logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महुली थाना क्षेत्र के लोहान गांव से पुलिस ने नशे की हालत में एक युवक को गिरफ्तार किया चेवाड़ा नगर क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार की सुबह करीब 10 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा नगर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने भाग लिया। श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज और धार्मिक झंडे लिए भक्ति भाव से झूमते नजर आए। शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ी। जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत भी किया गया, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती, भाजपा नेता विपिन मंडल, नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव, उपाध्यक्ष विनोद साव, पूर्व मुखिया दयानंद चौधरी, समाजसेवी सुरेश केवट तथा लोजपा जिला अध्यक्ष इमाम गजाली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

11 hrs ago
user_Sunil Kumar
Sunil Kumar
Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
11 hrs ago

महुली थाना क्षेत्र के लोहान गांव से पुलिस ने नशे की हालत में एक युवक को गिरफ्तार किया चेवाड़ा नगर क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार की सुबह करीब 10 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा नगर जय श्रीराम के जयकारों

से गूंज उठा और श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने भाग लिया। श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज और धार्मिक झंडे लिए भक्ति भाव से झूमते नजर आए। शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते

हुए शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ी। जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत भी किया गया, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे

कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती, भाजपा नेता विपिन मंडल, नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव, उपाध्यक्ष विनोद साव, पूर्व मुखिया दयानंद चौधरी, समाजसेवी सुरेश केवट तथा लोजपा जिला अध्यक्ष इमाम गजाली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर परिसर में आगामी 7 और 8 अप्रैल को भव्य अशोक धाम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार दोपहर 12:00 बजे सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद करेंगे। इसके अलावा इस महत्वपूर्ण आयोजन में सूर्यगढ़ा के विधायक रामानंद मंडल एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य अजय कुमार सिंह भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। अशोक धाम मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक और भक्ति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहेगा। आयोजन समिति द्वारा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    1
    लखीसराय। नगर थाना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर परिसर में आगामी 7 और 8 अप्रैल को भव्य अशोक धाम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
सोमवार दोपहर 12:00 बजे सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, महोत्सव के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद करेंगे।
इसके अलावा इस महत्वपूर्ण आयोजन में सूर्यगढ़ा के विधायक रामानंद मंडल एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य अजय कुमार सिंह भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
अशोक धाम मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस महोत्सव के दौरान धार्मिक, सांस्कृतिक और भक्ति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहेगा। आयोजन समिति द्वारा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    4 hrs ago
  • पकरीबरावां में उमड़ा रामभक्तों का जनसैलाब, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पूरा बाजार!
    2
    पकरीबरावां में उमड़ा रामभक्तों का जनसैलाब, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पूरा बाजार!
    user_Avdhesh kumar raj
    Avdhesh kumar raj
    Journalist पकड़ीबरावां, नवादा, बिहार•
    9 hrs ago
  • पटना जिले के घोसवरी प्रखंड के तारतर गाँव में इथेनॉल कंपनी के पास बीती रात असामाजिक तत्वों ने एक किराना दुकान में आग लगा दी। आग से दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया और दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। सूचना पर पहुँची घोसवरी थाना पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है, जबकि घटना के बाद इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है।
    1
    पटना जिले के घोसवरी प्रखंड के तारतर गाँव में इथेनॉल कंपनी के पास बीती रात असामाजिक तत्वों ने एक किराना दुकान में आग लगा दी। आग से दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया और दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। सूचना पर पहुँची घोसवरी थाना पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है, जबकि घटना के बाद इलाके में आक्रोश और भय का माहौल है।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    19 hrs ago
  • लखीसराय। बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा का परिणाम रविवार को जारी होते ही जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई। जिला मुख्यालय स्थित संसार पोखर, वार्ड संख्या 17 के निवासी बिरजू साव के पुत्र निरंजन कुमार ने पूरे राज्य में सातवां स्थान प्राप्त कर लखीसराय का नाम रोशन किया है। निरंजन की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल है। निरंजन आर के हाई स्कूल, लखीसराय का छात्र है। उसने मैट्रिक परीक्षा में 484 अंक हासिल करते हुए 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उसकी इस शानदार सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने बधाई दी है। निरंजन ने बताया कि वह रोजाना सात से आठ घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करता था। सफलता का श्रेय उसने अपने माता-पिता और गुरुओं को दिया। उसके पिता बिरजू साव ने कहा कि बेटे की मेहनत और लगन ने आज उन्हें गर्व का अवसर दिया है। निरंजन की इस उपलब्धि से न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे जिले के छात्रों को प्रेरणा मिलेगी। उसकी सफलता यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
    1
    लखीसराय। बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा का परिणाम रविवार को जारी होते ही जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई। जिला मुख्यालय स्थित संसार पोखर, वार्ड संख्या 17 के निवासी बिरजू साव के पुत्र निरंजन कुमार ने पूरे राज्य में सातवां स्थान प्राप्त कर लखीसराय का नाम रोशन किया है। निरंजन की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल है।
निरंजन आर के हाई स्कूल, लखीसराय का छात्र है। उसने मैट्रिक परीक्षा में 484 अंक हासिल करते हुए 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उसकी इस शानदार सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने बधाई दी है।
निरंजन ने बताया कि वह रोजाना सात से आठ घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करता था। सफलता का श्रेय उसने अपने माता-पिता और गुरुओं को दिया। उसके पिता बिरजू साव ने कहा कि बेटे की मेहनत और लगन ने आज उन्हें गर्व का अवसर दिया है।
निरंजन की इस उपलब्धि से न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे जिले के छात्रों को प्रेरणा मिलेगी। उसकी सफलता यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
    user_Kumar Amlesh
    Kumar Amlesh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    20 hrs ago
  • रामसनेही उच्च विद्यालय की छात्रा बनी प्रखंड टॉपर। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत रामसनेही उच्च विद्यालय परसामा की छात्रा ने मैट्रिक की परीक्षा में पंचम लहराया परीक्षा फल घोषित होने के उपरांत कोली गांव निवासी रितेश कुमार की पुत्री निशु कुमारी 477 नंबर लाकर जहां प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं जिला में पांचवा स्थान प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहीं नंदनम गांव के संजीव सिंह के पुत्र हिमांशु कुमार 475 नंबर लाकर जिला में छठ एवं प्रखंड में दूसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों ही छात्र एवं छात्र मीडियम परिवार से आते हैं ग्रामीण परिवेश में पढ़ाई लिखाई कर मैट्रिक की परीक्षा में अव्वल अंक प्राप्त कर गांव पंचायत विद्यालय प्रखंड एवं जिला का नाम रोशन किया निशु कुमारी ने बताया कि मैं आगे चलकर डॉक्टर की पढ़ाई करना चाहता हूं वही हिमांशु कुमार ने बताया कि मैं आईआईटी की तैयारी करूंगा। वही राम से नहीं उच्च विद्यालय के शिक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि छात्र बड़े ही गरीब परिवार से बिलॉन्ग करती है फिर भी लगातार मेहनत एवं लगन ने रंग लाया और वह विद्यालय का नाम रोशन किया है
    1
    रामसनेही उच्च विद्यालय की छात्रा बनी प्रखंड टॉपर। 
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत रामसनेही उच्च विद्यालय परसामा की छात्रा ने मैट्रिक की परीक्षा में पंचम लहराया परीक्षा फल घोषित होने के उपरांत कोली गांव निवासी रितेश कुमार की पुत्री निशु कुमारी 477 नंबर लाकर जहां प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं जिला में पांचवा स्थान प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहीं नंदनम गांव के संजीव सिंह के पुत्र हिमांशु कुमार 475 नंबर लाकर जिला में छठ एवं प्रखंड में दूसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों ही छात्र एवं छात्र मीडियम परिवार से आते हैं ग्रामीण परिवेश में पढ़ाई लिखाई कर मैट्रिक की परीक्षा में अव्वल अंक प्राप्त कर गांव पंचायत विद्यालय प्रखंड एवं जिला का नाम रोशन किया निशु कुमारी ने बताया कि मैं आगे चलकर डॉक्टर की पढ़ाई करना चाहता हूं वही हिमांशु कुमार ने बताया कि मैं आईआईटी की तैयारी करूंगा। वही राम से नहीं उच्च विद्यालय के शिक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि छात्र बड़े ही गरीब परिवार से बिलॉन्ग करती है फिर भी लगातार मेहनत एवं लगन ने रंग लाया और वह विद्यालय का नाम रोशन किया है
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    21 hrs ago
  • . . . . . . . . . आस्था के नाम पर शोषण – बाबा का काला सच नमस्कार, आप देख रहे हैं Samvad News और मैं हूँ आपका एंकर। आज हम बात करने जा रहे हैं एक ऐसे मामले की, जिसने देशभर में आस्था, अंधविश्वास और अपराध के खतरनाक गठजोड़ को उजागर कर दिया है। मामला जुड़ा है महाराष्ट्र के शहर नासिक से, जहाँ खुद को आध्यात्मिक गुरु और ज्योतिषाचार्य बताने वाला एक कथित बाबा आज गंभीर आरोपों के घेरे में है। इस पूरे मामले का केंद्र है कथित ज्योतिषी अशोक खरात। आरोप है कि इस व्यक्ति ने आस्था और अंधविश्वास का सहारा लेकर महिलाओं का शोषण किया, लोगों से भारी रकम ऐंठी और एक ऐसा नेटवर्क तैयार किया जिसमें डर, धोखा और ब्लैकमेल का खेल चलता था। बताया जाता है कि अशोक खरात पहले समुद्री जहाजों में काम करता था और बाद में उसने खुद को ज्योतिष और तंत्र-मंत्र का जानकार बताकर लोगों के बीच पहचान बनानी शुरू की। धीरे-धीरे उसने अपने आसपास ऐसा माहौल तैयार किया कि लोग अपनी व्यक्तिगत समस्याओं, पारिवारिक संकटों और भविष्य की चिंता लेकर उसके पास पहुँचने लगे। यही से शुरू हुआ कथित तौर पर एक ऐसा खेल, जिसमें लोगों की कमजोरियों को हथियार बनाया गया। लोगों से कहा जाता था कि उन पर काला साया है, ग्रह दोष है या कोई बड़ी अनहोनी होने वाली है। इसके बाद महंगे-महंगे उपाय, पूजा और तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर लाखों रुपये वसूले जाते थे। लेकिन आरोप सिर्फ आर्थिक धोखाधड़ी तक सीमित नहीं हैं। जांच में सामने आया कि कई महिलाओं को अलग से बुलाया जाता था और “विशेष पूजा” या “उपचार” के नाम पर उनके साथ आपत्तिजनक हरकतें की जाती थीं। कुछ शिकायतों में यह भी कहा गया कि महिलाओं को नशीला पदार्थ दिया गया और फिर उनका शोषण किया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस जांच में कथित तौर पर कई डिजिटल सबूत भी मिले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ वीडियो और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि इन वीडियो का इस्तेमाल कथित तौर पर ब्लैकमेल के लिए किया जाता था। अब सवाल उठता है कि आखिर यह पूरा मामला सामने कैसे आया? दरअसल, इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक महिला ने साहस दिखाते हुए पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि उसे झांसे में लेकर बुलाया गया और उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, वैसे-वैसे कई और चौंकाने वाले तथ्य सामने आने लगे। जांच के दौरान कई और महिलाओं ने भी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इससे यह मामला और गंभीर हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की और कई महत्वपूर्ण सबूत जब्त किए। इस केस में पुलिस ने आरोपी अशोक खरात को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की। जांच एजेंसियाँ अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या इस पूरे नेटवर्क में और लोग भी शामिल थे। इस मामले ने एक और बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है — सत्ता और प्रभाव का सवाल। बताया जा रहा है कि यह बाबा कई प्रभावशाली लोगों से भी मिलता-जुलता था। कुछ तस्वीरें और मुलाकातों की चर्चाएँ सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी बहस शुरू हो गई है कि आखिर एक कथित ज्योतिषी इतना प्रभावशाली कैसे बन गया। हालांकि जांच एजेंसियाँ अभी सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं और यह देखने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस पूरे मामले में कोई बड़ा नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा था। यह घटना सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं है। यह समाज के सामने एक बड़ा सवाल भी खड़ा करती है। जब लोग अपनी परेशानियों के समाधान के लिए आंख बंद करके किसी पर भरोसा करते हैं, तो कुछ लोग उसी भरोसे का फायदा उठाने लगते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में जागरूकता सबसे बड़ी जरूरत है। लोगों को समझना होगा कि किसी भी समस्या का समाधान अंधविश्वास नहीं, बल्कि समझ और सही सलाह से होता है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तो यह था आस्था के नाम पर चल रहे कथित शोषण के इस बड़े मामले की पूरी कहानी। हम इस खबर पर नजर बनाए हुए हैं और जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, हम आपको सबसे पहले अपडेट देंगे। फिलहाल के लिए इतना ही। नमस्कार। 5 हैडलाइन
    1
    .
.
.
.
.
.
.
.
.
आस्था के नाम पर शोषण – बाबा का काला सच
नमस्कार, आप देख रहे हैं Samvad News और मैं हूँ आपका एंकर।
आज हम बात करने जा रहे हैं एक ऐसे मामले की, जिसने देशभर में आस्था, अंधविश्वास और अपराध के खतरनाक गठजोड़ को उजागर कर दिया है। मामला जुड़ा है महाराष्ट्र के शहर नासिक से, जहाँ खुद को आध्यात्मिक गुरु और ज्योतिषाचार्य बताने वाला एक कथित बाबा आज गंभीर आरोपों के घेरे में है।
इस पूरे मामले का केंद्र है कथित ज्योतिषी अशोक खरात। आरोप है कि इस व्यक्ति ने आस्था और अंधविश्वास का सहारा लेकर महिलाओं का शोषण किया, लोगों से भारी रकम ऐंठी और एक ऐसा नेटवर्क तैयार किया जिसमें डर, धोखा और ब्लैकमेल का खेल चलता था।
बताया जाता है कि अशोक खरात पहले समुद्री जहाजों में काम करता था और बाद में उसने खुद को ज्योतिष और तंत्र-मंत्र का जानकार बताकर लोगों के बीच पहचान बनानी शुरू की। धीरे-धीरे उसने अपने आसपास ऐसा माहौल तैयार किया कि लोग अपनी व्यक्तिगत समस्याओं, पारिवारिक संकटों और भविष्य की चिंता लेकर उसके पास पहुँचने लगे।
यही से शुरू हुआ कथित तौर पर एक ऐसा खेल, जिसमें लोगों की कमजोरियों को हथियार बनाया गया।
लोगों से कहा जाता था कि उन पर काला साया है, ग्रह दोष है या कोई बड़ी अनहोनी होने वाली है। इसके बाद महंगे-महंगे उपाय, पूजा और तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर लाखों रुपये वसूले जाते थे।
लेकिन आरोप सिर्फ आर्थिक धोखाधड़ी तक सीमित नहीं हैं।
जांच में सामने आया कि कई महिलाओं को अलग से बुलाया जाता था और “विशेष पूजा” या “उपचार” के नाम पर उनके साथ आपत्तिजनक हरकतें की जाती थीं। कुछ शिकायतों में यह भी कहा गया कि महिलाओं को नशीला पदार्थ दिया गया और फिर उनका शोषण किया गया।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस जांच में कथित तौर पर कई डिजिटल सबूत भी मिले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ वीडियो और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि इन वीडियो का इस्तेमाल कथित तौर पर ब्लैकमेल के लिए किया जाता था।
अब सवाल उठता है कि आखिर यह पूरा मामला सामने कैसे आया?
दरअसल, इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक महिला ने साहस दिखाते हुए पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि उसे झांसे में लेकर बुलाया गया और उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, वैसे-वैसे कई और चौंकाने वाले तथ्य सामने आने लगे।
जांच के दौरान कई और महिलाओं ने भी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इससे यह मामला और गंभीर हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की और कई महत्वपूर्ण सबूत जब्त किए।
इस केस में पुलिस ने आरोपी अशोक खरात को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की। जांच एजेंसियाँ अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या इस पूरे नेटवर्क में और लोग भी शामिल थे।
इस मामले ने एक और बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है — सत्ता और प्रभाव का सवाल।
बताया जा रहा है कि यह बाबा कई प्रभावशाली लोगों से भी मिलता-जुलता था। कुछ तस्वीरें और मुलाकातों की चर्चाएँ सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी बहस शुरू हो गई है कि आखिर एक कथित ज्योतिषी इतना प्रभावशाली कैसे बन गया।
हालांकि जांच एजेंसियाँ अभी सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं और यह देखने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस पूरे मामले में कोई बड़ा नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा था।
यह घटना सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं है। यह समाज के सामने एक बड़ा सवाल भी खड़ा करती है।
जब लोग अपनी परेशानियों के समाधान के लिए आंख बंद करके किसी पर भरोसा करते हैं, तो कुछ लोग उसी भरोसे का फायदा उठाने लगते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में जागरूकता सबसे बड़ी जरूरत है। लोगों को समझना होगा कि किसी भी समस्या का समाधान अंधविश्वास नहीं, बल्कि समझ और सही सलाह से होता है।
फिलहाल इस मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
तो यह था आस्था के नाम पर चल रहे कथित शोषण के इस बड़े मामले की पूरी कहानी।
हम इस खबर पर नजर बनाए हुए हैं और जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, हम आपको सबसे पहले अपडेट देंगे।
फिलहाल के लिए इतना ही।
नमस्कार।
5 हैडलाइन
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • जिले के कसार थाना क्षेत्र अंतर्गत कसार गांव से पुलिस ने एक युवक को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में कसार थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नियमित गश्ती के दौरान पुलिस टीम को उक्त युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। जब उसे रोककर पूछताछ की गई, तो उसकी स्थिति संदिग्ध लगी, जिसके बाद जांच करने पर उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और उसे थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि रविवार की शाम करीब 5:00 बजे गिरफ्तार युवक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। कसार थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही, अवैध शराब के सेवन या बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र को नशामुक्त बनाया जा सके।
    1
    जिले के कसार थाना क्षेत्र अंतर्गत कसार गांव से पुलिस ने एक युवक को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में कसार थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नियमित गश्ती के दौरान पुलिस टीम को उक्त युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। जब उसे रोककर पूछताछ की गई, तो उसकी स्थिति संदिग्ध लगी, जिसके बाद जांच करने पर उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और उसे थाना लाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने आगे बताया कि रविवार की शाम करीब 5:00 बजे गिरफ्तार युवक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।
कसार थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही, अवैध शराब के सेवन या बिक्री से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और क्षेत्र को नशामुक्त बनाया जा सके।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    11 hrs ago
  • बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित हो चुके हैं और इस बार भी बेटियों ने इतिहास रच दिया है। इस वर्ष राज्य में जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। दोनों छात्राओं ने 500 में से 492 अंक यानी 98.4 प्रतिशत प्राप्त कर बिहार बोर्ड के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक स्कोर दर्ज किया है। पुष्पांजलि कुमारी सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की छात्रा हैं, जबकि सबरीन परवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय, छौराही, वैशाली से पढ़ाई करती हैं। दोनों की इस शानदार सफलता से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल है। 29 मार्च 2026 को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा परिणाम जारी किया गया, जिसमें इस बार भी छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। राज्यभर के लाखों छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। टॉप करने वाली सबरीन परवीन ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, आत्म-अनुशासन और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि मेहनत और निरंतर अभ्यास ही सफलता की असली कुंजी है। बिहार बोर्ड के इस रिजल्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य साफ हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता जरूर मिलती है।
    1
    बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित हो चुके हैं और इस बार भी बेटियों ने इतिहास रच दिया है।
इस वर्ष राज्य में जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। 
दोनों छात्राओं ने 500 में से 492 अंक यानी 98.4 प्रतिशत प्राप्त कर बिहार बोर्ड के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक स्कोर दर्ज किया है। 
पुष्पांजलि कुमारी सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की छात्रा हैं,
जबकि सबरीन परवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय, छौराही, वैशाली से पढ़ाई करती हैं। दोनों की इस शानदार सफलता से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल है। 
29 मार्च 2026 को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा परिणाम जारी किया गया, जिसमें इस बार भी छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। राज्यभर के लाखों छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। 
टॉप करने वाली सबरीन परवीन ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, आत्म-अनुशासन और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि मेहनत और निरंतर अभ्यास ही सफलता की असली कुंजी है। 
बिहार बोर्ड के इस रिजल्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अगर लक्ष्य साफ हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता जरूर मिलती है।
    user_RUBY JOURNALIST
    RUBY JOURNALIST
    Court reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by VN News Bihar
    1
    Post by VN News Bihar
    user_VN News Bihar
    VN News Bihar
    Bihar Sharif, Nalanda•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.