पट्टी सीएचसी में डॉक्टर पर लापरवाही का गंभीर आरोप, इंजेक्शन के बाद बच्ची बेहोश पट्टी सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। पट्टी नगर निवासी सतीश श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि आज सोमवार की रात लगभग सवा आठ बजे वह अपनी बेटी की तबीयत खराब होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लेकर पहुंचे थे। पीड़ित पिता का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक डॉक्टर ने न तो बच्ची की स्थिति का समुचित परीक्षण किया और न ही उसका बीपी जांचा। बिना आवश्यक जांच के ही इंजेक्शन लगवा दिया गया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही समय बाद बच्ची की हालत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। सतीश श्रीवास्तव का कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनकी बेटी की हालत बेहद नाजुक हो गई। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना बयान दिया है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गया। इस संबंध में सीएससी अधीक्षक राम प्रकाश भारती ने बताया कि सतीश श्रीवास्तव का आरोप निराधार है इनके पेशेंट का तुरंत डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया जो जरूरी था वह ट्रीटमेंट हुआ डॉक्टर की कोई लापरवाही नहीं है यह गलत बयान देरहे हैं।
पट्टी सीएचसी में डॉक्टर पर लापरवाही का गंभीर आरोप, इंजेक्शन के बाद बच्ची बेहोश पट्टी सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। पट्टी नगर निवासी सतीश श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि आज सोमवार की रात लगभग सवा आठ बजे वह अपनी बेटी की तबीयत खराब होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लेकर पहुंचे थे। पीड़ित पिता का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक डॉक्टर ने न तो बच्ची की स्थिति का समुचित परीक्षण किया और न ही उसका बीपी जांचा। बिना आवश्यक जांच के ही इंजेक्शन लगवा दिया गया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही समय बाद बच्ची की हालत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। सतीश श्रीवास्तव का कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनकी बेटी की हालत बेहद नाजुक हो गई। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना बयान दिया है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गया। इस संबंध में सीएससी अधीक्षक राम प्रकाश भारती ने बताया कि सतीश श्रीवास्तव का आरोप निराधार है इनके पेशेंट का तुरंत डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया जो जरूरी था वह ट्रीटमेंट हुआ डॉक्टर की कोई लापरवाही नहीं है यह गलत बयान देरहे हैं।
- सी0 एम0 ओ0 डॉ ए0 एन0 प्रसाद एवं पूर्व क्षेत्राधिकारी नगर शिव नारायण वैश्य के विरुद्ध अधिवक्ता का अनिश्चित कालीन धरना आज 84 वे दिन भी जारी रहा================= प्रतापगढ़ । संजीवनी नर्सिंग होम, प्रतापगढ़ के संचालक डॉ. एस. एस. गुप्ता पर आयुष्मान कार्डधारक मरीज से मृत्यु का भय दिखाकर अवैध धन की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने न्याय न मिलने पर 19/11/25 से जिला कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा और पिपरी खालसा गांव निवासी रवि कुमार द्विवेदी, जिनके पिता देवी प्रसाद द्विवेदी आयुष्मान कार्डधारक हैं, ने बताया कि वह 10 फरवरी 2025 को अपने पिता का हार्निया ऑपरेशन कराने के लिए संजीवनी नर्सिंग होम पहुंचे थे। आरोप है कि डॉ. एस. एस. गुप्ता ने ऑपरेशन के लिए “दूसरे डॉक्टर को बुलाने” के नाम पर 15,000 रुपये की मांग की । पीड़ित द्वारा इस प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी प्रतापगढ़ एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से की गई थी, परंतु पीड़ित का आरोप है कि आठ माह बीत जाने के बाद भी जांच के नाम पर मामला उलझा हुआ है और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। रवि कुमार द्विवेदी के अनुसार , न केवल डॉक्टर पर कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में संबंधित डॉक्टर का “बचाव” किया और पूरा मामला सही दिशा में आगे नहीं बढ़ पाया । पीड़ित द्वारा जिन अधिकारियों पर फर्जी आख्या देने और शिकायत की श्रेणी बदलने का आरोप लगाया गया है, वे हैं— उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, थाना कोतवाली नगर पूर्व क्षेत्राधिकारी नगर/पुलिस लाइन, शिव नारायण वैश्य उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शबीब हैदर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतापगढ़ डॉ. ए. एन. प्रसाद पीड़ित का कहना है कि इन अधिकारियों ने शिकायत को गलत श्रेणी में डालकर पूरे प्रकरण को कमजोर किया, जिससे दोषियों पर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हो सकी | न्याय न मिलने पर रवि कुमार द्विवेदी ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र के क्रम में 19/11/25 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिला कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जो आज 84 वे दिन दिनांक=10/02/2026 को भी अनवरत धरना दिया गया | रवि कुमार द्विवेदी का कहना है कि 84 वे दिन जारी धरने से न्याय नहीं मिला है इसलिए कल 85 वे दिन दिनांक=11/02/2026 को भी अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा । उपरोक्त धरने के समर्थन मे वरिष्ठ अधिवक्ता गण / कनिष्ठ अधिवक्ता गण वक्ता गण सत्य नारायण ओझा समाजसेवी , शिव प्रसाद त्रिपाठी , हरिश्चंद्र शुक्ल , जवाहर लाल द्विवेदी पूर्व अध्यक्ष जिला बार , रोहित शुक्ला पूर्व अध्यक्ष जूनियर बार , लक्ष्मीकांत द्विवेदी , मनोज कुमार मिश्र , अनिल कुमार सिंह , रजनीकांत शर्मा , धनंजय सिंह , दुर्गामणि राय , ज्वाला सिंह , विनोद चतुर्वेदी , धीरेन्द्र मणि त्रिपाठी , हरिकेश सिंह , विनोद कुमार तिवारी , मुकेश कुमार विश्वकर्मा , राहुल मौर्य , राम आसरे शर्मा , जितेंद्र त्रिपाठी , रमाकांत पांडेय , अरविंद तिवारी , विनोद कुमार गौतम , रामपूजन पटेल , विजय कुमार मिश्र , प्रणय कुमार दूबे , हरदेव कन्नौजिया , मुरलीधर यादव , शैलेन्द्र सिंह , निर्भय प्रताप सिंह , संजय कुमार वर्मा , विवेकानंद त्रिपाठी , सुभाष चंद्र सिंह , संजय यादव , शरद चंद्र मिश्र , अविनाश शर्मा आदि सैकड़ों अधिवक्ता गण धरने में उपस्थित रहे |̊1
- पट्टी सीएचसी में डॉक्टर पर लापरवाही का गंभीर आरोप, इंजेक्शन के बाद बच्ची बेहोश पट्टी सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। पट्टी नगर निवासी सतीश श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि आज सोमवार की रात लगभग सवा आठ बजे वह अपनी बेटी की तबीयत खराब होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लेकर पहुंचे थे। पीड़ित पिता का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक डॉक्टर ने न तो बच्ची की स्थिति का समुचित परीक्षण किया और न ही उसका बीपी जांचा। बिना आवश्यक जांच के ही इंजेक्शन लगवा दिया गया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही समय बाद बच्ची की हालत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। सतीश श्रीवास्तव का कहना है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनकी बेटी की हालत बेहद नाजुक हो गई। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना बयान दिया है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गया। इस संबंध में सीएससी अधीक्षक राम प्रकाश भारती ने बताया कि सतीश श्रीवास्तव का आरोप निराधार है इनके पेशेंट का तुरंत डॉक्टर द्वारा इलाज किया गया जो जरूरी था वह ट्रीटमेंट हुआ डॉक्टर की कोई लापरवाही नहीं है यह गलत बयान देरहे हैं।1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर1
- *मृत्युंजय महादेव धाम में शिव की प्राण प्रतिष्ठा पश्चात हुआ जलाभिषेक* *देवो के देव महादेव संसार की करतें है रक्षा: दिलीप पटेल * जौनपुर : बक्शा विकास खण्ड के उमरछा गांव में स्थित मृत्युंजय महादेव धाम में भगवान महादेव एवं अन्य विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा प्रकांड विद्वान ब्राह्मणों के सानिध्य में मंत्रोच्चार के बीच हुआ। सोमवार को आयोजित समारोह के मुख्यअतिथि क्षेत्र अध्यक्ष भाजपा काशी प्रांत दिलीप पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, मछलीशहर अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह आदि ने पहुँच जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया। इसके पूर्व मुख्यअतिथि द्वारा पण्डित शिवमूरत उपाध्याय द्वार का अनावरण किया गया। अपने संबोधन में दिलीप पटेल ने कहा कि देवो के देव महादेव समस्त ब्रह्मांड की रक्षा करतें है। उन्होंने कहा कि रुद्रावतार हनुमान के लगातार छह माह के सस्वर सुंदरकांड वाचन की बदौलत ही बिना किसी विघ्न के विशाल मंदिर निर्माण सम्भव हुआ है जो बड़ी बात है। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमो से जनता का जुड़ाव बना रहता है। मछलीशहर अध्यक्ष डॉ. अजय ने कहा कि विश्व कल्याण के लिए भगवान शिव ने विषपान किया था। कार्यक्रम के अंत में लगातार सस्वर सुंदरकांड प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बजरंग समिति बुढ़नेपुर मानस समिति बटाऊबीर के प्रज्ञा चक्षु बजरंगी सिंह, द्वितीय पुरुस्कार निर्मल मानस समिति औरैला मड़ियाहू, तृतीय पुरस्कार जोगियापुर मानस सेवा समिति जौनपुर एवं सांत्वना पुरस्कार श्वेता प्रियांशी मानस समिति मलिकानपुर को दिया गया। आये हुए समस्त अतिथियों को संयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने स्मृतिचिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उमेशचन्द उपाध्याय ने मंचासीन लोगो के अलावा गायन प्रतियोगियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान मंचासीन प्रमुख लोगो में ज्ञानप्रकाश सिंह, शैलेन्द्र पाण्डेय पप्पू, सतीश सिंह, सुधाकर उपाध्याय, रामसिंह मौर्या, संतोष मिश्रा, डॉ. अमरनाथ पाण्डेय, ब्रह्मदेव तिवारी, पीयूष गुप्ता, सन्दीप तिवारी, सुनील तिवारी, पंकज मिश्र, सुधांशु, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें। संचालन रामकृष्ण एवं अध्यक्षता सेवानिवृत्त आईएएस सदाकांत शुक्ल ने किया।1
- चांदा/सुल्तानपुर। लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड प्रतापपुर कमंचा अंतर्गत कोथराखुर्द मेला वाले बाग में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा काशी प्रांत की ओर से आयोजित किसान संवाद, जी-राम-जी एवं बजट चर्चा कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह शामिल हुए। दोनों नेताओं ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। इस अवसर पर चौधरी भूपेंद्र सिंह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र का अनावरण किया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट, मनरेगा के नए प्रावधानों और किसानों के हित में दी जा रही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को आधुनिक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी, प्रदेश मंत्री मीना चैबे, दिलीप पटेल, बृजलाल नंदन सिंह, मंडल अध्यक्ष अक्कीष तिवारी, विभिन्न ग्राम प्रधानों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान उपस्थित रहे। ग्रामीण किसानों ने कहा कि इस संवाद कार्यक्रम से उन्हें सरकारी योजनाओं और बजट से जुड़ी सही जानकारी मिली। कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आयोजकों को धन्यवाद भी दिया गया।4
- जौनपुर में दो पुलिसकर्मियों ने शोरूम से मोबाइल चुराकर महकमे को शर्मसार कर दिया. सीसीटीवी में सिपाही मिथिलेश और धनंजय नया फोन अपनी जेब में रखते और मुस्कुराते कैद हुए. शिकायत के बाद एसपी ने फोन वापस कराया और दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं. दुकान से मोबाइल चोरी करते सिपाही कैमरे में कैद दुकान से मोबाइल चोरी करते सिपाही कैमरे में कै यूपी के जौनपुर में दो पुलिसकार्मियों ने शोरूम से मोबाइल फोन चुरा लिया. चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. फोन चुराने के बाद दोनों पुलिसकर्मी मुस्कुराते नजर आ आए. फिलहाल, पुलिस के आलाधिकारियों ने शोरूम के मालिक को उसका मोबाइल फोन वापस कर दिया है. वहीं, सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने पुलिसकर्मियों पर विभागीय जांच शुरू कर दी है. मामला लाइन बाजार थाना क्षेत्र का है.1
- थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कलंदर में घटित घटना में थाना स्थानीय पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* क्षेत्राधिकारी लालगंज आशुतोष मिश्रा का बयान1
- * *मर्जी के खिलाफ शादी से बचने को युवती ने रचा नागिन ड्रामा, बिस्तर पर छोड़ी 5 फीट सांप की कांचली, गांव में मच गया हड़कंप* UP के औरैया जिले में एक युवती ने शादी से बचने के लिए ऐसा फिल्मी ड्रामा रच दिया कि पूरा गांव दहशत में आ गया। 25 साल की रीना की शादी परिजन कहीं और तय कर चुके थे, लेकिन लड़की को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। ऐसे में रीना ने घर से भागने से पहले ऐसा प्लान बनाया, जिसने सबको चौंका दिया। रीना ने अपने कमरे के बिस्तर पर करीब 5 फीट लंबे सांप की कांचली रख दी और चुपचाप घर से निकल गई। सुबह जब परिजनों की नजर केंचुल पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। गांव वालों ने तरह-तरह की बातें बनानी शुरू कर दीं। किसी ने कहा लड़की नागिन बन गई है तो कोई इसे चमत्कार बताने लगा। देखते ही देखते लड़की के घर पर भीड़ जुट गई। इधर, युवती के अचानक गायब होने की सूचना किसी ग्रामीण ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरा मामला पलट गया। जांच में सामने आया कि रीना का पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जबकि घरवाले उसकी शादी कहीं और कराना चाहते थे। इसी से बचने के लिए उसने नागिन वाला ड्रामा रच दिया और प्रेमी के साथ फरार हो गई। फिलहाल पुलिस युवती की तलाश कर रही है।1