logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

25 हजार का इनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार, हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद सुल्तानपुर। कादीपुर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी मनोज कुमार पांडेय उर्फ शिवानंद पांडेय को कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित गांधी भंडार के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। सीओ कादीपुर विनय कुमार गौतम के अनुसार, मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। आरोप है कि सुनील पांडेय उर्फ महन्थू पर तलवार और चाकू से हमला किया गया था। हमले में सुनील पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका करीब एक माह तक केजीएमयू लखनऊ में उपचार चला। घटना के बाद से आरोपी मनोज कुमार पांडेय वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

1 day ago
user_Arun kumar pathak
Arun kumar pathak
बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

25 हजार का इनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार, हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद सुल्तानपुर। कादीपुर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी मनोज कुमार पांडेय उर्फ शिवानंद पांडेय को कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित गांधी भंडार के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। सीओ कादीपुर विनय कुमार गौतम के अनुसार, मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। आरोप है कि सुनील पांडेय उर्फ महन्थू पर तलवार और चाकू से हमला किया गया था। हमले में सुनील पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनका करीब एक माह तक केजीएमयू लखनऊ में उपचार चला। घटना के बाद से आरोपी मनोज कुमार पांडेय वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुल्तानपुर-जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे स्थित लेबर अड्डे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद श्रमिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने श्रमिकों को शासन की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया। दरअसल, श्रमिकों को एक स्थान पर एकत्रित कर उन्हें रोजगार के साथ-साथ स्वास्थ्य, सुरक्षा और श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुछ माह पहले दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे लेबर अड्डा बनाया गया था। हालांकि, लेबर अड्डा बनाए जाने के बाद भी बड़ी संख्या में श्रमिक शाहगंज चौराहे पर ही काम की तलाश में जुटते रहे। श्रमिकों के पुराने ठिकाने को देखते हुए अब प्रशासन ने दरियापुर स्थित लेबर अड्डे का दोबारा संचालन शुरू कराया है। प्रशासन की मंशा है कि कामगार श्रमिक एक निर्धारित स्थान पर एकत्रित हों, जिससे उन्हें रोजगार के साथ-साथ सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में यहां श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाएगा और उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही श्रमिकों के स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल कैंप लगाए जाने की भी व्यवस्था की जा रही है, जिनमें एक्स-रे मशीन, मोबाइल एंबुलेंस और मोबाइल मेडिकल यूनिट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रशासन का उद्देश्य लेबर अड्डे को एक ऐसे स्थायी श्रमिक केंद्र के रूप में विकसित करना है, जहां काम की तलाश में आने वाले श्रमिकों को रोजगार संबंधी जानकारी के साथ स्वास्थ्य जांच, पंजीकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल सके।
    1
    सुल्तानपुर-जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे स्थित लेबर अड्डे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद श्रमिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने श्रमिकों को शासन की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया।
दरअसल, श्रमिकों को एक स्थान पर एकत्रित कर उन्हें रोजगार के साथ-साथ स्वास्थ्य, सुरक्षा और श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुछ माह पहले दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे लेबर अड्डा बनाया गया था। हालांकि, लेबर अड्डा बनाए जाने के बाद भी बड़ी संख्या में श्रमिक शाहगंज चौराहे पर ही काम की तलाश में जुटते रहे।
श्रमिकों के पुराने ठिकाने को देखते हुए अब प्रशासन ने दरियापुर स्थित लेबर अड्डे का दोबारा संचालन शुरू कराया है। प्रशासन की मंशा है कि कामगार श्रमिक एक निर्धारित स्थान पर एकत्रित हों, जिससे उन्हें रोजगार के साथ-साथ सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके।
अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में यहां श्रमिकों का पंजीकरण कराया जाएगा और उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही श्रमिकों के स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल कैंप लगाए जाने की भी व्यवस्था की जा रही है, जिनमें एक्स-रे मशीन, मोबाइल एंबुलेंस और मोबाइल मेडिकल यूनिट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
प्रशासन का उद्देश्य लेबर अड्डे को एक ऐसे स्थायी श्रमिक केंद्र के रूप में विकसित करना है, जहां काम की तलाश में आने वाले श्रमिकों को रोजगार संबंधी जानकारी के साथ स्वास्थ्य जांच, पंजीकरण और सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल सके।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में अब 29 सितंबर को होगी सुनवाई। सुल्तानपुर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में अब 29 सितंबर को होगी सुनवाई। वादी पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय द्वारा की गई आंशिक बहस। अब 29 सितम्बर को बहस की सुनवाई की तिथि हुई नियत। करीब 8 वर्ष पुराने मामले में चल रहा मानहानि का केस। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल ने तत्कालीन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर दिया था आपत्तिजनक बयान। इसी बयान से आहत बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दाखिल किया था परिवाद। कोर्ट ने परिवाद स्वीकार कर मुकदमा चलाने का दिया था आदेश। मामले में जमानत पर चल रहे हैं राहुल गांधी। कोर्ट में राहुल गांधी दर्ज करवा चुके हैं अपना बयान। दीवानी में एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा मानहानि का केस।
    1
    राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में अब 29 सितंबर को होगी सुनवाई।
सुल्तानपुर 
राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में अब 29 सितंबर को होगी सुनवाई।
वादी पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय द्वारा की गई आंशिक बहस।
अब 29 सितम्बर को बहस की सुनवाई की तिथि हुई नियत।
करीब 8 वर्ष पुराने मामले में चल रहा मानहानि का केस। 
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल ने तत्कालीन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर दिया था आपत्तिजनक बयान।
इसी बयान से आहत बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दाखिल किया था परिवाद।
कोर्ट ने परिवाद स्वीकार कर मुकदमा चलाने का दिया था आदेश।
मामले में जमानत पर चल रहे हैं राहुल गांधी।
कोर्ट में राहुल गांधी दर्ज करवा चुके हैं अपना बयान। 
दीवानी में एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा मानहानि का केस।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त को अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ *अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त को अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।* के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय कुमार गौतम द्वारा दी गयी बाइटः-
    1
    अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त को अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ
*अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त को अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।* के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय कुमार गौतम द्वारा दी गयी बाइटः-
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • सुलतानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 151 गुम मोबाइल बरामद सुलतानपुर। सर्विलांस सेल एवं जनपदीय पुलिस टीम ने CEIR (Central Equipment सुलतानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 151 गुम मोबाइल बरामद सुलतानपुर। सर्विलांस सेल एवं जनपदीय पुलिस टीम ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज मोबाइल गुम/खोने संबंधी शिकायतों एवं प्राप्त प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से कुल 151 गुम/खोए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द कर दिए गए। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए बाइट दी गई।
    1
    सुलतानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 151 गुम मोबाइल बरामद
सुलतानपुर। सर्विलांस सेल एवं जनपदीय पुलिस टीम ने CEIR (Central Equipment
सुलतानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 151 गुम मोबाइल बरामद
सुलतानपुर। सर्विलांस सेल एवं जनपदीय पुलिस टीम ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज मोबाइल गुम/खोने संबंधी शिकायतों एवं प्राप्त प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से कुल 151 गुम/खोए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द कर दिए गए।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए बाइट दी गई।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सुल्तानपुर श्रम विभाग की योजनाओं का उठाएं लाभ, 18 से 60 वर्ष के श्रमिक करा सकते हैं पंजीयन सुलतानपुर। श्रम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। 18 से 60 वर्ष आयु के ऐसे श्रमिक, जिन्होंने पिछले 12 माह में कम से कम 90 दिन निर्माण कार्य या मनरेगा में काम किया है, पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए 20 रुपये पंजीयन शुल्क और तीन वर्ष का 60 रुपये अंशदान देना होगा। श्रमिक फोटो, आधार कार्ड, स्वघोषणा पत्र, बैंक पासबुक और परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड के साथ निकटतम सीएससी केंद्र पर पंजीयन करा सकते हैं। बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण की सुविधा है। पंजीकृत श्रमिकों को मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद, शिक्षा प्रोत्साहन, कन्या विवाह, गंभीर बीमारी, मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता सहित पेंशन योजनाओं का लाभ मिलता है। अधिक जानकारी के लिए सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, सुलतानपुर से संपर्क किया जा सकता है।
    1
    सुल्तानपुर श्रम विभाग की योजनाओं का उठाएं लाभ, 18 से 60 वर्ष के श्रमिक करा सकते हैं पंजीयन
सुलतानपुर। श्रम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। 18 से 60 वर्ष आयु के ऐसे श्रमिक, जिन्होंने पिछले 12 माह में कम से कम 90 दिन निर्माण कार्य या मनरेगा में काम किया है, पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए 20 रुपये पंजीयन शुल्क और तीन वर्ष का 60 रुपये अंशदान देना होगा। श्रमिक फोटो, आधार कार्ड, स्वघोषणा पत्र, बैंक पासबुक और परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड के साथ निकटतम सीएससी केंद्र पर पंजीयन करा सकते हैं। बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर  पंजीकरण की सुविधा है। पंजीकृत श्रमिकों को मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद, शिक्षा प्रोत्साहन, कन्या विवाह, गंभीर बीमारी, मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता सहित पेंशन योजनाओं का लाभ मिलता है। अधिक जानकारी के लिए सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, सुलतानपुर से संपर्क किया जा सकता है।
    user_Breaking news SLT
    Breaking news SLT
    Local News Reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • Post by अमनपटेल A
    1
    Post by अमनपटेल A
    user_अमनपटेल A
    अमनपटेल A
    बीकापुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गणपति महोत्सव पर धूम; विसर्जन यात्रा में डीजे का चक्का टूटा, सातवें दिन कुछ स्थानों पर गणपति को दी विदाई सुल्तानपुर में गणेश महोत्सव के सातवें दिन शहर में काफी रौनक रही। विवेक नगर, कुड़वार नाका, राहुल चौराहा और मेजरगंज जैसे कई स्थानों पर आरती और भंडारे का आयोजन किया गया। घर-घर मनाए जा रहे गणेश महोत्सव के सातवें दिन कई भक्तों ने ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली और आदि गंगा गोमती नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान श्री गणपति पूजा समिति विवेक नगर के अध्यक्ष अर्पित तिवारी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र गौड़, अभिषेक मोदनवाल और पप्पू मोदनवाल मौजूद रहे। बाल गणेश पूजा समिति कुड़वार नाका के संस्थापक मून सिन्हा, समिति आयोजक पूजा श्रीवास्तव, दीक्षा श्रीवास्तव, शिव कुमार, कल्लू, मोनू, आशीष गुप्ता और मनोज भी उपस्थित थे। बता दें कि गणेश चतुर्थी सोमवार को गणपति की स्थापना की गई थी। गणेशोत्सव एक ऐसा त्योहार है, जिसे लोग अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिए बड़े ही श्रद्धा और विश्वास के साथ घरों में मनाते हैं। यह त्योहार मूल रूप से महाराष्ट्र की संस्कृति से जुड़ा है, लेकिन अब यह सुल्तानपुर में भी बड़े पैमाने पर मनाया जाने लगा है। गणपति की मूर्ति का विसर्जन दूसरे दिन से शुरू होकर 11वें दिन तक चलता है। रविवार को सातवें दिन कई भक्तों ने गणेश जी को विदा किया। अमहट चौराहा निवासी सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने सोमवार को गणपति बप्पा की स्थापना की थी। सातवें दिन पूर्णाहुति हवन-पूजन के साथ छप्पन भोग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम को शोभायात्रा और ढोल-ताशे के साथ बप्पा को विदा किया गया। देर शाम घाट पहुंचकर बप्पा की आरती की गई और फिर विसर्जन कर दिया गया। उन्होंने बताया कि विदाई के समय भक्त गणपति के कानों में अपनी इच्छाएं और कामनाएं बताते हैं और प्रार्थना करते हैं कि वह उन्हें पूरा करें। इसी बीच, सब्जी मंडी के सामने एक डीजे का चक्का टूट गया। इससे सब्जी मंडी से घंटाघर मोड़ तक भारी जाम लग गया। लखनऊ की ओर से आ रहे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
    4
    गणपति महोत्सव पर धूम;
विसर्जन यात्रा में डीजे का चक्का टूटा, सातवें दिन कुछ स्थानों पर गणपति को दी विदाई
सुल्तानपुर में गणेश महोत्सव के सातवें दिन शहर में काफी रौनक रही। विवेक नगर, कुड़वार नाका, राहुल चौराहा और मेजरगंज जैसे कई स्थानों पर आरती और भंडारे का आयोजन किया गया। घर-घर मनाए जा रहे गणेश महोत्सव के सातवें दिन कई भक्तों ने ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली और आदि गंगा गोमती नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
इस दौरान श्री गणपति पूजा समिति विवेक नगर के अध्यक्ष अर्पित तिवारी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र गौड़, अभिषेक मोदनवाल और पप्पू मोदनवाल मौजूद रहे। बाल गणेश पूजा समिति कुड़वार नाका के संस्थापक मून सिन्हा, समिति आयोजक पूजा श्रीवास्तव, दीक्षा श्रीवास्तव, शिव कुमार, कल्लू, मोनू, आशीष गुप्ता और मनोज भी उपस्थित थे।
बता दें कि गणेश चतुर्थी सोमवार को गणपति की स्थापना की गई थी। गणेशोत्सव एक ऐसा त्योहार है, जिसे लोग अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिए बड़े ही श्रद्धा और विश्वास के साथ घरों में मनाते हैं। यह त्योहार मूल रूप से महाराष्ट्र की संस्कृति से जुड़ा है, लेकिन अब यह सुल्तानपुर में भी बड़े पैमाने पर मनाया जाने लगा है। गणपति की मूर्ति का विसर्जन दूसरे दिन से शुरू होकर 11वें दिन तक चलता है।
रविवार को सातवें दिन कई भक्तों ने गणेश जी को विदा किया। अमहट चौराहा निवासी सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने सोमवार को गणपति बप्पा की स्थापना की थी। सातवें दिन पूर्णाहुति हवन-पूजन के साथ छप्पन भोग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम को शोभायात्रा और ढोल-ताशे के साथ बप्पा को विदा किया गया। देर शाम घाट पहुंचकर बप्पा की आरती की गई और फिर विसर्जन कर दिया गया। उन्होंने बताया कि विदाई के समय भक्त गणपति के कानों में अपनी इच्छाएं और कामनाएं बताते हैं और प्रार्थना करते हैं कि वह उन्हें पूरा करें।
इसी बीच, सब्जी मंडी के सामने एक डीजे का चक्का टूट गया। इससे सब्जी मंडी से घंटाघर मोड़ तक भारी जाम लग गया। लखनऊ की ओर से आ रहे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बाबासाहेब की मूर्तियों पर हो रहे भाजपा और उनके संगी-साथियों के हमले दरअसल संविधान के विरोध की भाजपाई नफ़रत का परिणाम हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव बाबासाहेब की मूर्तियों पर हो रहे भाजपा और उनके संगी-साथियों के हमले दरअसल संविधान के विरोध की भाजपाई नफ़रत का परिणाम हैं। कल ‘पीडीए ऑडिट’ की एक बड़ी प्रेस कॉन्फ़्रेंस में होगा इसका पूरा ख़ुलासा।
    1
    बाबासाहेब की मूर्तियों पर हो रहे भाजपा और उनके संगी-साथियों के हमले दरअसल संविधान के विरोध की भाजपाई नफ़रत का परिणाम हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव 
बाबासाहेब की मूर्तियों पर हो रहे भाजपा और उनके संगी-साथियों के हमले दरअसल संविधान के विरोध की भाजपाई नफ़रत का परिणाम हैं। 
कल ‘पीडीए ऑडिट’ की एक बड़ी प्रेस कॉन्फ़्रेंस में होगा इसका पूरा ख़ुलासा।
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.