logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रामगढ़ चौक पर पीने के लिए पानी का है हाहाकार।7 निश्चय योजना का नहीं मिला लाभ रामगढ़ चौक पर पीने के लिए पानी का है हाहाकार। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय से महज 500 गज पर अवस्थित रामगढ़ चौक जहां की लखीसराय सिकंदरा लखीसराय शेखपुरा एवं रामगढ़ चौक से शर्मा के आवागमन का मुख्य चौक है एवं अगल-बगल के लगभग सैकड़ो गांव का बाजार भी अवस्थित है फिर भी सात निश्चय नल जल योजना का लाभ लोगों को आज तक नहीं मिल रहा है प्रतिदिन रामगढ़ चौक पर सैकड़ो लोगों का आवागमन यात्रा एवं बाजार को लेकर होता है लेकिन वहां एक भी जगह पर सार्वजनिक पीने की पानी की व्यवस्था नल जल योजना के तहत नहीं की गई है जिसके कारण गर्मी प्रारंभ होते ही लोगों को काफी परेशानी हो रही है साथ ही साथ पूरे रामगढ़ चौक में एक भी सार्वजनिक सामूहिक शौचालय भी नहीं है बच्चे बूढ़े एवं महिलाओं को काफी परेशानी होती है इस संबंध में रामगढ़ चौक के ग्रामीण भगवान साव सुबोध कुमार मुन्ना साब प्रकाश साव गणेश कुमार आदि दर्जनों लोगों ने बताया कि रामगढ़ चौक प्रखंड ग्राम पंचायत बिल्लों में पड़ता है लेकिन आज तक यहां मुख्यमंत्री सात निश्चय नल जल योजना का लाभ लोगों को नहीं मिला है ना ही सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है वही इस संबंध में रामगढ़ चौक प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की पीएचईडी विभाग के द्वारा नल जल का कार्य किया गया है उसे स्पष्टीकरण किया जाएगा उन्होंने बताया कि सामुदायिक मॉडल शौचालय हेतु जगह चिन्हित कर ली गई है जल्द ही सार्वजनिक शौचालय का भी निर्माण कराया जाएगा।

3 hrs ago
user_Vivek Anand
Vivek Anand
रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
3 hrs ago

रामगढ़ चौक पर पीने के लिए पानी का है हाहाकार।7 निश्चय योजना का नहीं मिला लाभ रामगढ़ चौक पर पीने के लिए पानी का है हाहाकार। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय से महज 500 गज पर अवस्थित रामगढ़ चौक जहां की लखीसराय सिकंदरा लखीसराय शेखपुरा एवं रामगढ़ चौक से शर्मा के आवागमन का मुख्य चौक है एवं अगल-बगल के लगभग सैकड़ो गांव का बाजार भी अवस्थित है फिर भी सात निश्चय नल जल योजना का लाभ लोगों को आज तक नहीं मिल रहा है प्रतिदिन रामगढ़ चौक पर सैकड़ो लोगों का आवागमन यात्रा एवं बाजार को लेकर होता है लेकिन वहां एक भी जगह पर सार्वजनिक पीने की पानी की व्यवस्था नल जल योजना के तहत नहीं की गई है जिसके कारण गर्मी प्रारंभ होते ही लोगों को काफी परेशानी हो रही है साथ ही साथ पूरे रामगढ़ चौक में एक भी सार्वजनिक सामूहिक शौचालय भी नहीं है बच्चे बूढ़े एवं महिलाओं को काफी परेशानी होती है इस संबंध में रामगढ़ चौक के ग्रामीण भगवान साव सुबोध कुमार मुन्ना साब प्रकाश साव गणेश कुमार आदि दर्जनों लोगों ने बताया कि रामगढ़ चौक प्रखंड ग्राम पंचायत बिल्लों में पड़ता है लेकिन आज तक यहां मुख्यमंत्री सात निश्चय नल जल योजना का लाभ लोगों को नहीं मिला है ना ही सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है वही इस संबंध में रामगढ़ चौक प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया की पीएचईडी विभाग के द्वारा नल जल का कार्य किया गया है उसे स्पष्टीकरण किया जाएगा उन्होंने बताया कि सामुदायिक मॉडल शौचालय हेतु जगह चिन्हित कर ली गई है जल्द ही सार्वजनिक शौचालय का भी निर्माण कराया जाएगा।

More news from बिहार and nearby areas
  • लखीसराय। बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा का परिणाम रविवार को जारी होते ही जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई। जिला मुख्यालय स्थित संसार पोखर, वार्ड संख्या 17 के निवासी बिरजू साव के पुत्र निरंजन कुमार ने पूरे राज्य में सातवां स्थान प्राप्त कर लखीसराय का नाम रोशन किया है। निरंजन की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल है। निरंजन आर के हाई स्कूल, लखीसराय का छात्र है। उसने मैट्रिक परीक्षा में 484 अंक हासिल करते हुए 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उसकी इस शानदार सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने बधाई दी है। निरंजन ने बताया कि वह रोजाना सात से आठ घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करता था। सफलता का श्रेय उसने अपने माता-पिता और गुरुओं को दिया। उसके पिता बिरजू साव ने कहा कि बेटे की मेहनत और लगन ने आज उन्हें गर्व का अवसर दिया है। निरंजन की इस उपलब्धि से न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे जिले के छात्रों को प्रेरणा मिलेगी। उसकी सफलता यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
    1
    लखीसराय। बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा का परिणाम रविवार को जारी होते ही जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई। जिला मुख्यालय स्थित संसार पोखर, वार्ड संख्या 17 के निवासी बिरजू साव के पुत्र निरंजन कुमार ने पूरे राज्य में सातवां स्थान प्राप्त कर लखीसराय का नाम रोशन किया है। निरंजन की इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल है।
निरंजन आर के हाई स्कूल, लखीसराय का छात्र है। उसने मैट्रिक परीक्षा में 484 अंक हासिल करते हुए 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उसकी इस शानदार सफलता पर परिजनों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने बधाई दी है।
निरंजन ने बताया कि वह रोजाना सात से आठ घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करता था। सफलता का श्रेय उसने अपने माता-पिता और गुरुओं को दिया। उसके पिता बिरजू साव ने कहा कि बेटे की मेहनत और लगन ने आज उन्हें गर्व का अवसर दिया है।
निरंजन की इस उपलब्धि से न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे जिले के छात्रों को प्रेरणा मिलेगी। उसकी सफलता यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
    user_Kumar Amlesh
    Kumar Amlesh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    20 hrs ago
  • रामसनेही उच्च विद्यालय की छात्रा बनी प्रखंड टॉपर। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत रामसनेही उच्च विद्यालय परसामा की छात्रा ने मैट्रिक की परीक्षा में पंचम लहराया परीक्षा फल घोषित होने के उपरांत कोली गांव निवासी रितेश कुमार की पुत्री निशु कुमारी 477 नंबर लाकर जहां प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं जिला में पांचवा स्थान प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहीं नंदनम गांव के संजीव सिंह के पुत्र हिमांशु कुमार 475 नंबर लाकर जिला में छठ एवं प्रखंड में दूसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों ही छात्र एवं छात्र मीडियम परिवार से आते हैं ग्रामीण परिवेश में पढ़ाई लिखाई कर मैट्रिक की परीक्षा में अव्वल अंक प्राप्त कर गांव पंचायत विद्यालय प्रखंड एवं जिला का नाम रोशन किया निशु कुमारी ने बताया कि मैं आगे चलकर डॉक्टर की पढ़ाई करना चाहता हूं वही हिमांशु कुमार ने बताया कि मैं आईआईटी की तैयारी करूंगा। वही राम से नहीं उच्च विद्यालय के शिक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि छात्र बड़े ही गरीब परिवार से बिलॉन्ग करती है फिर भी लगातार मेहनत एवं लगन ने रंग लाया और वह विद्यालय का नाम रोशन किया है
    1
    रामसनेही उच्च विद्यालय की छात्रा बनी प्रखंड टॉपर। 
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत रामसनेही उच्च विद्यालय परसामा की छात्रा ने मैट्रिक की परीक्षा में पंचम लहराया परीक्षा फल घोषित होने के उपरांत कोली गांव निवासी रितेश कुमार की पुत्री निशु कुमारी 477 नंबर लाकर जहां प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं जिला में पांचवा स्थान प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहीं नंदनम गांव के संजीव सिंह के पुत्र हिमांशु कुमार 475 नंबर लाकर जिला में छठ एवं प्रखंड में दूसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों ही छात्र एवं छात्र मीडियम परिवार से आते हैं ग्रामीण परिवेश में पढ़ाई लिखाई कर मैट्रिक की परीक्षा में अव्वल अंक प्राप्त कर गांव पंचायत विद्यालय प्रखंड एवं जिला का नाम रोशन किया निशु कुमारी ने बताया कि मैं आगे चलकर डॉक्टर की पढ़ाई करना चाहता हूं वही हिमांशु कुमार ने बताया कि मैं आईआईटी की तैयारी करूंगा। वही राम से नहीं उच्च विद्यालय के शिक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि छात्र बड़े ही गरीब परिवार से बिलॉन्ग करती है फिर भी लगातार मेहनत एवं लगन ने रंग लाया और वह विद्यालय का नाम रोशन किया है
    user_Vivek Anand
    Vivek Anand
    रामगढ़ चौक, लखीसराय, बिहार•
    21 hrs ago
  • Post by Sushil Kumar
    1
    Post by Sushil Kumar
    user_Sushil Kumar
    Sushil Kumar
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by Sunil Bihari
    1
    Post by Sunil Bihari
    user_Sunil Bihari
    Sunil Bihari
    जमुई, जमुई, बिहार•
    7 hrs ago
  • पॉपकॉर्न पर GST को लेकर जारी बहस के बीच एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में Raghav Chadha GST और महंगाई के मुद्दे पर अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे इस भाषण में उन्होंने टैक्स सिस्टम और बढ़ती महंगाई को लेकर सवाल उठाए थे, जिसे अब मौजूदा विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस बीच पॉपकॉर्न पर GST को लेकर भी देशभर में चर्चा तेज हो गई है, जहां आम लोगों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इस मुद्दे पर बहस जारी है। 👉 आखिर क्या है पूरा मामला और क्यों वायरल हो रहा है यह वीडियो? जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें। 👉 देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक 👍 और शेयर 🔁 करना न भूलें। #RaghavChadha #GST #PopcornGST #Inflation #BreakingNews #IndiaNews #HindiNews #LatestNews #TrendingNews
    1
    पॉपकॉर्न पर GST को लेकर जारी बहस के बीच एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में Raghav Chadha GST और महंगाई के मुद्दे पर अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं।
वायरल हो रहे इस भाषण में उन्होंने टैक्स सिस्टम और बढ़ती महंगाई को लेकर सवाल उठाए थे, जिसे अब मौजूदा विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
इस बीच पॉपकॉर्न पर GST को लेकर भी देशभर में चर्चा तेज हो गई है, जहां आम लोगों से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इस मुद्दे पर बहस जारी है।
👉 आखिर क्या है पूरा मामला और क्यों वायरल हो रहा है यह वीडियो? जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें।
👉 देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक 👍 और शेयर 🔁 करना न भूलें।
#RaghavChadha #GST #PopcornGST #Inflation #BreakingNews #IndiaNews #HindiNews #LatestNews #TrendingNews
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    7 hrs ago
  • चेवाड़ा नगर क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार की सुबह करीब 10 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा नगर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने भाग लिया। श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज और धार्मिक झंडे लिए भक्ति भाव से झूमते नजर आए। शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ी। जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत भी किया गया, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती, भाजपा नेता विपिन मंडल, नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव, उपाध्यक्ष विनोद साव, पूर्व मुखिया दयानंद चौधरी, समाजसेवी सुरेश केवट तथा लोजपा जिला अध्यक्ष इमाम गजाली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    4
    चेवाड़ा नगर क्षेत्र में रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार की सुबह करीब 10 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा नगर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने भाग लिया।
श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज और धार्मिक झंडे लिए भक्ति भाव से झूमते नजर आए। शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ी। जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत भी किया गया, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती, भाजपा नेता विपिन मंडल, नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव, उपाध्यक्ष विनोद साव, पूर्व मुखिया दयानंद चौधरी, समाजसेवी सुरेश केवट तथा लोजपा जिला अध्यक्ष इमाम गजाली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    11 hrs ago
  • देश से बड़ी खबर— Government of India ने पेट्रोल और किरोसिन को लेकर एक अहम फैसला लिया है, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ सकता है। इस निर्णय के बाद ईंधन नीति को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सरकार के इस कदम को ऊर्जा प्रबंधन और संसाधनों के बेहतर उपयोग से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, इस फैसले के प्रभाव को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस निर्णय से ईंधन की उपलब्धता, कीमत और वितरण प्रणाली पर असर पड़ सकता है। वहीं आम लोगों के बीच भी इसे लेकर जिज्ञासा और चिंता का माहौल है। 👉 इस फैसले से जुड़ी पूरी जानकारी और इसके असर को समझने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें। 👉 देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक 👍 और शेयर 🔁 करना न भूलें। Hashtags: #Petrol #Kerosene #BreakingNews #IndiaNews #FuelPolicy #GovernmentDecision #HindiNews #LatestNews #TrendingNews #EnergyNews
    1
    देश से बड़ी खबर—
Government of India ने पेट्रोल और किरोसिन को लेकर एक अहम फैसला लिया है, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ सकता है। इस निर्णय के बाद ईंधन नीति को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
सरकार के इस कदम को ऊर्जा प्रबंधन और संसाधनों के बेहतर उपयोग से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, इस फैसले के प्रभाव को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस निर्णय से ईंधन की उपलब्धता, कीमत और वितरण प्रणाली पर असर पड़ सकता है। वहीं आम लोगों के बीच भी इसे लेकर जिज्ञासा और चिंता का माहौल है।
👉 इस फैसले से जुड़ी पूरी जानकारी और इसके असर को समझने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें।
👉 देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक 👍 और शेयर 🔁 करना न भूलें।
Hashtags:
#Petrol #Kerosene #BreakingNews #IndiaNews #FuelPolicy #GovernmentDecision #HindiNews #LatestNews #TrendingNews #EnergyNews
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    8 hrs ago
  • महुली थाना क्षेत्र के लोहान गांव से पुलिस ने नशे की हालत में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गोपी पासवान (उम्र करीब 26 वर्ष), पिता मुसो पासवान, निवासी लोहान गांव के रूप में की गई है। इस संबंध में महुली थानाध्यक्ष रामप्रवेश भारती ने बताया कि पुलिस द्वारा नियमित गश्ती के दौरान उक्त युवक को संदिग्ध अवस्था में पाया गया। जांच के दौरान उसके नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। रविवार की शाम करीब 4 बजे उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा अवैध शराब के सेवन एवं बिक्री की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
    1
    महुली थाना क्षेत्र के लोहान गांव से पुलिस ने नशे की हालत में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गोपी पासवान (उम्र करीब 26 वर्ष), पिता मुसो पासवान, निवासी लोहान गांव के रूप में की गई है।
इस संबंध में महुली थानाध्यक्ष रामप्रवेश भारती ने बताया कि पुलिस द्वारा नियमित गश्ती के दौरान उक्त युवक को संदिग्ध अवस्था में पाया गया। जांच के दौरान उसके नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। रविवार की शाम करीब 4 बजे उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा अवैध शराब के सेवन एवं बिक्री की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    11 hrs ago
  • “यह बरबटी मैंने प्राकृतिक तरीके से उगाई है, जिसमें किसी भी रासायनिक खाद या दवा का उपयोग नहीं किया गया है।”
    1
    “यह बरबटी मैंने प्राकृतिक तरीके से उगाई है, जिसमें किसी भी रासायनिक खाद या दवा का उपयोग नहीं किया गया है।”
    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.