logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमेठी में 'तालाब' बनी 4 किमी सड़क: शिवरतनगंज से रामपुर जाने वाले मार्ग पर चलना द अमेठी में 'तालाब' बनी 4 किमी सड़क: शिवरतनगंज से रामपुर जाने वाले मार्ग पर चलना दूभर, हजारों बच्चों और 1 लाख आबादी का जीना मुहाल अमेठी (उत्तर प्रदेश)। सरकार भले ही प्रदेश में गड्ढा मुक्त सड़कों और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के दावे कर रही हो, लेकिन अमेठी जिले के तिलोई विधानसभा क्षेत्र से एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जो इन दावों की कलई खोलकर रख देती है। शिवरतनगंज से पेड़रिया गोयन, महिया, सिंदुरिया, ककरिया, रायपुर, पटखौली, कुकाहा और रामपुर बड़े स्कूलों को जोड़ने वाला 4 किलोमीटर का मुख्य मार्ग इस समय पूरी तरह बदहाल और जर्जर हो चुका है। सड़क की स्थिति इतनी भयानक है कि यह किसी सड़क के बजाय जलभराव के कारण 'तालाब' जैसी नजर आती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पैदल चलना भी किसी बड़े खतरे से खाली नहीं है। तीन साल में ही उखड़ गई सड़क, भ्रष्टाचार के उठ रहे सवाल क्षेत्रीय ग्रामीणों के अनुसार, इस सड़क को बने मात्र 3 साल का समय हुआ है। महज 3 वर्षों में सड़क का इस कदर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाना निर्माण कार्य की गुणवत्ता और भ्रष्टाचार पर बड़े सवाल खड़े करता है। इस मार्ग पर लगभग 1 लाख से अधिक की आबादी की आवाजाही रोजाना होती है, लेकिन जिम्मेदार मौन साधे बैठे हैं। स्कूली बच्चों और मरीजों पर मंडरा रहा खतरा इसी रास्ते से रोज हजारों मासूम बच्चे विभिन्न स्कूलों के लिए गुजरते हैं। आए दिन बच्चे और राहगीर इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सबसे भयावह स्थिति स्वास्थ्य आपातकाल के दौरान बनती है एम्बुलेंस को लगते हैं घंटे: 4 किलोमीटर के इस छोटे से टुकड़े को पार करने में एम्बुलेंस को करीब 1 घंटा लग जाता है। प्रसूताओं की जान पर आफत: स्थानीय निवासियों का दर्द है कि यदि किसी गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल ले जाना पड़े, तो इस जर्जर सड़क की वजह से रास्ते में ही अनहोनी होने का डर बना रहता है। दो दिन बाद गुजरेंगे हजारों कांवड़िया, शासन-प्रशासन बेखबर आने वाले दो दिनों में इसी मार्ग से हजारों की संख्या में कांवड़िया पैदल यात्रा निकालकर डलमऊ गंगा घाट से जल भरने जाएंगे। इसके बाद यही से जल लेकर वे हैदरगढ़ (बाराबंकी) स्थित औसानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए लौटेंगे। कांवड़ यात्रा शुरू होने को है, लेकिन सड़क की मरम्मत को लेकर अब तक कोई प्रशासनिक हलचल दिखाई नहीं दे रही है। खबरें छपीं, पर नहीं जगी सरकार स्थानीय लोगों का आरोप है कि समाचार पत्रों और मीडिया के माध्यम से इस जनसमस्या को कई बार प्रमुखता से उठाया गया, लेकिन शासन-प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। गड्ढा मुक्त का दावा करने वाली डबल इंजन सरकार में इस मार्ग की ऐसी दुर्दशा देखकर जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। जनप्रतिनिधियों और मुख्यमंत्री से गुहार क्षेत्र की त्रस्त जनता ने अब सीधे सूबे के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा जी और क्षेत्रीय विधायक जी से गुहार लगाई है। ग्रामीणों की मांग है कि इस 4 किलोमीटर की सड़क का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि 1 लाख की आबादी को इस 'तालाब' रूपी सड़क के नरक से मुक्ति मिल सके और कोई बड़ी अप्रिय घटना न हो।

7 hrs ago
user_Adarsh pratap singh
Adarsh pratap singh
Local News Reporter तिलोई, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

अमेठी में 'तालाब' बनी 4 किमी सड़क: शिवरतनगंज से रामपुर जाने वाले मार्ग पर चलना द अमेठी में 'तालाब' बनी 4 किमी सड़क: शिवरतनगंज से रामपुर जाने वाले मार्ग पर चलना दूभर, हजारों बच्चों और 1 लाख आबादी का जीना मुहाल अमेठी (उत्तर प्रदेश)। सरकार भले ही प्रदेश में गड्ढा मुक्त सड़कों और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के दावे कर रही हो, लेकिन अमेठी जिले के तिलोई विधानसभा क्षेत्र से एक ऐसी तस्वीर सामने आ रही है जो इन दावों की कलई खोलकर रख देती है। शिवरतनगंज से पेड़रिया गोयन, महिया, सिंदुरिया, ककरिया, रायपुर, पटखौली, कुकाहा और रामपुर बड़े स्कूलों को जोड़ने वाला 4 किलोमीटर का मुख्य मार्ग इस समय पूरी तरह बदहाल और जर्जर हो चुका है। सड़क की स्थिति इतनी भयानक है कि यह किसी सड़क के बजाय जलभराव के कारण 'तालाब' जैसी नजर आती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर पैदल चलना भी किसी बड़े खतरे से खाली नहीं है। तीन साल में ही उखड़ गई सड़क, भ्रष्टाचार के उठ रहे सवाल क्षेत्रीय ग्रामीणों के अनुसार, इस सड़क को बने मात्र 3 साल का समय हुआ है। महज 3 वर्षों में सड़क का इस कदर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाना निर्माण कार्य की गुणवत्ता और भ्रष्टाचार पर बड़े सवाल खड़े करता है। इस मार्ग पर लगभग 1 लाख से अधिक की आबादी की आवाजाही रोजाना होती है, लेकिन जिम्मेदार मौन साधे बैठे हैं। स्कूली बच्चों और मरीजों पर मंडरा रहा खतरा इसी रास्ते से रोज हजारों मासूम बच्चे विभिन्न स्कूलों के लिए गुजरते हैं। आए दिन बच्चे और राहगीर इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सबसे भयावह स्थिति स्वास्थ्य आपातकाल के दौरान बनती है एम्बुलेंस को लगते हैं घंटे: 4 किलोमीटर के इस छोटे से टुकड़े को पार करने में एम्बुलेंस को करीब 1 घंटा लग जाता है। प्रसूताओं की जान पर आफत: स्थानीय निवासियों का दर्द है कि यदि किसी गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए अस्पताल ले जाना पड़े, तो इस जर्जर सड़क की वजह से रास्ते में ही अनहोनी होने का डर बना रहता है। दो दिन बाद गुजरेंगे हजारों कांवड़िया, शासन-प्रशासन बेखबर आने वाले दो दिनों में इसी मार्ग से हजारों की संख्या में कांवड़िया पैदल यात्रा निकालकर डलमऊ गंगा घाट से जल भरने जाएंगे। इसके बाद यही से जल लेकर वे हैदरगढ़ (बाराबंकी) स्थित औसानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए लौटेंगे। कांवड़ यात्रा शुरू होने को है, लेकिन सड़क की मरम्मत को लेकर अब तक कोई प्रशासनिक हलचल दिखाई नहीं दे रही है। खबरें छपीं, पर नहीं जगी सरकार स्थानीय लोगों का आरोप है कि समाचार पत्रों और मीडिया के माध्यम से इस जनसमस्या को कई बार प्रमुखता से उठाया गया, लेकिन शासन-प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। गड्ढा मुक्त का दावा करने वाली डबल इंजन सरकार में इस मार्ग की ऐसी दुर्दशा देखकर जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। जनप्रतिनिधियों और मुख्यमंत्री से गुहार क्षेत्र की त्रस्त जनता ने अब सीधे सूबे के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा जी और क्षेत्रीय विधायक जी से गुहार लगाई है। ग्रामीणों की मांग है कि इस 4 किलोमीटर की सड़क का संज्ञान लेकर जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि 1 लाख की आबादी को इस 'तालाब' रूपी सड़क के नरक से मुक्ति मिल सके और कोई बड़ी अप्रिय घटना न हो।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शिव शंकर के समर्थन में उतरे भाजपा नेता शेर जंग सिंह यादव, बोले- तथ्यों के आधार पर हो मामले की समीक्षा रायबरेली/लालगंज। लालगंज में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं सरेनी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े शेर जंग सिंह यादव ने प्रेस वार्ता कर छात्र संगठनों से जुड़े विवाद और रायबरेली में चल रहे राजनीतिक प्रदर्शन को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने समाजवादी पार्टी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को निराधार बताते हुए कहा कि किसी भी मामले को राजनीति से जोड़ने से पहले उसके वास्तविक तथ्यों की जानकारी करना जरूरी है। शेर जंग सिंह यादव ने शिव शंकर के समर्थन में अपनी बात रखते हुए संबंधित मामले में लगाए जा रहे आरोपों को गलत और आधारहीन बताया। उन्होंने कहा कि छात्र संगठनों और युवाओं से जुड़े मामलों को लेकर समाज में भ्रम की स्थिति नहीं पैदा होनी चाहिए। सभी पक्षों की बात सुनने के बाद तथ्यों के आधार पर ही निष्कर्ष निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह शिव शंकर के साथ खड़े हैं और उनके समर्थन में अपनी बात सार्वजनिक रूप से रख रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद पत्रकारों के सवालों का उन्होंने जवाब दिया तथा पूरे मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि जनता के सामने सही और तथ्यपरक जानकारी पहुंचना बेहद जरूरी है।
    1
    शिव शंकर के समर्थन में उतरे भाजपा नेता शेर जंग सिंह यादव, बोले- तथ्यों के आधार पर हो मामले की समीक्षा
रायबरेली/लालगंज। लालगंज में भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं सरेनी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े शेर जंग सिंह यादव ने प्रेस वार्ता कर छात्र संगठनों से जुड़े विवाद और रायबरेली में चल रहे राजनीतिक प्रदर्शन को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने समाजवादी पार्टी द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को निराधार बताते हुए कहा कि किसी भी मामले को राजनीति से जोड़ने से पहले उसके वास्तविक तथ्यों की जानकारी करना जरूरी है।
शेर जंग सिंह यादव ने शिव शंकर के समर्थन में अपनी बात रखते हुए संबंधित मामले में लगाए जा रहे आरोपों को गलत और आधारहीन बताया। उन्होंने कहा कि छात्र संगठनों और युवाओं से जुड़े मामलों को लेकर समाज में भ्रम की स्थिति नहीं पैदा होनी चाहिए। सभी पक्षों की बात सुनने के बाद तथ्यों के आधार पर ही निष्कर्ष निकाला जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वह शिव शंकर के साथ खड़े हैं और उनके समर्थन में अपनी बात सार्वजनिक रूप से रख रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद पत्रकारों के सवालों का उन्होंने जवाब दिया तथा पूरे मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि जनता के सामने सही और तथ्यपरक जानकारी पहुंचना बेहद जरूरी है।
    user_Ajay Kumar
    Ajay Kumar
    Local News Reporter सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • ₹25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद अमेठी। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गौरीगंज पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश सिंह पुत्र गणेश सिंह निवासी दतनपुर मजरे कटारी, थाना जामो के रूप में हुई है। वह थाना जामो में दर्ज मुकदमे में वांछित था और मुकदमा दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी की ओर से ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गौरीगंज पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अभियुक्त के पास से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। इसके अलावा पल्सर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 36 एक्स 4094 भी बरामद हुई, जिसके कागजात अभियुक्त पुलिस को नहीं दिखा सका। मोटरसाइकिल को 207 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई में लिया गया। पुलिस के मुताबिक राजेश सिंह के खिलाफ थाना जामो में धारा 109(1), 3(5) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। वहीं गौरीगंज थाने में भी आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दिवाकर, उपनिरीक्षक राजेश सिंह, कांस्टेबल संजय यादव, उमाशंकर, आनंद कुमार और प्रशान्त अग्निहोत्री शामिल रहे।
    1
    ₹25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद
अमेठी। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गौरीगंज पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश सिंह पुत्र गणेश सिंह निवासी दतनपुर मजरे कटारी, थाना जामो के रूप में हुई है। वह थाना जामो में दर्ज मुकदमे में वांछित था और मुकदमा दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अमेठी की ओर से ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
गौरीगंज पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अभियुक्त के पास से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। इसके अलावा पल्सर मोटरसाइकिल संख्या यूपी 36 एक्स 4094 भी बरामद हुई, जिसके कागजात अभियुक्त पुलिस को नहीं दिखा सका। मोटरसाइकिल को 207 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई में लिया गया।
पुलिस के मुताबिक राजेश सिंह के खिलाफ थाना जामो में धारा 109(1), 3(5) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। वहीं गौरीगंज थाने में भी आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दिवाकर, उपनिरीक्षक राजेश सिंह, कांस्टेबल संजय यादव, उमाशंकर, आनंद कुमार और प्रशान्त अग्निहोत्री शामिल रहे।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • सुल्तानपुर-जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे स्थित लेबर अड्डे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद श्रमिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने श्रमिकों को शासन की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया। दरअसल, श्रमिकों को एक स्थान पर एकत्रित कर उन्हें रोजगार के साथ-साथ स्वास्थ्य, सुरक्षा और श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुछ माह पहले दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे लेबर अड्डा बनाया गया था। हालांकि, लेबर अड्डा बनाए जाने के बाद भी बड़ी संख्या में श्रमिक शाहगंज चौराहे पर ही काम की तलाश में जुटते रहे। श्रमिकों के पुराने ठिकाने को देखते हुए अब प्रशासन ने दरियापुर स्थित लेबर अड्डे का दोबारा संचालन शुरू कराया है। प्रशासन की मंशा है कि कामगार श्रमिक एक निर्धारित स्थान पर एकत्रित हों, जिससे उन्हें रोजगार के साथ-साथ सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में यहां श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाएगा और उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही श्रमिकों के स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल कैंप लगाए जाने की भी व्यवस्था की जा रही है, जिनमें एक्स-रे मशीन, मोबाइल एंबुलेंस और मोबाइल मेडिकल यूनिट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रशासन का उद्देश्य लेबर अड्डे को एक ऐसे स्थायी श्रमिक केंद्र के रूप में विकसित करना है, जहां काम की तलाश में आने वाले श्रमिकों को रोजगार संबंधी जानकारी के साथ स्वास्थ्य जांच, पंजीकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल सके।
    1
    सुल्तानपुर-जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे स्थित लेबर अड्डे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद श्रमिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने श्रमिकों को शासन की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया।
दरअसल, श्रमिकों को एक स्थान पर एकत्रित कर उन्हें रोजगार के साथ-साथ स्वास्थ्य, सुरक्षा और श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुछ माह पहले दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे लेबर अड्डा बनाया गया था। हालांकि, लेबर अड्डा बनाए जाने के बाद भी बड़ी संख्या में श्रमिक शाहगंज चौराहे पर ही काम की तलाश में जुटते रहे।
श्रमिकों के पुराने ठिकाने को देखते हुए अब प्रशासन ने दरियापुर स्थित लेबर अड्डे का दोबारा संचालन शुरू कराया है। प्रशासन की मंशा है कि कामगार श्रमिक एक निर्धारित स्थान पर एकत्रित हों, जिससे उन्हें रोजगार के साथ-साथ सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके।
अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में यहां श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाएगा और उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही श्रमिकों के स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल कैंप लगाए जाने की भी व्यवस्था की जा रही है, जिनमें एक्स-रे मशीन, मोबाइल एंबुलेंस और मोबाइल मेडिकल यूनिट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
प्रशासन का उद्देश्य लेबर अड्डे को एक ऐसे स्थायी श्रमिक केंद्र के रूप में विकसित करना है, जहां काम की तलाश में आने वाले श्रमिकों को रोजगार संबंधी जानकारी के साथ स्वास्थ्य जांच, पंजीकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल सके।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • छह चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार, नंबर प्लेट बदलकर बेचने की थी तैयारी छह चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार, नंबर प्लेट बदलकर बेचने की थी तैयारी संग्रामपुर (अमेठी)। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संग्रामपुर पुलिस ने चोरी की छह मोटरसाइकिलों के साथ तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो ऐसी बाइक भी बरामद की हैं, जिनकी चोरी के मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार सोमवार 21 सितंबर को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ओझा का पुरवा बाग में छापेमारी की गई। यहां छह मोटरसाइकिलों के साथ राहुल यादव निवासी शुकुलडीह, गजाधर वर्मा निवासी नया पुरवा मौजा जोगापुर अंबरपुर और आदित्य उर्फ करन निवासी पांडेय का पुरवा टिकरिया को गिरफ्तार किया गया। बाइक के कागजात मांगने पर आरोपी उन्हें नहीं दिखा सके। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बरामद बाइकें चोरी की हैं। इनमें होंडा एसपी बाइक 18 सितंबर को संग्रामपुर क्षेत्र के विशेषरगंज पुलिया के पास से और हीरो स्प्लेंडर प्लस गौरीगंज क्षेत्र के पूरे जगन टिकरिया से चोरी करने की बात स्वीकार की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी पकड़े जाने से बचने के लिए नंबर प्लेट मिटाकर या फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक रखते थे। मामले में संग्रामपुर और गौरीगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने कार्रवाई करने वाली टीम को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
    3
    छह चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार, नंबर प्लेट बदलकर बेचने की थी तैयारी

छह चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार, नंबर प्लेट बदलकर बेचने की थी तैयारी
संग्रामपुर (अमेठी)। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संग्रामपुर पुलिस ने चोरी की छह मोटरसाइकिलों के साथ तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो ऐसी बाइक भी बरामद की हैं, जिनकी चोरी के मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार सोमवार 21 सितंबर को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ओझा का पुरवा बाग में छापेमारी की गई। यहां छह मोटरसाइकिलों के साथ राहुल यादव निवासी शुकुलडीह, गजाधर वर्मा निवासी नया पुरवा मौजा जोगापुर अंबरपुर और आदित्य उर्फ करन निवासी पांडेय का पुरवा टिकरिया को गिरफ्तार किया गया। बाइक के कागजात मांगने पर आरोपी उन्हें नहीं दिखा सके।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बरामद बाइकें चोरी की हैं। इनमें होंडा एसपी बाइक 18 सितंबर को संग्रामपुर क्षेत्र के विशेषरगंज पुलिया के पास से और हीरो स्प्लेंडर प्लस गौरीगंज क्षेत्र के पूरे जगन टिकरिया से चोरी करने की बात स्वीकार की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी पकड़े जाने से बचने के लिए नंबर प्लेट मिटाकर या फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक रखते थे।
मामले में संग्रामपुर और गौरीगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने कार्रवाई करने वाली टीम को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमेठी - विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते युवक की मौत पर ग्रामीणों का आक्रोश अमेठी - विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते युवक की मौत पर ग्रामीणों का आक्रोश
    1
    अमेठी - विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते युवक की मौत पर ग्रामीणों का आक्रोश
अमेठी - विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते युवक की मौत पर ग्रामीणों का आक्रोश
    user_Mr. P. K. Tiwari
    Mr. P. K. Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • फिट इंडिया अभियान के तहत लोगों को नियमित व्यायाम और साइकिल चलाने के प्रति किया गया जागरूक फिट इंडिया अभियान के तहत लोगों को नियमित व्यायाम और साइकिल चलाने के प्रति किया गया जागरूक रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे फिट इंडिया अभियान के तहत लोगों को नियमित व्यायाम और साइकिल चलाने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रायबरेली में जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के तत्वावधान में किया गया। रायबरेली स्टेडियम से जागरूकता साइकिल रैली को रवाना किया गया, जिसमें खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और अन्य लोगों ने हिस्सा लेकर फिटनेस का संदेश दिया। इसी क्रम में SAI हॉस्टल से भी पत्रकारों एवं अन्य प्रतिभागियों के लिए साइकिल रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को अपने दैनिक जीवन में कम से कम एक घंटा शारीरिक गतिविधियों के लिए निकालने, नियमित व्यायाम करने और साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि नियमित व्यायाम और साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रह सकते हैं। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति सचेत करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। SAI हॉस्टल के मैनेजर एवं सहायक स्टाफ के सहयोग से आयोजित इस जागरूकता अभियान में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। साइकिल रैली के दौरान फिट रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
    4
    फिट इंडिया अभियान के तहत लोगों को नियमित व्यायाम और साइकिल चलाने के प्रति किया गया जागरूक
फिट इंडिया अभियान के तहत लोगों को नियमित व्यायाम और साइकिल चलाने के प्रति किया गया जागरूक
रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे फिट इंडिया अभियान के तहत लोगों को नियमित व्यायाम और साइकिल चलाने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रायबरेली में जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
रैली का आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के तत्वावधान में किया गया। रायबरेली स्टेडियम से जागरूकता साइकिल रैली को रवाना किया गया, जिसमें खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और अन्य लोगों ने हिस्सा लेकर फिटनेस का संदेश दिया।
इसी क्रम में SAI हॉस्टल से भी पत्रकारों एवं अन्य प्रतिभागियों के लिए साइकिल रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को अपने दैनिक जीवन में कम से कम एक घंटा शारीरिक गतिविधियों के लिए निकालने, नियमित व्यायाम करने और साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया गया।
आयोजकों ने कहा कि नियमित व्यायाम और साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रह सकते हैं। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति सचेत करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
SAI हॉस्टल के मैनेजर एवं सहायक स्टाफ के सहयोग से आयोजित इस जागरूकता अभियान में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। साइकिल रैली के दौरान फिट रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
    user_ऋषि कुमार मिश्रा
    ऋषि कुमार मिश्रा
    Teacher महाराजगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अमेठी में BLSD Global Institute का हुआ शुभारंभ, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह ने किया उद्घाटन अमेठी में BLSD Global Institute का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन कार्यक्रम में संस्थान से जुड़े लोगों के साथ क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. संजय सिंह ने कहा कि अमेठी में शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए वह आजीवन प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने संस्थान के शुभारंभ को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के नए अवसरों से जोड़ते हुए उम्मीद जताई कि इससे स्थानीय स्तर पर बेहतर शैक्षिक सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। BLSD Global Institute के शुरू होने के साथ ही क्षेत्र में शिक्षा के नए अवसरों और संभावनाओं को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
    2
    अमेठी में BLSD Global Institute का हुआ शुभारंभ, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह ने किया उद्घाटन
अमेठी में BLSD Global Institute का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन कार्यक्रम में संस्थान से जुड़े लोगों के साथ क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान डॉ. संजय सिंह ने कहा कि अमेठी में शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए वह आजीवन प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने संस्थान के शुभारंभ को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के नए अवसरों से जोड़ते हुए उम्मीद जताई कि इससे स्थानीय स्तर पर बेहतर शैक्षिक सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।
BLSD Global Institute के शुरू होने के साथ ही क्षेत्र में शिक्षा के नए अवसरों और संभावनाओं को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बाबासाहेब की मूर्तियों पर हो रहे भाजपा और उनके संगी-साथियों के हमले दरअसल संविधान के विरोध की भाजपाई नफ़रत का परिणाम हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव बाबासाहेब की मूर्तियों पर हो रहे भाजपा और उनके संगी-साथियों के हमले दरअसल संविधान के विरोध की भाजपाई नफ़रत का परिणाम हैं। कल ‘पीडीए ऑडिट’ की एक बड़ी प्रेस कॉन्फ़्रेंस में होगा इसका पूरा ख़ुलासा।
    1
    बाबासाहेब की मूर्तियों पर हो रहे भाजपा और उनके संगी-साथियों के हमले दरअसल संविधान के विरोध की भाजपाई नफ़रत का परिणाम हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव 
बाबासाहेब की मूर्तियों पर हो रहे भाजपा और उनके संगी-साथियों के हमले दरअसल संविधान के विरोध की भाजपाई नफ़रत का परिणाम हैं। 
कल ‘पीडीए ऑडिट’ की एक बड़ी प्रेस कॉन्फ़्रेंस में होगा इसका पूरा ख़ुलासा।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रायबरेली रिश्तों को कलंकित करते हुए 91 वर्षीय बाबा की फावड़े से हत्या, आरोपी पौत्र गिरफ्तार मामला डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे भवानी मजरे रामपुर गहिरखेत गांव का है जहां रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि 27 वर्षीय रूपेश उर्फ सरवन यादव ने घर पर सो रहे अपने 91 वर्षीय सगे बाबा परमेश्वर यादव पर फावड़े से हमला कर दिया। परिजन उन्हें सीएचसी डलमऊ ले गए, जहां से जिला अस्पताल और फिर एम्स रायबरेली रेफर किया गया। एम्स में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की बहू सुमन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पारिवारिक खुन्नस घटना का कारण बताई गई है। रायबरेली रिश्तों को कलंकित करते हुए 91 वर्षीय बाबा की फावड़े से हत्या, आरोपी पौत्र गिरफ्तार मामला डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे भवानी मजरे रामपुर गहिरखेत गांव का है जहां रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि 27 वर्षीय रूपेश उर्फ सरवन यादव ने घर पर सो रहे अपने 91 वर्षीय सगे बाबा परमेश्वर यादव पर फावड़े से हमला कर दिया। परिजन उन्हें सीएचसी डलमऊ ले गए, जहां से जिला अस्पताल और फिर एम्स रायबरेली रेफर किया गया। एम्स में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की बहू सुमन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पारिवारिक खुन्नस घटना का कारण बताई गई है।
    1
    रायबरेली रिश्तों को कलंकित करते हुए 91 वर्षीय बाबा की फावड़े से हत्या, आरोपी पौत्र गिरफ्तार मामला डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे भवानी मजरे रामपुर गहिरखेत गांव का है जहां रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि 27 वर्षीय रूपेश उर्फ सरवन यादव ने घर पर सो रहे अपने 91 वर्षीय सगे बाबा परमेश्वर यादव पर फावड़े से हमला कर दिया। परिजन उन्हें सीएचसी डलमऊ ले गए, जहां से जिला अस्पताल और फिर एम्स रायबरेली रेफर किया गया। एम्स में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की बहू सुमन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पारिवारिक खुन्नस घटना का कारण बताई गई है।
रायबरेली रिश्तों को कलंकित करते हुए 91 वर्षीय बाबा की फावड़े से हत्या, आरोपी पौत्र गिरफ्तार मामला डलमऊ थाना क्षेत्र के पूरे भवानी मजरे रामपुर गहिरखेत गांव का है जहां रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि 27 वर्षीय रूपेश उर्फ सरवन यादव ने घर पर सो रहे अपने 91 वर्षीय सगे बाबा परमेश्वर यादव पर फावड़े से हमला कर दिया। परिजन उन्हें सीएचसी डलमऊ ले गए, जहां से जिला अस्पताल और फिर एम्स रायबरेली रेफर किया गया। एम्स में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की बहू सुमन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पारिवारिक खुन्नस घटना का कारण बताई गई है।
    user_Press Ashish Tripathi
    Press Ashish Tripathi
    Farmer सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.