*रेवदर में अवैध बजरी माफिया पर बड़ा प्रहार, 1300 टन स्टॉक जब्त – दो थानों की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही,रेवदर। क्षेत्र में अवैध खनन और बजरी माफिया के खिलाफ पुलिस ने जोरदार कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में अवैध बजरी का स्टॉक पकड़ लिया। रेवदर और अनादरा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पहली कार्रवाई निम्बोड़ा रोड पर की गई, जहां रेवदर थाना पुलिस ने सीआई सीताराम पंवार के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। यहां चार अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से जमा की गई बजरी का बड़ा जखीरा मिला। पुलिस ने मौके से करीब 1300 टन बजरी जब्त की, जो अवैध रूप से भंडारित की गई थी। कार्रवाई की सूचना मिलते ही माइनिंग विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, जबकि एसडीएम राजन लोहिया ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं दूसरी कार्रवाई अनादरा थाना क्षेत्र के पामेरा गांव में की गई। सीआई कमलेश गहलोत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात के समय एक प्लांट पर छापा मारा। यहां भी अवैध बजरी का बड़ा स्टॉक पाया गया। पुलिस ने मौके से एक लोडर और एक डंपर भी जब्त किया, जो इस अवैध कारोबार में उपयोग किए जा रहे थे। दोनों मामलों में माइनिंग विभाग की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अवैध बजरी कारोबारियों में दहशत का माहौल है और प्रशासन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
*रेवदर में अवैध बजरी माफिया पर बड़ा प्रहार, 1300 टन स्टॉक जब्त – दो थानों की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप* *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही,रेवदर। क्षेत्र में अवैध खनन और बजरी माफिया के खिलाफ पुलिस ने जोरदार कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में अवैध बजरी का स्टॉक पकड़ लिया। रेवदर और अनादरा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पहली कार्रवाई निम्बोड़ा रोड पर की गई, जहां रेवदर थाना पुलिस ने सीआई सीताराम पंवार के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। यहां चार अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से जमा की गई बजरी का बड़ा जखीरा मिला। पुलिस ने मौके से करीब 1300 टन बजरी जब्त की, जो अवैध रूप से भंडारित की गई थी। कार्रवाई की सूचना मिलते ही माइनिंग
विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, जबकि एसडीएम राजन लोहिया ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं दूसरी कार्रवाई अनादरा थाना क्षेत्र के पामेरा गांव में की गई। सीआई कमलेश गहलोत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रात के समय एक प्लांट पर छापा मारा। यहां भी अवैध बजरी का बड़ा स्टॉक पाया गया। पुलिस ने मौके से एक लोडर और एक डंपर भी जब्त किया, जो इस अवैध कारोबार में उपयोग किए जा रहे थे। दोनों मामलों में माइनिंग विभाग की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अवैध बजरी कारोबारियों में दहशत का माहौल है और प्रशासन ने साफ संकेत दे दिए हैं कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही जिले के कालंद्री निकटवर्ती ग्राम मेर मांडवाड़ा में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। ग्राम पंचायत की घोर लापरवाही के चलते गांव की नालियां कचरे से पूरी तरह अटी पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी अब सड़कों पर बह रहा है और पूरे इलाके में गंदगी का साम्राज्य फैल गया है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति मेर मांडवाड़ा से डूगरपुरा-हालीवाड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग की है। यह रास्ता रोजाना सैकड़ों ग्रामीणों की आवाजाही का मुख्य जरिया है, लेकिन अब लोगों को यहां से गुजरने के लिए गंदगी और बदबू के बीच से निकलना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि सड़क और नाली में फर्क करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत को शिकायतें दीं, लेकिन जिम्मेदारों ने हर बार अनदेखी की। नतीजा—आज गांव में बदबू, गंदगी और बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों में आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही नालियों की सफाई और नियमित देखरेख शुरू नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि गांव को इस नारकीय स्थिति से राहत मिल सके।1
- रेवदर। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत को लेकर रेवदर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। रेवदर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित, मंडल अध्यक्ष हरीश लोहार एवं जिला महामंत्री गणपत सिंह निंबोड़ा की उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि देशभर में भाजपा के प्रति बढ़ता विश्वास संगठन की मजबूती को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए एक-दूसरे को बधाइयां दीं और जीत की खुशी साझा की। वहीं सिरोड़ी में भाजपा जिला प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह पीथापुरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। यहां भी पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर खुशी व्यक्त की गई। इसी तरह अनादरा में मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कोली के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लहराते हुए उत्साह के साथ नारे लगाए और जीत को ऐतिहासिक बताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की कड़ी मेहनत और नेतृत्व की नीतियों की सफलता बताते हुए आगामी समय में भी इसी तरह जनता का समर्थन मिलने का विश्वास जताया।1
- विधानसभा चुनाव में बंगाल व असम सहित अन्य राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर विजय उत्सव मनाया गया रानी गांव – भारतीय जनता पार्टी बिजोवा मंडल द्वारा विधानसभा चुनाव में बंगाल व असम सहित अन्य राज्यों में मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में रानी गांव बस स्टैंड में विजय उत्सव मनाया गया। मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह राजपुरोहित एवं कार्यक्रम संयोजक उपसरपंच नरेश आगरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर, मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पार्टी की जीत पर उत्साह व्यक्त करते हुए इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और नेतृत्व की सफलता बताया। सूचना – भारतीय जनता पार्टी, बिजोवा मंडल2
- भाजपा की प्रचंड जीत पर रानी में जश्न लाल चौक व मेन बाजारों में आतिशबाजी कर मनाया विजय उत्सव रिपोर्टर संवाददाता भरत जीनगर रानी स्टेशन। रानी भारतीय जनता पार्टी भाजपा मंडल रानी की ओर से विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल असम सहित अन्य राज्यों में मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में शहर में भव्य विजय उत्सव मनाया गया मंडल अध्यक्ष हरिश गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रताप बाजार के लाल चौक व मैन बाजार में आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आतिशबाजी कर जीत की बधाई दी पूरे क्षेत्र में वंदे मातरम और भाजपा जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंज उठा विशेष रूप से बंगाल में मिली जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला कार्यक्रम के दूसरे चरण में मैन बाजार में भी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और आपसी सौहार्द के साथ जीत का जश्न मनाया इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष डालचंद चौहान पूर्व मंडल अध्यक्ष जयन्तिलाल वैष्णव दिनेश जैन सहित अनेक वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी भरत जीनगर मुकेश राठौड़ जीवनराज जैन जोधाराम कुमावत पदम सिंह राठौड़ अशोक अरोड़ा सवाराम मेघवाल महेश भील रोहित वैष्णव विक्रम सोलंकी रवि धोका गौरव सोनी निलेश सोनी जगदीश खारवाल हरीश माली नगराज मेहता मोंटू सोलंकी इंतजार अली डायाराम चौधरी वकील गणेशराम चौधरी देवराज कुमावत गोपीचंद माली तेजाराम, अशोक माली सेबी सरदार दिनेश पारंगी अली मोहम्मद मूलाराम माली अशोक माली किशोर वैष्णव मुकेश सुथार जसवंत राज जैन हेम सिंह लोकेश सोनी पप्पू चौधरी बसंत सोनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे समापन पर मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है उन्होंने भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया1
- धमकी मिलते ही खाली कराए गए कोर्ट परिसर, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर तैनात न्यूज़ रिपोर्ट: उदयपुर में आज एक बार फिर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी कोर्ट रूम खाली करवा दिए और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके पर पुलिस, खुफिया एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते को तैनात कर दिया गया। पूरे कोर्ट परिसर को घेरकर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के क्षेत्र में भी आवाजाही पर निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार धमकी किसी अज्ञात माध्यम से दी गई है, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन कोई भी जोखिम लेने के मूड में नहीं है। यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की धमकी मिली हो—लगातार मिल रही ऐसी चेतावनियों से सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। अपील: प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। Hashtags: #UdaipurNews #BombThreat #CourtAlert #RajasthanNews #BreakingNews #PoliceAlert #SecurityTight #LakeCityNews1
- तरुण जोशी राजसमंद 9414 239 644 राजसमंद में आज सुबह से सभी पेट्रोल पंप बंद, वाहन चालक पेट्रोल के बिना हो रहे हैं परेशान, पंप संचालकों का कहना आगे से नहीं हो रही सप्लाई, कुछ लोगों ने जताई पेट्रोल के दाम कल से बढ़ाने की आशंका, राजसमंद में कल रात से ही सभी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति बंद कर दी गई है। इस कारण सभी पंपों पर वाहन चालकों की लंबी कतारे लगी हुई है। पंप संचालकों का कहना है की आपूर्ति नहीं होने के कारण स्टॉक उपलब्ध नहीं है।इसी कारण से आपूर्ति नहीं हो पा रही। वहीं जिला मुख्यालय पर मौजूद एकमात्र सीएनजी पंप पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है। कुछ लोग यह भी मान रहे हैं कि पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम आने के बाद पेट्रोल की कीमतें बढ़ने की संभावना है। जिसके चलते पंप संचालकों ने आपूर्ति बंद कर दी है। अचानक पेट्रोल बंद होने से वाहन चालकों में अफरा तफरी का माहौल है लोग अपने वाहन लेकर दूर-दूर पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं। जिला मुख्यालय के अधिकांश पंपों पर पेट्रोल नहीं होने से आमजन की परेशानियां बढ़ गई है। जबकि केवल एक पेट्रोल पंप पर ही पेट्रोल बेचा जा रहा है जिससे वहां लगातार वाहनों की भीड़ जमा हो रही है। शहर के दो नायरा पंप पर 110 रुपए की कीमत से पेट्रोल आपूर्ति जारी है। यहां पिछले 5 दिन पूर्व भी पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए थे।4
- *पत्रकार बलराम चौधरी* पिंडवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पिंडवाड़ा नगर मंडल की मासिक बैठक में संगठन को लेकर सख्त और अहम फैसले लिए गए। गोगाजी मंदिर परिसर में आयोजित इस बैठक में साफ संकेत दिया गया कि अब संगठन में निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतोष गेहलोत ने की, जबकि जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में मंडल कार्यकारिणी के कामकाज की गहन समीक्षा करते हुए निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने और उनकी जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल करने पर सर्वसम्मति बनी। जिला महामंत्री राठौड़ ने पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे हर वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएं और संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर उनका समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर तेजी से कार्रवाई ही संगठन की पहचान बननी चाहिए। बैठक में कानून-व्यवस्था का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठा। शहर में बढ़ती लूटपाट और चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए तत्काल पिंडवाड़ा थानाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी भी जताई। इसके अलावा वार्ड नंबर 1 से 4 में गंभीर जल संकट का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। बैठक के दौरान ही जिला कलेक्टर को अवगत कराया गया, जिस पर कलेक्टर ने समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर यति और अशोक रावल सहित कई वरिष्ठ व सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन में नई ऊर्जा भरने और जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने के संकेत इस बैठक से साफ नजर आए।1
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* आबूरोड। अपनी लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाने का फैसला कर लिया है। मंगलवार, 5 मई को सिरोही जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर आबूरोड तहसील की कार्यकर्ताओं ने रणनीति बैठक आयोजित की। जिला अध्यक्ष संजू चौहान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अपनी मांगों को जिला कलेक्टर के माध्यम से उपमुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष संजू चौहान ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में सिरोही पहुंचकर आंदोलन को मजबूत बनाएं, ताकि उनकी आवाज सरकार तक प्रभावी तरीके से पहुंच सके। बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया और साफ किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।1
- कांडला हाईवे पर राजगढ़ मोड़ के पास सोमवार को एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रेलर पूरा पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे ड्राइवर और हेल्पर केबिन के अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में ड्राइवर और हेल्पर को चोटें आईं, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार ट्रेलर हरियाणा से गुजरात की ओर जा रहा था और उसमें चावल के कट्टे भरे हुए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस की मदद से सुचारू किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1