logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुल्तानपुर में भाजपा की संवाद गोष्ठी,राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर मंथन* सुल्तानपुर। विधानसभा 188 सुल्तानपुर में भाजपा ने संवाद गोष्ठी का आयोजन किया। यह गोष्ठी विधायक विनोद सिंह के निवेदन पर दूबेपुर व लोहरामऊ मंडल के देवतुल्य पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं एवं शुभ चिंतकों के साथ आयोजित की गई। राजनीतिक एवं सामाजिक बिन्दुओं पर संवाद रखा गया था। यह कार्यक्रम एम.एस.मैरिज लॉन, निकट भाँई बाजार,सुल्तानपुर में आयोजित की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी,पूर्व मंत्री व सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह और पुलकित सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

10 hrs ago
user_लालजी
लालजी
सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
0bb66349-f322-47bc-b1df-e74cd26296aa
2738e19c-a938-4ad6-93ff-7f0062b55ccf
755afcbd-af91-4271-a7f6-288b8c556869

सुल्तानपुर में भाजपा की संवाद गोष्ठी,राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर मंथन* सुल्तानपुर। विधानसभा 188 सुल्तानपुर में भाजपा ने संवाद गोष्ठी का आयोजन किया। यह गोष्ठी विधायक विनोद सिंह के निवेदन पर दूबेपुर व लोहरामऊ मंडल के देवतुल्य पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं एवं शुभ चिंतकों के साथ आयोजित की गई। राजनीतिक एवं सामाजिक बिन्दुओं पर संवाद रखा गया था। यह कार्यक्रम एम.एस.मैरिज लॉन, निकट भाँई बाजार,सुल्तानपुर में आयोजित की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी,पूर्व मंत्री व सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह और पुलकित सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुल्तानपुर में दावत-ए-इस्लामी और GNRF का रक्तदान शिविर: जरूरतमंदों की मदद के लिए हर 6 महीने में होता है आयोजन, 30 से ज्यादा लोगों ने किया रक्तदान सुल्तानपुर में सामाजिक और जनसेवा के कामों में सक्रिय संस्था 'दावत-ए-इस्लामी' और उसकी शाखा 'गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन' (GNRF) लगातार समाज सेवा के अलग-अलग काम कर रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को उन्होंने एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष अहमद अंसारी ने बताया कि दावत-ए-इस्लामी के 50 से ज्यादा विभाग समाज कल्याण के अलग-अलग क्षेत्रों में काम करते हैं। GNRF रक्तदान शिविर के अलावा सर्दियों में कंबल बांटना, गरीबों को राशन देना, पौधारोपण करना और गर्मियों में पानी की सबीलें लगाने जैसे कई सामाजिक काम करती है। जाति और धर्म के भेदभाव से जुड़े सवाल पर जिलाध्यक्ष ने साफ किया कि उनकी संस्था का मकसद बिना किसी धार्मिक या सामाजिक भेदभाव के सिर्फ इंसानियत की सेवा करना है। उन्होंने कहा, 'हमारा मिशन पैगंबर मोहम्मद साहब के बताए रास्ते और इंसानियत के संदेश पर चलना है। समाज में कोई भी व्यक्ति, किसी भी धर्म या जाति का हो, अगर उसे जरूरत है तो उसकी मदद करना हमारा फर्ज है।' यह शिविर जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ की देखरेख में लगाया गया था। उन्होंने बताया कि अक्सर जरूरतमंद और गरीब लोगों को इलाज के दौरान सही समय पर खून नहीं मिल पाता, जिससे उन्हें परेशानी होती है। इस शिविर का मुख्य मकसद गरीबों और जरूरतमंदों को आसानी से खून उपलब्ध कराना है, ताकि इलाज के दौरान किसी को खून की कमी का सामना न करना पड़े। गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के मोहम्मद मेराज ने बताया कि दावत-ए-इस्लामी और GNRF हर 6 महीने में रक्तदान शिविर लगाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था सिर्फ रक्तदान ही नहीं करती, बल्कि सर्दियों में कंबल बांटती है, रमजान में राशन किट देती है और गर्मियों में शहर के अलग-अलग जगहों पर पानी और शरबत के कैंप लगाकर सेवा करती है। एक पत्रकार के सवाल पर कि क्या यह रक्तदान शिविर सिर्फ मुस्लिमों के लिए है, उन्होंने साफ किया कि रक्तदान बिना किसी भेदभाव के सभी हिंदू-मुस्लिमों और हर धर्म के जरूरतमंदों के लिए किया जाता है। शिविर में पहला रक्तदान भी एक गैर-मुस्लिम व्यक्ति ने ही किया था। दोपहर तक 30 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया।
    1
    सुल्तानपुर में दावत-ए-इस्लामी और GNRF का रक्तदान शिविर: जरूरतमंदों की मदद के लिए हर 6 महीने में होता है आयोजन, 30 से ज्यादा लोगों ने किया रक्तदान
सुल्तानपुर में सामाजिक और जनसेवा के कामों में सक्रिय संस्था 'दावत-ए-इस्लामी' और उसकी शाखा 'गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन' (GNRF) लगातार समाज सेवा के अलग-अलग काम कर रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को उन्होंने एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
जिलाध्यक्ष अहमद अंसारी ने बताया कि दावत-ए-इस्लामी के 50 से ज्यादा विभाग समाज कल्याण के अलग-अलग क्षेत्रों में काम करते हैं। GNRF रक्तदान शिविर के अलावा सर्दियों में कंबल बांटना, गरीबों को राशन देना, पौधारोपण करना और गर्मियों में पानी की सबीलें लगाने जैसे कई सामाजिक काम करती है।
जाति और धर्म के भेदभाव से जुड़े सवाल पर जिलाध्यक्ष ने साफ किया कि उनकी संस्था का मकसद बिना किसी धार्मिक या सामाजिक भेदभाव के सिर्फ इंसानियत की सेवा करना है। उन्होंने कहा, 'हमारा मिशन पैगंबर मोहम्मद साहब के बताए रास्ते और इंसानियत के संदेश पर चलना है। समाज में कोई भी व्यक्ति, किसी भी धर्म या जाति का हो, अगर उसे जरूरत है तो उसकी मदद करना हमारा फर्ज है।'
यह शिविर जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ की देखरेख में लगाया गया था। उन्होंने बताया कि अक्सर जरूरतमंद और गरीब लोगों को इलाज के दौरान सही समय पर खून नहीं मिल पाता, जिससे उन्हें परेशानी होती है। इस शिविर का मुख्य मकसद गरीबों और जरूरतमंदों को आसानी से खून उपलब्ध कराना है, ताकि इलाज के दौरान किसी को खून की कमी का सामना न करना पड़े।
गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के मोहम्मद मेराज ने बताया कि दावत-ए-इस्लामी और GNRF हर 6 महीने में रक्तदान शिविर लगाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था सिर्फ रक्तदान ही नहीं करती, बल्कि सर्दियों में कंबल बांटती है, रमजान में राशन किट देती है और गर्मियों में शहर के अलग-अलग जगहों पर पानी और शरबत के कैंप लगाकर सेवा करती है।
एक पत्रकार के सवाल पर कि क्या यह रक्तदान शिविर सिर्फ मुस्लिमों के लिए है, उन्होंने साफ किया कि रक्तदान बिना किसी भेदभाव के सभी हिंदू-मुस्लिमों और हर धर्म के जरूरतमंदों के लिए किया जाता है। शिविर में पहला रक्तदान भी एक गैर-मुस्लिम व्यक्ति ने ही किया था। दोपहर तक 30 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सुलतानपुर- सर्विलांस सेल एवं जनपदीय पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर मोबाइल खोने के एवं प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर दर्ज करायी गयी शिकायतों का संज्ञान लेकर आवेदकों के कुल 151 मोबाइल फोन (भिन्न-2 कम्पनियों के) अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये को बरामद कर मोबाइल फोन धारकों के सुपुर्द किया गया ।* सराहनीय कार्य सर्विलांस सेल/जनपदीय पुलिस जनपद सुलतानपुर* *दिनाँक 20.09.2026* सुलतानपुर- सर्विलांस सेल एवं जनपदीय पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर मोबाइल खोने के एवं प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर दर्ज करायी गयी शिकायतों का संज्ञान लेकर आवेदकों के कुल 151 मोबाइल फोन (भिन्न-2 कम्पनियों के) अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये को बरामद कर मोबाइल फोन धारकों के सुपुर्द किया गया ।* पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर महोदय श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री वृजनारायण सिंह के निकट पर्यवेक्षण सर्विलांस सेल द्वारा जनपद के थानों की पुलिस टीम के साथ समन्वय स्थापित कर आवेदकों (मोबाइल धारकों) द्वारा CEIR पोर्टल पर अपने मोबाइल गुम होने के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थानों पर दर्ज करायी गयी शिकायतों का संज्ञान लेकर कुल 151 मोबाइल फोन (भिन्न-2 कम्पनियों के) बरामद कर मोबाइल धारकों को सुपुर्द किये गये। बरामद किए गये मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये है । अपने गुम हुए मोबाइल फोनों को पुनः पाकर मोबाइल धारकों द्वारा सुलतानपुर पुलिस का आभार प्रकट किया गया। *मोबाइल कम्पनियों का विवरण निम्नवत है:-* 1.VIVO- 40 2.REALMI-26 3.OPPO-20 4.REDMI-15 5.SAMSUNG-14 6.POCO-8 7.MOTO-7 8.LAVA-6 9.ONE PLUS-5 10.INFINIX-3 11.IQOO-3 12.TECHNO-1 13.ITEL-1 14.NOTHING-1 15.HONOR-1 *बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –* प्रभारी सर्विलांस-उ0नि0शिवानन्द यादव हे0का0 अनुराग सिंह- सर्विलांस सेल का0 अभिषेक-सर्विलांस सेल का0 शैलेन्द्र- सर्विलांस सेल का0 ललित- सर्विलांस सेल का0 विजय- सर्विलांस सेल एवं समस्त स्वाट टीम सुलतानपुर । गुम हुए मोबाइल के लिए आवेदक द्वारा की जाने वाली आवश्यक कार्यवाही-* भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु “CEIR Central Equipment Identity Register पोर्टल प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकता है।
    1
    सुलतानपुर- सर्विलांस सेल एवं जनपदीय पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर मोबाइल खोने के एवं प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर दर्ज करायी गयी शिकायतों का संज्ञान लेकर आवेदकों के कुल 151 मोबाइल फोन (भिन्न-2 कम्पनियों के) अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये को बरामद कर मोबाइल फोन धारकों के सुपुर्द किया गया ।* 

सराहनीय कार्य सर्विलांस सेल/जनपदीय पुलिस जनपद सुलतानपुर*
*दिनाँक 20.09.2026*
सुलतानपुर- सर्विलांस सेल एवं जनपदीय पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर मोबाइल खोने के एवं प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर दर्ज करायी गयी शिकायतों का संज्ञान लेकर आवेदकों के कुल 151 मोबाइल फोन (भिन्न-2 कम्पनियों के) अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये को बरामद कर मोबाइल फोन धारकों के सुपुर्द किया गया ।* 
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर महोदय श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री वृजनारायण सिंह के निकट पर्यवेक्षण सर्विलांस सेल द्वारा जनपद के थानों की पुलिस टीम के साथ समन्वय स्थापित कर आवेदकों (मोबाइल धारकों) द्वारा CEIR पोर्टल पर अपने मोबाइल गुम होने के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थानों पर दर्ज करायी गयी शिकायतों का संज्ञान लेकर कुल 151 मोबाइल फोन (भिन्न-2 कम्पनियों के) बरामद कर मोबाइल धारकों को सुपुर्द किये गये। बरामद किए गये मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये है । अपने गुम हुए मोबाइल फोनों को पुनः पाकर मोबाइल धारकों द्वारा सुलतानपुर पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
*मोबाइल कम्पनियों का विवरण निम्नवत है:-* 
1.VIVO- 40 
2.REALMI-26 
3.OPPO-20 
4.REDMI-15 
5.SAMSUNG-14 
6.POCO-8 
7.MOTO-7 
8.LAVA-6 
9.ONE PLUS-5 
10.INFINIX-3 
11.IQOO-3 
12.TECHNO-1 
13.ITEL-1 
14.NOTHING-1 
15.HONOR-1 
*बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –*
प्रभारी सर्विलांस-उ0नि0शिवानन्द यादव
हे0का0 अनुराग सिंह- सर्विलांस सेल
का0 अभिषेक-सर्विलांस सेल
का0 शैलेन्द्र- सर्विलांस सेल
का0 ललित- सर्विलांस सेल
का0 विजय- सर्विलांस सेल एवं समस्त स्वाट टीम सुलतानपुर । 
गुम हुए मोबाइल के लिए आवेदक द्वारा की जाने वाली आवश्यक कार्यवाही-*
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु “CEIR Central Equipment Identity Register पोर्टल प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकता है।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लम्भुआ रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस लम्भुआ सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बेदुपारा गांव में रविवार को रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर लम्भुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। क्षेत्राधिकारी लम्भुआ ने बताया कि शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। मृतक की उम्र और पहचान के संबंध में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से भी गुमशुदगी से संबंधित सूचनाएं जुटा रही है। मामले की जांच के साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
    1
    लम्भुआ रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
लम्भुआ सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बेदुपारा गांव में रविवार को रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर लम्भुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। क्षेत्राधिकारी लम्भुआ ने बताया कि शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की है। मृतक की उम्र और पहचान के संबंध में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से भी गुमशुदगी से संबंधित सूचनाएं जुटा रही है। मामले की जांच के साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
    user_DAILY Newspapers GKA
    DAILY Newspapers GKA
    Local News Reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • अनियंत्रित बाइक ने पैदल युवक को मारी टक्कर, दो गंभीर घायल रविवार देर शाम करीब सात बजे लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में अमित टेंट हाउस के सामने एक सड़क हादसे में पैदल जा रहे युवक समेत बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के राघवपुर गांव निवासी मंजीत पुत्र सेतुराम बाइक से बरौसा की ओर से कादीपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अमित टेंट हाउस के सामने बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पैदल जा रहे मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर सरैया गांव निवासी अरुण शर्मा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अरुण सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे में बाइक सवार मंजीत भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जयसिंहपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अरुण शर्मा और मंजीत को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया।
    3
    अनियंत्रित बाइक ने पैदल युवक को मारी टक्कर, दो गंभीर घायल
रविवार देर शाम करीब सात बजे लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में अमित टेंट हाउस के सामने एक सड़क हादसे में पैदल जा रहे युवक समेत बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के राघवपुर गांव निवासी मंजीत पुत्र सेतुराम बाइक से बरौसा की ओर से कादीपुर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अमित टेंट हाउस के सामने बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पैदल जा रहे मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर सरैया गांव निवासी अरुण शर्मा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अरुण सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे में बाइक सवार मंजीत भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जयसिंहपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अरुण शर्मा और मंजीत को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया।
    user_दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे ट्रैक के किनारे ,एक अज्ञात शव के संबंध में क्षेत्राधिकारी की बाइट सुल्तानपुर जनपद के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची स्थानी थाने की पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है,क्षेत्राधिकारी की बाइट
    1
    लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे ट्रैक के किनारे ,एक अज्ञात शव के संबंध में क्षेत्राधिकारी की बाइट 
सुल्तानपुर जनपद के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची स्थानी थाने की पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है,क्षेत्राधिकारी की बाइट
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुई जंगली सूअर के आतंक की खबर ग्रामीणों ने जंगली सूअर को मार गिराया सुल्तानपुर। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर (परसौहा) गांव में जंगली सूअर के आतंक और उसके मारे जाने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल खबर के मुताबिक, सूअर ने क्षेत्र में कई लोगों पर हमला किया था, जिसमें 65 वर्षीय उदयराज पाल की मौत की बात भी सामने आई है। ग्रामीणों और वन विभाग की टीम द्वारा सूअर को घेरकर मारे जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वायरल खबर के बाद क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। हालांकि, वायरल जानकारी की स्वतंत्र पुष्टि संबंधित विभाग से किया जाना बाकी है।
    1
    सोशल मीडिया पर वायरल हुई जंगली सूअर के आतंक की खबर ग्रामीणों ने जंगली सूअर को मार गिराया
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर (परसौहा) गांव में जंगली सूअर के आतंक और उसके मारे जाने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल खबर के मुताबिक, सूअर ने क्षेत्र में कई लोगों पर हमला किया था, जिसमें 65 वर्षीय उदयराज पाल की मौत की बात भी सामने आई है।
ग्रामीणों और वन विभाग की टीम द्वारा सूअर को घेरकर मारे जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वायरल खबर के बाद क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। हालांकि, वायरल जानकारी की स्वतंत्र पुष्टि संबंधित विभाग से किया जाना बाकी है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कादीपुर पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया कादीपुर सुल्तानपुर।पुलिस ने रविवार को ₹25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त मनोज कुमार पाण्डेय उर्फ शिवानन्द पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार वह राईबीगो गांव का निवासी है। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय कुमार गौतम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना की गई।
    1
    कादीपुर पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया
कादीपुर सुल्तानपुर।पुलिस ने रविवार को ₹25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त मनोज कुमार पाण्डेय उर्फ शिवानन्द पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार वह राईबीगो गांव का निवासी है। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय कुमार गौतम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना की गई।
    user_DAILY Newspapers GKA
    DAILY Newspapers GKA
    Local News Reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार: सुलतानपुर के अखंडनगर में पुलिस ने की कार्रवाई, न्यायिक हिरासत में भेजा सुलतानपुर के अखंडनगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 20 सितंबर को की गई। आरोपी को पतजू पहाड़पुर नहर पुलिया के पास से पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अखंडनगर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने साड़ीजगदीशपुर निवासी अंकित पुत्र प्रमोद चौबे (उम्र करीब 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। इस मामले में अखंडनगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी अंकित का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। उसके खिलाफ अखंडनगर थाने में मुकदमा एक मामला पहले से दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल मौर्या, कांस्टेबल विशाल यादव और कांस्टेबल किशन द्विवेदी शामिल थे।
    1
    अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार: सुलतानपुर के अखंडनगर में पुलिस ने की कार्रवाई, न्यायिक हिरासत में भेजा
सुलतानपुर के अखंडनगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 20 सितंबर को की गई। आरोपी को पतजू पहाड़पुर नहर पुलिया के पास से पकड़ा गया।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अखंडनगर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने साड़ीजगदीशपुर निवासी अंकित पुत्र प्रमोद चौबे (उम्र करीब 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। इस मामले में अखंडनगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी अंकित का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। उसके खिलाफ अखंडनगर थाने में मुकदमा एक मामला पहले से दर्ज है।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल अनिल मौर्या, कांस्टेबल विशाल यादव और कांस्टेबल किशन द्विवेदी शामिल थे।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कादीपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा पैदल गश्त एवं ड्रोन कैमरे से निगरानी* *जनपद सुलतानपुर* *दिनांक- 20.09.2026* *आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कादीपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा पैदल गश्त एवं ड्रोन कैमरे से निगरानी* आगामी त्यौहार गणेश प्रतिमा विसर्जन, दुर्गा पूजा एवं दशहरा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत आज दिनांक 20.09.2026 को क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय कुमार गौतम के नेतृत्व में थाना कादीपुर के कस्बा कादीपुर में पुलिस द्वारा पैदल गश्त/मार्च किया गया। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, दुकानदारों एवं क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित कर आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के संबंध में आवश्यक सुझाव प्राप्त किए गए। साथ ही सभी से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत ड्रोन कैमरे के माध्यम से धार्मिक स्थलों के आसपास स्थित मकानों की छतों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की निगरानी एवं निरीक्षण किया गया। पुलिस द्वारा त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि रखते हुए लगातार प्रभावी पुलिसिंग की जा रही है। पुलिस द्वारा आमजन को आश्वस्त किया गया कि आगामी त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। सभी आयोजकों एवं आमजन से निर्धारित नियमों का पालन करते हुए त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में सहयोग की अपील की गई। *पुलिस मीडिया सेल* *जनपद सुलतानपुर ।*
    1
    आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कादीपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा पैदल गश्त एवं ड्रोन कैमरे से निगरानी*
*जनपद सुलतानपुर*
*दिनांक- 20.09.2026*
*आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कादीपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा पैदल गश्त एवं ड्रोन कैमरे से निगरानी*
आगामी त्यौहार गणेश प्रतिमा विसर्जन, दुर्गा पूजा एवं दशहरा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत आज दिनांक 20.09.2026 को क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय कुमार गौतम के नेतृत्व में थाना कादीपुर के कस्बा कादीपुर में पुलिस द्वारा पैदल गश्त/मार्च किया गया। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, दुकानदारों एवं क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित कर आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के संबंध में आवश्यक सुझाव प्राप्त किए गए। साथ ही सभी से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई।
सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के दृष्टिगत ड्रोन कैमरे के माध्यम से धार्मिक स्थलों के आसपास स्थित मकानों की छतों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की निगरानी एवं निरीक्षण किया गया। पुलिस द्वारा त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि रखते हुए लगातार प्रभावी पुलिसिंग की जा रही है।
पुलिस द्वारा आमजन को आश्वस्त किया गया कि आगामी त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। सभी आयोजकों एवं आमजन से निर्धारित नियमों का पालन करते हुए त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में सहयोग की अपील की गई।
*पुलिस मीडिया सेल* 
*जनपद सुलतानपुर ।*
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.