Shuru
Apke Nagar Ki App…
बालोतरा क्षेत्र के गुड़ामालानी -पायला कला - सिणधरी क्षेत्र में आई देर रात आंधी के साथ बारिश बालोतरा क्षेत्र के गुड़ामालानी -पायला कला - सिणधरी क्षेत्र में आई देर रात आंधी के साथ बारिश बालोतरा क्षेत्र में देर रात आंधी आ गई। इसके साथ ही तेज बारिश भी शुरू हो गई। जिससे लोगों का जीवन अस्त -व्यस्त हो गया। वही क्षेत्र में अचानक आई तेज आंधी ने लोगों के जीवन को अस्त व्यस्त कर डाला। वही इसके बाद आई तेज बारिश ने भी लोगों के कार्यशैली पर प्रभाव भी डाला।
Arvind Thory
बालोतरा क्षेत्र के गुड़ामालानी -पायला कला - सिणधरी क्षेत्र में आई देर रात आंधी के साथ बारिश बालोतरा क्षेत्र के गुड़ामालानी -पायला कला - सिणधरी क्षेत्र में आई देर रात आंधी के साथ बारिश बालोतरा क्षेत्र में देर रात आंधी आ गई। इसके साथ ही तेज बारिश भी शुरू हो गई। जिससे लोगों का जीवन अस्त -व्यस्त हो गया। वही क्षेत्र में अचानक आई तेज आंधी ने लोगों के जीवन को अस्त व्यस्त कर डाला। वही इसके बाद आई तेज बारिश ने भी लोगों के कार्यशैली पर प्रभाव भी डाला।
More news from राजस्थान and nearby areas
- *धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के मामले में पुलिस को सौंपा ज्ञापन, दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग* जालौर, दिनांक 03 मई 2026। जालौर शहर में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले को लेकर हिंदू समाज के जागरूक नागरिकों एवं विप्र फाउंडेशन द्वारा पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर हिंदू धर्म एवं देवी-देवताओं के प्रति अभद्र टिप्पणियाँ की गईं, जिससे समाज में रोष व्याप्त हो गया। ज्ञापन में बताया गया कि पूरा मोहल्ला जालौर निवासी श्रवण कुमार सोनी पुत्र नारायण जी सोनी द्वारा फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए वीडियो में भगवान श्रीराम, खेतलाजी महाराज, भगवान परशुराम, दिगंबर जैन साधु संतों एवं अन्य हिन्दू देवी-देवताओं के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस प्रकार की गतिविधियाँ समाज में अशांति फैलाने का कार्य करती हैं, अतः आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उसके सोशल मीडिया अकाउंट से आपत्तिजनक सामग्री को तुरंत हटवाया जाए। इस संबंध में विप्र समाज के प्रतिनिधियों द्वारा विप्र फाउंडेशन के बैनर तले पुलिस थाना कोतवाली जालौर में उपस्थित होकर निष्पक्ष जांच एवं शीघ्र कार्रवाई की मांग रखी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई से ही सामाजिक सद्भाव बनाए रखा जा सकता है। कार्यवाही हेतु ललित जी दवे, किशोर सिंह राजपुरोहित, पोकरमल दाधीच, तरुण राजपुरोहित, कैलाश दवे, कैलाश जी, विजय व्यास, रघुनंदन दवे, सुरेंद्र नाग, प्रवीण राजपुरोहित, योगेश शर्मा, दिनेश जी सहित अनेक विप्र बंधु शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से मांग की कि दोषी के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए।4
- सेवाड़िया गांव में श्री रिपनाडी मामाजी युवा ग्रुप की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और धर्म लाभ लिया। आयोजन की शुरुआत सुबह गौ माता की पूजा के साथ हुई, जहां महादेवाराम जी महाराज के सानिध्य में विधि-विधान से गौ पूजा करवाई गई। श्रद्धालुओं ने गौ माता की आरती कर परिवार और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद दोपहर में प्रसादी का आयोजन रखा गया, जिसमें ग्रामीणों और भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ लिया। शाम होते ही पूरा माहौल भक्तिमय रंग में रंग गया और “एक शाम मामाजी के नाम” विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी, जिनकी मधुर धुनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए। भजन संध्या के दौरान मामाजी के जयकारों से पूरा पांडाल गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय बन गया। कार्यक्रम के अगले दिन सुबह महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में श्री रिपनाडी मामाजी युवा ग्रुप के युवाओं की अहम भूमिका रही। ग्रुप पिछले लगातार 5 वर्षों से इस धार्मिक आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित करता आ रहा है और इस वर्ष छठवां कार्यक्रम भी गांव के बुजुर्गों के आशीर्वाद एवं मामाजी की कृपा से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन गांव में भाईचारा, सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में महादेवाराम जी महाराज का सानिध्य मिलने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की जानकारी वाला राम पुरोहित द्वारा दी गई।1
- Post by Bankaram hudda1
- जनता अब सवाल पूछ रही है कि क्या सिरोही की छवि को इसी तरह धूमिल होने दिया जाएगा? प्रशासन की 'दिखावे वाली कार्रवाई' से अपराधी बेखौफ हैं और समाज में इसका बुरा असर पड़ रहा है। अब देखना यह है कि इस खबर के बाद प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जागता है या फिर यह काला कारोबार यूं ही बदस्तूर जारी रहेगा।1
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही/आबूरोड: रीको थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर अचानक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। यह अभियान डीएसपी गोमाराम चौधरी के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें रीको थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। पुलिस टीम ने चेक पोस्ट से लेकर आरटीओ ऑफिस के आसपास तथा आबूरोड-अंबाजी, मावल, सूरपगला और चंद्रावती मार्ग पर स्थित होटल-ढाबों की एक-एक कर गहन जांच की।नियम उल्लंघन पर सख्ती चेकिंग के दौरान कई स्थानों पर लोग शराब का सेवन करते हुए पाए गए। पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। आधा दर्जन से अधिक हिरासत में अभियान के दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। सभी से पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आगे भी जारी रहेगा अभियान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।1
- रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। जवाली पाली कस्बे के जवाली क्षेत्र में सोमवार को एक खाली प्लॉट में अचानक अज्ञात कारणों से आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया सूचना मिलते ही प्रशासन और अग्निशमन विभाग हरकत में आया और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे आसपास के मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी सोमेसर एवं जवाली के पूर्व सरपंच जुगराज जैन को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि चेतन हीरालाल के खाली प्लॉट में अचानक आग लग गई है देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और प्लॉट में मौजूद सूखी लकड़ियां झाड़ियां कांटों की बाड़ तथा अंग्रेजी बबुल के पेड़ इसकी चपेट में आ गए घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रानी पालिका का अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया आग की लपटें पास के रहवासी मकानों तक पहुंचने लगी थीं लेकिन समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग करते हुए आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ग्रामीणों ने पानी और अन्य संसाधनों की मदद से दमकल टीम का साथ दिया जिससे स्थिति जल्दी नियंत्रण में आ सकी गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन प्लॉट में मौजूद वनस्पति पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और संबंधित विभाग द्वारा जांच की जा रही है प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में सूखे क्षेत्रों में आग से सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत सूचना दें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके1
- प्रेस नोट पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्म दिवस पर जिले मे सेवा कार्यों के माध्यम से छाछ वितरण, गौशालाओ में चारा, अस्पताल में फल वितरण एवं रक्तदान शिविर आयोजित। जालौर राजस्थान के जनप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन आज जिले में सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया गया राजस्थान के पूर्व जब जिला कांग्रेस के प्रवक्ता योगेन्द्रसिंह कुम्पावत ने बताया कि जिला मुख्यालय पर अस्पताल चोराया पर सेवा शिविर आयोजित कर सर्वप्रथम कांग्रेसजनों ने केक काटकर एवं मुह मीठा कर बधाई दी गई। उसके पश्चात गर्मी के मौसम को देखते हुए "छाछ" का वितरण किया गया। उसके पश्चात कांग्रेसजनों ने जिला मुख्यालय के अस्पताल में भर्ती मरीजो को फल वितरण किये गये,वहीं इस अवसर पर पक्षीयों को गर्मी से राहत हैतु "परिंडे" भी लगाये गये। एवं जिले की गौशालाओ में चारा वितरण भी किया गया। कुम्पावत ने बताया कि इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी सायला द्वारा जीवाणा के जीवण जीवाणा अस्पताल मे रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सेवा शिविर में जन अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अधक्ष पुखराज पाराशर ने बधाई देते हुए कहा कि सेवा, सुरक्षा एवं समर्पण के प्रतिक अशोक गहलोत अपनी कार्यशैली, अनुभव और जनता से सीधे जुडाव से पहचाने जाते हैं। अपने कार्यकाल में उन्होने सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास कार्यों को आज भी जनता याद कर रही है. जालोर जिले के अनगिनत विकास कार्य अपनी कहानी खुद बता रहे है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमीला मेघवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजनीति की पाठशाला है उनके रग रग में कांग्रेस है राजस्थान के विकास मे उनका योगदान अतुल्य है। ईश्वर उनको स्वस्थ एवं दिधायु रखे सेवा शिविर मे पूर्व जिलाध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहीत, वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र दवे, ब्लाक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, नगर अध्यक्ष मुमताज अली सैय्यद, एनएसयूआई ज़िलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग, जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो, संगठन महासचिव विरेन्द्र जोशी, केलाश शर्मा, लालसिहं राजपुरोहीत, बसंत सुथार , लक्ष्मण सांखला, सुरेश मेघवाल, विशनसिंह राजपुरोहीत, कृष्ण कुमार मेघवाल, उम्मेदसिंह चारण, मदन दहीया, गणपत शर्मा, पीरसिह बालोत, खीमाराम चौधरी, साबीर खान, शंकर अग्रवाल, रमेश सोलकी, जोगाराम सरगरा,पुखराज माली, बंशीलाल माली, सुरेश चौधरी, मिश्रीमल गहलोत, किशनलाल चोधरी, महेन्द्र सोनगरा,ईश्वर सिंह बालावत, कपुराराम परिहार सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सादर प्रकाशनार्थ। दिनांक-03/05/2026 कार्यक्रम के फोटो संलग्न है। योगेंद्र सिंह कुम्पावत प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी जालोर 8209113629 94145899953
- Post by Aadesh Kumar acharya2
- शिवगंज का मामला1