बिहार टॉपर बनीं कपासी की अमृता सिंह, डीएम ने किया सम्मानित शेखपुरा जिले के कपासी गांव की होनहार छात्रा अमृता सिंह ने मैट्रिक परीक्षा में पूरे बिहार में आठवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने उन्हें सम्मानित किया। डीएम शेखर आनंद ने अमृता सिंह को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। अमृता सिंह की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। अमृता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई और कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। जिला प्रशासन ने भी कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि वे भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकें।
बिहार टॉपर बनीं कपासी की अमृता सिंह, डीएम ने किया सम्मानित शेखपुरा जिले के कपासी गांव की होनहार छात्रा अमृता सिंह ने मैट्रिक परीक्षा में पूरे बिहार में आठवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने उन्हें सम्मानित किया। डीएम शेखर आनंद ने अमृता सिंह को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। अमृता सिंह की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। अमृता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई और कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। जिला प्रशासन ने भी कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि वे भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकें।
- शेखपुरा डीएम ने एलपीजी गैस के बारे में दिए जानकारी1
- बरबीघा - 30 मार्च 2026 (सोमवार), समय 11 बजे दिन में प्रखंड कार्यालय में आज UGC के सम्मान में बहुजन समाज पार्टी का एकदिवसीय धरना दिया गया. जहाँ दर्जनों बहुजन समाज पार्टी के सक्रिय कार्यकर्त्ता मौजूद थे. वहीं कार्यक्रम की जानकारी रजनिकांत कुमार बरबीघा विधान सभा अध्यक्ष ने दिया. मुख्य अतिथिः - अनिल पासवान (SC, ST महासंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष) मुख्य अतिथिः - इन्द्रजित राम (BSP जिला प्रवक्ता शेखपुरा) विशिष्ट अतिथिः - पप्पु दास (जिला प्रभारी, शेखपुरा) श्रवण कुमार, प्रखण्ड अध्यक्ष बरबीघा, अजीत कुमर (BSP) सेक्टर अध्यक्ष कुटौत, अशोक चौधरी, रामप्यारे पासवान, संजीव कुमार, गुड्डु चौधरी चन्दनप्राम जिला महासचिव शेखपुरा (बसपा) रंजीत रविदास, साजन पासवान आदि सहित दर्जनों लोग उपस्थित होकर वसपा के हाथ और मजबूत करने पर जोर डाला वहीं UGC के समर्थन को लेकर अध्यक्ष सहित लोगों ने सभा को सम्बोधित किया.1
- मैं लाया हूं इगो समाचार, मिल बदलेंगे, पूरा बिहार, बुद्ध बिहार जाते हुए, BLCP सुप्रीमो सुभाष कुमार जी,1
- मोकामा प्रखंड के गोसाई गांव निवासी मजदूर के पुत्र प्रिंस कुमार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) की मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना जिला में 7वां स्थान हासिल किया है। प्रिंस की इस उपलब्धि से पूरे गांव और इलाके में खुशी का माहौल है। साधारण परिवार से आने वाले प्रिंस कुमार ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद मेहनत और लगन के दम पर यह सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ मोकामा बल्कि पूरे पटना जिले का नाम रोशन हुआ है। परिजनों और ग्रामीणों ने प्रिंस को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रिंस की सफलता क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी।1
- रामगढ़ चौक से केवाईसी करवा कर जा रहे बुजुर्ग दंपत्ति सड़क दुर्घटना में हुआ घायल। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत लखीसराय शेखपुरा पथ में परसामा मोर के निकट सोमवार को रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय से आधार कार्ड केवाईसी करवा कर साइकिल से जा रहे बुजुर्ग दंपति को पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात स्कॉर्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दिया जिससे दोनों बुजुर्ग दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी सूचना तुरंत स्थानीय लोगों के द्वारा 112 पर दी गई प्रशासन के द्वारा मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए एस आई पांडव कुमार सिंह अपने दल बल के साथ पहुंचकर 112 वहां से तुरंत सड़क पर घायल पड़ा दोनों बुजुर्ग दंपत्ति को लाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ चौक में इलाज करवाया घायल की पहचान सरारी इमामनगर पंचायत के बड़हरा गांव निवासी स्वर्गीय नारायण पंडित के 65 वर्षीय पुत्र कपिल देव पंडित एवं कपिल देव पंडित की 62 वर्षीय पत्नी उमा देवी के रूप में हुई। घायल कपिल देव पंडित ने बताया कि रामगढ़ चौक से आधार कार्ड केवाईसी करवा कर हम दोनों पति-पत्नी साइकिल से अपना घर बड़हरा जा रहे थे कि तभी परसामा मोर के निकट पीछे से तेज रफ्तार में सफेद रंग का स्कॉर्पियो गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दिया जिससे हम लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए एवं घायल हो गए।1
- पकरीबरावां में रामनवमी जुलूस में खूब झूमे राम भक्त1
- किऊल नदी पर बना अस्थायी पुल बना राहत का रास्ता, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा लखीसराय शहर के पुरानी बाजार महावीर स्थान स्थित किऊल नदी पर जिला प्रशासन के निर्देश पर अस्थायी पुल का निर्माण कराया गया है। इस पुल के बन जाने से अब स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलने लगी है। तथा सोमवार की पूर्वाहन 8:30 पर वैकल्पिक पुल पर लोगों का आवागमन देखा गया। दरअसल, केंद्रीय विद्यालय आने-जाने के लिए पहले लोगों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ता था, जिससे दूरी करीब 4 किलोमीटर तक बढ़ जाती थी। इसके अलावा कई लोगों को किऊल नदी के रेलवे पुल से होकर भी गुजरना पड़ता था, जो काफी असुविधाजनक और जोखिम भरा साबित होता था। लेकिन अब इस अस्थायी पुल के निर्माण से न सिर्फ केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी लखीसराय से किऊल आने-जाने का रास्ता आसान हो गया है। जिला प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और इसे एक महत्वपूर्ण जनहितकारी कदम के रूप में देखा जा रहा है।1
- 'गंगा स्वच्छता पखवाड़ा' के पावन अवसर पर आज शेखपुरा जिले में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई गई। जिला गंगा समिति, शेखपुरा के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष रैली एवं सफाई अभियान में श्री शेखर आनंद जिला पदाधिकारी , शेखपुरा ने स्वयं हिस्सा लेकर आम जनमानस को स्वच्छता एवं प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने न केवल श्रमदान किया, बल्कि उपस्थित लोगों को नदियों और जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारीगण भी उपस्थित होकर स्वच्छता का सन्देश दिया। इस दरम्यान आमलोगो से प्रकृति से जुड़ने की अपील जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा की गई। अपने सम्बोधन मे उन्होंने कहा कि नदियों की स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह एक साझा सामाजिक सरोकार है। उन्होंने जोर देकर कहा, "जब तक आम लोग प्रकृति संरक्षण के इस महाभियान से नहीं जुड़ेंगे, तब तक पूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य प्राप्त करना कठिन है। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए जल और जमीन दोनों को सुरक्षित रखना होगा।" जिला पदाधिकारी महोदय ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाय। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक लोगों को यह संदेश पहुँचाया जाए कि वे जल स्रोतों में कचरा न फेंकें और वृक्षारोपण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। इस अवसर पर जिला गोपनीय प्रभारी, शेखपुरा, जिला योजना पदाधिकारी, शेखपुरा सहित कई वरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।3