प्रतापगढ़ सोना व्यवसायी(ज्वैलर्स) द्वारा षड्यंत्रपूर्वक स्वयं कराई गई, फर्जी लूट की घटना का पुलिस द्वारा सफल अनावरण प्रतापगढ़ देल्हूपुर पुलिस ने एक फर्जी लूट की घटना का अनावरण किया है। तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें रितेश मौर्य, अवनीश कुमार तिवारी और अनुज दुबे शामिल हैं। इनके पास से लूट की नगदी, चांदी, अवैध शस्त्र और वाहन बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने रितेश मौर्य के कहने पर फर्जी लूट की साजिश रची थी, जिसमें वे रितेश के पैसे वापस पाने के लिए शामिल हुए थे। रितेश ने उन्हें बताया था कि वह अपनी गाड़ी में पैसे और चांदी लेकर जा रहा है, जिसे वे लूट लेंगे और पैसे बांट लेंगे। अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और उनकी गिरफ्तारी की गई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है। बाइट....पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने बताया कि देल्हूपुर पुलिस, स्वाट टीम/सर्विलांस सेल और स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही में सोना व्यवसायी द्वारा षड्यंत्रपूर्वक स्वयं कराई गई फर्जी लूट की घटना का सफल अनावरण किया गया है। तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से लूट की नकदी, चांदी, अवैध शस्त्र और वाहन बरामद किए गए हैं।
प्रतापगढ़ सोना व्यवसायी(ज्वैलर्स) द्वारा षड्यंत्रपूर्वक स्वयं कराई गई, फर्जी लूट की घटना का पुलिस द्वारा सफल अनावरण प्रतापगढ़ देल्हूपुर पुलिस ने एक फर्जी लूट की घटना का अनावरण किया है। तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें रितेश मौर्य, अवनीश कुमार तिवारी और अनुज दुबे शामिल हैं। इनके पास से लूट की नगदी, चांदी, अवैध शस्त्र और वाहन बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने रितेश मौर्य के कहने पर फर्जी लूट की साजिश रची थी, जिसमें वे रितेश के पैसे वापस पाने के लिए शामिल हुए थे। रितेश ने उन्हें बताया था कि वह अपनी गाड़ी में पैसे और चांदी लेकर जा रहा है, जिसे वे लूट लेंगे और पैसे बांट लेंगे। अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और उनकी गिरफ्तारी की गई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है। बाइट....पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने बताया कि देल्हूपुर पुलिस, स्वाट टीम/सर्विलांस सेल और स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही में सोना व्यवसायी द्वारा षड्यंत्रपूर्वक स्वयं कराई गई फर्जी लूट की घटना का सफल अनावरण किया गया है। तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से लूट की नकदी, चांदी, अवैध शस्त्र और वाहन बरामद किए गए हैं।
- थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कलंदर में घटित घटना में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* क्षेत्राधिकारी लालगंज आशुतोष मिश्रा का बयान1
- थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 205 प्रतिबंधित कछुए बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम एवं अन्य सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर उनकी बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज (Backward & Forward Linkage) की जा रही है, ताकि इस तस्करी में शामिल पूरे गैंग का भंडाफोड़ किया जा सके और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित हो सके। उपरोक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ की बाइट1
- लालगंज थाना क्षेत्र में घटित घटना पर क्या बोले आशुतोष मिश्रा - इस वीडियो में आप देखेंगे कि लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कलंदर में हुई घटना पर क्षेत्राधिकारी आशुतोष मिश्रा का बयान। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी दी और बताया कि पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। आशुतोष मिश्रा ने घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- थाना देल्हूपुर पुलिस, स्वाट टीम/सर्विलांस सेल व स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही में सोना व्यवसायी(ज्वैलर्स) द्वारा षड्यंत्रपूर्वक स्वयं कराई गई, फर्जी लूट की घटना का सफल अनावरण, 03 अभियुक्त गिरफ्तार, लूट की नकदी, चांदी, अवैध शस्त्र व वाहन बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में- पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ श्री दीपक भूकर की बाइट1
- सी0 एम0 ओ0 डॉ ए0 एन0 प्रसाद एवं पूर्व क्षेत्राधिकारी नगर शिव नारायण वैश्य के विरुद्ध अधिवक्ता का अनिश्चित कालीन धरना आज 84 वे दिन भी जारी रहा================= प्रतापगढ़ । संजीवनी नर्सिंग होम, प्रतापगढ़ के संचालक डॉ. एस. एस. गुप्ता पर आयुष्मान कार्डधारक मरीज से मृत्यु का भय दिखाकर अवैध धन की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने न्याय न मिलने पर 19/11/25 से जिला कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा और पिपरी खालसा गांव निवासी रवि कुमार द्विवेदी, जिनके पिता देवी प्रसाद द्विवेदी आयुष्मान कार्डधारक हैं, ने बताया कि वह 10 फरवरी 2025 को अपने पिता का हार्निया ऑपरेशन कराने के लिए संजीवनी नर्सिंग होम पहुंचे थे। आरोप है कि डॉ. एस. एस. गुप्ता ने ऑपरेशन के लिए “दूसरे डॉक्टर को बुलाने” के नाम पर 15,000 रुपये की मांग की । पीड़ित द्वारा इस प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी प्रतापगढ़ एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से की गई थी, परंतु पीड़ित का आरोप है कि आठ माह बीत जाने के बाद भी जांच के नाम पर मामला उलझा हुआ है और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। रवि कुमार द्विवेदी के अनुसार , न केवल डॉक्टर पर कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में संबंधित डॉक्टर का “बचाव” किया और पूरा मामला सही दिशा में आगे नहीं बढ़ पाया । पीड़ित द्वारा जिन अधिकारियों पर फर्जी आख्या देने और शिकायत की श्रेणी बदलने का आरोप लगाया गया है, वे हैं— उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, थाना कोतवाली नगर पूर्व क्षेत्राधिकारी नगर/पुलिस लाइन, शिव नारायण वैश्य उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शबीब हैदर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतापगढ़ डॉ. ए. एन. प्रसाद पीड़ित का कहना है कि इन अधिकारियों ने शिकायत को गलत श्रेणी में डालकर पूरे प्रकरण को कमजोर किया, जिससे दोषियों पर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हो सकी | न्याय न मिलने पर रवि कुमार द्विवेदी ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र के क्रम में 19/11/25 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिला कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जो आज 84 वे दिन दिनांक=10/02/2026 को भी अनवरत धरना दिया गया | रवि कुमार द्विवेदी का कहना है कि 84 वे दिन जारी धरने से न्याय नहीं मिला है इसलिए कल 85 वे दिन दिनांक=11/02/2026 को भी अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा । उपरोक्त धरने के समर्थन मे वरिष्ठ अधिवक्ता गण / कनिष्ठ अधिवक्ता गण वक्ता गण सत्य नारायण ओझा समाजसेवी , शिव प्रसाद त्रिपाठी , हरिश्चंद्र शुक्ल , जवाहर लाल द्विवेदी पूर्व अध्यक्ष जिला बार , रोहित शुक्ला पूर्व अध्यक्ष जूनियर बार , लक्ष्मीकांत द्विवेदी , मनोज कुमार मिश्र , अनिल कुमार सिंह , रजनीकांत शर्मा , धनंजय सिंह , दुर्गामणि राय , ज्वाला सिंह , विनोद चतुर्वेदी , धीरेन्द्र मणि त्रिपाठी , हरिकेश सिंह , विनोद कुमार तिवारी , मुकेश कुमार विश्वकर्मा , राहुल मौर्य , राम आसरे शर्मा , जितेंद्र त्रिपाठी , रमाकांत पांडेय , अरविंद तिवारी , विनोद कुमार गौतम , रामपूजन पटेल , विजय कुमार मिश्र , प्रणय कुमार दूबे , हरदेव कन्नौजिया , मुरलीधर यादव , शैलेन्द्र सिंह , निर्भय प्रताप सिंह , संजय कुमार वर्मा , विवेकानंद त्रिपाठी , सुभाष चंद्र सिंह , संजय यादव , शरद चंद्र मिश्र , अविनाश शर्मा आदि सैकड़ों अधिवक्ता गण धरने में उपस्थित रहे |̊1
- मै सीनियर पी सी एस अधिकारी हूं,मेरा भाई पुलिस महकमे में था फिर भी मुझे मदद नहीं मिल रही–ए. डी.एम (झांसी)दरोगा अजय गौड़ के भाई दरोगा अजय गौड़ की मृत्यु पर रोष में आये परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर प्रशासन से अपना दुख व्यक्त किया1
- सामाजिक संगठन विश्व दलित परिषद, उoप्रo, रायबरेली के बैनर तले संगठन के जगतपुर ब्लॉक, अध्यक्ष रमेश गौतम के नेतृत्व में दबंग, भूमाफिया ग्राम पंचायत हरदी टीकर के पूर्व प्रधान, वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि, अमरेश बहादुर सिंह के प्रभाव से गुपचुप तरीके से अपने 09 चाहते,अपात्रों को आवासीय भूमि पट्टा किए जाने एंव अपने प्रभाव से अपनी पत्नी कंचन सिंह शिक्षा मित्र के नाम शराब ठेके का लाइसेंस कराए जाने को लेकर एंव ग्राम पंचायत में फैले,व्याप्त भ्रष्टाचार किए जाने को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठकर उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर अपात्रों का पट्टा निरस्त किये जाने को लेकर एंव शिक्षा मित्र को बर्खास्त किये जाने को लेकर जिला अधिकारी को संबोधित मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। मौके पर नगर मजिस्ट्रेट द्वारा 1सप्ताह में निष्पक्ष जांच कराकर सम्मलितो के ऊपर कड़ी कानूनी कार्यवाही का आश्वासन दिए जाने के बाद उक्त धरने को स्थगित कर दिया गया। ग्रामीणों ने बहुजन नेता,विश्व दलित परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुरील के नेतृत्व में आवाज बुलंद की है जिसमें दर्जनों महिला पुरुषों ने शामिल होकर रोष व्यक्त किया। और आरोप लगाया कि पूर्व ग्राम प्रधान, वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि दबंग, भूमाफिया अमरेश बहादुर सिंह ने लेखपाल एंव तहसील संबंधित अधिकारियों से सांठगांठ करके वर्ष 2022 में अपने चहेते ,अपात्रो को पट्टा करा दिया जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने वर्ष 2023 मे तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय से की थी भ्रष्टाचार छुपाने को लेकर संबंधित तहसील के अधिकारियों ने उन्हीं शिकायतकर्ताओं के खिलाफ जो लगभग 100 वर्षों से उपरोक्त जमीन पर मकान बनाकर रह रहे लोगों के विरूद्ध धारा 67 की कार्रवाई कर बेदखली की नोटिस जारी कर शिकायत कर्ताओं को परेशान प्रताड़ित किए जा रहा हैं और पूर्व प्रधान ने अपने प्रभाव से तथ्यों को छुपा कर अपनी पत्नी कंचन सिंह शिक्षा मित्र के नाम एक शराब ठेके का आवंटन भी करा लिये जाने एंव ग्राम पंचायत में विकास के नाम पर किये गये व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर कई बार शिकायत करने के बावजूद , जिला प्रशासन द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई की गई और ना ही शिकायत कर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं की गई। धरना में रानी गौतम,अवध राज, अनुज, राम नरेश, ओम प्रकाश, राम बहादुर, अमरनाथ दिलीप कुमार राम स्वरूप, छेदी लाल, सुख लाल, ऊषा, सहदुईशा आदि दर्जनों महिला पुरुष ने अपना विरोध दर्ज किया।4
- प्रतापगढ़ जिले के गौरा क्षेत्र के नारायणपुर के रहने वाले समाजसेवी राकेश सिंह जो की गौरा ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ रहे है उन्होंने किसी का नाम न लेते हुए गौरा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों में ब्लॉक प्रतिनिधि पर आरोप लगाते हुए कहा की गौरा क्षेत्र का विकास य तो कागजों में दिखेगा य फिर ब्लॉक प्रतिनिधि के घर पर दिखाई देगा साथ ही उन्होंने कहा की मैं क्षेत्र का चौतरफा विकास करूंगा जो जात पात और भेद भाव से रहित होगा साथ ही राकेश सिंह ने कहा की क्षेत्र में खराब रास्तों पर भी सुधार होगा1