logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

30 मार्च 2026 हर खबर वागड़ epaper आपकी आवाज हमारा साथ निष्पक्ष खबर हमारी पहचान सामाजिक आयोजन धार्मिक आयोजन, मुलभुत समस्या पानी , बिजली , सड़क सहित हर तरह की खबरों को प्रकाशित करने के लिए सम्पर्क करे हर खबर वागड़ न्यूज 8769002733 राकेश कलाल कुआं

1 day ago
user_राकेश कलाल रिपोर्टर
राकेश कलाल रिपोर्टर
Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
1 day ago
456b0926-c8fc-40d5-8483-e4243ac9732a
2d20553b-2f8a-4c96-b02a-43bbbd7c8661

30 मार्च 2026 हर खबर वागड़ epaper आपकी आवाज हमारा साथ निष्पक्ष खबर हमारी पहचान सामाजिक आयोजन धार्मिक आयोजन, मुलभुत समस्या पानी , बिजली , सड़क सहित हर तरह की खबरों को प्रकाशित करने के लिए सम्पर्क करे हर खबर वागड़ न्यूज 8769002733 राकेश कलाल कुआं

More news from राजस्थान and nearby areas
  • धम्बोला थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 14 साल से फरार चल रहे ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर पुलिस को चकमा दे रहा था। प्रकरण के अनुसार, वर्ष 2014 में दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोपी विनोदसिंह राठौड़ के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और घर से निकाल देने के आरोप लगे थे। मामला इतना गंभीर था कि पीड़िता को कई बार ससुराल में समझौते के बाद भेजा गया, लेकिन हर बार उसे उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। जांच के दौरान अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, लेकिन मुख्य आरोपी विनोदसिंह फरार हो गया था। अदालत द्वारा उसे मफरूर घोषित किया गया और उसकी गिरफ्तारी पर 1000 रुपये का इनाम घोषित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत धम्बोला थाना पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता से आरोपी का सुराग जुटाया। सूचना मिली कि आरोपी उदयपुर में एक सहकारी उपभोक्ता भंडार में काम कर रहा है। पुलिस टीम ने खरीदार बनकर वहां पहुंचकर आरोपी की पहचान की और उसे दबोच लिया।पूछताछ में आरोपी ने शुरुआत में अपना नाम छिपाने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपनी असली पहचान कबूल कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच जारी है।गौरतलब है कि आरोपी के खिलाफ उदयपुर जिले के कानोड़ थाना में भी एक अन्य मामला दर्ज है, जिसमें वह पिछले 6 वर्षों से फरार चल रहा था। इस कार्रवाई को धम्बोला थाना अधिकारी देवेन्द्र देवल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसमें सोहनलाल, लोकेन्द्र सिंह (हेडकांस्टेबल), करण भट्ट (कांस्टेबल, आसूचना अधिकारी), रोशन, जीतमल (वृत कार्यालय सीमलवाड़ा) की अहम भूमिका रही।
    1
    धम्बोला थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 14 साल से फरार चल रहे ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर पुलिस को चकमा दे रहा था। प्रकरण के अनुसार, वर्ष 2014 में दहेज प्रताड़ना के मामले में आरोपी विनोदसिंह राठौड़ के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और घर से निकाल देने के आरोप लगे थे। मामला इतना गंभीर था कि पीड़िता को कई बार ससुराल में समझौते के बाद भेजा गया, लेकिन हर बार उसे उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। जांच के दौरान अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, लेकिन मुख्य आरोपी विनोदसिंह फरार हो गया था। अदालत द्वारा उसे मफरूर घोषित किया गया और उसकी गिरफ्तारी पर 1000 रुपये का इनाम घोषित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत धम्बोला थाना पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता से आरोपी का सुराग जुटाया। सूचना मिली कि आरोपी उदयपुर में एक सहकारी उपभोक्ता भंडार में काम कर रहा है। पुलिस टीम ने खरीदार बनकर वहां पहुंचकर आरोपी की पहचान की और उसे दबोच लिया।पूछताछ में आरोपी ने शुरुआत में अपना नाम छिपाने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपनी असली पहचान कबूल कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच जारी है।गौरतलब है कि आरोपी के खिलाफ उदयपुर जिले के कानोड़ थाना में भी एक अन्य मामला दर्ज है, जिसमें वह पिछले 6 वर्षों से फरार चल रहा था। इस कार्रवाई को धम्बोला थाना अधिकारी देवेन्द्र देवल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया, जिसमें सोहनलाल, लोकेन्द्र सिंह (हेडकांस्टेबल), करण भट्ट (कांस्टेबल, आसूचना अधिकारी), रोशन, जीतमल (वृत कार्यालय सीमलवाड़ा) की अहम भूमिका रही।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 min ago
  • सीमलवाड़ा।पुलिस थाना धम्बोला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 14 वर्षों से फरार चल रहे एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर पुलिस से बचता फिर रहा था और दहेज प्रताड़ना के गंभीर मामले में वांछित था। प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 अक्टूबर 2014 को एक पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी शादी 2 दिसंबर 2009 को विनोदसिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद पति बिना बताए विदेश चला गया और ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। हालात इतने बिगड़ गए कि पीड़िता को ससुराल से निकाल दिया गया और वह अपने पिता के घर रहने को मजबूर हो गई। पीड़िता ने बताया कि बाद में पति के वापस आने के बावजूद ससुराल पक्ष का रवैया नहीं बदला और दहेज की मांग जारी रही। कई बार समाज के लोगों की मौजूदगी में उसे ससुराल भेजा गया, लेकिन हर बार उसे प्रताड़ना का सामना करना पड़ा और अंततः उसे फिर घर से निकाल दिया गया। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण पीड़िता के परिवार के लिए कानूनी लड़ाई लड़ना भी कठिन हो गया। इस मामले में पुलिस थाना धम्बोला में प्रकरण संख्या 344/2014 के तहत धारा 498ए और 494 आईपीसी में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां उनके खिलाफ अभियोजन चलाया गया। वहीं मुख्य आरोपी विनोदसिंह राठौड़ फरार हो गया, जिसे न्यायालय द्वारा मफरूर घोषित किया गया था। आरोपी पर जिला पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर द्वारा 1000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी मदनलाल बिश्नोई के पर्यवेक्षण में “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत थानाधिकारी देवेन्द्र देवल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने पारंपरिक पुलिसिंग, मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता के माध्यम से आरोपी की तलाश तेज की। जांच के दौरान सूचना मिली कि आरोपी उदयपुर में रह रहा है। इस पर पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर गुप्त रूप से तलाश शुरू की। जानकारी के आधार पर पुलिस ने पंचवटी चौराहे स्थित एक सहकारी उपभोक्ता भंडार में खरीददार बनकर जांच की, जहां आरोपी काम करता हुआ मिला। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग नाम बताए, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विनोदसिंह राठौड़ होना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर धम्बोला थाने लाया, जहां उससे आगे की पूछताछ जारी है। आरोपी की पहचान 41 वर्षीय विनोदसिंह पुत्र कमलसिंह राठौड़ निवासी धरियावाद, जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कानोड़, जिला उदयपुर में भी एक प्रकरण दर्ज है, जिसमें वह पिछले छह वर्षों से वांछित चल रहा था। इस कार्रवाई में थानाधिकारी देवेन्द्र देवल के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्य सोहनलाल, लोकेन्द्र सिंह, करण भट्ट, रोशन तथा जीतमल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।
    1
    सीमलवाड़ा।पुलिस थाना धम्बोला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 14 वर्षों से फरार चल रहे एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर पुलिस से बचता फिर रहा था और दहेज प्रताड़ना के गंभीर मामले में वांछित था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 अक्टूबर 2014 को एक पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी शादी 2 दिसंबर 2009 को विनोदसिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद पति बिना बताए विदेश चला गया और ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। हालात इतने बिगड़ गए कि पीड़िता को ससुराल से निकाल दिया गया और वह अपने पिता के घर रहने को मजबूर हो गई।
पीड़िता ने बताया कि बाद में पति के वापस आने के बावजूद ससुराल पक्ष का रवैया नहीं बदला और दहेज की मांग जारी रही। कई बार समाज के लोगों की मौजूदगी में उसे ससुराल भेजा गया, लेकिन हर बार उसे प्रताड़ना का सामना करना पड़ा और अंततः उसे फिर घर से निकाल दिया गया। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण पीड़िता के परिवार के लिए कानूनी लड़ाई लड़ना भी कठिन हो गया।
इस मामले में पुलिस थाना धम्बोला में प्रकरण संख्या 344/2014 के तहत धारा 498ए और 494 आईपीसी में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां उनके खिलाफ अभियोजन चलाया गया। वहीं मुख्य आरोपी विनोदसिंह राठौड़ फरार हो गया, जिसे न्यायालय द्वारा मफरूर घोषित किया गया था। आरोपी पर जिला पुलिस अधीक्षक डूंगरपुर द्वारा 1000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला के मार्गदर्शन एवं वृताधिकारी मदनलाल बिश्नोई के पर्यवेक्षण में “ऑपरेशन शिकंजा” के तहत थानाधिकारी देवेन्द्र देवल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने पारंपरिक पुलिसिंग, मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता के माध्यम से आरोपी की तलाश तेज की।
जांच के दौरान सूचना मिली कि आरोपी उदयपुर में रह रहा है। इस पर पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर गुप्त रूप से तलाश शुरू की। जानकारी के आधार पर पुलिस ने पंचवटी चौराहे स्थित एक सहकारी उपभोक्ता भंडार में खरीददार बनकर जांच की, जहां आरोपी काम करता हुआ मिला। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग नाम बताए, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विनोदसिंह राठौड़ होना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर धम्बोला थाने लाया, जहां उससे आगे की पूछताछ जारी है। आरोपी की पहचान 41 वर्षीय विनोदसिंह पुत्र कमलसिंह राठौड़ निवासी धरियावाद, जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कानोड़, जिला उदयपुर में भी एक प्रकरण दर्ज है, जिसमें वह पिछले छह वर्षों से वांछित चल रहा था।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी देवेन्द्र देवल के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्य सोहनलाल, लोकेन्द्र सिंह, करण भट्ट, रोशन तथा जीतमल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोल निवासी शंकरलाल जोशी अपनी बाइक से आसपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कल्याणी गैस एजेंसी के पास सामने से आ रहे एक मिनी ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शंकरलाल जोशी सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसपुर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान रविवार देर रात शंकरलाल जोशी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के शव को अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। इधर, मृतक के पुत्र ने आसपुर थाने में मिनी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
    1
    डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोल निवासी शंकरलाल जोशी अपनी बाइक से आसपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कल्याणी गैस एजेंसी के पास सामने से आ रहे एक मिनी ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शंकरलाल जोशी सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसपुर पहुंचाया गया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान रविवार देर रात शंकरलाल जोशी ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के शव को अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है।
इधर, मृतक के पुत्र ने आसपुर थाने में मिनी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ और पब्लिक एप का भगवान महावीर के जन्म उत्सव पर जयंती पर यह बुलेटिन उनके चरणों में समर्पित। है
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ और पब्लिक एप का भगवान महावीर के जन्म उत्सव पर जयंती पर यह बुलेटिन उनके चरणों में समर्पित। है
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • कुशलगढ़, 31 मार्च। नगर कुशलगढ़ में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव अभूतपूर्व उत्साह के साथ मनाया गया। पहली बार श्वेतांबर जैन समाज के मूर्तिपूजक संघ एवं वर्धमान स्थानकवासी श्रीसंघ द्वारा अलग-अलग भव्य आयोजन कर पूरे नगर को धर्ममय बना दिया गया। प्रातः 6 बजे केसरियानाथ मंदिर से मूर्तिपूजक संघ की प्रभात फेरी निकाली गई, जबकि 9 बजे भव्य जलयात्रा का आयोजन हुआ। महिलाएं केसरिया व पुरुष सफेद परिधान में जयघोष करते हुए शामिल हुए। नगरवासियों ने रंगोली व गवली सजाकर स्वागत किया। वहीं वर्धमान स्थानकवासी श्रीसंघ द्वारा भी रैली निकाली गई, जिसमें बालक-बालिकाएं “जियो और जीने दो” का संदेश देते नजर आए। रैली स्थानक भवन पहुंची, जहां धर्मसभा एवं गुणानुवाद कार्यक्रम हुआ तथा आचार्य भगवंत उमेश मुनि साहब का दीक्षांत दिवस मनाया गया। अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या ने महावीर स्वामी के संदेश को आज के समय में प्रासंगिक बताते हुए अहिंसा व सहअस्तित्व अपनाने का आह्वान किया। वहीं संघवी कमलेश कावड़िया ने कहा कि “जियो और जीने दो” का सिद्धांत ही विश्व शांति का मार्ग है। कार्यक्रम में रमेशचंद्र गादिया, मुकेशचंद्र लुणावत, पारसमल मेहता, अशोक श्रीमार, अभय चोपड़ा, मंगेश, राजेश लुणावत, महेंद्र नाहटा, अनिल नाहटा, चंद्रकांत मेहता, प्रकाश चंडालिया, सुरेश गादिया, पंकज लुणावत, मनीष लुणावत, अजय मेहता, पवन गाड़िया, पारस सेठिया, राजेश श्रीमार सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। वहीं स्थानकवासी संघ के राजेंद्र चोपड़ा, बसंत चोपड़ा, हसमुखलाल गादिया, सुभाष लुणावत, प्रकाशचंद्र नाहटा, संजय गादिया, अनिल गादिया, अरुण कावड़िया, प्रवीण कावड़िया, मनसुख गादिया, मनोहर कावड़िया, प्रशांत नाहटा, नरेश गाड़िया, रमेशचंद्र दोषी, राजेश सुराणा, संजय सुराणा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस अवसर पर पूरे नगर में भक्ति, उल्लास और धार्मिक वातावरण की अनूठी छटा देखने को मिली। 👍
    1
    कुशलगढ़, 31 मार्च। नगर कुशलगढ़ में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव अभूतपूर्व उत्साह के साथ मनाया गया। पहली बार श्वेतांबर जैन समाज के मूर्तिपूजक संघ एवं वर्धमान स्थानकवासी श्रीसंघ द्वारा अलग-अलग भव्य आयोजन कर पूरे नगर को धर्ममय बना दिया गया।
प्रातः 6 बजे केसरियानाथ मंदिर से मूर्तिपूजक संघ की प्रभात फेरी निकाली गई, जबकि 9 बजे भव्य जलयात्रा का आयोजन हुआ। महिलाएं केसरिया व पुरुष सफेद परिधान में जयघोष करते हुए शामिल हुए। नगरवासियों ने रंगोली व गवली सजाकर स्वागत किया।
वहीं वर्धमान स्थानकवासी श्रीसंघ द्वारा भी रैली निकाली गई, जिसमें बालक-बालिकाएं “जियो और जीने दो” का संदेश देते नजर आए। रैली स्थानक भवन पहुंची, जहां धर्मसभा एवं गुणानुवाद कार्यक्रम हुआ तथा आचार्य भगवंत उमेश मुनि साहब का दीक्षांत दिवस मनाया गया।
अध्यक्ष रजनीकांत खाब्या ने महावीर स्वामी के संदेश को आज के समय में प्रासंगिक बताते हुए अहिंसा व सहअस्तित्व अपनाने का आह्वान किया। वहीं संघवी कमलेश कावड़िया ने कहा कि “जियो और जीने दो” का सिद्धांत ही विश्व शांति का मार्ग है।
कार्यक्रम में रमेशचंद्र गादिया, मुकेशचंद्र लुणावत, पारसमल मेहता, अशोक श्रीमार, अभय चोपड़ा, मंगेश, राजेश लुणावत, महेंद्र नाहटा, अनिल नाहटा, चंद्रकांत मेहता, प्रकाश चंडालिया, सुरेश गादिया, पंकज लुणावत, मनीष लुणावत, अजय मेहता, पवन गाड़िया, पारस सेठिया, राजेश श्रीमार सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
वहीं स्थानकवासी संघ के राजेंद्र चोपड़ा, बसंत चोपड़ा, हसमुखलाल गादिया, सुभाष लुणावत, प्रकाशचंद्र नाहटा, संजय गादिया, अनिल गादिया, अरुण कावड़िया, प्रवीण कावड़िया, मनसुख गादिया, मनोहर कावड़िया, प्रशांत नाहटा, नरेश गाड़िया, रमेशचंद्र दोषी, राजेश सुराणा, संजय सुराणा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
इस अवसर पर पूरे नगर में भक्ति, उल्लास और धार्मिक वातावरण की अनूठी छटा देखने को मिली। 👍
    user_वागड़ न्यूज नेटवर्क
    वागड़ न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    10 min ago
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर शाहिद मकरानी रामगढ़... कुशलगढ़ के पास रामगढ़ गांव के वडलीपाड़ा में पानी को ले कर जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पानी को ले कर लोगों ने सरपंच राकेश मईडा जी से बात की फिर सरपंच राकेश मईडा जी ने जल संसाधन विभाग में ज्ञापन दिया उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई बार बार ज्ञापन दिया लोगो का कहना है कि जल संसाधन विभाग पर कारवाही हो ओर हमारे यहां पानी की सुविधा हो
    2
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर शाहिद मकरानी रामगढ़... कुशलगढ़ के पास  रामगढ़ गांव के  वडलीपाड़ा में पानी को ले कर जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पानी को ले कर लोगों ने सरपंच राकेश मईडा जी से बात की फिर सरपंच राकेश मईडा जी ने जल संसाधन विभाग में ज्ञापन दिया उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई बार बार ज्ञापन दिया लोगो का कहना है कि जल संसाधन विभाग पर कारवाही हो ओर हमारे यहां पानी की सुविधा हो
    user_रिपोर्टर शाहिद मकरानी रामगढ़
    रिपोर्टर शाहिद मकरानी रामगढ़
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by User471
    1
    Post by User471
    user_User471
    User471
    Banswara, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। पीठ कस्बे के दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान महावीर का 2625वां जन्मकल्याणक बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर जैन समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पीठ जैन समाज अध्यक्ष राजकुमार डैचिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल भगवान महावीर के पंचामृत अभिषेक से हुई। इसके पश्चात विधि-विधान से पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया, जिसका लाभ चंद्रकांत शाह द्वारा प्राप्त किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान के चरणों में पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। सायंकाल भगवान महावीर की गंधकुटी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें गाजे-बाजे के साथ भगवान की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे, जिससे पूरे कस्बे में धार्मिक वातावरण बन गया। रात्रिकालीन कार्यक्रमों में पालना झुलाने की परंपरा निभाई गई तथा भक्तामर स्तोत्र के साथ दीप अर्चना का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर भगवान महावीर के प्रति अपनी आस्था प्रकट की और कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। इस अवसर पर हसमुख कोठारी, मनोज कोठारी, आशीष भूता, कुलदीप कोठारी, बृजेश भूता, विशाल कोठारी, दीपक डेचिया सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन ने पीठ कस्बे में धर्म और भक्ति का अद्भुत माहौल बना दिया। इस दौरान तहसीलदार अशोक शाह,धंबोला थानाधिकारी देवेंद्र देवल सहित मौजूद रहे।
    3
    सीमलवाड़ा। पीठ कस्बे के दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान महावीर का 2625वां जन्मकल्याणक बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर जैन समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
पीठ जैन समाज अध्यक्ष राजकुमार डैचिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल भगवान महावीर के पंचामृत अभिषेक से हुई। इसके पश्चात विधि-विधान से पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया, जिसका लाभ चंद्रकांत शाह द्वारा प्राप्त किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान के चरणों में पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
सायंकाल भगवान महावीर की गंधकुटी से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें गाजे-बाजे के साथ भगवान की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे, जिससे पूरे कस्बे में धार्मिक वातावरण बन गया।
रात्रिकालीन कार्यक्रमों में पालना झुलाने की परंपरा निभाई गई तथा भक्तामर स्तोत्र के साथ दीप अर्चना का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर भगवान महावीर के प्रति अपनी आस्था प्रकट की और कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।
इस अवसर पर हसमुख कोठारी, मनोज कोठारी, आशीष भूता, कुलदीप कोठारी, बृजेश भूता, विशाल कोठारी, दीपक डेचिया सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन ने पीठ कस्बे में धर्म और भक्ति का अद्भुत माहौल बना दिया। इस दौरान तहसीलदार अशोक शाह,धंबोला थानाधिकारी देवेंद्र देवल सहित मौजूद रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.