सुल्तानपुर-जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे स्थित लेबर अड्डे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद श्रमिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने श्रमिकों को शासन की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया। दरअसल, श्रमिकों को एक स्थान पर एकत्रित कर उन्हें रोजगार के साथ-साथ स्वास्थ्य, सुरक्षा और श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुछ माह पहले दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे लेबर अड्डा बनाया गया था। हालांकि, लेबर अड्डा बनाए जाने के बाद भी बड़ी संख्या में श्रमिक शाहगंज चौराहे पर ही काम की तलाश में जुटते रहे। श्रमिकों के पुराने ठिकाने को देखते हुए अब प्रशासन ने दरियापुर स्थित लेबर अड्डे का दोबारा संचालन शुरू कराया है। प्रशासन की मंशा है कि कामगार श्रमिक एक निर्धारित स्थान पर एकत्रित हों, जिससे उन्हें रोजगार के साथ-साथ सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में यहां श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाएगा और उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही श्रमिकों के स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल कैंप लगाए जाने की भी व्यवस्था की जा रही है, जिनमें एक्स-रे मशीन, मोबाइल एंबुलेंस और मोबाइल मेडिकल यूनिट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रशासन का उद्देश्य लेबर अड्डे को एक ऐसे स्थायी श्रमिक केंद्र के रूप में विकसित करना है, जहां काम की तलाश में आने वाले श्रमिकों को रोजगार संबंधी जानकारी के साथ स्वास्थ्य जांच, पंजीकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल सके।

- सुल्तानपुर-जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे स्थित लेबर अड्डे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद श्रमिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने श्रमिकों को शासन की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया। दरअसल, श्रमिकों को एक स्थान पर एकत्रित कर उन्हें रोजगार के साथ-साथ स्वास्थ्य, सुरक्षा और श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुछ माह पहले दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे लेबर अड्डा बनाया गया था। हालांकि, लेबर अड्डा बनाए जाने के बाद भी बड़ी संख्या में श्रमिक शाहगंज चौराहे पर ही काम की तलाश में जुटते रहे। श्रमिकों के पुराने ठिकाने को देखते हुए अब प्रशासन ने दरियापुर स्थित लेबर अड्डे का दोबारा संचालन शुरू कराया है। प्रशासन की मंशा है कि कामगार श्रमिक एक निर्धारित स्थान पर एकत्रित हों, जिससे उन्हें रोजगार के साथ-साथ सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में यहां श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाएगा और उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही श्रमिकों के स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल कैंप लगाए जाने की भी व्यवस्था की जा रही है, जिनमें एक्स-रे मशीन, मोबाइल एंबुलेंस और मोबाइल मेडिकल यूनिट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रशासन का उद्देश्य लेबर अड्डे को एक ऐसे स्थायी श्रमिक केंद्र के रूप में विकसित करना है, जहां काम की तलाश में आने वाले श्रमिकों को रोजगार संबंधी जानकारी के साथ स्वास्थ्य जांच, पंजीकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल सके।1
- 25 हजार का इनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार, हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद सुल्तानपुर। कादीपुर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी मनोज कुमार पांडेय उर्फ शिवानंद पांडेय को कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित गांधी भंडार के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। सीओ कादीपुर विनय कुमार गौतम के अनुसार, मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। आरोप है कि सुनील पांडेय उर्फ महन्थू पर तलवार और चाकू से हमला किया गया था। हमले में सुनील पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका करीब एक माह तक केजीएमयू लखनऊ में उपचार चला। घटना के बाद से आरोपी मनोज कुमार पांडेय वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।1
- राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में अब 29 सितंबर को होगी सुनवाई। सुल्तानपुर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में अब 29 सितंबर को होगी सुनवाई। वादी पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय द्वारा की गई आंशिक बहस। अब 29 सितम्बर को बहस की सुनवाई की तिथि हुई नियत। करीब 8 वर्ष पुराने मामले में चल रहा मानहानि का केस। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल ने तत्कालीन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर दिया था आपत्तिजनक बयान। इसी बयान से आहत बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दाखिल किया था परिवाद। कोर्ट ने परिवाद स्वीकार कर मुकदमा चलाने का दिया था आदेश। मामले में जमानत पर चल रहे हैं राहुल गांधी। कोर्ट में राहुल गांधी दर्ज करवा चुके हैं अपना बयान। दीवानी में एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा मानहानि का केस।1
- अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त को अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ *अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त को अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।* के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय कुमार गौतम द्वारा दी गयी बाइटः-1
- सुलतानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 151 गुम मोबाइल बरामद सुलतानपुर। सर्विलांस सेल एवं जनपदीय पुलिस टीम ने CEIR (Central Equipment सुलतानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 151 गुम मोबाइल बरामद सुलतानपुर। सर्विलांस सेल एवं जनपदीय पुलिस टीम ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज मोबाइल गुम/खोने संबंधी शिकायतों एवं प्राप्त प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से कुल 151 गुम/खोए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द कर दिए गए। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए बाइट दी गई।1
- सुल्तानपुर श्रम विभाग की योजनाओं का उठाएं लाभ, 18 से 60 वर्ष के श्रमिक करा सकते हैं पंजीयन सुलतानपुर। श्रम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। 18 से 60 वर्ष आयु के ऐसे श्रमिक, जिन्होंने पिछले 12 माह में कम से कम 90 दिन निर्माण कार्य या मनरेगा में काम किया है, पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए 20 रुपये पंजीयन शुल्क और तीन वर्ष का 60 रुपये अंशदान देना होगा। श्रमिक फोटो, आधार कार्ड, स्वघोषणा पत्र, बैंक पासबुक और परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड के साथ निकटतम सीएससी केंद्र पर पंजीयन करा सकते हैं। बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण की सुविधा है। पंजीकृत श्रमिकों को मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद, शिक्षा प्रोत्साहन, कन्या विवाह, गंभीर बीमारी, मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता सहित पेंशन योजनाओं का लाभ मिलता है। अधिक जानकारी के लिए सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, सुलतानपुर से संपर्क किया जा सकता है।1
- Post by अमनपटेल A1
- बाबासाहेब की मूर्तियों पर हो रहे भाजपा और उनके संगी-साथियों के हमले दरअसल संविधान के विरोध की भाजपाई नफ़रत का परिणाम हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव बाबासाहेब की मूर्तियों पर हो रहे भाजपा और उनके संगी-साथियों के हमले दरअसल संविधान के विरोध की भाजपाई नफ़रत का परिणाम हैं। कल ‘पीडीए ऑडिट’ की एक बड़ी प्रेस कॉन्फ़्रेंस में होगा इसका पूरा ख़ुलासा।1