logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांडला हाईवे पर ट्रेलर पलटा, ड्राइवर-हेल्पर घायल, राजगढ़ मोड़ के पास हादसा कांडला हाईवे पर राजगढ़ मोड़ के पास सोमवार को एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रेलर पूरा पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे ड्राइवर और हेल्पर केबिन के अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में ड्राइवर और हेल्पर को चोटें आईं, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार ट्रेलर हरियाणा से गुजरात की ओर जा रहा था और उसमें चावल के कट्टे भरे हुए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस की मदद से सुचारू किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

4 hrs ago
user_जितेन्द्र संत
जितेन्द्र संत
पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
4 hrs ago

कांडला हाईवे पर ट्रेलर पलटा, ड्राइवर-हेल्पर घायल, राजगढ़ मोड़ के पास हादसा कांडला हाईवे पर राजगढ़ मोड़ के पास सोमवार को एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रेलर पूरा पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे ड्राइवर और हेल्पर केबिन के अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में ड्राइवर और हेल्पर को चोटें आईं, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार ट्रेलर हरियाणा से गुजरात की ओर जा रहा था और उसमें चावल के कट्टे भरे हुए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस की मदद से सुचारू किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • *पत्रकार बलराम चौधरी* सिरोही। माउंट आबू में नियम लागू होने से पहले ही निर्माण माफियाओं ने कानून को ठेंगा दिखाना शुरू कर दिया। 4 मई से अनुमति मिलने से पहले ही अवैध तरीके से निर्माण सामग्री पहुंचाने की साजिश का भंडाफोड़ हुआ है। भूसे की आड़ में ट्रक में भरकर लोहे और सीमेंट की सामग्री चुपके से पहाड़ पर चढ़ाई जा रही थी, लेकिन प्रशासन की चौकसी ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। टोल नाका प्रभारी गजेंद्र सिंह की मुस्तैदी से इस पूरे काले धंधे का पर्दाफाश हुआ। चेकिंग के दौरान ट्रक की तलाशी ली गई तो अंदर से लोहे के एंगल, गार्डर, टाइल्स और सीमेंट शीट का जखीरा निकला। मौके पर ही ट्रक समेत पूरी सामग्री जब्त कर ली गई। यह कार्रवाई ESZ नोडल प्रभारी डॉ. अंशु प्रिया के सख्त निर्देश और पालिका आयुक्त पन्नाराम के नेतृत्व में अंजाम दी गई। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि राजस्थान उच्च न्यायालय से रोक हटने के बाद प्रशासन ने 4 मई से ही परिवहन की अनुमति तय की थी, लेकिन उससे पहले ही माफिया सक्रिय हो गए। यह घटना साफ तौर पर दिखाती है कि कुछ लोग कानून को चुनौती देने से बाज नहीं आ रहे। इस बड़ी कार्रवाई के बाद अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अब हर गतिविधि पर पैनी नजर रहेगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    *पत्रकार बलराम चौधरी*
सिरोही। माउंट आबू में नियम लागू होने से पहले ही निर्माण माफियाओं ने कानून को ठेंगा दिखाना शुरू कर दिया। 4 मई से अनुमति मिलने से पहले ही अवैध तरीके से निर्माण सामग्री पहुंचाने की साजिश का भंडाफोड़ हुआ है। भूसे की आड़ में ट्रक में भरकर लोहे और सीमेंट की सामग्री चुपके से पहाड़ पर चढ़ाई जा रही थी, लेकिन प्रशासन की चौकसी ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। टोल नाका प्रभारी गजेंद्र सिंह की मुस्तैदी से इस पूरे काले धंधे का पर्दाफाश हुआ। चेकिंग के दौरान ट्रक की तलाशी ली गई तो अंदर से लोहे के एंगल, गार्डर, टाइल्स और सीमेंट शीट का जखीरा निकला। मौके पर ही ट्रक समेत पूरी सामग्री जब्त कर ली गई। यह कार्रवाई ESZ नोडल प्रभारी डॉ. अंशु प्रिया के सख्त निर्देश और पालिका आयुक्त पन्नाराम के नेतृत्व में अंजाम दी गई। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि राजस्थान उच्च न्यायालय से रोक हटने के बाद प्रशासन ने 4 मई से ही परिवहन की अनुमति तय की थी, लेकिन उससे पहले ही माफिया सक्रिय हो गए। यह घटना साफ तौर पर दिखाती है कि कुछ लोग कानून को चुनौती देने से बाज नहीं आ रहे।
इस बड़ी कार्रवाई के बाद अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अब हर गतिविधि पर पैनी नजर रहेगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Reporter Patrakar
    Reporter Patrakar
    Voice of people सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही जिले के कालंद्री निकटवर्ती ग्राम मेर मांडवाड़ा में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। ग्राम पंचायत की घोर लापरवाही के चलते गांव की नालियां कचरे से पूरी तरह अटी पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी अब सड़कों पर बह रहा है और पूरे इलाके में गंदगी का साम्राज्य फैल गया है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति मेर मांडवाड़ा से डूगरपुरा-हालीवाड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग की है। यह रास्ता रोजाना सैकड़ों ग्रामीणों की आवाजाही का मुख्य जरिया है, लेकिन अब लोगों को यहां से गुजरने के लिए गंदगी और बदबू के बीच से निकलना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि सड़क और नाली में फर्क करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत को शिकायतें दीं, लेकिन जिम्मेदारों ने हर बार अनदेखी की। नतीजा—आज गांव में बदबू, गंदगी और बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों में आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही नालियों की सफाई और नियमित देखरेख शुरू नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि गांव को इस नारकीय स्थिति से राहत मिल सके।
    1
    *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
सिरोही जिले के कालंद्री निकटवर्ती ग्राम मेर मांडवाड़ा में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। ग्राम पंचायत की घोर लापरवाही के चलते गांव की नालियां कचरे से पूरी तरह अटी पड़ी हैं, जिससे गंदा पानी अब सड़कों पर बह रहा है और पूरे इलाके में गंदगी का साम्राज्य फैल गया है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति मेर मांडवाड़ा से डूगरपुरा-हालीवाड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग की है। यह रास्ता रोजाना सैकड़ों ग्रामीणों की आवाजाही का मुख्य जरिया है, लेकिन अब लोगों को यहां से गुजरने के लिए गंदगी और बदबू के बीच से निकलना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि सड़क और नाली में फर्क करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत को शिकायतें दीं, लेकिन जिम्मेदारों ने हर बार अनदेखी की। नतीजा—आज गांव में बदबू, गंदगी और बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों में आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही नालियों की सफाई और नियमित देखरेख शुरू नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि गांव को इस नारकीय स्थिति से राहत मिल सके।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • विधानसभा चुनाव में बंगाल व असम सहित अन्य राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर विजय उत्सव मनाया गया रानी गांव – भारतीय जनता पार्टी बिजोवा मंडल द्वारा विधानसभा चुनाव में बंगाल व असम सहित अन्य राज्यों में मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में रानी गांव बस स्टैंड में विजय उत्सव मनाया गया। मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह राजपुरोहित एवं कार्यक्रम संयोजक उपसरपंच नरेश आगरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर, मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पार्टी की जीत पर उत्साह व्यक्त करते हुए इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और नेतृत्व की सफलता बताया। सूचना – भारतीय जनता पार्टी, बिजोवा मंडल
    2
    विधानसभा चुनाव में बंगाल व असम सहित अन्य राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर विजय उत्सव मनाया गया
रानी गांव – भारतीय जनता पार्टी बिजोवा मंडल द्वारा विधानसभा चुनाव में बंगाल व असम सहित अन्य राज्यों में मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में रानी गांव बस स्टैंड में विजय उत्सव मनाया गया।
मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह राजपुरोहित एवं कार्यक्रम संयोजक उपसरपंच नरेश आगरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर, मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पार्टी की जीत पर उत्साह व्यक्त करते हुए इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत और नेतृत्व की सफलता बताया।
सूचना – भारतीय जनता पार्टी, बिजोवा मंडल
    user_B L BHATI
    B L BHATI
    Newspaper publisher रानी, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • भाजपा की प्रचंड जीत पर रानी में जश्न लाल चौक व मेन बाजारों में आतिशबाजी कर मनाया विजय उत्सव रिपोर्टर संवाददाता भरत जीनगर रानी स्टेशन। रानी भारतीय जनता पार्टी भाजपा मंडल रानी की ओर से विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल असम सहित अन्य राज्यों में मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में शहर में भव्य विजय उत्सव मनाया गया मंडल अध्यक्ष हरिश गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रताप बाजार के लाल चौक व मैन बाजार में आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आतिशबाजी कर जीत की बधाई दी पूरे क्षेत्र में वंदे मातरम और भाजपा जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंज उठा विशेष रूप से बंगाल में मिली जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला कार्यक्रम के दूसरे चरण में मैन बाजार में भी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और आपसी सौहार्द के साथ जीत का जश्न मनाया इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष डालचंद चौहान पूर्व मंडल अध्यक्ष जयन्तिलाल वैष्णव दिनेश जैन सहित अनेक वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी भरत जीनगर मुकेश राठौड़ जीवनराज जैन जोधाराम कुमावत पदम सिंह राठौड़ अशोक अरोड़ा सवाराम मेघवाल महेश भील रोहित वैष्णव विक्रम सोलंकी रवि धोका गौरव सोनी निलेश सोनी जगदीश खारवाल हरीश माली नगराज मेहता मोंटू सोलंकी इंतजार अली डायाराम चौधरी वकील गणेशराम चौधरी देवराज कुमावत गोपीचंद माली तेजाराम, अशोक माली सेबी सरदार दिनेश पारंगी अली मोहम्मद मूलाराम माली अशोक माली किशोर वैष्णव मुकेश सुथार जसवंत राज जैन हेम सिंह लोकेश सोनी पप्पू चौधरी बसंत सोनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे समापन पर मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है उन्होंने भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया
    1
    भाजपा की प्रचंड जीत पर रानी में जश्न लाल चौक व मेन बाजारों में आतिशबाजी कर मनाया विजय उत्सव
रिपोर्टर संवाददाता भरत जीनगर रानी स्टेशन। रानी भारतीय जनता पार्टी भाजपा मंडल रानी की ओर से विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल असम सहित अन्य राज्यों में मिली प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में शहर में भव्य विजय उत्सव मनाया गया मंडल अध्यक्ष हरिश गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रताप बाजार के लाल चौक व मैन बाजार में आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आतिशबाजी कर जीत की बधाई दी पूरे क्षेत्र में वंदे मातरम और भाजपा जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंज उठा विशेष रूप से बंगाल में मिली जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला
कार्यक्रम के दूसरे चरण में मैन बाजार में भी कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और आपसी सौहार्द के साथ जीत का जश्न मनाया इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष डालचंद चौहान पूर्व मंडल अध्यक्ष जयन्तिलाल वैष्णव दिनेश जैन सहित अनेक वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी भरत जीनगर मुकेश राठौड़ जीवनराज जैन जोधाराम कुमावत पदम सिंह राठौड़ अशोक अरोड़ा सवाराम मेघवाल महेश भील रोहित वैष्णव विक्रम सोलंकी रवि धोका गौरव सोनी निलेश सोनी जगदीश खारवाल हरीश माली नगराज मेहता मोंटू सोलंकी इंतजार अली डायाराम चौधरी वकील गणेशराम चौधरी  देवराज कुमावत गोपीचंद माली तेजाराम, अशोक माली सेबी सरदार दिनेश पारंगी अली मोहम्मद मूलाराम माली अशोक माली किशोर वैष्णव मुकेश सुथार जसवंत राज जैन हेम सिंह लोकेश सोनी पप्पू चौधरी बसंत सोनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे समापन पर मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पार्टी की नीतियों कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है उन्होंने भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया
    user_भरत जीनगर
    भरत जीनगर
    Rani, Pali•
    7 hrs ago
  • धमकी मिलते ही खाली कराए गए कोर्ट परिसर, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर तैनात न्यूज़ रिपोर्ट: उदयपुर में आज एक बार फिर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी कोर्ट रूम खाली करवा दिए और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके पर पुलिस, खुफिया एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते को तैनात कर दिया गया। पूरे कोर्ट परिसर को घेरकर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के क्षेत्र में भी आवाजाही पर निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार धमकी किसी अज्ञात माध्यम से दी गई है, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन कोई भी जोखिम लेने के मूड में नहीं है। यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की धमकी मिली हो—लगातार मिल रही ऐसी चेतावनियों से सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। अपील: प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। Hashtags: #UdaipurNews #BombThreat #CourtAlert #RajasthanNews #BreakingNews #PoliceAlert #SecurityTight #LakeCityNews
    1
    धमकी मिलते ही खाली कराए गए कोर्ट परिसर, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर तैनात
न्यूज़ रिपोर्ट:
उदयपुर में आज एक बार फिर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी कोर्ट रूम खाली करवा दिए और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
मौके पर पुलिस, खुफिया एजेंसियों और बम निरोधक दस्ते को तैनात कर दिया गया। पूरे कोर्ट परिसर को घेरकर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के क्षेत्र में भी आवाजाही पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार धमकी किसी अज्ञात माध्यम से दी गई है, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन कोई भी जोखिम लेने के मूड में नहीं है।
यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की धमकी मिली हो—लगातार मिल रही ऐसी चेतावनियों से सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।
अपील:
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Hashtags:
#UdaipurNews #BombThreat #CourtAlert #RajasthanNews #BreakingNews #PoliceAlert #SecurityTight #LakeCityNews
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • बालोतरा क्षेत्र के गुड़ामालानी -पायला कला - सिणधरी क्षेत्र में आई देर रात आंधी के साथ बारिश बालोतरा क्षेत्र में देर रात आंधी आ गई। इसके साथ ही तेज बारिश भी शुरू हो गई। जिससे लोगों का जीवन अस्त -व्यस्त हो गया। वही क्षेत्र में अचानक आई तेज आंधी ने लोगों के जीवन को अस्त व्यस्त कर डाला। वही इसके बाद आई तेज बारिश ने भी लोगों के कार्यशैली पर प्रभाव भी डाला।
    1
    बालोतरा क्षेत्र के गुड़ामालानी -पायला कला - सिणधरी क्षेत्र में आई देर रात आंधी के साथ बारिश
बालोतरा क्षेत्र में देर रात आंधी आ गई। इसके साथ ही तेज बारिश भी शुरू हो गई। जिससे लोगों का जीवन अस्त -व्यस्त हो गया। वही क्षेत्र में अचानक आई तेज आंधी ने लोगों के जीवन को अस्त व्यस्त कर डाला। वही इसके बाद आई तेज बारिश ने भी लोगों के कार्यशैली पर प्रभाव भी डाला।
    user_Arvind Thory
    Arvind Thory
    सिणधरी, बाड़मेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • कांडला हाईवे पर राजगढ़ मोड़ के पास सोमवार को एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रेलर पूरा पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे ड्राइवर और हेल्पर केबिन के अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में ड्राइवर और हेल्पर को चोटें आईं, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार ट्रेलर हरियाणा से गुजरात की ओर जा रहा था और उसमें चावल के कट्टे भरे हुए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस की मदद से सुचारू किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    कांडला हाईवे पर राजगढ़ मोड़ के पास सोमवार को एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रेलर पूरा पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे ड्राइवर और हेल्पर केबिन के अंदर ही फंस गए।
सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में ड्राइवर और हेल्पर को चोटें आईं, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस के अनुसार ट्रेलर हरियाणा से गुजरात की ओर जा रहा था और उसमें चावल के कट्टे भरे हुए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस की मदद से सुचारू किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • *पत्रकार बलराम चौधरी* पिंडवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पिंडवाड़ा नगर मंडल की मासिक बैठक में संगठन को लेकर सख्त और अहम फैसले लिए गए। गोगाजी मंदिर परिसर में आयोजित इस बैठक में साफ संकेत दिया गया कि अब संगठन में निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतोष गेहलोत ने की, जबकि जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में मंडल कार्यकारिणी के कामकाज की गहन समीक्षा करते हुए निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने और उनकी जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल करने पर सर्वसम्मति बनी। जिला महामंत्री राठौड़ ने पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे हर वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएं और संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर उनका समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर तेजी से कार्रवाई ही संगठन की पहचान बननी चाहिए। बैठक में कानून-व्यवस्था का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठा। शहर में बढ़ती लूटपाट और चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए तत्काल पिंडवाड़ा थानाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी भी जताई। इसके अलावा वार्ड नंबर 1 से 4 में गंभीर जल संकट का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। बैठक के दौरान ही जिला कलेक्टर को अवगत कराया गया, जिस पर कलेक्टर ने समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर यति और अशोक रावल सहित कई वरिष्ठ व सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन में नई ऊर्जा भरने और जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने के संकेत इस बैठक से साफ नजर आए।
    1
    *पत्रकार बलराम चौधरी*
पिंडवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पिंडवाड़ा नगर मंडल की मासिक बैठक में संगठन को लेकर सख्त और अहम फैसले लिए गए। गोगाजी मंदिर परिसर में आयोजित इस बैठक में साफ संकेत दिया गया कि अब संगठन में निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं होगी।
बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतोष गेहलोत ने की, जबकि जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में मंडल कार्यकारिणी के कामकाज की गहन समीक्षा करते हुए निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने और उनकी जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल करने पर सर्वसम्मति बनी।
जिला महामंत्री राठौड़ ने पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे हर वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएं और संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर उनका समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर तेजी से कार्रवाई ही संगठन की पहचान बननी चाहिए। बैठक में कानून-व्यवस्था का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठा। शहर में बढ़ती लूटपाट और चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए तत्काल पिंडवाड़ा थानाधिकारी से दूरभाष पर संपर्क कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी भी जताई। इसके अलावा वार्ड नंबर 1 से 4 में गंभीर जल संकट का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। बैठक के दौरान ही जिला कलेक्टर को अवगत कराया गया, जिस पर कलेक्टर ने समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर यति और अशोक रावल सहित कई वरिष्ठ व सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन में नई ऊर्जा भरने और जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने के संकेत इस बैठक से साफ नजर आए।
    user_Reporter Patrakar
    Reporter Patrakar
    Voice of people सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* आबूरोड। अपनी लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाने का फैसला कर लिया है। मंगलवार, 5 मई को सिरोही जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर आबूरोड तहसील की कार्यकर्ताओं ने रणनीति बैठक आयोजित की। जिला अध्यक्ष संजू चौहान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अपनी मांगों को जिला कलेक्टर के माध्यम से उपमुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष संजू चौहान ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में सिरोही पहुंचकर आंदोलन को मजबूत बनाएं, ताकि उनकी आवाज सरकार तक प्रभावी तरीके से पहुंच सके। बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया और साफ किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
    1
    *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
आबूरोड। अपनी लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अब आंदोलन का रास्ता अपनाने का फैसला कर लिया है। मंगलवार, 5 मई को सिरोही जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर आबूरोड तहसील की कार्यकर्ताओं ने रणनीति बैठक आयोजित की। जिला अध्यक्ष संजू चौहान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अपनी मांगों को जिला कलेक्टर के माध्यम से उपमुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष संजू चौहान ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में सिरोही पहुंचकर आंदोलन को मजबूत बनाएं, ताकि उनकी आवाज सरकार तक प्रभावी तरीके से पहुंच सके।
बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया और साफ किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.