Shuru
Apke Nagar Ki App…
पकरीबरावां में उमड़ा रामभक्तों का जनसैलाब, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पूरा बाजार! पकरीबरावां में उमड़ा रामभक्तों का जनसैलाब, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पूरा बाजार!
Avdhesh kumar raj
पकरीबरावां में उमड़ा रामभक्तों का जनसैलाब, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पूरा बाजार! पकरीबरावां में उमड़ा रामभक्तों का जनसैलाब, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पूरा बाजार!
More news from बिहार and nearby areas
- पकरीबरावां में रामनवमी जुलूस में खूब झूमे राम भक्त1
- विशुनपुर की मोनिका वर्मा ने मैट्रिक परीक्षा में प्रखंड में हासिल किया दूसरा स्थान, बढ़ाया गांव और परिवार का मान, गोविंदपुर (संवाददाता): बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा रविवार को घोषित मैट्रिक परीक्षा परिणाम में गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत विशुनपुर गांव की प्रतिभाशाली छात्रा मोनिका वर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 467 नंबर लाकर प्रखंड में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। मोनिका वर्मा, जो कि विशुनपुर निवासी मुकेश नाथ वर्मा की पुत्री हैं, ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। वह उच्च माध्यमिक विद्यालय विशुनपुर की छात्रा हैं और उन्होंने गांव में रहकर ही अपनी पढ़ाई पूरी की। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने प्रखंड स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। बेटी की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। पिता मुकेश नाथ वर्मा एवं माता ममता कुमारी ने आरती उतारकर और मिठाई खिलाकर अपनी बेटी का स्वागत किया तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने भी मोनिका को बधाई देते हुए उसकी इस उपलब्धि पर गर्व जताया। मोनिका की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी बाधा सफलता के रास्ते में आड़े नहीं आ सकती। गांव के अन्य छात्रों के लिए भी वह प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।1
- शेखपुरा - जिलाधिकारी ने मंथन सभागार में बोर्ड परीक्षा में टॉप किये सभी बच्चों का किया सम्मान. वहीं मौक़े पर सभी विधार्थियों से ज़िला अधिकारी ने उपस्थित सभी बच्चों से भविष्य में किस तरह का कैरियर पसंद करते है. बिहार बोर्ड में टॉप सभी बच्चों ने डॉक्टर, इंजिनियर, शिक्षक, बैज्ञानिक बनने की इच्छा जाहिर किया जहाँ जिलाधिकारी ने उन्हें भर्षक मदद करने की बात कही है.1
- मैं लाया हूं इगो समाचार, मिल बदलेंगे, पूरा बिहार, बुद्ध बिहार जाते हुए, BLCP सुप्रीमो सुभाष कुमार जी,1
- पलंग पालिश करने वाले का बेटा बना हिसुआ नगर परिषद का टॉपर, संजय वर्मा हिसुआ (नवादा): रविवार को बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होते ही हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस खुशी की सबसे बड़ी वजह बने वार्ड संख्या 19, कुर्मी टोला निवासी अमन कुमार, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर शानदार सफलता हासिल की। अमन कुमार, जिनके पिता विकास रावत पलंग पालिश का काम करते हैं अमन, ने 477 अंक प्राप्त कर नगर में प्रथम स्थान और जिले में 7वां स्थान हासिल किया है। सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी के बावजूद अमन ने यह साबित कर दिया कि सच्ची लगन और मेहनत के आगे कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। अमन की माता रानी देवी ने सिलाई-कटाई कर परिवार का सहयोग किया और बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। उन्होंने बताया कि अमन बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर था और हमेशा कुछ बड़ा करने का सपना देखता था। अमन, हिसुआ के डी.एल. हाई स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर के गुरुजनों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। इस अवसर पर बिहार राज्य नागरिक सदस्य सह हिसुआ नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन शोभा देवी ने अमन को बुके देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे होनहार छात्र समाज के लिए प्रेरणा हैं। अमन का सपना है कि वह आगे चलकर यूपीएससी की तैयारी कर देश और बिहार का नाम रोशन करे। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि मजबूत इरादों के साथ कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।4
- नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड अंतर्गत पैजुना गांव इन दिनों पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। वृंदावन की पावन धरती से पधारीं देवी मीनू लाड़ली जी के मुखारविंद से हो रहे धार्मिक पाठ और भजनों का रसपान करने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। स्थान: पैजुना गांव, अकबरपुर (नवादा)। विशेष आकर्षण: वृंदावन की सुप्रसिद्ध देवी मीनू लाड़ली जी द्वारा दिव्य पाठ। जनसैलाब: कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ दूर-दराज से आए भक्तों का तांता लगा हुआ है। समापन: इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कल तक किया जाएगा। श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। चारों ओर गूंजते जयकारे और भक्ति गीतों ने पूरे क्षेत्र के वातावरण को पवित्र और सकारात्मक बना दिया है। यदि आप भी मानसिक शांति और आध्यात्मिक लाभ पाना चाहते हैं, तो इस पावन अवसर का हिस्सा जरूर बनें। #Nawada #Akbarpur #Paijuna #ReligiousEvent #Vrindavan #MeenuLadliJi #BiharNews #SpiritualJourney #नवादा #भक्ति2
- चेवाड़ा नगर क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार की सुबह करीब 10 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा नगर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने भाग लिया। श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज और धार्मिक झंडे लिए भक्ति भाव से झूमते नजर आए। शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ी। जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत भी किया गया, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती, भाजपा नेता विपिन मंडल, नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव, उपाध्यक्ष विनोद साव, पूर्व मुखिया दयानंद चौधरी, समाजसेवी सुरेश केवट तथा लोजपा जिला अध्यक्ष इमाम गजाली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।4
- पकरीबरावां में उमड़ा रामभक्तों का जनसैलाब, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पूरा बाजार!2