलब कर स्थिति स्पष्ट की और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक के हस्तक्षेप का असर ऐसा रहा कि कुछ ही समय में साक्षी पटेल का नाम सूची में जोड़ा गया और पूरे विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न कराया गया।विधायक की इस मानवीय और संवेदनशील पहल से जहां एक गरीब परिवार की बड़ी चिंता दूर हुई, वहीं क्षेत्र में उनके प्रति सम्मान और विश्वास भी और मजबूत हुआ। बड़ेरा मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा सहित परिजनों और ग्रामवासियों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक बेटी के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन संकट से निकालकर खुशियों में बदल दिया।इस दौरान विश्वनाथ पटेल, अशोक नामदेव, प्रमोद सोनी सहित कई गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार और जनप्रतिनिधि गरीबों के हित में इसी तरह संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं।

2 hrs ago
user_रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक
रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक
Photographer फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

गरीब बेटी की शादी में देवदूत बने मैहर विधायक सूची से छूटा नाम जुड़वाकर तय समय पर कराया विवाह मैहर। संवेदनशील जनप्रतिनिधि किसे कहते हैं, इसका जीवंत उदाहरण मैहर में देखने को मिला, जब एक गरीब परिवार की बेटी की शादी महज एक प्रशासनिक चूक के कारण अटक गई थी। लेकिन मैहर विधायक ने तत्परता दिखाते हुए न सिर्फ समस्या का समाधान किया, बल्कि तय तिथि पर विवाह भी संपन्न कराया।बदेरा मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत अजवायन निवासी स्वर्गीय चंद्रभान पटेल की पुत्री साक्षी पटेल का विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 19 अप्रैल को होना था। किन्तु सूची में नाम दर्ज न होने से पूरा परिवार चिंता और निराशा में डूब गया था।जैसे ही यह मामला विधायक के संज्ञान में आया, उन्होंने बिना देर किए अधिकारियों को तलब कर स्थिति स्पष्ट की और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक के हस्तक्षेप का असर ऐसा रहा कि कुछ ही समय में साक्षी पटेल का नाम सूची में जोड़ा गया और पूरे विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न कराया गया।विधायक की इस मानवीय और संवेदनशील पहल से जहां एक गरीब परिवार की बड़ी चिंता दूर हुई, वहीं क्षेत्र में उनके प्रति सम्मान और विश्वास भी और मजबूत हुआ। बड़ेरा मंडल अध्यक्ष सचिन मिश्रा सहित परिजनों और ग्रामवासियों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक बेटी के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दिन संकट से निकालकर खुशियों में बदल दिया।इस दौरान विश्वनाथ पटेल, अशोक नामदेव, प्रमोद सोनी सहित कई गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार और जनप्रतिनिधि गरीबों के हित में इसी तरह संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक
    1
    Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक
    user_रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक
    रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक
    Photographer फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की हुई मौत, परिवार में छाया मातम भुता। थाना क्षेत्र अटकोना में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 25 वर्षीय एक युवती ने रात्रि में कमरे में लगे पंखे से दुपट्टा का फंदा डालकर झूल गयी। जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम भेज दिया है। ग्राम अटकोना निवासी नन्हेंलाल की बेटी 25 वर्षीय शोभा किसी बात से परेशान होकर जब घर परिवार के लोग रात्रि में सो रहे थे। तभी रात्रि में किसी समय कमरे में लगे पंखे से दुपट्टा का फंदा डालकर झूल गयी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। जब सुबह उसके परिवारजनों उसे फंदे पर लटकता देख, तो उनके होश उड़ गए,। अचानक हुई इस घटना से परिवारजनो में भारी कोहराम मच गया।इधर सूचना पर पहुंची पुलिस बा फॉरेनसिंक टीम मौके पर पहुंचकर गहनता से जांच पड़ताल की है। तथा पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा मृत्यु कैसे हुई है। परिवारजनों ने बताया कि शोभा बीमार रहती थी। जिस कारण वह परेशान रहने लगी थी । मृतका तीन भाई और पांच बहने थी। मृतका के पिता नन्हेंलाल खेती-बाड़ी का काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक परिजन पीएम करने से भी मना कर रहे थे। लेकिन पुलिस पुलिस के समझाने पर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है जिससे मृत्यु का कारण स्पष्ट हो जायेगा। इधर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टिया आत्महत्या प्रतीत हो रही है । पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की हुई मौत, परिवार में छाया मातम
भुता। थाना क्षेत्र अटकोना में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 25 वर्षीय एक युवती ने रात्रि में कमरे में लगे पंखे से दुपट्टा का फंदा डालकर झूल गयी। जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम भेज दिया है।
ग्राम अटकोना निवासी नन्हेंलाल की बेटी 25 वर्षीय शोभा किसी बात से परेशान होकर जब घर परिवार के लोग रात्रि में सो रहे थे। तभी रात्रि में किसी समय कमरे में लगे पंखे से दुपट्टा का फंदा डालकर झूल गयी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। जब सुबह उसके परिवारजनों उसे फंदे पर लटकता देख, तो उनके होश उड़ गए,। अचानक हुई इस घटना से परिवारजनो में भारी कोहराम मच गया।इधर सूचना पर पहुंची पुलिस बा फॉरेनसिंक टीम मौके पर पहुंचकर गहनता से जांच पड़ताल की है। तथा पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा मृत्यु कैसे हुई है। परिवारजनों ने बताया कि शोभा बीमार रहती थी। जिस कारण वह परेशान रहने लगी थी । मृतका तीन भाई और पांच बहने थी। मृतका के पिता नन्हेंलाल खेती-बाड़ी का काम करते हैं।
पुलिस के मुताबिक परिजन पीएम करने से भी मना कर रहे थे। लेकिन पुलिस पुलिस के समझाने पर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है जिससे मृत्यु का कारण स्पष्ट हो जायेगा।
इधर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टिया आत्महत्या प्रतीत हो रही है । पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Local News Reporter फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जनसेवा के कर्तव्य पथ पर बढ़ते अविराम कदम... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर आयोजित 'जनता दर्शन' में प्रदेशभर से आए नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु निर्देशित किया।
    1
    जनसेवा के कर्तव्य पथ पर बढ़ते अविराम कदम...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर आयोजित 'जनता दर्शन' में प्रदेशभर से आए नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु निर्देशित किया।
    user_NO1 BN NEWS LIVE
    NO1 BN NEWS LIVE
    Doctor बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • पीलीभीत सूचना विभाग 20 अप्रैल 2026/जनसुनवाई के दौरान शहर की बल्लभनगर काॅलोनी निवासी रामकली अपने बेटे श्यामसुंदर के किडनी व अन्य गम्भीर बीमारियों से ग्रसित होने के कारण इलाज हेतु कलेक्टेªट पहुची और बेटे के इलाज कराने हेतु जिलाधिकारी से अनुरोध किया। उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने आज उनके घर पहुंचकर बेटे की बीमारी की जानकारी ली तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि बीमारी से ग्रसित श्याम सुन्दर को समुचित इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करवाएं।उन्होंने मरीज की माता को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक कुमार उपस्थित रहे।
    3
    पीलीभीत सूचना विभाग 20 अप्रैल 2026/जनसुनवाई के दौरान शहर की बल्लभनगर काॅलोनी निवासी रामकली  अपने बेटे श्यामसुंदर के किडनी व अन्य गम्भीर बीमारियों से ग्रसित होने के कारण इलाज हेतु कलेक्टेªट पहुची और बेटे के इलाज कराने हेतु जिलाधिकारी से अनुरोध किया। उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने आज उनके घर पहुंचकर बेटे की बीमारी की जानकारी ली तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि बीमारी से ग्रसित श्याम सुन्दर को समुचित इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करवाएं।उन्होंने मरीज की माता को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक कुमार  उपस्थित रहे।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बदायूं ब्रेकिंग संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोनो 8650252442 ट्रैक्टर ट्राली और कार में टक्कर दो लोगों की मौत आधा दर्जन से अधिक घायल। सड़क हादसे में एक महिला तथा एक मासूम बच्ची की मौत। मां बेटी की मौत से परिवार मैं मचा कोहराम। काल ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से मारी टक्कर आधा दर्जन से अधिक घायल 2 की मौत। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में जा रहे थे सभी ट्रैक्टर सवार लोग। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य किया शुरू। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती। तथा मृतकों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा उघैती का पूरा मामला।
    2
    बदायूं ब्रेकिंग 
संवाददाता प्रवेंद्र सिंह 
फोनो 8650252442
ट्रैक्टर ट्राली और कार में टक्कर दो लोगों की मौत आधा दर्जन से अधिक घायल। 
सड़क हादसे में एक महिला तथा एक मासूम बच्ची की मौत। 
मां बेटी की मौत से परिवार मैं मचा कोहराम। 
काल ने ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से मारी टक्कर आधा दर्जन से अधिक घायल 2 की मौत। 
इस्लामनगर थाना क्षेत्र में जा रहे थे सभी ट्रैक्टर सवार लोग। 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य किया शुरू। 
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती। 
तथा मृतकों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा उघैती का पूरा मामला।
    user_Pravendra Singh
    Pravendra Singh
    Newspaper publisher दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    1
    Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    user_जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Raunak Ali Ansari
    1
    Post by Raunak Ali Ansari
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Bareilly Ke Thana navabganj Se Badi khabar/ apradhik mamla navabganj/ khabar Judi Gau taskar se/ Gau taskar ki hui girftari/ teen 3 gokas girftar/ chitradhikari Nilesh Mishr ka bada byan/ Ghayal hua apraadhi navabganj
    1
    Bareilly Ke Thana navabganj Se Badi khabar/
apradhik mamla navabganj/
khabar Judi Gau taskar se/
Gau taskar ki hui girftari/
teen 3 gokas girftar/
chitradhikari Nilesh Mishr ka bada byan/
Ghayal hua apraadhi navabganj
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.