logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुलतानपुर- सर्विलांस सेल एवं जनपदीय पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर मोबाइल खोने के एवं प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर दर्ज करायी गयी शिकायतों का संज्ञान लेकर आवेदकों के कुल 151 मोबाइल फोन (भिन्न-2 कम्पनियों के) अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये को बरामद कर मोबाइल फोन धारकों के सुपुर्द किया गया ।* सराहनीय कार्य सर्विलांस सेल/जनपदीय पुलिस जनपद सुलतानपुर* *दिनाँक 20.09.2026* सुलतानपुर- सर्विलांस सेल एवं जनपदीय पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर मोबाइल खोने के एवं प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर दर्ज करायी गयी शिकायतों का संज्ञान लेकर आवेदकों के कुल 151 मोबाइल फोन (भिन्न-2 कम्पनियों के) अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये को बरामद कर मोबाइल फोन धारकों के सुपुर्द किया गया ।* पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर महोदय श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री वृजनारायण सिंह के निकट पर्यवेक्षण सर्विलांस सेल द्वारा जनपद के थानों की पुलिस टीम के साथ समन्वय स्थापित कर आवेदकों (मोबाइल धारकों) द्वारा CEIR पोर्टल पर अपने मोबाइल गुम होने के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थानों पर दर्ज करायी गयी शिकायतों का संज्ञान लेकर कुल 151 मोबाइल फोन (भिन्न-2 कम्पनियों के) बरामद कर मोबाइल धारकों को सुपुर्द किये गये। बरामद किए गये मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये है । अपने गुम हुए मोबाइल फोनों को पुनः पाकर मोबाइल धारकों द्वारा सुलतानपुर पुलिस का आभार प्रकट किया गया। *मोबाइल कम्पनियों का विवरण निम्नवत है:-* 1.VIVO- 40 2.REALMI-26 3.OPPO-20 4.REDMI-15 5.SAMSUNG-14 6.POCO-8 7.MOTO-7 8.LAVA-6 9.ONE PLUS-5 10.INFINIX-3 11.IQOO-3 12.TECHNO-1 13.ITEL-1 14.NOTHING-1 15.HONOR-1 *बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –* प्रभारी सर्विलांस-उ0नि0शिवानन्द यादव हे0का0 अनुराग सिंह- सर्विलांस सेल का0 अभिषेक-सर्विलांस सेल का0 शैलेन्द्र- सर्विलांस सेल का0 ललित- सर्विलांस सेल का0 विजय- सर्विलांस सेल एवं समस्त स्वाट टीम सुलतानपुर । गुम हुए मोबाइल के लिए आवेदक द्वारा की जाने वाली आवश्यक कार्यवाही-* भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु “CEIR Central Equipment Identity Register पोर्टल प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकता है।

1 day ago
user_Amarjeet Panday
Amarjeet Panday
Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

सुलतानपुर- सर्विलांस सेल एवं जनपदीय पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर मोबाइल खोने के एवं प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर दर्ज करायी गयी शिकायतों का संज्ञान लेकर आवेदकों के कुल 151 मोबाइल फोन (भिन्न-2 कम्पनियों के) अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये को बरामद कर मोबाइल फोन धारकों के सुपुर्द किया गया ।* सराहनीय कार्य सर्विलांस सेल/जनपदीय पुलिस जनपद सुलतानपुर* *दिनाँक 20.09.2026* सुलतानपुर- सर्विलांस सेल एवं जनपदीय पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर मोबाइल खोने के एवं प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर दर्ज करायी गयी शिकायतों का संज्ञान लेकर आवेदकों के कुल 151 मोबाइल फोन (भिन्न-2 कम्पनियों के) अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये को बरामद कर मोबाइल फोन धारकों के सुपुर्द किया गया ।* पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर महोदय श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री वृजनारायण सिंह के निकट पर्यवेक्षण सर्विलांस सेल द्वारा जनपद के थानों की पुलिस टीम के साथ समन्वय स्थापित कर आवेदकों (मोबाइल धारकों) द्वारा CEIR पोर्टल पर अपने मोबाइल गुम होने के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थानों पर दर्ज करायी गयी शिकायतों का संज्ञान लेकर कुल 151 मोबाइल फोन (भिन्न-2 कम्पनियों के) बरामद कर मोबाइल धारकों को सुपुर्द किये गये। बरामद किए गये मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये है । अपने गुम हुए मोबाइल फोनों को पुनः पाकर मोबाइल धारकों द्वारा सुलतानपुर पुलिस का आभार प्रकट किया गया। *मोबाइल कम्पनियों का विवरण निम्नवत है:-* 1.VIVO- 40 2.REALMI-26 3.OPPO-20 4.REDMI-15 5.SAMSUNG-14 6.POCO-8 7.MOTO-7 8.LAVA-6 9.ONE PLUS-5 10.INFINIX-3 11.IQOO-3 12.TECHNO-1 13.ITEL-1 14.NOTHING-1 15.HONOR-1 *बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –* प्रभारी सर्विलांस-उ0नि0शिवानन्द यादव हे0का0 अनुराग सिंह- सर्विलांस सेल का0 अभिषेक-सर्विलांस सेल का0 शैलेन्द्र- सर्विलांस सेल का0 ललित- सर्विलांस सेल का0 विजय- सर्विलांस सेल एवं समस्त स्वाट टीम सुलतानपुर । गुम हुए मोबाइल के लिए आवेदक द्वारा की जाने वाली आवश्यक कार्यवाही-* भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु “CEIR Central Equipment Identity Register पोर्टल प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकता है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लोको पायलटों ने रेलवे स्टेशन पर दिया धरना, नई व्यवस्थाओं का किया विरोध सुल्तानपुर। आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले लोको पायलटों ने सोमवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग की ओर से लागू की गई नई व्यवस्थाओं पर आपत्ति जताते हुए समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की। शाखा सचिव एसी मौर्य ने कहा कि लोको पायलट को ड्यूटी के बाद 36 घंटे के भीतर उसके मुख्यालय वापस भेजने की व्यवस्था की जानी चाहिए। लगातार दो नाइट ड्यूटी के बाद एक रात का विश्राम भी मिलना चाहिए। उन्होंने हर स्टेशन का मैप तैयार करने की व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। कहा कि सभी स्टेशनों के बजाय केवल जंक्शन और यार्ड का मैप बनाया जाए। उन्होंने मेमो ट्रेन में लागू सिंगल मैन वर्किंग व्यवस्था को भी लोको पायलटों के लिए परेशानी का कारण बताते हुए इसे तत्काल बंद करने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इन मांगों को लेकर लखनऊ रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि विभागीय स्तर पर समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन डीआरएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेगा। धरने में इंद्रजीत कुमार, पवन यादव, सदानंद मौर्य, अमित कुमार, शशांक कुमार, अतुल मौर्य, कृष्णा कुमार, हरिकांत यादव, मनीष कुमार, सुरेश चंद्र, मंजीत यादव, सुनील कुमार समेत बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी शामिल रहे।
    1
    लोको पायलटों ने रेलवे स्टेशन पर दिया धरना, नई व्यवस्थाओं का किया विरोध
सुल्तानपुर। आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के बैनर तले लोको पायलटों ने सोमवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग की ओर से लागू की गई नई व्यवस्थाओं पर आपत्ति जताते हुए समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की।
शाखा सचिव एसी मौर्य ने कहा कि लोको पायलट को ड्यूटी के बाद 36 घंटे के भीतर उसके मुख्यालय वापस भेजने की व्यवस्था की जानी चाहिए। लगातार दो नाइट ड्यूटी के बाद एक रात का विश्राम भी मिलना चाहिए। उन्होंने हर स्टेशन का मैप तैयार करने की व्यवस्था पर भी सवाल उठाया। कहा कि सभी स्टेशनों के बजाय केवल जंक्शन और यार्ड का मैप बनाया जाए।
उन्होंने मेमो ट्रेन में लागू सिंगल मैन वर्किंग व्यवस्था को भी लोको पायलटों के लिए परेशानी का कारण बताते हुए इसे तत्काल बंद करने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इन मांगों को लेकर लखनऊ रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर प्रदर्शन किया जा रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि विभागीय स्तर पर समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो संगठन डीआरएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेगा। धरने में इंद्रजीत कुमार, पवन यादव, सदानंद मौर्य, अमित कुमार, शशांक कुमार, अतुल मौर्य, कृष्णा कुमार, हरिकांत यादव, मनीष कुमार, सुरेश चंद्र, मंजीत यादव, सुनील कुमार समेत बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी शामिल रहे।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सुलेमपुर में हरे आम के पेड़ की कटान, चिलबिल बताने पर उठे सवाल UP44 CT 1037 पिकअप में लदी मिली आम की लकड़ी, वन विभाग की कार्रवाई पर नजर जयसिंहपुर/सुलतानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र के ग्राम सुलेमपुर में हरे आम के पेड़ की कटान का मामला सामने आया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रारंभिक तौर पर कटे पेड़ को चिलबिल का पेड़ बताया गया। वहीं, बाद में वीडियो कॉल के माध्यम से घटनास्थल का निरीक्षण कराए जाने पर पेड़ आम का होने की बात सामने आई। जानकारी के अनुसार ग्राम सुलेमपुर में राहुल निषाद ठेकेदार द्वारा हरे आम के पेड़ की कटान कराए जाने की सूचना वन विभाग को मिली थी। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर वन विभाग की ओर से पेड़ को चिलबिल का बताए जाने के बाद मीडिया कर्मी ने जयसिंहपुर रेंज के रेंजर मोहम्मद जायर से मामले की जानकारी ली। इसके बाद वीडियो कॉल के माध्यम से रेंजर को घटनास्थल और काटे गए पेड़ की स्थिति दिखाई गई। वीडियो निरीक्षण के दौरान पेड़ की पहचान आम के हरे पेड़ के रूप में किए जाने की बात सामने आई। घटनास्थल पर UP44 CT 1037 नंबर की पिकअप में आम की लकड़ी लदी होने की जानकारी भी सामने आई है। इससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। अब सवाल यह है कि आम के हरे पेड़ की कटान के लिए संबंधित व्यक्ति के पास वन विभाग अथवा सक्षम प्राधिकारी की अनुमति थी या नहीं। मामले में यह भी महत्वपूर्ण होगा कि वन विभाग द्वारा लकड़ी को कब्जे में लेकर जांच की जाती है या नहीं तथा पेड़ की कटान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज अथवा अनुमति प्रस्तुत की जाती है। फिलहाल पूरे मामले में वन विभाग की आगामी कार्रवाई पर नजर बनी हुई है। कटान की अनुमति, पेड़ की वास्तविक प्रजाति और नियमों के उल्लंघन की स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    सुलेमपुर में हरे आम के पेड़ की कटान, चिलबिल बताने पर उठे सवाल UP44 CT 1037 पिकअप में लदी मिली आम की लकड़ी, वन विभाग की कार्रवाई पर नजर
जयसिंहपुर/सुलतानपुर। जयसिंहपुर क्षेत्र के ग्राम सुलेमपुर में हरे आम के पेड़ की कटान का मामला सामने आया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा प्रारंभिक तौर पर कटे पेड़ को चिलबिल का पेड़ बताया गया। वहीं, बाद में वीडियो कॉल के माध्यम से घटनास्थल का निरीक्षण कराए जाने पर पेड़ आम का होने की बात सामने आई।
जानकारी के अनुसार ग्राम सुलेमपुर में राहुल निषाद ठेकेदार द्वारा हरे आम के पेड़ की कटान कराए जाने की सूचना वन विभाग को मिली थी। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मौके पर वन विभाग की ओर से पेड़ को चिलबिल का बताए जाने के बाद मीडिया कर्मी ने जयसिंहपुर रेंज के रेंजर मोहम्मद जायर से मामले की जानकारी ली। इसके बाद वीडियो कॉल के माध्यम से रेंजर को घटनास्थल और काटे गए पेड़ की स्थिति दिखाई गई। वीडियो निरीक्षण के दौरान पेड़ की पहचान आम के हरे पेड़ के रूप में किए जाने की बात सामने आई।
घटनास्थल पर UP44 CT 1037 नंबर की पिकअप में आम की लकड़ी लदी होने की जानकारी भी सामने आई है। इससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। अब सवाल यह है कि आम के हरे पेड़ की कटान के लिए संबंधित व्यक्ति के पास वन विभाग अथवा सक्षम प्राधिकारी की अनुमति थी या नहीं।
मामले में यह भी महत्वपूर्ण होगा कि वन विभाग द्वारा लकड़ी को कब्जे में लेकर जांच की जाती है या नहीं तथा पेड़ की कटान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज अथवा अनुमति प्रस्तुत की जाती है।
फिलहाल पूरे मामले में वन विभाग की आगामी कार्रवाई पर नजर बनी हुई है। कटान की अनुमति, पेड़ की वास्तविक प्रजाति और नियमों के उल्लंघन की स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में अब 29 सितंबर को होगी सुनवाई। सुल्तानपुर राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में अब 29 सितंबर को होगी सुनवाई। वादी पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय द्वारा की गई आंशिक बहस। अब 29 सितम्बर को बहस की सुनवाई की तिथि हुई नियत। करीब 8 वर्ष पुराने मामले में चल रहा मानहानि का केस। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल ने तत्कालीन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर दिया था आपत्तिजनक बयान। इसी बयान से आहत बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दाखिल किया था परिवाद। कोर्ट ने परिवाद स्वीकार कर मुकदमा चलाने का दिया था आदेश। मामले में जमानत पर चल रहे हैं राहुल गांधी। कोर्ट में राहुल गांधी दर्ज करवा चुके हैं अपना बयान। दीवानी में एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा मानहानि का केस।
    1
    राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में अब 29 सितंबर को होगी सुनवाई।
सुल्तानपुर 
राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले में अब 29 सितंबर को होगी सुनवाई।
वादी पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय द्वारा की गई आंशिक बहस।
अब 29 सितम्बर को बहस की सुनवाई की तिथि हुई नियत।
करीब 8 वर्ष पुराने मामले में चल रहा मानहानि का केस। 
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल ने तत्कालीन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर दिया था आपत्तिजनक बयान।
इसी बयान से आहत बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने दाखिल किया था परिवाद।
कोर्ट ने परिवाद स्वीकार कर मुकदमा चलाने का दिया था आदेश।
मामले में जमानत पर चल रहे हैं राहुल गांधी।
कोर्ट में राहुल गांधी दर्ज करवा चुके हैं अपना बयान। 
दीवानी में एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा मानहानि का केस।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सुल्तानपुर श्रम विभाग की योजनाओं का उठाएं लाभ, 18 से 60 वर्ष के श्रमिक करा सकते हैं पंजीयन सुलतानपुर। श्रम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। 18 से 60 वर्ष आयु के ऐसे श्रमिक, जिन्होंने पिछले 12 माह में कम से कम 90 दिन निर्माण कार्य या मनरेगा में काम किया है, पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए 20 रुपये पंजीयन शुल्क और तीन वर्ष का 60 रुपये अंशदान देना होगा। श्रमिक फोटो, आधार कार्ड, स्वघोषणा पत्र, बैंक पासबुक और परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड के साथ निकटतम सीएससी केंद्र पर पंजीयन करा सकते हैं। बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण की सुविधा है। पंजीकृत श्रमिकों को मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद, शिक्षा प्रोत्साहन, कन्या विवाह, गंभीर बीमारी, मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता सहित पेंशन योजनाओं का लाभ मिलता है। अधिक जानकारी के लिए सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, सुलतानपुर से संपर्क किया जा सकता है।
    1
    सुल्तानपुर श्रम विभाग की योजनाओं का उठाएं लाभ, 18 से 60 वर्ष के श्रमिक करा सकते हैं पंजीयन
सुलतानपुर। श्रम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। 18 से 60 वर्ष आयु के ऐसे श्रमिक, जिन्होंने पिछले 12 माह में कम से कम 90 दिन निर्माण कार्य या मनरेगा में काम किया है, पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए 20 रुपये पंजीयन शुल्क और तीन वर्ष का 60 रुपये अंशदान देना होगा। श्रमिक फोटो, आधार कार्ड, स्वघोषणा पत्र, बैंक पासबुक और परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड के साथ निकटतम सीएससी केंद्र पर पंजीयन करा सकते हैं। बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर  पंजीकरण की सुविधा है। पंजीकृत श्रमिकों को मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद, शिक्षा प्रोत्साहन, कन्या विवाह, गंभीर बीमारी, मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता सहित पेंशन योजनाओं का लाभ मिलता है। अधिक जानकारी के लिए सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, सुलतानपुर से संपर्क किया जा सकता है।
    user_Breaking news SLT
    Breaking news SLT
    Local News Reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • पंचायत में उठीं किसानों की समस्याएं, सीओ-एसडीएम ने सुना पक्ष शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी की ओर से सोमवार को तहसील जयसिंहपुर के बगल बाग में किसानों की पंचायत आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष राज नारायण तिवारी ने की। पूर्व सूचना के बावजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों और उपजिलाधिकारी के पंचायत में उपस्थित नहीं होने से किसान नाराज हो गए। आक्रोशित किसानों ने नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर दिया। किसानों के आक्रोश की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी संदीप कुमार यादव किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्हें पंचायत की जानकारी नहीं थी। उन्होंने तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर किसानों की समस्याओं पर वार्ता कराने का आश्वासन दिया। इसके करीब 10 मिनट बाद उपजिलाधिकारी संदीप कुमार यादव, तहसीलदार मयंक मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता और खंड विकास अधिकारी जयसिंहपुर एसएन चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को बिंदुवार सुना और उनके निस्तारण को लेकर विस्तार से चर्चा की। किसानों ने क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह और उपजिलाधिकारी संदीप कुमार यादव को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए अपना मांगपत्र सौंपा। अधिकारियों ने किसानों को उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों का आक्रोश शांत हुआ। बाबा संदीप श्रीवास्तव बने तहसील अध्यक्ष, कृष्णा वर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी पंचायत के दौरान संगठनात्मक स्तर पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिला अध्यक्ष गौरी शंकर पांडे की मौजूदगी में सर्वसम्मति से बाबा संदीप श्रीवास्तव को तहसील अध्यक्ष जयसिंहपुर और कृष्णा वर्मा को तहसील सचिव मनोनीत किया गया। इस दौरान प्रदेश महासचिव रामकृपाल सिंह, जिला अध्यक्ष गौरी शंकर पांडे, जिला उपाध्यक्ष राज नारायण तिवारी व रमेश चंद्र दुबे, अरविंद चतुर्वेदी, तहसील प्रभारी कादीपुर कमालुद्दीन, तहसील उपाध्यक्ष लंभुआ अरविंद उपाध्याय, मोतिगरपुर ब्लॉक अध्यक्ष राम सुरेश यादव, सनी यादव, विशाल धुरिया, यशोदा, पिंकी दुबे, ए. गौतम पांडे, महेंद्र यादव, रामकिशन, बंसराज मौर्य, बड़े मिश्रा, सियाराम विश्वकर्मा, कृष्ण यादव, राजेश तिवारी सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    पंचायत में उठीं किसानों की समस्याएं, सीओ-एसडीएम ने सुना पक्ष शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन
भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी की ओर से सोमवार को तहसील जयसिंहपुर के बगल बाग में किसानों की पंचायत आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष राज नारायण तिवारी ने की। पूर्व सूचना के बावजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों और उपजिलाधिकारी के पंचायत में उपस्थित नहीं होने से किसान नाराज हो गए। आक्रोशित किसानों ने नारेबाजी करते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर दिया। किसानों के आक्रोश की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी संदीप कुमार यादव किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि उन्हें पंचायत की जानकारी नहीं थी। उन्होंने तत्काल संबंधित विभागों के अधिकारियों को बुलाकर किसानों की समस्याओं पर वार्ता कराने का आश्वासन दिया। इसके करीब 10 मिनट बाद उपजिलाधिकारी संदीप कुमार यादव, तहसीलदार मयंक मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता और खंड विकास अधिकारी जयसिंहपुर एसएन चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को बिंदुवार सुना और उनके निस्तारण को लेकर विस्तार से चर्चा की। किसानों ने क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह और उपजिलाधिकारी संदीप कुमार यादव को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए अपना मांगपत्र सौंपा। अधिकारियों ने किसानों को उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों का आक्रोश शांत हुआ।
बाबा संदीप श्रीवास्तव बने तहसील अध्यक्ष, कृष्णा वर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
पंचायत के दौरान संगठनात्मक स्तर पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिला अध्यक्ष गौरी शंकर पांडे की मौजूदगी में सर्वसम्मति से बाबा संदीप श्रीवास्तव को तहसील अध्यक्ष जयसिंहपुर और कृष्णा वर्मा को तहसील सचिव मनोनीत किया गया।
इस दौरान प्रदेश महासचिव रामकृपाल सिंह, जिला अध्यक्ष गौरी शंकर पांडे, जिला उपाध्यक्ष राज नारायण तिवारी व रमेश चंद्र दुबे, अरविंद चतुर्वेदी, तहसील प्रभारी कादीपुर कमालुद्दीन, तहसील उपाध्यक्ष लंभुआ अरविंद उपाध्याय, मोतिगरपुर ब्लॉक अध्यक्ष राम सुरेश यादव, सनी यादव, विशाल धुरिया, यशोदा, पिंकी दुबे, ए. गौतम पांडे, महेंद्र यादव, रामकिशन, बंसराज मौर्य, बड़े मिश्रा, सियाराम विश्वकर्मा, कृष्ण यादव, राजेश तिवारी सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शराबी पति से परेशान महिला की गुहार पर पुलिस बनी शहरा दरोगा ने घर पहुंच कर दिखाई इंसानियत प्रतापगढ़। शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। महिला ने बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और घर में मिलने वाला राशन भी शराब में खर्च कर देता है, जिससे परिवार के सामने खाने तक का संकट खड़ा हो जाता है। बिहारगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला की शिकायत पर एसआई लक्ष्मीकांत सिंह मौके पर पहुंचे। घर की स्थिति देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। घर में राशन का अभाव था और छोटे बच्चे भूखे थे। स्थिति को देखते हुए एसआई लक्ष्मीकांत सिंह ने बच्चों को पहले खाना खिलाया तथा परिवार के लिए राशन और जरूरत के कपड़ों की व्यवस्था कराई। पुलिस की इस मानवीय पहल से परिवार के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही गई। पुलिस की इस पहल ने एक बार फिर साबित किया कि कानून-व्यवस्था के साथ जरूरतमंदों की मदद और मानवीय संवेदना भी पुलिस की जिम्मेदारी का अहम हिस्सा है।
    1
    शराबी पति से परेशान महिला की गुहार पर पुलिस बनी शहरा दरोगा ने घर पहुंच कर दिखाई इंसानियत
प्रतापगढ़। शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। महिला ने बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और घर में मिलने वाला राशन भी शराब में खर्च कर देता है, जिससे परिवार के सामने खाने तक का संकट खड़ा हो जाता है।
बिहारगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला की शिकायत पर एसआई लक्ष्मीकांत सिंह मौके पर पहुंचे। घर की स्थिति देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। घर में राशन का अभाव था और छोटे बच्चे भूखे थे। स्थिति को देखते हुए एसआई लक्ष्मीकांत सिंह ने बच्चों को पहले खाना खिलाया तथा परिवार के लिए राशन और जरूरत के कपड़ों की व्यवस्था कराई।
पुलिस की इस मानवीय पहल से परिवार के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही गई।
पुलिस की इस पहल ने एक बार फिर साबित किया कि कानून-व्यवस्था के साथ जरूरतमंदों की मदद और मानवीय संवेदना भी पुलिस की जिम्मेदारी का अहम हिस्सा है।
    user_पत्रकार पांडे
    पत्रकार पांडे
    Comedy club जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • हाईकोर्ट में जिला बार एसोसिएशन चुनाव याचिका पर सुनवाई टली, 24 को होगी हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई सुलतानपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में लंबित याचिका पर सोमवार को सुनवाई टल गई। वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि सुनवाई के लिए 24 सितंबर की तिथि तय की गई है। दीवानी न्यायालय की अधिवक्ता शशि मिश्र ने जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके चलते चुनाव चार बार डाल गया था। हाईकोर्ट के निर्देश पर महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होने के बाद बीते 9 सितंबर को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ था। 10 सितंबर को मतगणना के दौरान धांधली के आरोप लगने पर विवाद हो गया था। इस दौरान कुछ लोग मतपत्र लेकर भाग गए थे। बार के ऑफिस में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा ले गए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने चुनाव रद्द कर इसकी सूचना हाईकोर्ट के साथ ही जिला जज व अन्य अधिकारियों को दे दी थी। उन्होंने हाईकोर्ट से बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की देखरेख में कराने की मांग की थी। पिछली पेशी पर हाईकोर्ट ने चुनाव में धांधली की जानकारी मिलने पर नाराजगी जताई थी।
    1
    हाईकोर्ट में जिला बार एसोसिएशन चुनाव याचिका पर सुनवाई टली, 24 को होगी हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई
सुलतानपुर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में लंबित याचिका पर सोमवार को सुनवाई टल गई। वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बताया कि सुनवाई के लिए 24 सितंबर की तिथि तय की गई है। 
दीवानी न्यायालय की अधिवक्ता शशि मिश्र ने जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में महिलाओं के लिए 30 फीसदी आरक्षण की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके चलते चुनाव चार बार डाल गया था। हाईकोर्ट के निर्देश पर महिलाओं के लिए आरक्षण लागू होने के बाद बीते 9 सितंबर को जिला बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ था। 10 सितंबर को मतगणना के दौरान धांधली के आरोप लगने पर विवाद हो गया था। इस दौरान कुछ लोग मतपत्र लेकर भाग गए थे। बार के ऑफिस में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी चुरा ले गए थे। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने चुनाव रद्द कर इसकी सूचना हाईकोर्ट के साथ ही जिला जज व अन्य अधिकारियों को दे दी थी। उन्होंने हाईकोर्ट से बार एसोसिएशन का चुनाव जिला जज की देखरेख में कराने की मांग की थी। पिछली पेशी पर हाईकोर्ट ने चुनाव में धांधली की जानकारी मिलने पर नाराजगी जताई थी।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को थाना चांदा पुलिस ने मुम्बई से किया गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर सुलतानपुर लाया गया *थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर* *दिनांक – 21.09.2026* *दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को थाना चांदा पुलिस ने मुम्बई से किया गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर सुलतानपुर लाया गया* *पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के कुशल पर्यवेक्षण में थाना चांदा पुलिस द्वारा सर्विलांस एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को *मुम्बई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार* करने में सफलता प्राप्त की गई। थाना चांदा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 220/2026, धारा 64(1)/351(3)/352 बीएनएस में वांछित अभियुक्त आसिफ खान पुत्र मुस्लिम खान, निवासी ग्राम सिंहनपुर (ताले मुड़ैला), थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 21 वर्ष की तलाश की जा रही थी। सर्विलांस एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना चांदा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को सोनापुर, भांडुप (पश्चिम), थाना भांडुप क्षेत्रान्तर्गत, मुम्बई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय प्रथम वर्ग न्याय दण्डाधिकारी, कोर्ट संख्या-53, मुलुण्ड, मुम्बई के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से अभियुक्त का 03 दिवस का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया। ट्रांजिट रिमांड प्राप्त होने के उपरान्त अभियुक्त को जनपद सुलतानपुर लाया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय ए0सी0जे0एम0/कोर्ट संख्या-17, सुलतानपुर के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:*--आसिफ खान पुत्र मुस्लिम खान, निवासी ग्राम सिंहनपुर (ताले मुड़ैला), थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 21 वर्ष। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:* निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा, थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर। कां0 सूर्यभान, थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर।
    1
    दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को थाना चांदा पुलिस ने मुम्बई से किया गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर सुलतानपुर लाया गया
*थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर*
*दिनांक – 21.09.2026*
*दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को थाना चांदा पुलिस ने मुम्बई से किया गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर सुलतानपुर लाया गया*
*पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के कुशल पर्यवेक्षण में थाना चांदा पुलिस द्वारा सर्विलांस एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को *मुम्बई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार* करने में सफलता प्राप्त की गई।
थाना चांदा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 220/2026, धारा 64(1)/351(3)/352 बीएनएस में वांछित अभियुक्त आसिफ खान पुत्र मुस्लिम खान, निवासी ग्राम सिंहनपुर (ताले मुड़ैला), थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 21 वर्ष की तलाश की जा रही थी। सर्विलांस एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना चांदा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को सोनापुर, भांडुप (पश्चिम), थाना भांडुप क्षेत्रान्तर्गत, मुम्बई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय प्रथम वर्ग न्याय दण्डाधिकारी, कोर्ट संख्या-53, मुलुण्ड, मुम्बई के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से अभियुक्त का 03 दिवस का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया। ट्रांजिट रिमांड प्राप्त होने के उपरान्त अभियुक्त को जनपद सुलतानपुर लाया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय ए0सी0जे0एम0/कोर्ट संख्या-17, सुलतानपुर के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:*--आसिफ खान पुत्र मुस्लिम खान, निवासी ग्राम सिंहनपुर (ताले मुड़ैला), थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 21 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:*
निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा, थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर।
कां0 सूर्यभान, थाना चांदा, जनपद सुलतानपुर।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
    Court reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.