सी0 एम0 ओ0 डॉ ए0 एन0 प्रसाद एवं पूर्व क्षेत्राधिकारी नगर शिव नारायण वैश्य के विरुद्ध अधिवक्ता का अनिश्चित कालीन धरना आज 84 वे दिन भी जारी रहा================= प्रतापगढ़ । संजीवनी नर्सिंग होम, प्रतापगढ़ के संचालक डॉ. एस. एस. गुप्ता पर आयुष्मान कार्डधारक मरीज से मृत्यु का भय दिखाकर अवैध धन की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने न्याय न मिलने पर 19/11/25 से जिला कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा और पिपरी खालसा गांव निवासी रवि कुमार द्विवेदी, जिनके पिता देवी प्रसाद द्विवेदी आयुष्मान कार्डधारक हैं, ने बताया कि वह 10 फरवरी 2025 को अपने पिता का हार्निया ऑपरेशन कराने के लिए संजीवनी नर्सिंग होम पहुंचे थे। आरोप है कि डॉ. एस. एस. गुप्ता ने ऑपरेशन के लिए “दूसरे डॉक्टर को बुलाने” के नाम पर 15,000 रुपये की मांग की । पीड़ित द्वारा इस प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी प्रतापगढ़ एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से की गई थी, परंतु पीड़ित का आरोप है कि आठ माह बीत जाने के बाद भी जांच के नाम पर मामला उलझा हुआ है और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। रवि कुमार द्विवेदी के अनुसार , न केवल डॉक्टर पर कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में संबंधित डॉक्टर का “बचाव” किया और पूरा मामला सही दिशा में आगे नहीं बढ़ पाया । पीड़ित द्वारा जिन अधिकारियों पर फर्जी आख्या देने और शिकायत की श्रेणी बदलने का आरोप लगाया गया है, वे हैं— उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, थाना कोतवाली नगर पूर्व क्षेत्राधिकारी नगर/पुलिस लाइन, शिव नारायण वैश्य उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शबीब हैदर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतापगढ़ डॉ. ए. एन. प्रसाद पीड़ित का कहना है कि इन अधिकारियों ने शिकायत को गलत श्रेणी में डालकर पूरे प्रकरण को कमजोर किया, जिससे दोषियों पर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हो सकी | न्याय न मिलने पर रवि कुमार द्विवेदी ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र के क्रम में 19/11/25 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिला कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जो आज 84 वे दिन दिनांक=10/02/2026 को भी अनवरत धरना दिया गया | रवि कुमार द्विवेदी का कहना है कि 84 वे दिन जारी धरने से न्याय नहीं मिला है इसलिए कल 85 वे दिन दिनांक=11/02/2026 को भी अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा । उपरोक्त धरने के समर्थन मे वरिष्ठ अधिवक्ता गण / कनिष्ठ अधिवक्ता गण वक्ता गण सत्य नारायण ओझा समाजसेवी , शिव प्रसाद त्रिपाठी , हरिश्चंद्र शुक्ल , जवाहर लाल द्विवेदी पूर्व अध्यक्ष जिला बार , रोहित शुक्ला पूर्व अध्यक्ष जूनियर बार , लक्ष्मीकांत द्विवेदी , मनोज कुमार मिश्र , अनिल कुमार सिंह , रजनीकांत शर्मा , धनंजय सिंह , दुर्गामणि राय , ज्वाला सिंह , विनोद चतुर्वेदी , धीरेन्द्र मणि त्रिपाठी , हरिकेश सिंह , विनोद कुमार तिवारी , मुकेश कुमार विश्वकर्मा , राहुल मौर्य , राम आसरे शर्मा , जितेंद्र त्रिपाठी , रमाकांत पांडेय , अरविंद तिवारी , विनोद कुमार गौतम , रामपूजन पटेल , विजय कुमार मिश्र , प्रणय कुमार दूबे , हरदेव कन्नौजिया , मुरलीधर यादव , शैलेन्द्र सिंह , निर्भय प्रताप सिंह , संजय कुमार वर्मा , विवेकानंद त्रिपाठी , सुभाष चंद्र सिंह , संजय यादव , शरद चंद्र मिश्र , अविनाश शर्मा आदि सैकड़ों अधिवक्ता गण धरने में उपस्थित रहे |̊

- थाना देल्हूपुर पुलिस, स्वाट टीम/सर्विलांस सेल व स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही में सोना व्यवसायी(ज्वैलर्स) द्वारा षड्यंत्रपूर्वक स्वयं कराई गई, फर्जी लूट की घटना का सफल अनावरण, 03 अभियुक्त गिरफ्तार, लूट की नकदी, चांदी, अवैध शस्त्र व वाहन बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में- पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ दीपक भूकर की बाइट1
- विडियो जरूर शेयर करें -हर हर महादेव1
- प्रतापगढ़ जिले के गौरा क्षेत्र के नारायणपुर के रहने वाले समाजसेवी राकेश सिंह जो की गौरा ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ रहे है उन्होंने किसी का नाम न लेते हुए गौरा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों में ब्लॉक प्रतिनिधि पर आरोप लगाते हुए कहा की गौरा क्षेत्र का विकास य तो कागजों में दिखेगा य फिर ब्लॉक प्रतिनिधि के घर पर दिखाई देगा साथ ही उन्होंने कहा की मैं क्षेत्र का चौतरफा विकास करूंगा जो जात पात और भेद भाव से रहित होगा साथ ही राकेश सिंह ने कहा की क्षेत्र में खराब रास्तों पर भी सुधार होगा1
- प्राथमिक विद्यालय बेसहूंपुर में बच्चों को खाना खिलातें प्रधानाध्यापक जौनपुर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेसहूंपुर में आज बच्चों को दोपहर में भोजन के समय प्रधानाध्यापक श्री उमेश चंद तिवारी जी के द्वारा बच्चों को खाना खिलाया जा रहा है मौके पर सभी अध्यापक गढ़ उपस्थित रहे1
- *थाना दिलीपपुर पुलिस द्वारा "हत्या" के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्तों को थाना क्षेत्रान्तर्गत पिपरी खालसा नहर पुलिया चौराहा के पास से गिरफ्तार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त 01 अदद बांस का डण्डा बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की बाइट ।*1
- विकास पुरुष कहे जाने वाले शाहगंज विधायक रमेश सिंह के क्षेत्र की जानलेवा सड़क। देखें दीपक प्रेमी के साथ विधायक का मायाजाल1
- पट्टी सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। पट्टी नगर निवासी सतीश श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि आज सोमवार की रात लगभग सवा आठ बजे वह अपनी बेटी की तबीयत खराब होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लेकर पहुंचे थे। पीड़ित पिता का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक डॉक्टर ने न तो बच्ची की स्थिति का समुचित परीक्षण किया और न ही उसका बीपी जांचा। बिना आवश्यक जांच के ही इंजेक्शन लगवा दिया गया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही समय बाद बच्ची की हालत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। सतीश श्रीवास्तव का कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनकी बेटी की हालत बेहद नाजुक हो गई। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना बयान दिया है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गया। इस संबंध में सीएससी अधीक्षक राम प्रकाश भारती ने बताया कि सतीश श्रीवास्तव का आरोप निराधार है इनके पेशेंट का तुरंत डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया जो जरूरी था वह ट्रीटमेंट हुआ डॉक्टर की कोई लापरवाही नहीं है यह गलत बयान देरहे हैं।1
- प्रतापगढ़ देल्हूपुर पुलिस ने एक फर्जी लूट की घटना का अनावरण किया है। तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें रितेश मौर्य, अवनीश कुमार तिवारी और अनुज दुबे शामिल हैं। इनके पास से लूट की नगदी, चांदी, अवैध शस्त्र और वाहन बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने रितेश मौर्य के कहने पर फर्जी लूट की साजिश रची थी, जिसमें वे रितेश के पैसे वापस पाने के लिए शामिल हुए थे। रितेश ने उन्हें बताया था कि वह अपनी गाड़ी में पैसे और चांदी लेकर जा रहा है, जिसे वे लूट लेंगे और पैसे बांट लेंगे। अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और उनकी गिरफ्तारी की गई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है। बाइट....पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने बताया कि देल्हूपुर पुलिस, स्वाट टीम/सर्विलांस सेल और स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही में सोना व्यवसायी द्वारा षड्यंत्रपूर्वक स्वयं कराई गई फर्जी लूट की घटना का सफल अनावरण किया गया है। तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से लूट की नकदी, चांदी, अवैध शस्त्र और वाहन बरामद किए गए हैं।1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर1