बरबीघा के प्रखंड कार्यालय के समक्ष UGC के सम्मान में बहुजन समाज पार्टी का एकदिवसीय धरना, बरबीघा - 30 मार्च 2026 (सोमवार), समय 11 बजे दिन में प्रखंड कार्यालय में आज UGC के सम्मान में बहुजन समाज पार्टी का एकदिवसीय धरना दिया गया. जहाँ दर्जनों बहुजन समाज पार्टी के सक्रिय कार्यकर्त्ता मौजूद थे. वहीं कार्यक्रम की जानकारी रजनिकांत कुमार बरबीघा विधान सभा अध्यक्ष ने दिया. मुख्य अतिथिः - अनिल पासवान (SC, ST महासंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष) मुख्य अतिथिः - इन्द्रजित राम (BSP जिला प्रवक्ता शेखपुरा) विशिष्ट अतिथिः - पप्पु दास (जिला प्रभारी, शेखपुरा) श्रवण कुमार, प्रखण्ड अध्यक्ष बरबीघा, अजीत कुमर (BSP) सेक्टर अध्यक्ष कुटौत, अशोक चौधरी, रामप्यारे पासवान, संजीव कुमार, गुड्डु चौधरी चन्दनप्राम जिला महासचिव शेखपुरा (बसपा) रंजीत रविदास, साजन पासवान आदि सहित दर्जनों लोग उपस्थित होकर वसपा के हाथ और मजबूत करने पर जोर डाला वहीं UGC के समर्थन को लेकर अध्यक्ष सहित लोगों ने सभा को सम्बोधित किया.
बरबीघा के प्रखंड कार्यालय के समक्ष UGC के सम्मान में बहुजन समाज पार्टी का एकदिवसीय धरना, बरबीघा - 30 मार्च 2026 (सोमवार), समय 11 बजे दिन में प्रखंड कार्यालय में आज UGC के सम्मान में बहुजन समाज पार्टी का एकदिवसीय धरना दिया गया. जहाँ दर्जनों बहुजन समाज पार्टी के सक्रिय कार्यकर्त्ता मौजूद थे. वहीं कार्यक्रम की जानकारी रजनिकांत कुमार बरबीघा विधान सभा अध्यक्ष ने दिया. मुख्य अतिथिः - अनिल पासवान (SC, ST महासंग का राष्ट्रीय अध्यक्ष) मुख्य अतिथिः - इन्द्रजित राम (BSP जिला प्रवक्ता शेखपुरा) विशिष्ट अतिथिः - पप्पु दास (जिला प्रभारी, शेखपुरा) श्रवण कुमार, प्रखण्ड अध्यक्ष बरबीघा, अजीत कुमर (BSP) सेक्टर अध्यक्ष कुटौत, अशोक चौधरी, रामप्यारे पासवान, संजीव कुमार, गुड्डु चौधरी चन्दनप्राम जिला महासचिव शेखपुरा (बसपा) रंजीत रविदास, साजन पासवान आदि सहित दर्जनों लोग उपस्थित होकर वसपा के हाथ और मजबूत करने पर जोर डाला वहीं UGC के समर्थन को लेकर अध्यक्ष सहित लोगों ने सभा को सम्बोधित किया.
- महुली थाना क्षेत्र के लोहान गांव से पुलिस ने नशे की हालत में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गोपी पासवान (उम्र करीब 26 वर्ष), पिता मुसो पासवान, निवासी लोहान गांव के रूप में की गई है। इस संबंध में महुली थानाध्यक्ष रामप्रवेश भारती ने बताया कि पुलिस द्वारा नियमित गश्ती के दौरान उक्त युवक को संदिग्ध अवस्था में पाया गया। जांच के दौरान उसके नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। रविवार की शाम करीब 4 बजे उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा अवैध शराब के सेवन एवं बिक्री की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।1
- रामगढ़ चौक पर पीने के लिए पानी का है हाहाकार। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय से महज 500 गज पर अवस्थित रामगढ़ चौक जहां की लखीसराय सिकंदरा लखीसराय शेखपुरा एवं रामगढ़ चौक से शर्मा के आवागमन का मुख्य चौक है एवं अगल-बगल के लगभग सैकड़ो गांव का बाजार भी अवस्थित है फिर भी सात निश्चय नल जल योजना का लाभ लोगों को आज तक नहीं मिल रहा है प्रतिदिन रामगढ़ चौक पर सैकड़ो लोगों का आवागमन यात्रा एवं बाजार को लेकर होता है लेकिन वहां एक भी जगह पर सार्वजनिक पीने की पानी की व्यवस्था नल जल योजना के तहत नहीं की गई है जिसके कारण गर्मी प्रारंभ होते ही लोगों को काफी परेशानी हो रही है साथ ही साथ पूरे रामगढ़ चौक में एक भी सार्वजनिक सामूहिक शौचालय भी नहीं है बच्चे बूढ़े एवं महिलाओं को काफी परेशानी होती है इस संबंध में रामगढ़ चौक के ग्रामीण भगवान साव सुबोध कुमार मुन्ना साब प्रकाश साव गणेश कुमार आदि दर्जनों लोगों ने बताया कि रामगढ़ चौक प्रखंड ग्राम पंचायत बिल्लों में पड़ता है लेकिन आज तक यहां मुख्यमंत्री सात निश्चय नल जल योजना का लाभ लोगों को नहीं मिला है ना ही सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है वही इस संबंध में रामगढ़ चौक प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की पीएचईडी विभाग के द्वारा नल जल का कार्य किया गया है उसे स्पष्टीकरण किया जाएगा उन्होंने बताया कि सामुदायिक मॉडल शौचालय हेतु जगह चिन्हित कर ली गई है जल्द ही सार्वजनिक शौचालय का भी निर्माण कराया जाएगा।1
- लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर परिसर में आगामी 7 और 8 अप्रैल को भव्य अशोक धाम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार दोपहर 12:00 बजे सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद करेंगे। इसके अलावा इस महत्वपूर्ण आयोजन में सूर्यगढ़ा के विधायक रामानंद मंडल एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य अजय कुमार सिंह भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। अशोक धाम मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक और भक्ति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहेगा। आयोजन समिति द्वारा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।1
- पकरीबरावां में उमड़ा रामभक्तों का जनसैलाब, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पूरा बाजार!2
- 94 लाख जमीन के नाम पर ठगने का खुला राज.. नालंदा1
- Post by JMBNEWS1
- जिले के कसार थाना क्षेत्र अंतर्गत कसार गांव से पुलिस ने एक युवक को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में कसार थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नियमित गश्ती के दौरान पुलिस टीम को उक्त युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। जब उसे रोककर पूछताछ की गई, तो उसकी स्थिति संदिग्ध लगी, जिसके बाद जांच करने पर उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और उसे थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि रविवार की शाम करीब 5:00 बजे गिरफ्तार युवक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। कसार थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही, अवैध शराब के सेवन या बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र को नशामुक्त बनाया जा सके।1
- तू बेवफा है जो मैं जान जाता ✨😥😡😱1
- Post by JMBNEWS1