logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुल्तानपुर श्रम विभाग की योजनाओं का उठाएं लाभ, 18 से 60 वर्ष के श्रमिक करा सकते हैं पंजीयन सुलतानपुर। श्रम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। 18 से 60 वर्ष आयु के ऐसे श्रमिक, जिन्होंने पिछले 12 माह में कम से कम 90 दिन निर्माण कार्य या मनरेगा में काम किया है, पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए 20 रुपये पंजीयन शुल्क और तीन वर्ष का 60 रुपये अंशदान देना होगा। श्रमिक फोटो, आधार कार्ड, स्वघोषणा पत्र, बैंक पासबुक और परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड के साथ निकटतम सीएससी केंद्र पर पंजीयन करा सकते हैं। बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण की सुविधा है। पंजीकृत श्रमिकों को मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद, शिक्षा प्रोत्साहन, कन्या विवाह, गंभीर बीमारी, मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता सहित पेंशन योजनाओं का लाभ मिलता है। अधिक जानकारी के लिए सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, सुलतानपुर से संपर्क किया जा सकता है।

4 hrs ago
user_Breaking news SLT
Breaking news SLT
Local News Reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
4 hrs ago

सुल्तानपुर श्रम विभाग की योजनाओं का उठाएं लाभ, 18 से 60 वर्ष के श्रमिक करा सकते हैं पंजीयन सुलतानपुर। श्रम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। 18 से 60 वर्ष आयु के ऐसे श्रमिक, जिन्होंने पिछले 12 माह में कम से कम 90 दिन निर्माण कार्य या मनरेगा में काम किया है, पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए 20 रुपये पंजीयन शुल्क और तीन वर्ष का 60 रुपये अंशदान देना होगा। श्रमिक फोटो, आधार कार्ड, स्वघोषणा पत्र, बैंक पासबुक और परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड के साथ निकटतम सीएससी केंद्र पर पंजीयन करा सकते हैं। बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण की सुविधा है। पंजीकृत श्रमिकों को मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद, शिक्षा प्रोत्साहन, कन्या विवाह, गंभीर बीमारी, मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता सहित पेंशन योजनाओं का लाभ मिलता है। अधिक जानकारी के लिए सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, सुलतानपुर से संपर्क किया जा सकता है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • युवा रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान सुलतानपुर। जिला अस्पताल सुलतानपुर 1जम32से/में रविवार को घर फाउंडेशन की ओर से युवा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
    1
    युवा रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान
सुलतानपुर। जिला अस्पताल सुलतानपुर 1जम32से/में रविवार को घर फाउंडेशन की ओर से युवा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
    user_Breaking news SLT
    Breaking news SLT
    Local News Reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • सुल्तानपुर में दावत-ए-इस्लामी और GNRF का रक्तदान शिविर: जरूरतमंदों की मदद के लिए हर 6 महीने में होता है आयोजन, 30 से ज्यादा लोगों ने किया रक्तदान सुल्तानपुर में सामाजिक और जनसेवा के कामों में सक्रिय संस्था 'दावत-ए-इस्लामी' और उसकी शाखा 'गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन' (GNRF) लगातार समाज सेवा के अलग-अलग काम कर रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को उन्होंने एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष अहमद अंसारी ने बताया कि दावत-ए-इस्लामी के 50 से ज्यादा विभाग समाज कल्याण के अलग-अलग क्षेत्रों में काम करते हैं। GNRF रक्तदान शिविर के अलावा सर्दियों में कंबल बांटना, गरीबों को राशन देना, पौधारोपण करना और गर्मियों में पानी की सबीलें लगाने जैसे कई सामाजिक काम करती है। जाति और धर्म के भेदभाव से जुड़े सवाल पर जिलाध्यक्ष ने साफ किया कि उनकी संस्था का मकसद बिना किसी धार्मिक या सामाजिक भेदभाव के सिर्फ इंसानियत की सेवा करना है। उन्होंने कहा, 'हमारा मिशन पैगंबर मोहम्मद साहब के बताए रास्ते और इंसानियत के संदेश पर चलना है। समाज में कोई भी व्यक्ति, किसी भी धर्म या जाति का हो, अगर उसे जरूरत है तो उसकी मदद करना हमारा फर्ज है।' यह शिविर जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ की देखरेख में लगाया गया था। उन्होंने बताया कि अक्सर जरूरतमंद और गरीब लोगों को इलाज के दौरान सही समय पर खून नहीं मिल पाता, जिससे उन्हें परेशानी होती है। इस शिविर का मुख्य मकसद गरीबों और जरूरतमंदों को आसानी से खून उपलब्ध कराना है, ताकि इलाज के दौरान किसी को खून की कमी का सामना न करना पड़े। गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के मोहम्मद मेराज ने बताया कि दावत-ए-इस्लामी और GNRF हर 6 महीने में रक्तदान शिविर लगाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था सिर्फ रक्तदान ही नहीं करती, बल्कि सर्दियों में कंबल बांटती है, रमजान में राशन किट देती है और गर्मियों में शहर के अलग-अलग जगहों पर पानी और शरबत के कैंप लगाकर सेवा करती है। एक पत्रकार के सवाल पर कि क्या यह रक्तदान शिविर सिर्फ मुस्लिमों के लिए है, उन्होंने साफ किया कि रक्तदान बिना किसी भेदभाव के सभी हिंदू-मुस्लिमों और हर धर्म के जरूरतमंदों के लिए किया जाता है। शिविर में पहला रक्तदान भी एक गैर-मुस्लिम व्यक्ति ने ही किया था। दोपहर तक 30 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया।
    1
    सुल्तानपुर में दावत-ए-इस्लामी और GNRF का रक्तदान शिविर: जरूरतमंदों की मदद के लिए हर 6 महीने में होता है आयोजन, 30 से ज्यादा लोगों ने किया रक्तदान
सुल्तानपुर में सामाजिक और जनसेवा के कामों में सक्रिय संस्था 'दावत-ए-इस्लामी' और उसकी शाखा 'गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन' (GNRF) लगातार समाज सेवा के अलग-अलग काम कर रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को उन्होंने एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
जिलाध्यक्ष अहमद अंसारी ने बताया कि दावत-ए-इस्लामी के 50 से ज्यादा विभाग समाज कल्याण के अलग-अलग क्षेत्रों में काम करते हैं। GNRF रक्तदान शिविर के अलावा सर्दियों में कंबल बांटना, गरीबों को राशन देना, पौधारोपण करना और गर्मियों में पानी की सबीलें लगाने जैसे कई सामाजिक काम करती है।
जाति और धर्म के भेदभाव से जुड़े सवाल पर जिलाध्यक्ष ने साफ किया कि उनकी संस्था का मकसद बिना किसी धार्मिक या सामाजिक भेदभाव के सिर्फ इंसानियत की सेवा करना है। उन्होंने कहा, 'हमारा मिशन पैगंबर मोहम्मद साहब के बताए रास्ते और इंसानियत के संदेश पर चलना है। समाज में कोई भी व्यक्ति, किसी भी धर्म या जाति का हो, अगर उसे जरूरत है तो उसकी मदद करना हमारा फर्ज है।'
यह शिविर जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ की देखरेख में लगाया गया था। उन्होंने बताया कि अक्सर जरूरतमंद और गरीब लोगों को इलाज के दौरान सही समय पर खून नहीं मिल पाता, जिससे उन्हें परेशानी होती है। इस शिविर का मुख्य मकसद गरीबों और जरूरतमंदों को आसानी से खून उपलब्ध कराना है, ताकि इलाज के दौरान किसी को खून की कमी का सामना न करना पड़े।
गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के मोहम्मद मेराज ने बताया कि दावत-ए-इस्लामी और GNRF हर 6 महीने में रक्तदान शिविर लगाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था सिर्फ रक्तदान ही नहीं करती, बल्कि सर्दियों में कंबल बांटती है, रमजान में राशन किट देती है और गर्मियों में शहर के अलग-अलग जगहों पर पानी और शरबत के कैंप लगाकर सेवा करती है।
एक पत्रकार के सवाल पर कि क्या यह रक्तदान शिविर सिर्फ मुस्लिमों के लिए है, उन्होंने साफ किया कि रक्तदान बिना किसी भेदभाव के सभी हिंदू-मुस्लिमों और हर धर्म के जरूरतमंदों के लिए किया जाता है। शिविर में पहला रक्तदान भी एक गैर-मुस्लिम व्यक्ति ने ही किया था। दोपहर तक 30 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं को रक्तदान की कड़ी से जोड़ने की पहल, पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल रहे मुख्य अतिथि* *दिनांक 20.09.2026* *जनपदसुलतानपुर के युवाओं को समर्पित रहा युवा रक्तदान शिविर* *पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं को रक्तदान की कड़ी से जोड़ने की पहल, पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल रहे मुख्य अतिथि* आज दिनांक 20.09.2026 को जिला अस्पताल, सुलतानपुर में घर फाउंडेशन, सुलतानपुर की ओर से युवा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने रक्तदान करने वाले युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से स्वेच्छा से रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। शिविर का विशेष उद्देश्य पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं को रक्तदान की कड़ी से जोड़ना रहा, ताकि युवा वर्ग नियमित रूप से इस मानवीय एवं सामाजिक कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सके। पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल ने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं एवं घर फाउंडेशन सुलतानपुर के पदाधिकारियों/सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रति युवाओं की ऐसी सकारात्मक सहभागिता प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए किए जाने वाले ऐसे प्रयासों में अधिक से अधिक युवाओं को आगे आना चाहिए। इस दौरान जिला अस्पताल के चिकित्सक/स्वास्थ्यकर्मी, घर फाउंडेशन के अध्यक्ष -अनुराग गुप्ता, सौरभ अग्रवाल – उपाध्यक्ष , हिमांशु श्रीवास्तव – उपाध्यक्ष ,अनंत – सदस्य ,सनी – सदस्य ,हिमांशु अग्रवाल – सचिव ,अनूप गुप्ता – सदस्य ,गौरव – प्रबंधक ,प्रह्लाद – सदस्य शिव प्रसाद वर्मा – कोषाध्यक्ष ,विकास गुप्ता – सदस्य तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। *पुलिस मीडिया सेल* *जनपद सुलतानपुर*
    1
    पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं को रक्तदान की कड़ी से जोड़ने की पहल, पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल रहे मुख्य अतिथि*
*दिनांक  20.09.2026*
*जनपदसुलतानपुर के युवाओं को समर्पित रहा युवा रक्तदान शिविर*
*पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं को रक्तदान की कड़ी से जोड़ने की पहल, पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल रहे मुख्य अतिथि*
आज दिनांक 20.09.2026 को जिला अस्पताल, सुलतानपुर में घर फाउंडेशन, सुलतानपुर की ओर से युवा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने रक्तदान करने वाले युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से स्वेच्छा से रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। शिविर का विशेष उद्देश्य पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं को रक्तदान की कड़ी से जोड़ना रहा, ताकि युवा वर्ग नियमित रूप से इस मानवीय एवं सामाजिक कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सके।
पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल ने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं एवं घर फाउंडेशन सुलतानपुर के पदाधिकारियों/सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रति युवाओं की ऐसी सकारात्मक सहभागिता प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए किए जाने वाले ऐसे प्रयासों में अधिक से अधिक युवाओं को आगे आना चाहिए।
इस दौरान जिला अस्पताल के चिकित्सक/स्वास्थ्यकर्मी, घर फाउंडेशन के अध्यक्ष -अनुराग गुप्ता, सौरभ अग्रवाल – उपाध्यक्ष , हिमांशु श्रीवास्तव – उपाध्यक्ष ,अनंत – सदस्य ,सनी – सदस्य ,हिमांशु अग्रवाल – सचिव ,अनूप गुप्ता – सदस्य ,गौरव – प्रबंधक ,प्रह्लाद – सदस्य शिव प्रसाद वर्मा – कोषाध्यक्ष ,विकास गुप्ता – सदस्य  तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।                                                                          
*पुलिस मीडिया सेल* 
*जनपद सुलतानपुर*
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सुल्तानपुर में भाजपा की संवाद गोष्ठी,राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर मंथन* सुल्तानपुर। विधानसभा 188 सुल्तानपुर में भाजपा ने संवाद गोष्ठी का आयोजन किया। यह गोष्ठी विधायक विनोद सिंह के निवेदन पर दूबेपुर व लोहरामऊ मंडल के देवतुल्य पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं एवं शुभ चिंतकों के साथ आयोजित की गई। राजनीतिक एवं सामाजिक बिन्दुओं पर संवाद रखा गया था। यह कार्यक्रम एम.एस.मैरिज लॉन, निकट भाँई बाजार,सुल्तानपुर में आयोजित की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी,पूर्व मंत्री व सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह और पुलकित सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    4
    सुल्तानपुर में भाजपा की संवाद गोष्ठी,राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर मंथन*
सुल्तानपुर। विधानसभा 188 सुल्तानपुर में भाजपा ने संवाद गोष्ठी का आयोजन किया। यह गोष्ठी विधायक विनोद सिंह के निवेदन पर दूबेपुर व लोहरामऊ मंडल के देवतुल्य पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं एवं शुभ चिंतकों के साथ आयोजित की गई। राजनीतिक एवं सामाजिक बिन्दुओं पर संवाद रखा गया था। यह कार्यक्रम एम.एस.मैरिज लॉन, निकट भाँई बाजार,सुल्तानपुर में आयोजित की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी,पूर्व मंत्री व सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह और पुलकित सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अनियंत्रित बाइक ने पैदल युवक को मारी टक्कर, दो गंभीर घायल रविवार देर शाम करीब सात बजे लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में अमित टेंट हाउस के सामने एक सड़क हादसे में पैदल जा रहे युवक समेत बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के राघवपुर गांव निवासी मंजीत पुत्र सेतुराम बाइक से बरौसा की ओर से कादीपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अमित टेंट हाउस के सामने बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पैदल जा रहे मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर सरैया गांव निवासी अरुण शर्मा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अरुण सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे में बाइक सवार मंजीत भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जयसिंहपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अरुण शर्मा और मंजीत को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया।
    3
    अनियंत्रित बाइक ने पैदल युवक को मारी टक्कर, दो गंभीर घायल
रविवार देर शाम करीब सात बजे लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में अमित टेंट हाउस के सामने एक सड़क हादसे में पैदल जा रहे युवक समेत बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के राघवपुर गांव निवासी मंजीत पुत्र सेतुराम बाइक से बरौसा की ओर से कादीपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अमित टेंट हाउस के सामने बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पैदल जा रहे मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर सरैया गांव निवासी अरुण शर्मा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अरुण सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे में बाइक सवार मंजीत भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जयसिंहपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अरुण शर्मा और मंजीत को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया।
    user_दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रूस पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला 1600 से ज्यादा ड्रोन मार गिराने का रूस का दावा नई दिल्ली/मॉस्को। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रविवार को मॉस्को और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमलों की खबर सामने आई है। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार से अब तक 1,600 से अधिक ड्रोन को मार गिराया गया, जिनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे। हमलों में मॉस्को की एक प्रमुख तेल रिफाइनरी और एक आवासीय इमारत को नुकसान पहुंचने की सूचना है। मॉस्को क्षेत्र में लोगों के हताहत होने की भी अधिकारियों ने जानकारी दी है। यह हमला रूस में चल रहे संसदीय चुनाव के अंतिम दिन हुआ है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने इसे राजधानी पर अब तक के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक बताया और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाया। हालांकि, यूक्रेन की ओर से इस हमले पर तत्काल आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट में इसी घटना को लेकर रूस-यूक्रेन युद्ध के और तेज होने तथा रूस की ओर से बड़े पलटवार की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार आगे की स्थिति पर दोनों देशों की सैन्य प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण रहेगी।
    1
    रूस पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला 1600 से ज्यादा ड्रोन मार गिराने का रूस का दावा 
नई दिल्ली/मॉस्को। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रविवार को मॉस्को और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमलों की खबर सामने आई है। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार से अब तक 1,600 से अधिक ड्रोन को मार गिराया गया, जिनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे। 
हमलों में मॉस्को की एक प्रमुख तेल रिफाइनरी और एक आवासीय इमारत को नुकसान पहुंचने की सूचना है। मॉस्को क्षेत्र में लोगों के हताहत होने की भी अधिकारियों ने जानकारी दी है। 
यह हमला रूस में चल रहे संसदीय चुनाव के अंतिम दिन हुआ है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने इसे राजधानी पर अब तक के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक बताया और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाया। हालांकि, यूक्रेन की ओर से इस हमले पर तत्काल आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई थी। 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट में इसी घटना को लेकर रूस-यूक्रेन युद्ध के और तेज होने तथा रूस की ओर से बड़े पलटवार की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार आगे की स्थिति पर दोनों देशों की सैन्य प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण रहेगी।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सुलतानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 151 गुम मोबाइल बरामद सुलतानपुर। सर्विलांस सेल एवं जनपदीय पुलिस टीम ने CEIR सुलतानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 151 गुम मोबाइल बरामद सुलतानपुर। सर्विलांस सेल एवं जनपदीय पुलिस टीम ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज मोबाइल गुम/खोने संबंधी शिकायतों एवं प्राप्त प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से कुल 151 गुम/खोए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द कर दिए गए। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए बाइट दी गई।
    1
    सुलतानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 151 गुम मोबाइल बरामद
सुलतानपुर। सर्विलांस सेल एवं जनपदीय पुलिस टीम ने CEIR
सुलतानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 151 गुम मोबाइल बरामद
सुलतानपुर। सर्विलांस सेल एवं जनपदीय पुलिस टीम ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज मोबाइल गुम/खोने संबंधी शिकायतों एवं प्राप्त प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से कुल 151 गुम/खोए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द कर दिए गए।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए बाइट दी गई।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • सुलतानपुर- सर्विलांस सेल एवं जनपदीय पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर मोबाइल खोने के एवं प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर दर्ज करायी गयी शिकायतों का संज्ञान लेकर आवेदकों के कुल 151 मोबाइल फोन (भिन्न-2 कम्पनियों के) अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये को बरामद कर मोबाइल फोन धारकों के सुपुर्द किया गया ।* सराहनीय कार्य सर्विलांस सेल/जनपदीय पुलिस जनपद सुलतानपुर* *दिनाँक 20.09.2026* सुलतानपुर- सर्विलांस सेल एवं जनपदीय पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर मोबाइल खोने के एवं प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर दर्ज करायी गयी शिकायतों का संज्ञान लेकर आवेदकों के कुल 151 मोबाइल फोन (भिन्न-2 कम्पनियों के) अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये को बरामद कर मोबाइल फोन धारकों के सुपुर्द किया गया ।* पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर महोदय श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री वृजनारायण सिंह के निकट पर्यवेक्षण सर्विलांस सेल द्वारा जनपद के थानों की पुलिस टीम के साथ समन्वय स्थापित कर आवेदकों (मोबाइल धारकों) द्वारा CEIR पोर्टल पर अपने मोबाइल गुम होने के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थानों पर दर्ज करायी गयी शिकायतों का संज्ञान लेकर कुल 151 मोबाइल फोन (भिन्न-2 कम्पनियों के) बरामद कर मोबाइल धारकों को सुपुर्द किये गये। बरामद किए गये मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये है । अपने गुम हुए मोबाइल फोनों को पुनः पाकर मोबाइल धारकों द्वारा सुलतानपुर पुलिस का आभार प्रकट किया गया। *मोबाइल कम्पनियों का विवरण निम्नवत है:-* 1.VIVO- 40 2.REALMI-26 3.OPPO-20 4.REDMI-15 5.SAMSUNG-14 6.POCO-8 7.MOTO-7 8.LAVA-6 9.ONE PLUS-5 10.INFINIX-3 11.IQOO-3 12.TECHNO-1 13.ITEL-1 14.NOTHING-1 15.HONOR-1 *बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –* प्रभारी सर्विलांस-उ0नि0शिवानन्द यादव हे0का0 अनुराग सिंह- सर्विलांस सेल का0 अभिषेक-सर्विलांस सेल का0 शैलेन्द्र- सर्विलांस सेल का0 ललित- सर्विलांस सेल का0 विजय- सर्विलांस सेल एवं समस्त स्वाट टीम सुलतानपुर । गुम हुए मोबाइल के लिए आवेदक द्वारा की जाने वाली आवश्यक कार्यवाही-* भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु “CEIR Central Equipment Identity Register पोर्टल प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकता है।
    1
    सुलतानपुर- सर्विलांस सेल एवं जनपदीय पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर मोबाइल खोने के एवं प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर दर्ज करायी गयी शिकायतों का संज्ञान लेकर आवेदकों के कुल 151 मोबाइल फोन (भिन्न-2 कम्पनियों के) अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये को बरामद कर मोबाइल फोन धारकों के सुपुर्द किया गया ।* 

सराहनीय कार्य सर्विलांस सेल/जनपदीय पुलिस जनपद सुलतानपुर*
*दिनाँक 20.09.2026*
सुलतानपुर- सर्विलांस सेल एवं जनपदीय पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर मोबाइल खोने के एवं प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर दर्ज करायी गयी शिकायतों का संज्ञान लेकर आवेदकों के कुल 151 मोबाइल फोन (भिन्न-2 कम्पनियों के) अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये को बरामद कर मोबाइल फोन धारकों के सुपुर्द किया गया ।* 
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर महोदय श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री वृजनारायण सिंह के निकट पर्यवेक्षण सर्विलांस सेल द्वारा जनपद के थानों की पुलिस टीम के साथ समन्वय स्थापित कर आवेदकों (मोबाइल धारकों) द्वारा CEIR पोर्टल पर अपने मोबाइल गुम होने के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थानों पर दर्ज करायी गयी शिकायतों का संज्ञान लेकर कुल 151 मोबाइल फोन (भिन्न-2 कम्पनियों के) बरामद कर मोबाइल धारकों को सुपुर्द किये गये। बरामद किए गये मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये है । अपने गुम हुए मोबाइल फोनों को पुनः पाकर मोबाइल धारकों द्वारा सुलतानपुर पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
*मोबाइल कम्पनियों का विवरण निम्नवत है:-* 
1.VIVO- 40 
2.REALMI-26 
3.OPPO-20 
4.REDMI-15 
5.SAMSUNG-14 
6.POCO-8 
7.MOTO-7 
8.LAVA-6 
9.ONE PLUS-5 
10.INFINIX-3 
11.IQOO-3 
12.TECHNO-1 
13.ITEL-1 
14.NOTHING-1 
15.HONOR-1 
*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –*
प्रभारी सर्विलांस-उ0नि0शिवानन्द यादव
हे0का0 अनुराग सिंह- सर्विलांस सेल
का0 अभिषेक-सर्विलांस सेल
का0 शैलेन्द्र- सर्विलांस सेल
का0 ललित- सर्विलांस सेल
का0 विजय- सर्विलांस सेल एवं समस्त स्वाट टीम सुलतानपुर । 
गुम हुए मोबाइल के लिए आवेदक द्वारा की जाने वाली आवश्यक कार्यवाही-*
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु “CEIR Central Equipment Identity Register पोर्टल प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकता है।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • लम्भुआ रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस लम्भुआ सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बेदुपारा गांव में रविवार को रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर लम्भुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। क्षेत्राधिकारी लम्भुआ ने बताया कि शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। मृतक की उम्र और पहचान के संबंध में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से भी गुमशुदगी से संबंधित सूचनाएं जुटा रही है। मामले की जांच के साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    लम्भुआ रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
लम्भुआ सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बेदुपारा गांव में रविवार को रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर लम्भुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। क्षेत्राधिकारी लम्भुआ ने बताया कि शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। मृतक की उम्र और पहचान के संबंध में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से भी गुमशुदगी से संबंधित सूचनाएं जुटा रही है। मामले की जांच के साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_Breaking news SLT
    Breaking news SLT
    Local News Reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.