शराबी पति से परेशान महिला की गुहार पर पुलिस बनी शहरा दरोगा ने घर पहुंच कर दिखाई इंसानियत प्रतापगढ़। शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। महिला ने बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और घर में मिलने वाला राशन भी शराब में खर्च कर देता है, जिससे परिवार के सामने खाने तक का संकट खड़ा हो जाता है। बिहारगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला की शिकायत पर एसआई लक्ष्मीकांत सिंह मौके पर पहुंचे। घर की स्थिति देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। घर में राशन का अभाव था और छोटे बच्चे भूखे थे। स्थिति को देखते हुए एसआई लक्ष्मीकांत सिंह ने बच्चों को पहले खाना खिलाया तथा परिवार के लिए राशन और जरूरत के कपड़ों की व्यवस्था कराई। पुलिस की इस मानवीय पहल से परिवार के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही गई। पुलिस की इस पहल ने एक बार फिर साबित किया कि कानून-व्यवस्था के साथ जरूरतमंदों की मदद और मानवीय संवेदना भी पुलिस की जिम्मेदारी का अहम हिस्सा है।
शराबी पति से परेशान महिला की गुहार पर पुलिस बनी शहरा दरोगा ने घर पहुंच कर दिखाई इंसानियत प्रतापगढ़। शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। महिला ने बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और घर में मिलने वाला राशन भी शराब में खर्च कर देता है, जिससे परिवार के सामने खाने तक का संकट खड़ा हो जाता है। बिहारगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला की शिकायत पर एसआई लक्ष्मीकांत सिंह मौके पर पहुंचे। घर की स्थिति देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। घर में राशन का अभाव था और छोटे बच्चे भूखे थे। स्थिति को देखते हुए एसआई लक्ष्मीकांत सिंह ने बच्चों को पहले खाना खिलाया तथा परिवार के लिए राशन और जरूरत के कपड़ों की व्यवस्था कराई। पुलिस की इस मानवीय पहल से परिवार के चेहरों पर मुस्कान लौट आई। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही गई। पुलिस की इस पहल ने एक बार फिर साबित किया कि कानून-व्यवस्था के साथ जरूरतमंदों की मदद और मानवीय संवेदना भी पुलिस की जिम्मेदारी का अहम हिस्सा है।
- रूस पर यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला 1600 से ज्यादा ड्रोन मार गिराने का रूस का दावा नई दिल्ली/मॉस्को। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रविवार को मॉस्को और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमलों की खबर सामने आई है। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार से अब तक 1,600 से अधिक ड्रोन को मार गिराया गया, जिनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे। हमलों में मॉस्को की एक प्रमुख तेल रिफाइनरी और एक आवासीय इमारत को नुकसान पहुंचने की सूचना है। मॉस्को क्षेत्र में लोगों के हताहत होने की भी अधिकारियों ने जानकारी दी है। यह हमला रूस में चल रहे संसदीय चुनाव के अंतिम दिन हुआ है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने इसे राजधानी पर अब तक के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक बताया और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाया। हालांकि, यूक्रेन की ओर से इस हमले पर तत्काल आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट में इसी घटना को लेकर रूस-यूक्रेन युद्ध के और तेज होने तथा रूस की ओर से बड़े पलटवार की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार आगे की स्थिति पर दोनों देशों की सैन्य प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण रहेगी।1
- पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर *पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अखण्डनगर जनपद सुलतानपुर पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।* के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय कुमार गौतम द्वारा दी गयी बाइटः-1
- गणपति महोत्सव पर धूम; विसर्जन यात्रा में डीजे का चक्का टूटा, सातवें दिन कुछ स्थानों पर गणपति को दी विदाई सुल्तानपुर में गणेश महोत्सव के सातवें दिन शहर में काफी रौनक रही। विवेक नगर, कुड़वार नाका, राहुल चौराहा और मेजरगंज जैसे कई स्थानों पर आरती और भंडारे का आयोजन किया गया। घर-घर मनाए जा रहे गणेश महोत्सव के सातवें दिन कई भक्तों ने ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली और आदि गंगा गोमती नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान श्री गणपति पूजा समिति विवेक नगर के अध्यक्ष अर्पित तिवारी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र गौड़, अभिषेक मोदनवाल और पप्पू मोदनवाल मौजूद रहे। बाल गणेश पूजा समिति कुड़वार नाका के संस्थापक मून सिन्हा, समिति आयोजक पूजा श्रीवास्तव, दीक्षा श्रीवास्तव, शिव कुमार, कल्लू, मोनू, आशीष गुप्ता और मनोज भी उपस्थित थे। बता दें कि गणेश चतुर्थी सोमवार को गणपति की स्थापना की गई थी। गणेशोत्सव एक ऐसा त्योहार है, जिसे लोग अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिए बड़े ही श्रद्धा और विश्वास के साथ घरों में मनाते हैं। यह त्योहार मूल रूप से महाराष्ट्र की संस्कृति से जुड़ा है, लेकिन अब यह सुल्तानपुर में भी बड़े पैमाने पर मनाया जाने लगा है। गणपति की मूर्ति का विसर्जन दूसरे दिन से शुरू होकर 11वें दिन तक चलता है। रविवार को सातवें दिन कई भक्तों ने गणेश जी को विदा किया। अमहट चौराहा निवासी सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने सोमवार को गणपति बप्पा की स्थापना की थी। सातवें दिन पूर्णाहुति हवन-पूजन के साथ छप्पन भोग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम को शोभायात्रा और ढोल-ताशे के साथ बप्पा को विदा किया गया। देर शाम घाट पहुंचकर बप्पा की आरती की गई और फिर विसर्जन कर दिया गया। उन्होंने बताया कि विदाई के समय भक्त गणपति के कानों में अपनी इच्छाएं और कामनाएं बताते हैं और प्रार्थना करते हैं कि वह उन्हें पूरा करें। इसी बीच, सब्जी मंडी के सामने एक डीजे का चक्का टूट गया। इससे सब्जी मंडी से घंटाघर मोड़ तक भारी जाम लग गया। लखनऊ की ओर से आ रहे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।4
- युवा रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान सुलतानपुर। जिला अस्पताल सुलतानपुर 1जम32से/में रविवार को घर फाउंडेशन की ओर से युवा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।1
- पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं को रक्तदान की कड़ी से जोड़ने की पहल, पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल रहे मुख्य अतिथि* *दिनांक 20.09.2026* *जनपदसुलतानपुर के युवाओं को समर्पित रहा युवा रक्तदान शिविर* *पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं को रक्तदान की कड़ी से जोड़ने की पहल, पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल रहे मुख्य अतिथि* आज दिनांक 20.09.2026 को जिला अस्पताल, सुलतानपुर में घर फाउंडेशन, सुलतानपुर की ओर से युवा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने रक्तदान करने वाले युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से स्वेच्छा से रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। शिविर का विशेष उद्देश्य पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं को रक्तदान की कड़ी से जोड़ना रहा, ताकि युवा वर्ग नियमित रूप से इस मानवीय एवं सामाजिक कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सके। पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल ने रक्तदान करने वाले सभी युवाओं एवं घर फाउंडेशन सुलतानपुर के पदाधिकारियों/सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रति युवाओं की ऐसी सकारात्मक सहभागिता प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के लिए किए जाने वाले ऐसे प्रयासों में अधिक से अधिक युवाओं को आगे आना चाहिए। इस दौरान जिला अस्पताल के चिकित्सक/स्वास्थ्यकर्मी, घर फाउंडेशन के अध्यक्ष -अनुराग गुप्ता, सौरभ अग्रवाल – उपाध्यक्ष , हिमांशु श्रीवास्तव – उपाध्यक्ष ,अनंत – सदस्य ,सनी – सदस्य ,हिमांशु अग्रवाल – सचिव ,अनूप गुप्ता – सदस्य ,गौरव – प्रबंधक ,प्रह्लाद – सदस्य शिव प्रसाद वर्मा – कोषाध्यक्ष ,विकास गुप्ता – सदस्य तथा बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। *पुलिस मीडिया सेल* *जनपद सुलतानपुर*1
- *रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, बेदूपारा में मचा हड़कंप* लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के बेदूपारा (शिवनगर) में शनिवार को जफराबाद–सुल्तानपुर रेलखंड पर रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। जानकारी के अनुसार रेलवे पोल संख्या *891/11 और 891/13* के बीच ट्रैक किनारे ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा। इसके बाद तत्काल लम्भुआ कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की गई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है और पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।4
- सोशल मीडिया पर वायरल हुई जंगली सूअर के आतंक की खबर ग्रामीणों ने जंगली सूअर को मार गिराया सुल्तानपुर। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर (परसौहा) गांव में जंगली सूअर के आतंक और उसके मारे जाने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल खबर के मुताबिक, सूअर ने क्षेत्र में कई लोगों पर हमला किया था, जिसमें 65 वर्षीय उदयराज पाल की मौत की बात भी सामने आई है। ग्रामीणों और वन विभाग की टीम द्वारा सूअर को घेरकर मारे जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वायरल खबर के बाद क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। हालांकि, वायरल जानकारी की स्वतंत्र पुष्टि संबंधित विभाग से किया जाना बाकी है।1
- सुलतानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 151 गुम मोबाइल बरामद सुलतानपुर। सर्विलांस सेल एवं जनपदीय पुलिस टीम ने CEIR सुलतानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 151 गुम मोबाइल बरामद सुलतानपुर। सर्विलांस सेल एवं जनपदीय पुलिस टीम ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज मोबाइल गुम/खोने संबंधी शिकायतों एवं प्राप्त प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से कुल 151 गुम/खोए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द कर दिए गए। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए बाइट दी गई।1
- सुल्तानपुर में दावत-ए-इस्लामी और GNRF का रक्तदान शिविर: जरूरतमंदों की मदद के लिए हर 6 महीने में होता है आयोजन, 30 से ज्यादा लोगों ने किया रक्तदान सुल्तानपुर में सामाजिक और जनसेवा के कामों में सक्रिय संस्था 'दावत-ए-इस्लामी' और उसकी शाखा 'गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन' (GNRF) लगातार समाज सेवा के अलग-अलग काम कर रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को उन्होंने एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष अहमद अंसारी ने बताया कि दावत-ए-इस्लामी के 50 से ज्यादा विभाग समाज कल्याण के अलग-अलग क्षेत्रों में काम करते हैं। GNRF रक्तदान शिविर के अलावा सर्दियों में कंबल बांटना, गरीबों को राशन देना, पौधारोपण करना और गर्मियों में पानी की सबीलें लगाने जैसे कई सामाजिक काम करती है। जाति और धर्म के भेदभाव से जुड़े सवाल पर जिलाध्यक्ष ने साफ किया कि उनकी संस्था का मकसद बिना किसी धार्मिक या सामाजिक भेदभाव के सिर्फ इंसानियत की सेवा करना है। उन्होंने कहा, 'हमारा मिशन पैगंबर मोहम्मद साहब के बताए रास्ते और इंसानियत के संदेश पर चलना है। समाज में कोई भी व्यक्ति, किसी भी धर्म या जाति का हो, अगर उसे जरूरत है तो उसकी मदद करना हमारा फर्ज है।' यह शिविर जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ की देखरेख में लगाया गया था। उन्होंने बताया कि अक्सर जरूरतमंद और गरीब लोगों को इलाज के दौरान सही समय पर खून नहीं मिल पाता, जिससे उन्हें परेशानी होती है। इस शिविर का मुख्य मकसद गरीबों और जरूरतमंदों को आसानी से खून उपलब्ध कराना है, ताकि इलाज के दौरान किसी को खून की कमी का सामना न करना पड़े। गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के मोहम्मद मेराज ने बताया कि दावत-ए-इस्लामी और GNRF हर 6 महीने में रक्तदान शिविर लगाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था सिर्फ रक्तदान ही नहीं करती, बल्कि सर्दियों में कंबल बांटती है, रमजान में राशन किट देती है और गर्मियों में शहर के अलग-अलग जगहों पर पानी और शरबत के कैंप लगाकर सेवा करती है। एक पत्रकार के सवाल पर कि क्या यह रक्तदान शिविर सिर्फ मुस्लिमों के लिए है, उन्होंने साफ किया कि रक्तदान बिना किसी भेदभाव के सभी हिंदू-मुस्लिमों और हर धर्म के जरूरतमंदों के लिए किया जाता है। शिविर में पहला रक्तदान भी एक गैर-मुस्लिम व्यक्ति ने ही किया था। दोपहर तक 30 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया।1