दमोह: कलयुगी बेटे पर मां की हत्या का संदेह, क्लच वायर से बंधे मिले हाथ-मुंह, घर में लगी आग में जिंदा जली महिला दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 60 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, क्योंकि मृतका के हाथ और मुंह मोटरसाइकिल के क्लच वायर से बंधे हुए पाए गए हैं। पुलिस ने मृतका के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना का विवरण मामला तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के सहरी गांव का है। शनिवार रात करीब 12 बजे एक कच्चे मकान में अचानक भीषण आग लग गई। रविवार सुबह जब पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मलबा हटाया, तो 60 वर्षीय हल्ली बाई का जला हुआ शव बरामद हुआ। चौंकाने वाली बात यह रही कि महिला के शरीर पर क्लच वायर लिपटा हुआ था, जिससे हत्या की आशंका प्रबल हो गई है। बेटे पर गहराया शक ग्रामीणों के अनुसार, घटना के वक्त घर में केवल हल्ली बाई और उनका बेटा संतोष मौजूद थे। आग लगने की सूचना भी संतोष ने ही दी थी, लेकिन वह खुद पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकल आया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि संतोष ने अपनी मां को बचाने की कोई कोशिश नहीं की। बताया जा रहा है कि संतोष नशे का आदी है और कोई काम नहीं करता था। पुलिस की कार्रवाई तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी रविंद्र बागरी ने बताया कि: "हमने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। महिला के हाथ-मुंह बंधे मिलना मामले को संदिग्ध बनाता है। फिलहाल बेटे से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मौत आग में जलने से हुई है या पहले उनकी हत्या की गई थी।" पुलिस हर पहलू से मामले की बारीकी से जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़

- अमदरा में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान निकाली गई भव्य शोभायात्रा नौगवा हनुमान मंदिर में महाआरती। मैहर । जिले के अमदरा में शनिवार को अमदरा में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा टिस्किली हनुमान मंदिर से अमदरा रेलवे स्टेशन से होते हुए नौगवा हनुमान मंदिर में महाआरती के बाद प्रसाद वितरण के समापन हुआ। उक्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पटेल, उपाध्यक्ष बिमलेश तिवारी, जिला संयोजक शिव चौरसिया,रोहित चौरसिया, पवन अग्रवाल, सुनील दुबे, नीरज विश्वकर्मा, आश्विन पाण्डेय, रितेश शिवहरे, शिवम साहू, चंकी पांडे, सत्य बर्मन, अनुज गौतम, नमन साहू, प्रदीप बर्मन, संजय साहू, सागर पटेल, प्रखंड निवासरत कार्यकर्ता, विविध संगठन के कार्यकर्ता एवं अमदरा क्षेत्र के हिन्दू जनमानस, मातृशक्ति उपस्थित रहीं।4
- Post by Neeraj Ravi1
- *जिला स्वास्थ्य अधिकारी की कार्यशैली पर उठे सवाल* MAIHAR :- जिला स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं। हाल ही में, शासकीय ब्लड बैंक का ब्लड फॉर्म एक निजी अस्पताल, नागपुर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में पाया गया, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर सवाल उठे हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने इस मामले पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। हालांकि, यह कहावत सही प्रतीत होती है कि कहने और करने में अंतर होता है। अधिकारी द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे यह मामला 'गोल-मोल' खेल की तरह प्रतीत हो रहा है। ब्लड फॉर्म का निजी अस्पताल में पाया जाना स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लगाता है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी की कार्यवाही में स्पष्टता और तत्परता की कमी का आरोप। जनता में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर चिंता और असंतोष। स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने इस मामले की तुरंत और निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह आवश्यक है कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले को गंभीरता से ले और जनता की सेवा में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए।1
- Post by AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश1
- रामपुर बाघेलान तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम चोरहटा खेरिया मोड में खलिहान पर रखी फसल में अज्ञात कारणों से लगी आग,फसल जल कर हुई राख।1
- मध्य प्रदेश में गेहूं खरीद को लेकर घमासन तेज हो गया है भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वार नवीनतम समर्थन मूल्य एमएसपी प्रति खरीद की तारीख आगे बढ़ाने के फैसले पर विपक्ष ने तीखा विरोध दर्ज कराया है पहले अप्रैल से शुरू होने की घोषणा की थी लेकिन अब इसे 10 अप्रैल और कुछ में 15 अप्रैल तक डाल दिया गया है रामपुर बाघेलन के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राम शंकर पयासी में सरकार प्रति निशाना साधे हुए कहा है कि यह फैसला किसानों के गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार होकर किसानों के घर पहुंच चुकी है लेकिन सरकारी खरीद शुरू न होने से किसान मजबूरन अपनी उपज बाजार में कम कीमत पर बेच रहे हैं उन्हें सरकार वरदानों की कमी और व्यवस्था का हवाला देकर जिम्मेदारी से बच रही है जबकी असल समस्या सरकार की लापरवाही है पयासी ने कहा कि सरकार की घोषणाएं केवल कागजों तक सीमित हैं और जामिनी स्तर पर किसानों को राहत नहीं मिल रही है मुद्दा उठाया कि अप्रैल के मध्य से विवाह का सीजन शुरू हो रहा है ऐसे में किसानों के सामने आर्थिक दबाव बढ़ जाता है क्योंकि उनकी आय का मुख्य स्त्रोत फसल ही होती है खरीद में देरी से किसान अपनी पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारी या निभाने में समर्थ हो रहे हैं साथ ही घोषित बोनस को भी दिखावा बताया और कहा कि जब खरीद ही समय पर नहीं होगी तो बोनस का कोई मतलब ही नहीं रहा पयाशी ने सरकार से तत्काल गेहूं खरीद शुरू करने और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है अन्य किसानों के आंदोलन की चेतना भी दी गई है |1
- मैहर में कौन है तानाशाह? किसकी तानाशाही का शिकार हो रहा मैहर का गरीब? #satyamshreyansh #sntnewspinch1
- इंदौर के पास महू क्षेत्र से ये हैरान करने वाला वीडियो आया है, जिसमें शांति से बैठे कुछ युवकों पर अचानक एक कुत्ता जानलेवा अटैक कर देता है! महज़ 30 सेकंड के अंदर कुत्ते ने एक के बाद कई लोगों को काटा1
- 10 अप्रैल से हो जाएंगे लेकिन 11 में भी कुछ बादल दिखाई दे सकते हैं और 12 अप्रैल से पूरी तरह से मध्य प्रदेश का मौसम साफ हो जाएगा बंगाल की खादी और अरब सागर की हवा मध्य प्रदेश के भागो पर पहुँचते रहेंगे तब तक मौसम मध्य प्रदेश का साथ नहीं होने वाला है लेकिन अभी भी मौसम मध्य प्रदेश का स्पष्ट नहीं होने वाला है लेकि मध्य प्रदेश के भगोड़े पर बादल हैं अपडेट करने के लिए हो गया 9 अप्रैल का और 8 अप्रैल का ये भी काफी कामजोर रहेंगे तो इनके करण बादल वगैरा हल्के फुल्के कहीं पर बन गए तो बन गए अन्याथा बारिश की संभावना, मध्य प्रदेश के भगोड़े पर नहीं है लेकिन उससे पहले 5 अप्रैल 6 अप्रैल 7 अप्रैल 8 अप्रैल 9 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना मध्य प्रदेश के भगोड़े पर है उसके बारे में क्योंकि अभी तो ये हवा उसके बारे में क्योंकि अभी तो यह हवा- ऐ पहुंच ही गई है बुरहानपुर बादल बन सकते हैं सुबह के समय में सुबह के समय 1-2-3 बजे के आस-पास और मैं गर्जना के साथ दोस्तों यह वर्षा होने की संभावना है हवाओं की जो गति है वहा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाई चलने की संभावना है मध्य प्रदेश के भागों पर नज़र डालने वाली है 6 अप्रैल की अगर यहां पर बात करें 6 अप्रैल में भी बारिश होने की संभावना मध्य प्रदेश के इन भागों पर नज़र आ रही है और 7 अप्रैल में भी 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से रहने की संभावना मध्य प्रदेश के उत्तर मध्य भाग तक जो है वह नजर आ रही है |1