Shuru
Apke Nagar Ki App…
अमनपटेल A
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by अमनपटेल A1
- दुनिया की जनता सुन लो शहर अब प्रदुशित अधिक हो रही है पेड़ पौधे अधिक लगाओ जीवन सफल बमाओ विश्व व अपने देश को स्वच्छ सुंदर बनाए पर्यावरण संरक्षण करें जीवन अनमोल बने सभी का ख्याल करेंजि और शुद्ध हवाओं ने,,, देखो दुनिया के लोग जागो नही तो प्रदुषित शहर होने मे देरी नही होती जागो पर्यावरण सेव करो, आओ चले धरती माँ को हरियाली युक्त मौसम बनाओ जीवन अनमोल धरोहर है देख भाल करो, प्राकृतिक पर्यावरण संरक्षण करे जीवन में पेड़ पौधे अधिक लगाये जीवन खुशहाल बनाएं आओ हम सब मिलकर अपने देश को स्वच्छ सुंदर बनाए पर्यावरण संरक्षण करें जीवन अनमोल बने सभी का ख्याल करेंजि और शुद्ध हवाओं के साथ योग करें और पर्यावरण स्वच्छ सुंदर बनाएं भारत सरकार राज्यों की सरकार से कंधा से कंधा मिलाकर चले पेड़ पौधे लगाने के लिए एनवायरनमेंट सेव करने के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। ।। Aaj subah times।। ।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni,,1
- रामधन गबन मामले में तीन आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई आज अयोध्या। रामधन गबन मामले में आरोपियों की जमानत अर्जियों पर न्यायालय में सुनवाई का सिलसिला जारी है। सोमवार को मामले में आरोपी रमाशंकर मिश्रा, मनीष यादव और अविनाश शुक्ला की जमानत अर्जी पर एंटी करप्शन कोर्ट में सुनवाई होगी। तीनों आरोपियों की ओर से दाखिल जमानत अर्जियों पर अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनी जाएंगी। वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की जमानत अर्जियों पर सुनवाई मंगलवार और बुधवार को प्रस्तावित है। न्यायालय की सुनवाई और आदेश पर मामले से जुड़े पक्षों की नजर बनी हुई है।1
- अयोध्या के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग की जद में भाजपा के पूर्व पार्षद मुरारी यादव के नाका हनुमानगढ़ी स्थित घर-दुकान, वर्षों पुरानी पुश्तैनी संपत्ति पर चला बुलडोजर अयोध्या के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग की जद में भाजपा के पूर्व पार्षद मुरारी यादव के नाका हनुमानगढ़ी स्थित घर-दुकान, वर्षों पुरानी पुश्तैनी संपत्ति पर चला बुलडोजर। मार्ग में यही भवन बन रहा था बाधा.....* अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के विस्तार की कार्रवाई के बीच पूर्व पार्षद एवं करीब 30 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मुरारी यादव का घर और दुकान बीती रात में ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। 14 कोसी मार्ग पूरा करने का प्रशासन और निर्माण एजेंसी पर दबाव बना हुआ है।1
- **तीन साल से मौत को दावत देता बिजली का तार!** कुर्मी टोला में सिर के बेहद करीब लटक रहा तार, शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप रामनगरी अयोध्या के निषाद राज वार्ड के कुर्मी टोला** से बिजली व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां पिछले करीब तीन साल से बिजली का तार बेहद नीचे लटक रहा है। हालात ऐसे हैं कि सड़क से गुजरने वाले लोगों के सिर के बेहद करीब से यह तार गुजर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि **कई बार तार को ठीक कराने और ऊंचा कराने की शिकायत बिजली विभाग से की गई**, लेकिन इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर **तीन साल से इस खतरनाक स्थिति पर जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं पड़ी?* अनूप सोनकर के मुताबिक नीचे लटक रहे तार की वजह से **बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है।* लोगों को आशंका है कि अगर समय रहते तार को ठीक नहीं कराया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। एक तरफ बिजली विभाग सुरक्षित बिजली व्यवस्था के दावे करता है, तो दूसरी तरफ कुर्मी टोला में जमीन से बेहद कम ऊंचाई पर लटकता तार उन दावों पर सवाल खड़े कर रहा है।** स्थानीय निवासी मनीष सोनकर ने बताया कि *शिकायतें करने के बाबजूद जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर सके।* अब स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि *तत्काल मौके का निरीक्षण कराया जाए, नीचे लटक रहे तार को सुरक्षित ऊंचाई पर कराया जाए और भविष्य में किसी भी संभावित हादसे को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।** फिलहाल बड़ा सवाल यही है—क्या बिजली विभाग किसी हादसे के बाद जागेगा, या उससे पहले ही कुर्मी टोला की इस गंभीर समस्या का समाधान किया जाएगा?1
- गुस्ताखी माफ:* *नमो... नमो..’ का जाप, और अपनों के ही आशियाने पर चला ‘बाबा’ का बुलडोजर!* *गुस्ताखी माफ:* *नमो... नमो..’ का जाप, और अपनों के ही आशियाने पर चला ‘बाबा’ का बुलडोजर!* *क़लम के काँटे से* अयोध्या में *'14 कोसी परिक्रमा मार्ग' के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का काम इतनी 'क्रूर गति' से चल रहा है कि* अब यह भी नहीं देखा जा रहा कि *बुलडोजर के नीचे आकर कौन पिस रहा है—विपक्षी या अपनी ही पार्टी का 30 साल पुराना 'हनुमान'!* ताजा शिकार बने हैं *भाजपा के पूर्व पार्षद और पिछले तीन दशकों से पार्टी का झंडा ढोने वाले मुरारी यादव जी!* बीती रात *रेतिया स्थित उनके वर्षों पुराने पुश्तैनी मकान और दुकान पर जब बुलडोजर की 'गरज' सुनाई दी, तो मुरारी जी के होश उड़ गए।* जो हाथ 30 साल से 'नमो... नमो...' के नारे लगा रहे थे, *जो पैर भाजपा का परचम लहराने के लिए गलियों में घिस गए थे, वही हाथ अब अपने ही ध्वस्त आशियाने के मलबे को देखकर माथा पीट रहे हैं!* वाह प्रशासन साहब! वाह! *इसे कहते हैं 'अंधा कानून और बेधड़क बुलडोजर'!* कम से कम अपने ही पुराने कार्यकर्ता की *वर्षों पुरानी पुश्तैनी जायदाद पर पीला पंजा चलाने से पहले एक बार तो विभागीय मुलाजिमों ने दिल पर हाथ रख लिया होता।* पर नहीं! *अयोध्या के प्रशासनिक बुलडोजर को तो बस 'टार्गेट' पूरा करना है,* चाहे उसके नीचे *किसी आम नागरिक की छत ढहे या फिर भाजपा के पूर्व पार्षद की 30 साल की वफादारी की दीवार!* अब पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग चुटकियां ले रहे हैं कि *"भैया! राजनीति में वफादारी की कीमत अब ईंट-पत्थर के मलबे के रूप में चुकाई जा रही है!"* विरोधी मुस्कुरा रहे हैं और *भाजपा के बाकी स्थानीय नेता अंदर ही अंदर अपनी-अपनी छतों को देखकर सिहर रहे हैं कि "कहीं अगला नंबर हमारा तो नहीं?"* खैर, इसे कहते हैं *'राम राज्य का बुलडोजर न्याय'!* मुरारी यादव जी अब मलबे के ढेर पर बैठकर शायद यही सोच रहे होंगे कि *जिन वफादार हाथों ने 30 साल तक पार्टी का झंडा थामा, आज उन्हीं हाथों को अपनी पुश्तैनी छत के चिथड़े समेटने पड़ रहे हैं।* अब देखना यह है कि पीड़ित पूर्व पार्षद जी को पार्टी दफ्तर से कोई 'मलहम' मिलता है, या *फिर यह मामला भी 'विकास की वेदी' पर चढ़ी एक और बलि मानकर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा!*1
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बीकापुर के वार्षिक सम्मेलन के तारीख घोषणा हेतु बैठक शीघ्र होगी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बीकापुर के वार्षिक सम्मेलन के तारीख घोषणा हेतु बैठक शीघ्र होगी1
- किशोरियों के सम्मान और हिंसा के खिलाफ तारुन व नंसा बाजार में उठी सामूहिक आवाज़* प्रेस विज्ञप्ति *किशोरियों के सम्मान और हिंसा के खिलाफ तारुन व नंसा बाजार में उठी सामूहिक आवाज़* *अयोध्या * किशोरियों एवं महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा तथा छेड़खानी और हिंसा के विरुद्ध सामूहिक आवाज़ बुलंद करने के उद्देश्य से रविवार को आरोही संस्थान एवं सहयोगी संस्था पानी संस्थान की ओर से “चुप्पी तोड़ेंगे, आवाज़ उठाएँगे—हिंसा के खिलाफ समाज को एकजुट बनाएँगे” अभियान के तहत तारुन बाजार और नंसा बाजार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में *तारुन बाजार* में करीब *450* तथा *नंसा बाजार* में करीब *400* लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान भरी बाजार में लोगों को संदेश दिया गया कि किसी भी समुदाय की किशोरी, महिला, बहन या बेटी के साथ *छेड़खानी, यौन* *उत्पीड़न, शारीरिक एवं* *मानसिक हिंसा, बलात्कार* और भेदभाव जैसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी घटनाओं के विरुद्ध सामूहिक रूप से आवाज उठाने और कानून के अनुसार कार्रवाई के लिए सहयोग करने का संकल्प लिया गया। किशोरियों ने हाथों में संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान “ *चुप्पी तोड़ेंगे, आवाज उठाएँगे,* *हिंसा के खिलाफ समाज को एकजुट बनाएँगे”, “डर में जीना जीवन नहीं, हर महिला को जीने का अधिकार है* ” तथा “चुप्पी नहीं, शिकायत करें, सुरक्षा के लिए 112 डायल करें” जैसे संदेश दिए गए। आरोही संस्थान की ओर से लोगों को भरोसा दिलाया गया कि हिंसा की शिकार कोई भी किशोरी या महिला अकेली नहीं है। उसके साथ संगठन और समुदाय खड़ा रहेगा तथा संबंधित मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई के लिए सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। लोगों को 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आरोही संस्थान की *अध्यक्ष शालिनी, उपाध्यक्ष पिंकी, सचिव मौसम* , एकता, अंशिका, रूबी, नेहा, सरोज, शिम्पी, सृष्टि, सोनाली, शिखा, शिवानी, वंदना, रौनक, कशिश, सीमा, अंतिमा, शीलम और अंजली सहित संस्था की अन्य सदस्य मौजूद रहीं। वहीं पानी संस्थान की ओर से *विक्रम,अखिलेश, उदय सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता लीलावती की सहभागिता रही। तारुन ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों से *97 APL फेलोज* एवं उनकी साथी पीयर लीडर्स ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम में तारुन थाना पुलिस का बहुत महत्वपूर्ण सहयोग रहा। थाना तारुन से *महिला उपनिरीक्षक ऐश्वर्या, कांस्टेबल* *आरती, विनोद गुप्ता* सहित पुलिस टीम मौजूद रही। इसी बीच ग्राम पंचायत यादव पुर के प्रधान *सुरेंद्र जी* और उच्च प्राथमिक विद्यालय नंसा के *अध्यापक प्रभात पांडेय* जी और अभिभावक और भाई भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम के माध्यम से समुदाय को यह संदेश दिया गया कि हिंसा के खिलाफ चुप्पी नहीं, आवाज जरूरी है और किशोरियों एवं महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान की जिम्मेदारी पूरे समाज की है।1