घर से लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, तीन दिन में तीसरी बड़ी घटना से दहशत पूरनपुर/पीलीभीत। हजारा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब घर से लापता युवक का शव गांव से आधा किलोमीटर दूर पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार हजारा थाना क्षेत्र के गांव बाजारघाट निवासी 26 वर्षीय सुरेंद्र सिंह उर्फ बंटी, पुत्र बलजिंदर सिंह, मंगलवार शाम घर से निकला था। देर रात तक वापस न लौटने पर परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बुधवार को पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी बीच शाम करीब सात बजे युवक का शव गांव से आधा किलोमीटर दूर एक पेड़ पर लटका मिला। सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। तीन दिन में लगातार घटनाओं से दहशत हजारा क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही घटनाओं ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है। हाल ही में एक वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की घटना से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि अवैध खनन में लगी ट्राली से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। अब घर से लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिलने से क्षेत्र में खलबली और बढ़ गई है। लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि आखिर एक के बाद एक हो रही इन घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण क्यों नहीं हो पा रहा। लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आ सकेगा। अन्य घटनाओं को लेकर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। लगातार हो रही घटनाओं ने हजारा क्षेत्र में चिंता और दहशत का माहौल बना दिया है। ग्रामीण अब प्रशासन से ठोस कदम उठाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। ---------------

- सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते बुधवार एक किशोरी और एक युवक ने गांव के बाहर खेत में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टर के अनुसार दोनों की स्थिति नाजुक है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतिक दहिया भी अस्पताल पहुंचे और दोनों की हालत के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली। उन्होंने परिजनों से भी बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस प्रारंभिक जांच में मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा बता रही हैं। सेहरामऊ थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला संज्ञान में आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल 108 एबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- कबीरपुर कसगंजा पिता और भाइयों पर चाकू मारने का आरोप, पुलिस ने पहुचाया अस्पताल घुंघचिहाई थाना क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी करन पुत्र मुकेश बुधवार दोपहर करीब एक बजे गांव के पास रास्ते पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने पर करन ने अपने पिता और दो भाइयों पर चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाया। युवक के आरोपों के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की और मौके से आवश्यक जानकारी जुटाई। इस संबंध में थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घायल युवक शराब पीने और अन्य नशा करने का आदी है। नशे की आदतों के चलते उसकी पत्नी काफी समय से मायके में रह रही है, जिससे युवक मानसिक रूप से अवसाद में है। थाना प्रभारी के अनुसार करन ने अपने गले पर ब्लेड से स्वयं कट लगाया है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी वह कई बार पारिवारिक विवादों में उलझ चुका है और पूर्व में भी इसी प्रकार खुद को ब्लेड से घायल कर चुका है। पुलिस का कहना है कि युवक की आदतों और पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए यह आत्मघाती प्रयास प्रतीत होता है, न कि परिजनों द्वारा हमला। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है।1
- Post by Firdosh journalist1
- बरखेड़ा ग्राम पंचायत बकानिया दीक्षित में एक वर्ष से नहीं आ रहा है सफाई कर्मी नहीं हो रही है नालियों की सफाई बा बुरी तरह से बच बजा रही ना लिया ग्रामीण है परेशान ग्रामीण ने प्रधान बाद सचिन को इस बारे में कई बार अवगत कराया मगर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है जिससे ग्रामीणों में रोष पनप रहा है ग्रामीणों का अब कहना है कि ग्राम प्रधान अपने इधर कार्य करवाता है और नाली भी साफ हो जाती हैं और कहता है कि जिसने हमें वोट नहीं दिया है उधर ना तो सफाई करनी जाएगा और ना ही कोई विकास कार्य होगा जिससे ग्रामीण बहुत ही परेशान है और आए दिन ग्रामीणों को परेशान करता है ग्रामीण देवता ने बताया है व ग्रामीण राजकुमार ने बताया है काफी समय से सफाई कर्मी या नहीं आ रहा है और ना ही कोई सफाई हो रही है सफाई कर्मी को प्रधान की संरक्षक में अपनी कर रहा है मनमानी जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है और स्वयं अपनी नालियां साफ करने पड़ रही हैं विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते ग्रामीणों में काफी रोष पनप रहा है4
- पीलीभीत के ब्लाक बिलसंडा इलाका के गांव कनपुरी में सामुदायिक शौचालय पर लटका रहता है ताला1
- Post by Mohit Kumar1
- सेहरामऊ थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग चलते किशोरी व युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक किशोरी और एक युवक ने गांव के बाहर खेत में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टर के अनुसार दोनों की स्थिति नाजुक है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतिक दहिया भी अस्पताल पहुंचे और दोनों की हालत के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली। उन्होंने परिजनों से भी बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस प्रारंभिक जांच में मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा बता रही हैं। सेहरामऊ थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला संज्ञान में आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल 108 एबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- वन विभाग ने दियोरिया रेंज के अंतर्गत आने वाली जमीन पर ट्रैक्टर से फसल को जुतवा कर ग्रामीणों से कब्जा मुक्त कराया1
- Post by Firdosh journalist1