कसार थाना क्षेत्र अंतर्गत कसार गांव से पुलिस ने एक युवक को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया जिले के कसार थाना क्षेत्र अंतर्गत कसार गांव से पुलिस ने एक युवक को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में कसार थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नियमित गश्ती के दौरान पुलिस टीम को उक्त युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। जब उसे रोककर पूछताछ की गई, तो उसकी स्थिति संदिग्ध लगी, जिसके बाद जांच करने पर उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और उसे थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि रविवार की शाम करीब 5:00 बजे गिरफ्तार युवक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। कसार थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही, अवैध शराब के सेवन या बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र को नशामुक्त बनाया जा सके।
कसार थाना क्षेत्र अंतर्गत कसार गांव से पुलिस ने एक युवक को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया जिले के कसार थाना क्षेत्र अंतर्गत कसार गांव से पुलिस ने एक युवक को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में कसार थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नियमित गश्ती के दौरान पुलिस टीम को उक्त युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। जब उसे रोककर पूछताछ की गई, तो उसकी स्थिति संदिग्ध लगी, जिसके बाद जांच करने पर उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और उसे थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि रविवार की शाम करीब 5:00 बजे गिरफ्तार युवक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। कसार थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही, अवैध शराब के सेवन या बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र को नशामुक्त बनाया जा सके।
- शेखपुरा - जिलाधिकारी ने मंथन सभागार में बोर्ड परीक्षा में टॉप किये सभी बच्चों का किया सम्मान. वहीं मौक़े पर सभी विधार्थियों से ज़िला अधिकारी ने उपस्थित सभी बच्चों से भविष्य में किस तरह का कैरियर पसंद करते है. बिहार बोर्ड में टॉप सभी बच्चों ने डॉक्टर, इंजिनियर, शिक्षक, बैज्ञानिक बनने की इच्छा जाहिर किया जहाँ जिलाधिकारी ने उन्हें भर्षक मदद करने की बात कही है.1
- मैं लाया हूं इगो समाचार, मिल बदलेंगे, पूरा बिहार, बुद्ध बिहार जाते हुए, BLCP सुप्रीमो सुभाष कुमार जी,1
- चेवाड़ा नगर क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार की सुबह करीब 10 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा नगर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने भाग लिया। श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज और धार्मिक झंडे लिए भक्ति भाव से झूमते नजर आए। शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ी। जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत भी किया गया, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती, भाजपा नेता विपिन मंडल, नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव, उपाध्यक्ष विनोद साव, पूर्व मुखिया दयानंद चौधरी, समाजसेवी सुरेश केवट तथा लोजपा जिला अध्यक्ष इमाम गजाली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।4
- रामगढ़ चौक से केवाईसी करवा कर जा रहे बुजुर्ग दंपत्ति सड़क दुर्घटना में हुआ घायल। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत लखीसराय शेखपुरा पथ में परसामा मोर के निकट सोमवार को रामगढ़ चौक प्रखंड मुख्यालय से आधार कार्ड केवाईसी करवा कर साइकिल से जा रहे बुजुर्ग दंपति को पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात स्कॉर्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दिया जिससे दोनों बुजुर्ग दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी सूचना तुरंत स्थानीय लोगों के द्वारा 112 पर दी गई प्रशासन के द्वारा मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए एस आई पांडव कुमार सिंह अपने दल बल के साथ पहुंचकर 112 वहां से तुरंत सड़क पर घायल पड़ा दोनों बुजुर्ग दंपत्ति को लाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ चौक में इलाज करवाया घायल की पहचान सरारी इमामनगर पंचायत के बड़हरा गांव निवासी स्वर्गीय नारायण पंडित के 65 वर्षीय पुत्र कपिल देव पंडित एवं कपिल देव पंडित की 62 वर्षीय पत्नी उमा देवी के रूप में हुई। घायल कपिल देव पंडित ने बताया कि रामगढ़ चौक से आधार कार्ड केवाईसी करवा कर हम दोनों पति-पत्नी साइकिल से अपना घर बड़हरा जा रहे थे कि तभी परसामा मोर के निकट पीछे से तेज रफ्तार में सफेद रंग का स्कॉर्पियो गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दिया जिससे हम लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए एवं घायल हो गए।1
- पकरीबरावां में रामनवमी जुलूस में खूब झूमे राम भक्त1
- किऊल नदी पर बना अस्थायी पुल बना राहत का रास्ता, स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा लखीसराय शहर के पुरानी बाजार महावीर स्थान स्थित किऊल नदी पर जिला प्रशासन के निर्देश पर अस्थायी पुल का निर्माण कराया गया है। इस पुल के बन जाने से अब स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलने लगी है। तथा सोमवार की पूर्वाहन 8:30 पर वैकल्पिक पुल पर लोगों का आवागमन देखा गया। दरअसल, केंद्रीय विद्यालय आने-जाने के लिए पहले लोगों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ता था, जिससे दूरी करीब 4 किलोमीटर तक बढ़ जाती थी। इसके अलावा कई लोगों को किऊल नदी के रेलवे पुल से होकर भी गुजरना पड़ता था, जो काफी असुविधाजनक और जोखिम भरा साबित होता था। लेकिन अब इस अस्थायी पुल के निर्माण से न सिर्फ केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिली है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी लखीसराय से किऊल आने-जाने का रास्ता आसान हो गया है। जिला प्रशासन की इस पहल से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और इसे एक महत्वपूर्ण जनहितकारी कदम के रूप में देखा जा रहा है।1
- लखीसराय। मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निरंजन कुमार ने राज्य स्तर पर 7वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। साथ ही उन्होंने लखीसराय जिला में प्रथम स्थान हासिल कर एक नई मिसाल कायम की है। निरंजन, के आर के उच्च विद्यालय, लखीसराय के छात्र हैं और उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय तथा पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। निरंजन कुमार के राजमिस्त्री पिता श्री बिरजू साव ने अपने पुत्र की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए इसे कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि निरंजन शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहा है और उसने नियमित रूप से अपने लक्ष्य की ओर मेहनत की। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने के आर के मैदान में निरंजन कुमार को अंगवस्त्रम और पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने निरंजन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। विद्यालय के शिक्षकों ने भी निरंजन की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उसकी मेहनत और अनुशासन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत रही है। पूरे जिले में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का वातावरण है।1
- महुली थाना क्षेत्र के लोहान गांव से पुलिस ने नशे की हालत में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गोपी पासवान (उम्र करीब 26 वर्ष), पिता मुसो पासवान, निवासी लोहान गांव के रूप में की गई है। इस संबंध में महुली थानाध्यक्ष रामप्रवेश भारती ने बताया कि पुलिस द्वारा नियमित गश्ती के दौरान उक्त युवक को संदिग्ध अवस्था में पाया गया। जांच के दौरान उसके नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। रविवार की शाम करीब 4 बजे उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा अवैध शराब के सेवन एवं बिक्री की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।1