दिव्यांगजनों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर उठाई आवाज, पेंशन बढ़ाने से रोजगार और शिक्षा तक की मांग मध्य प्रदेश से रिपोर्टर देवेंद्र सिंह मीना दिव्यांग कल्याण एवं विकास परिषद की महत्वपूर्ण बैठक भोपाल में आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान दिव्यांगजनों की समस्याओं और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर दिव्यांगजन आयुक्त डॉ. अजय खेमरिया एवं राज्य दिव्यांग आयोग के सदस्य राजेश शुक्ला के समक्ष अपनी बात रखी गई। परिषद ने सरकार से वर्तमान 600 रुपये मासिक पेंशन को बढ़ाकर 5 हजार रुपये करने, दिव्यांग छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा निशुल्क देने, निशुल्क उपचार, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही सरकारी दुकानों में 6 प्रतिशत आरक्षण, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 को प्रभावी रूप से लागू करने, विशेष भर्ती अभियान को ऑनलाइन शुरू करने और प्रत्येक जिले में दिव्यांगजनों का वर्गवार सर्वे कर उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई। बैठक में 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले लोगों को स्वरोजगार के लिए वाहन उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हिम्मत सिंह तवर, राष्ट्रीय सचिव अजमेर सिंह पाल, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष चंदा चौहान, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुखवेन्द्र दांगी, प्रदेश अध्यक्ष आरजी सोनी सहित विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं जिला भोपाल अध्यक्ष गुलाब सिंह मेवाड़ा, उपाध्यक्ष चंद्र सिंह मेवाड़ा, महिला खिलाड़ी राधा बडगूजर, सीमा वर्मा, सारिका दीदी, मनीषा राय, विष्णु दांगी, जिला सीहोर मीडिया प्रभारी पर्वत वर्मा और दिव्यांग सलाहकार एवं ई-सुविधा केंद्र संचालक अर्जुन कुलस्तिया सहित अन्य सदस्य भी बैठक में शामिल हुए। परिषद ने सरकार से दिव्यांगजनों की 10 सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। संगठन का कहना है कि दिव्यांगजनों को केवल सहायता नहीं, बल्कि समान अवसर, सम्मान और आत्मनिर्भर बनने का अधिकार मिलना चाहिए। रिपोर्टर देवेन्द्र सिंह मीना

- *भोपाल में AIMPLB की बैठक, UCC के विरोध में 17 सितंबर को दिल्ली प्रदर्शन का ऐलान* राजधानी भोपाल में आज ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्यों की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी और बोर्ड के सदस्य और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर बोर्ड की रणनीति और आगामी आंदोलन को लेकर जानकारी दी गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस विधायक और AIMPLB सदस्य आरिफ मसूद ने कहा कि UCC बिल को लेकर हमारी स्थिति पहले से ही स्पष्ट है। हम इस बिल को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि बिल को समाप्त करवाने के लिए संविधान में दिए गए नियमों और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष किया जाएगा। आरिफ मसूद ने कहा कि 17 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने मध्यप्रदेश के लोगों से भी बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि UCC के मुद्दे पर कानूनी लड़ाई की भी पूरी तैयारी है और जरूरत पड़ने पर इस मामले को अदालत में चुनौती दी जाएगी। *अमित शाह के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2029 तक 21 राज्यों में UCC लागू किए जाने संबंधी बयान पर आरिफ मसूद ने कहा कि सरकार के इस कदम का विरोध किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देश के संविधान को खत्म करना चाहती है, जबकि वे संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि UCC के खिलाफ आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा और संवैधानिक तरीके से इसका विरोध किया जाएगा। *बाइट -आरिफ मसूद, सदस्य AIMPLB* *शहर काजी ने जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की* भोपाल के शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी ने भी 17 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने की अपील की। उन्होंने UCC को लेकर अपनी आपत्ति जताते हुए कहा कि इस मुद्दे पर समाज को लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए। शहर काजी ने RSS के पूर्व सरसंघचालक एम.एस. गोलवलकर के पुराने कथनों का हवाला देते हुए कहा कि पूर्व में गोलवलकर भी UCC को लेकर अलग राय व्यक्त कर चुके हैं और इसे लागू करने की आवश्यकता नहीं बताई गई थी। *बाइट -मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी, शहर काज़ी, भोपाल* बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान AIMPLB की ओर से साफ किया गया कि UCC के विरोध में आंदोलन, जनसंपर्क और कानूनी लड़ाई—तीनों स्तरों पर आगे की रणनीति तैयार की जा रही है। आगामी 17 सितंबर का दिल्ली प्रदर्शन इसी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया है।1
- शिक्षक भर्ती में पद वृद्धि की मांग पर आंदोलन , आंदोलन लगातार जारी भोपाल शिक्षक भर्ती में पद वृद्धि की मांग पर आंदोलन भोपाल में 26वें दिन भी आंदोलन जारी नीलम पार्क से DPI तक अभ्यर्थियों की रैली निर्जला उपवास पर बैठे नरेंद्र राजपूत को ठेले पर बैठाकर ले गए प्रदर्शनकारी “अभ्यर्थियों का ऐलान ए- चाहे जो हो जाए, अब DPI नहीं छोड़ेंगे” रैली के दौरान चक्कर खाकर गिरी महिला अभ्यर्थी वर्ग-2 में प्रत्येक विषय में 3 हजार और वर्ग-3 में 25 हजार पद बढ़ाने की मांग पांच दिन से निर्जला उपवास पर नरेंद्र राजपूत आंदोलनकारियों ने तबीयत बिगड़ने का किया दावा अभ्यर्थियों का आरोप-11 महीने से कर रहे आंदोलन सरकार और विभाग की ओर से नहीं मिला ठोस जवाब दोनों वर्गों में जल्द द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की भी मांग कांग्रेस, सपा समेत विपक्षी नेताओं का आंदोलन को मिल चुका है समर्थन मांगें नहीं मानी गईं तो शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री निवास के घेराव की चेतावनी3
- चाकू की नोक पर पेट्रोल पंप लूटने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, भोपाल से पकड़े गए आरोपी चाकू की नोक पर पेट्रोल पंप लूटने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, भोपाल से पकड़े गए आरोपी1
- *भोपाल में बदहाल सड़क पर बड़ा सवाल* *हादसे का इंतजार या जिम्मेदारों की नींद* *भोपाल से बड़ी खबर* *बेस्ट प्राइस चौराहे से आरिफ नगर ब्रिज तक बदहाल सड़क, बड़े-बड़े गड्ढे दे रहे हादसे को न्योता* भोपाल। राजधानी भोपाल की सड़कों की बदहाली एक बार फिर जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। बेस्ट प्राइस चौराहे से लेकर आरिफ नगर ब्रिज तक सड़क की हालत बेहद खराब नजर आ रही है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। हालात यह हैं कि इस मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण वाहन अनियंत्रित होने का खतरा बना रहता है, वहीं रात के समय स्थिति और भी ज्यादा चिंताजनक हो जाती है। सवाल यह है—आखिर जिम्मेदार कौन? सड़क की बदहाल स्थिति को देखकर सबसे बड़ा सवाल यही खड़ा होता है कि क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या किसी हादसे के बाद ही सड़क की मरम्मत का काम शुरू होगा? बताया जा रहा है कि भोपाल की बदहाल सड़कों को लेकर कई बार समाचार पत्रों और मीडिया के माध्यम से खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़क की मरम्मत को लेकर गंभीरता क्यों नहीं दिखाई जा रही, यह अपने आप में बड़ा सवाल है। राजधानी के कई इलाकों में सड़कें गड्ढों में तब्दील होती नजर आ रही हैं। कहीं सड़क उखड़ी हुई है तो कहीं बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और ज्यादा खतरनाक हो जाती है। हादसा हुआ तो जिम्मेदारी किसकी होगी? बेस्ट प्राइस चौराहे से आरिफ नगर ब्रिज तक सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। ऐसे में सड़क की इस हालत को नजरअंदाज करना लोगों की सुरक्षा पर भारी पड़ सकता है। अब देखना यह होगा कि पीडब्ल्यूडी विभाग कब तक इस बदहाल सड़क की सुध लेता है? क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है या फिर समय रहते सड़क की मरम्मत कराकर लोगों को राहत दी जाएगी? फिलहाल सड़क की हालत जिम्मेदार विभाग के दावों और जमीनी हकीकत के बीच का फर्क साफ दिखा रहा है।1
- मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजनियर एसोसिएशन अभियंता दिवस समारोह मनाया गया4
- भोपाल यह सिस्टम मृत हो चुका है, हम जगाने आए हैं!” — धरने पर बैठे अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा, सरकार से आर-पार की लड़ाई का ऐलान। “यह सिस्टम मृत हो चुका है, हम जगाने आए हैं!” — धरने पर बैठे अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा, सरकार से आर-पार की लड़ाई का ऐलान। #अभ्यर्थी #धरना #आंदोलन #रोजगार #युवाओंकीआवाज #Bhopal #ViralVideo #BreakingNews1
- सिर्फ एक क्लिक… और सब कुछ खत्म! कालापीपल में पुलिस ने 700 विद्यार्थियों को साइबर ठगी का वो सच बताया, जिसे हर मोबाइल यूजर को जानना चाहिए। सिर्फ एक क्लिक… और सब कुछ खत्म! कालापीपल में पुलिस ने 700 विद्यार्थियों को साइबर ठगी का वो सच बताया, जिसे हर मोबाइल यूजर को जानना चाहिए। क्या आपके साथ कभी किसी अनजान नंबर से OTP या लिंक को लेकर कॉल आया है? 👇 कमेंट में हाँ या नहीं जरूर बताइए। #CyberAlert #CyberFraud #कालापीपल #CyberCrime #OnlineSafety #DigitalFraud #MPNews #Shajapur #MadhyaPradesh #ViralVideo1
- रोते हुए मां ने स्कूल पर लगाया आरोप, CMS ने कहा- बच्चा सकुशल घर पहुंचा लापरवाही का दावा: सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पीड़ित मां बदहवास हालत में स्कूल के बाहर इधर-उधर भागती हुई अपने बच्चे को तलाश रही है। वह रोते हुए कह रही है कि छुट्टी के बाद उसका बच्चा स्कूल के भीतर से ही गायब हुआ है सुरक्षा पर सवाल: इस घटना के सामने आने के बाद स्कूल गेट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रशासन को आड़े हाथों लिया। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र1
- *आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर Acp श्रीमती बिट्टू शर्मा के नेतृत्व में जहांगीराबाद संभाग के सभी थाना प्रभारी एवं स्टॉफ द्वारा संभाग में वाहनों से फ्लैग मार्च निकाला गयाl*1