Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाढ़ अनुमंडल में नदावां और बेढ़ना गांव के बिच पावर ग्रिड के पास एक व्यक्ति को पुरानी रंजिश में गोली मार दी गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया । बल्लम यादव रात में 12 बजे बाइक से सकसोहारा से किसी पार्टी से लौट रहे थे। तभी कार सवार तीन चार बदमाशों ने उनका पीछा करते हुए उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे एक गोली उनकी बांह में जाकर लगी। वे मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े।बदमाश फायरिंग करते हुए कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है। बदमाशों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बल्लम यादव को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।
JMBNEWS
बाढ़ अनुमंडल में नदावां और बेढ़ना गांव के बिच पावर ग्रिड के पास एक व्यक्ति को पुरानी रंजिश में गोली मार दी गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया । बल्लम यादव रात में 12 बजे बाइक से सकसोहारा से किसी पार्टी से लौट रहे थे। तभी कार सवार तीन चार बदमाशों ने उनका पीछा करते हुए उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे एक गोली उनकी बांह में जाकर लगी। वे मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े।बदमाश फायरिंग करते हुए कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है। बदमाशों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बल्लम यादव को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by JMBNEWS1
- . . . . . . . . . आस्था के नाम पर शोषण – बाबा का काला सच नमस्कार, आप देख रहे हैं Samvad News और मैं हूँ आपका एंकर। आज हम बात करने जा रहे हैं एक ऐसे मामले की, जिसने देशभर में आस्था, अंधविश्वास और अपराध के खतरनाक गठजोड़ को उजागर कर दिया है। मामला जुड़ा है महाराष्ट्र के शहर नासिक से, जहाँ खुद को आध्यात्मिक गुरु और ज्योतिषाचार्य बताने वाला एक कथित बाबा आज गंभीर आरोपों के घेरे में है। इस पूरे मामले का केंद्र है कथित ज्योतिषी अशोक खरात। आरोप है कि इस व्यक्ति ने आस्था और अंधविश्वास का सहारा लेकर महिलाओं का शोषण किया, लोगों से भारी रकम ऐंठी और एक ऐसा नेटवर्क तैयार किया जिसमें डर, धोखा और ब्लैकमेल का खेल चलता था। बताया जाता है कि अशोक खरात पहले समुद्री जहाजों में काम करता था और बाद में उसने खुद को ज्योतिष और तंत्र-मंत्र का जानकार बताकर लोगों के बीच पहचान बनानी शुरू की। धीरे-धीरे उसने अपने आसपास ऐसा माहौल तैयार किया कि लोग अपनी व्यक्तिगत समस्याओं, पारिवारिक संकटों और भविष्य की चिंता लेकर उसके पास पहुँचने लगे। यही से शुरू हुआ कथित तौर पर एक ऐसा खेल, जिसमें लोगों की कमजोरियों को हथियार बनाया गया। लोगों से कहा जाता था कि उन पर काला साया है, ग्रह दोष है या कोई बड़ी अनहोनी होने वाली है। इसके बाद महंगे-महंगे उपाय, पूजा और तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर लाखों रुपये वसूले जाते थे। लेकिन आरोप सिर्फ आर्थिक धोखाधड़ी तक सीमित नहीं हैं। जांच में सामने आया कि कई महिलाओं को अलग से बुलाया जाता था और “विशेष पूजा” या “उपचार” के नाम पर उनके साथ आपत्तिजनक हरकतें की जाती थीं। कुछ शिकायतों में यह भी कहा गया कि महिलाओं को नशीला पदार्थ दिया गया और फिर उनका शोषण किया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस जांच में कथित तौर पर कई डिजिटल सबूत भी मिले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ वीडियो और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि इन वीडियो का इस्तेमाल कथित तौर पर ब्लैकमेल के लिए किया जाता था। अब सवाल उठता है कि आखिर यह पूरा मामला सामने कैसे आया? दरअसल, इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक महिला ने साहस दिखाते हुए पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि उसे झांसे में लेकर बुलाया गया और उसके साथ गलत व्यवहार किया गया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, वैसे-वैसे कई और चौंकाने वाले तथ्य सामने आने लगे। जांच के दौरान कई और महिलाओं ने भी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इससे यह मामला और गंभीर हो गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी की और कई महत्वपूर्ण सबूत जब्त किए। इस केस में पुलिस ने आरोपी अशोक खरात को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की। जांच एजेंसियाँ अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या इस पूरे नेटवर्क में और लोग भी शामिल थे। इस मामले ने एक और बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है — सत्ता और प्रभाव का सवाल। बताया जा रहा है कि यह बाबा कई प्रभावशाली लोगों से भी मिलता-जुलता था। कुछ तस्वीरें और मुलाकातों की चर्चाएँ सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी बहस शुरू हो गई है कि आखिर एक कथित ज्योतिषी इतना प्रभावशाली कैसे बन गया। हालांकि जांच एजेंसियाँ अभी सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं और यह देखने की कोशिश कर रही हैं कि कहीं इस पूरे मामले में कोई बड़ा नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा था। यह घटना सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं है। यह समाज के सामने एक बड़ा सवाल भी खड़ा करती है। जब लोग अपनी परेशानियों के समाधान के लिए आंख बंद करके किसी पर भरोसा करते हैं, तो कुछ लोग उसी भरोसे का फायदा उठाने लगते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में जागरूकता सबसे बड़ी जरूरत है। लोगों को समझना होगा कि किसी भी समस्या का समाधान अंधविश्वास नहीं, बल्कि समझ और सही सलाह से होता है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तो यह था आस्था के नाम पर चल रहे कथित शोषण के इस बड़े मामले की पूरी कहानी। हम इस खबर पर नजर बनाए हुए हैं और जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, हम आपको सबसे पहले अपडेट देंगे। फिलहाल के लिए इतना ही। नमस्कार। 5 हैडलाइन1
- पटना /बख्तियारपुर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा मंजूर हो गया है। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने यह जानकारी दी। 2005 से 2026 तक का सफर 9 पारी का सफर CM बिहार।1
- Post by न्यूज 30 बिहार1
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मदुदाबाद पंचायत में चार साल पहले पिता का साया उठने के बाद भी बिहार बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में मदुदाबाद गांव की रहने वाली गुड़िया ने 473 अंक लाकर दिया प्रतिभा परिचय ।1
- वैशाली जिले के महनार प्रखंड अंतर्गत करनौती पंचायत स्थित ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा के बाद आज रिजल्ट की घोषणा बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ की गई। इस मौके पर स्कूल परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के डायरेक्टर जितेंद्र सर के द्वारा सभी बच्चों को उनका प्रोग्रेस रिपोर्ट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। खास तौर पर आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को बैग, प्रोग्रेस रिपोर्ट और मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।1
- Post by JAY Narayan Kumar1
- Post by JMBNEWS1