जारी बाजार में सड़कों पर बिखरा कचरा, राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर लगा कूड़े का ढेर *प्रयागराज जारी* राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित प्रयागराज जनपद के सीमावर्ती व्यावसायिक केंद्र जारी बाजार में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बाजार में कचरा निस्तारण की कोई समुचित व्यवस्था न होने के कारण स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगने से न केवल उठती बदबू से स्थानीय लोग परेशान हैं, बल्कि आवागमन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों के अनुसार, कचरा फेंकने के लिए कोई तय स्थान न होने से मजबूरी में स्थानीय व्यापारियों द्वारा सारा कचरा सीधे मुख्य सड़क पर ही डाल दिया जाता है। राष्ट्रीय राजमार्ग जैसी व्यस्त सड़क पर कचरा बिखरा रहने से आवारा पशुओं का जमावड़ा बना रहता है, जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। साथ ही संक्रमण और बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। व्यापारियों और ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार ध्यान आकृष्ट कराने के बावजूद जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों और ग्राम प्रधान ने चुप्पी साध रखी है। स्वच्छता अभियानों के बड़े-बड़े दावों के बीच जारी बाजार की यह बदहाली स्थानीय प्रशासन की उदासीनता को बयां कर रही है। क्षेत्र की जनता ने जल्द से जल्द कचरा प्रबंधन और नियमित सफाई की मांग की है।
जारी बाजार में सड़कों पर बिखरा कचरा, राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर लगा कूड़े का ढेर *प्रयागराज जारी* राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित प्रयागराज जनपद के सीमावर्ती व्यावसायिक केंद्र जारी बाजार में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बाजार में कचरा निस्तारण की कोई समुचित व्यवस्था न होने के कारण स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगने से न केवल उठती बदबू से स्थानीय लोग परेशान हैं, बल्कि आवागमन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों के अनुसार, कचरा फेंकने के लिए कोई तय स्थान न होने से मजबूरी में स्थानीय व्यापारियों द्वारा सारा कचरा सीधे मुख्य सड़क पर ही डाल दिया जाता है। राष्ट्रीय राजमार्ग जैसी व्यस्त सड़क पर कचरा बिखरा रहने से आवारा पशुओं का जमावड़ा बना रहता है, जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। साथ ही संक्रमण और बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। व्यापारियों और ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार ध्यान आकृष्ट कराने के बावजूद जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों और ग्राम प्रधान ने चुप्पी साध रखी है। स्वच्छता अभियानों के बड़े-बड़े दावों के बीच जारी बाजार की यह बदहाली स्थानीय प्रशासन की उदासीनता को बयां कर रही है। क्षेत्र की जनता ने जल्द से जल्द कचरा प्रबंधन और नियमित सफाई की मांग की है।
- मेजा, प्रयागराज। रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर जहां क्षेत्र में भाई-बहन के प्रेम और खुशियों का माहौल था, वहीं मेजा क्षेत्र के सोनार का तारा में हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार मैजिक वाहन की सामने से हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार 50 वर्षीय रमेश चंद्र तिवारी उर्फ डेलई, निवासी तिवारी का पुरा, की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। मेजा, प्रयागराज। रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व पर जहां क्षेत्र में भाई-बहन के प्रेम और खुशियों का माहौल था, वहीं मेजा क्षेत्र के सोनार का तारा में हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार मैजिक वाहन की सामने से हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार 50 वर्षीय रमेश चंद्र तिवारी उर्फ डेलई, निवासी तिवारी का पुरा, की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया।1
- सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा और नाती गंभीर रूप से घायल *सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा और नाती गंभीर रूप से घायल* *मेजा, प्रयागराज।* मेजा थाना क्षेत्र के जवनिया चौकी अंतर्गत सोनार का तारा-ऊंचडीह चौराहे पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा और नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जानकारी के अनुसार तिवारी का पूरा निवासी रमेश तिवारी अपने बेटे राहुल तिवारी और नाती के साथ राखी बंधवाकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सोनार का तारा चौराहे के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रही माया (लोडर वाहन) ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रमेश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार राहुल और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए परिजनों ने शव को कब्जे में लेकर सोनार का तारा चौराहे पर सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर जवनिया चौकी प्रभारी और एसीपी मेजा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसीपी ने आक्रोशित परिजनों को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों ने जाम खत्म किया और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।3
- सोरांव तिराहे पर भीषण जाम, घंटों थमे रहे वाहनों के पहिए रक्षाबंधन पर उमड़ी भीड़ से बढ़ा यातायात का दबाव, जाम छुड़ाने में पुलिस के साथ ग्राम प्रधान भी जुटे मेजा, प्रयागराज। रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को बाजारों और अन्य स्थानों पर जाने के लिए निकली भीड़ के चलते सोरांव गांव के तिराहे पर दोपहर में भीषण जाम लग गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घंटों तक आवागमन प्रभावित रहने से जाम में फंसे राहगीर और वाहन चालक परेशान रहे। जाम की सूचना मिलते ही मेजारोड पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों को निकालने में जुट गई। ग्राम प्रधान राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचकर जाम छुड़वाने में पुलिसकर्मियों के साथ जुटे रहे। उन्होंने लोगों से वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालने की अपील की। पुलिस और ग्राम प्रधान की लगातार कोशिशों के बाद यातायात को धीरे-धीरे सुचारु कराया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक सोरांव तिराहे का रास्ता संकरा होने के कारण सामान्य दिनों में भी वाहनों का दबाव बना रहता है। रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या में लोगों के घरों से निकलने के कारण वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई। इसके साथ ही बेतरतीब वाहनों के आवागमन से जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। घंटों जाम में फंसे लोग गर्मी और उमस के बीच हलकान रहे। पुलिसकर्मी लगातार वाहनों को नियंत्रित करते नजर आए। काफी मशक्कत के बाद जाम खुलने पर राहगीरों ने राहत की सांस ली।1
- प्रधानमंत्री सड़क बना सरहंगो का तबेला सड़क के दोनों तरफ मवेशी बांधने से आवागमन बाधित राहगीरों एवं स्कूली बच्चों का चलना हुआ मुश्किल हलिया, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मधोर गांव में अतिक्रमण का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि राहगीरों को राह चलने में भी भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ अतिक्रमणकारियों द्वारा प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़क को ही तबेला बना लिया गया है। सड़क के दोनों तरफ मवेशी बांध कर पूरी सड़क को अपने कब्जे में ले लिया गया है। जिससे आने-जाने वाले राहगीरों और छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में भी काफी समस्या उत्पन्न हो रही है। सड़क पर बंधे मवेशियों के डर से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। राहगीरों द्वारा मना करने पर अतिक्रमणकर्ता मारपीट करने पर आमादा हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शासन-प्रशासन द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है सड़क से आवागमन करने वाले राहगीरों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए सड़क खाली कराने की गुहार लगाई है, जिससे आवागमन सुचारू रूप से सुलभ हो सके।1
- DBL की लापरवाही बनी काल, NH-135A पर DCM पलटी, 3 गंभीर रूप से घायल - पत्रकारों की चेतावनी को किया था नजरअंदाज मिर्जापुर / लालगंज, मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 135A पर एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम मिश्रपुर (लावा दह) के पास बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार DCM ट्रक संख्या MH 05 GA 4876 अनियंत्रित होकर दो साइकिल सवार युवकों को जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे और पत्थरों के ढेर में पलट गई। *तीन लोग गंभीर रूप से घायल* इस भीषण हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनकी पहचान इस प्रकार हुई है: 1. *आशीष यादव (उम्र 18 वर्ष)*, पुत्र - मिश्रपुर गांव निवासी 2. *सत्यम मौर्या (उम्र 18 वर्ष)*, पुत्र - सेमरा आराजी निवासी (दोनों साइकिल सवार छात्र) 3. *विवेक कुमार यादव (उम्र 35 वर्ष)*, DCM चालक, निवासी - बोधी पट्टी, जिला जौनपुर हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत सभी घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से इलाज के लिए लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। *पत्रकारों ने पहले ही दी थी चेतावनी* यह हादसा अचानक नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह हादसा कार्यदायी संस्था *दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (DBL)* की घोर लापरवाही से हुआ है। ग्रामीणों और स्थानीय पत्रकारों ने बताया कि NH-135A का निर्माण कार्य पिछले कई महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है। सड़क पर जगह-जगह 3-4 फीट गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, मिट्टी और गिट्टी के बड़े-बड़े ढेर सड़क पर ही पड़े हैं। न तो कोई बैरीकेडिंग लगाई गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड या रेडियम संकेतक। रात में तो यह सड़क मौत का कुआं बन जाती है। इस संबंध में पत्रकारों ने कई बार DBL के प्रोजेक्ट मैनेजर और साइट इंजीनियरों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया था कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। *ग्रामीणों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग* हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में कंपनी के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने मांग की है कि: 1. DBL कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया जाए। 2. अधूरी सड़क को तत्काल दुरुस्त कर बैरीकेडिंग और संकेतक लगाए जाएं। 3. घायल छात्रों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी कंपनी उठाए। जनता ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मिर्जापुर सांसद, लालगंज विधायक और जिलाधिकारी मिर्जापुर से इस मामले का तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है।4
- .भाजपा सरकार को भू माफियाओं दे रहे चुनौती रिटायर्ड दरोगा परिवार ने सीएम योगी आदित्यनाथ से लगाई न्याय की गुहार आखिर पीड़ित परिवार को कब मिलेगा न्याय, दबंगों का शासन प्रशासन को दे रहे खुली चुनौती प्रयागराज,, एक तरफ योगी सरकार का दावा है की जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से हमारा उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त हो गया है भाजपा सरकार में माफिया या तो उत्तर प्रदेश छोड़कर चले गए हैं या तो जेल के काल कोठरी अपनी बची हुई जिंदगी के दिन जिन रहे हैं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का दावा है हमारी सरकार माफियाओं पर पूरी नकेल कस चुकी है एक तरफ योगी सरकार माफियाओं पर नकेल कसने की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ प्रयागराज के थाना नैनी के देवरख के उपरहार में माफियाओ द्वारा खुली चुनौती दी जा रही हैं जहाँ पर पुलिस विभाग में जीवन भर सेवा दे चुके दो दरोगा सहित कुल आधा दर्जन लोगों ने 2018 में एक जमीन रजिस्ट्री कराया और उस जमीन में नीव खोदकर पिलर को खड़ा कर दिया कुछ साल बाद उस जमीन पर पीड़ित जब मकान बनाने जाते हैं तो इसी गाव के कुछ दबंगों द्वारा अपनी जमीन कहकर काम को रोक दिया जाता है और उसी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने की नीयत से निर्माण करना शुरू किया जाता है जब मामले की जानकारी पीड़ित परिवार को हुई तो पीड़ित परिवार परेशान हुआ तब सभी पीड़ित उपजिला अधिकारी करछना से न्याय की गुहार लगाई उपजिला अधिकारी ने जांच कर दबंगों द्वारा किया जा रहा कार्य को रोक दिया पीड़ितों का आरोप है दबंगों द्वारा हम लोगों को धमकी दी जा रही है की इस जमीन को छोड़ दो नहीं तो इस जमीन पर खून खराबा होगा और सभी खाताधारकों के पूरे परिवार को S,CS,T का मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेजने की धमकी दी पीड़ित परिवार पूरी तरह डरा सहमा है पीड़ित परिवार न्याय पाने के लिए जिला अधिकारि और DCP यमुनानगर से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई पीड़ितों ने कहा अगर हम लोगों को न्याय नहीं मिला तो हम पूरे परिवार सहित आत्म हत्या करेगे पीड़ितों ने कहा जब भी हम लोग अपनी जमीन पर जाते है तब दबंगों द्वारा धमकी दी जाती है DCP यमुनानगर ने कहा मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी Bayte,,,पीड़ित कौशलेंद्र पाण्डेय रिटायर्ड दरोगा Bayte,,,पीड़ित जय प्रकाश यादव रिटायर्ड दरोगा Bayte,,,गवाह विजय शंकर तिवारी Bayte,,गवाह उमा शंकर तिवारी1
- रक्षाबंधन पर्व पर बाजारों में रही रौनक, बहनों ने की जमकर खरीदारी बारिश के बाद मौसम साफ होते ही बाजारों में बढ़ी भीड़, मिठाई और राखी की दुकानों पर दिनभर रही चहल-पहल मेजा, प्रयागराज। रक्षाबंधन पर्व को लेकर मेजा तहसील क्षेत्र के बाजारों में शनिवार को जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सुबह आसमान में छाए काले बादलों के बीच हुई बूंदाबांदी से खरीदारी को लेकर लोगों के चेहरे पर चिंता जरूर दिखी, लेकिन कुछ ही देर बाद मौसम साफ होने और धूप निकलने के साथ बाजारों में फिर चहल-पहल बढ़ गई। मेजारोड बाजार में राखी और मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। बहनों ने अपनी पसंद की राखियां खरीदने के साथ भाइयों के लिए मिठाई की भी जमकर खरीदारी की। बाबा स्वीट, रक्षा स्वीट, संदीप मिष्ठान, राजेश स्वीट और गुप्ता स्वीट समेत अन्य दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। व्यापारी बाबा गुप्ता ने बताया कि सुबह हुई बारिश के कारण कारोबार प्रभावित होने की आशंका थी, लेकिन मौसम साफ होते ही ग्राहक बड़ी संख्या में बाजार पहुंचने लगे। रक्षाबंधन को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। बाजार में भीड़ बढ़ने के कारण जाम की स्थिति न बने, इसके लिए मेजारोड चौकी प्रभारी हरिओम सिंह पुलिस टीम के साथ बाजार में मुस्तैद रहे। पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी करते रहे।1
- चीन का हेलीकॉप्टर उस जगह पहुंचा जहां ग्लेशियर टूटा था और उससे निकले पानी ने नेपाल में भारी तबाही मचाई थी। इस घटना को GLOF कहते हैं। ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड तब आ सकता है, जब ग्लेशियर द्वारा रोकी गई झील का बांध अचानक टूट जाए पानी के दबाव और ग्लेशियर में बनी दरारों से बाहर निकलने का रास्ता बन जाता है। इसके बाद झील में जमा भारी मात्रा में पानी और मलबा बेहद तेज़ रफ्तार से पहाड़ों से नीचे की ओर बहता है, जिससे अचानक और विनाशकारी बाढ़ आ सकती है। चीन का हेलीकॉप्टर उस जगह पहुंचा जहां ग्लेशियर टूटा था और उससे निकले पानी ने नेपाल में भारी तबाही मचाई थी। इस घटना को GLOF कहते हैं। ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड तब आ सकता है, जब ग्लेशियर द्वारा रोकी गई झील का बांध अचानक टूट जाए पानी के दबाव और ग्लेशियर में बनी दरारों से बाहर निकलने का रास्ता बन जाता है। इसके बाद झील में जमा भारी मात्रा में पानी और मलबा बेहद तेज़ रफ्तार से पहाड़ों से नीचे की ओर बहता है, जिससे अचानक और विनाशकारी बाढ़ आ सकती है।1
- पक्की सड़क पर सत्संगों का आतंक सड़क के दोनों तरफ मवेशी बांधने से आवागमन बाधित राहगीरों ने अतिक्रमण मुक्त कराने की लगाई गुहार हलिया मीरजापुर स्थानीय थाना क्षेत्र के मधोर गांव में सरहंगो का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि राहगीरों को राह चलने में भी समस्या उत्पन्न हो रही है हलिया थाना क्षेत्र के मधोर गांव निवासी अतिक्रमण कारियों द्वारा प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाई गई सड़क को हि तबेला बना लिया है सड़क के दोनों तरफ मवेशी बाध कर सड़क को पुरी तरह अपने गिरफ्त में ले लिए हैं जिससे राहगीरों एव छोटे छोटे स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में भी काफी समस्या उत्पन्न हो रही है सड़क पर बधे मवेशियों के डर से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं राहगीरों द्वारा मना करने पर अतिक्रमण कर्ता सरहंग मार पीट करने पर अमादा हो जाते हैं परन्तु शासन प्रशासन द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है सड़क से आवागमन करने वाले राहगीरों द्वारा प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए सड़क खाली कराने की गुहार लगाई है जिससे आवागमन सुचारू रुप से सुलभ हो सके1