एक शाम मामाजी के नाम भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति रस में झूमे श्रद्धालु सेवाड़िया गांव में श्री रिपनाडी मामाजी युवा ग्रुप की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और धर्म लाभ लिया। आयोजन की शुरुआत सुबह गौ माता की पूजा के साथ हुई, जहां महादेवाराम जी महाराज के सानिध्य में विधि-विधान से गौ पूजा करवाई गई। श्रद्धालुओं ने गौ माता की आरती कर परिवार और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद दोपहर में प्रसादी का आयोजन रखा गया, जिसमें ग्रामीणों और भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ लिया। शाम होते ही पूरा माहौल भक्तिमय रंग में रंग गया और “एक शाम मामाजी के नाम” विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी, जिनकी मधुर धुनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए। भजन संध्या के दौरान मामाजी के जयकारों से पूरा पांडाल गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय बन गया। कार्यक्रम के अगले दिन सुबह महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में श्री रिपनाडी मामाजी युवा ग्रुप के युवाओं की अहम भूमिका रही। ग्रुप पिछले लगातार 5 वर्षों से इस धार्मिक आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित करता आ रहा है और इस वर्ष छठवां कार्यक्रम भी गांव के बुजुर्गों के आशीर्वाद एवं मामाजी की कृपा से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन गांव में भाईचारा, सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में महादेवाराम जी महाराज का सानिध्य मिलने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की जानकारी वाला राम पुरोहित द्वारा दी गई।
एक शाम मामाजी के नाम भजन संध्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति रस में झूमे श्रद्धालु सेवाड़िया गांव में श्री रिपनाडी मामाजी युवा ग्रुप की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और धर्म लाभ लिया। आयोजन की शुरुआत सुबह गौ माता की पूजा के साथ हुई, जहां महादेवाराम जी महाराज के सानिध्य में विधि-विधान से गौ पूजा करवाई गई। श्रद्धालुओं ने गौ माता की आरती कर परिवार और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद दोपहर में प्रसादी का आयोजन रखा गया, जिसमें ग्रामीणों और भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ लिया। शाम होते ही पूरा माहौल भक्तिमय रंग में रंग गया और “एक शाम मामाजी के नाम” विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी, जिनकी मधुर धुनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए। भजन संध्या के दौरान मामाजी के जयकारों से पूरा पांडाल गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय बन गया। कार्यक्रम के अगले दिन सुबह महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में श्री रिपनाडी मामाजी युवा ग्रुप के युवाओं की अहम भूमिका रही। ग्रुप पिछले लगातार 5 वर्षों से इस धार्मिक आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित करता आ रहा है और इस वर्ष छठवां कार्यक्रम भी गांव के बुजुर्गों के आशीर्वाद एवं मामाजी की कृपा से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन गांव में भाईचारा, सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में महादेवाराम जी महाराज का सानिध्य मिलने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की जानकारी वाला राम पुरोहित द्वारा दी गई।
- सेवाड़िया गांव में श्री रिपनाडी मामाजी युवा ग्रुप की ओर से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और धर्म लाभ लिया। आयोजन की शुरुआत सुबह गौ माता की पूजा के साथ हुई, जहां महादेवाराम जी महाराज के सानिध्य में विधि-विधान से गौ पूजा करवाई गई। श्रद्धालुओं ने गौ माता की आरती कर परिवार और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद दोपहर में प्रसादी का आयोजन रखा गया, जिसमें ग्रामीणों और भक्तों ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ लिया। शाम होते ही पूरा माहौल भक्तिमय रंग में रंग गया और “एक शाम मामाजी के नाम” विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी, जिनकी मधुर धुनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए। भजन संध्या के दौरान मामाजी के जयकारों से पूरा पांडाल गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय बन गया। कार्यक्रम के अगले दिन सुबह महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में श्री रिपनाडी मामाजी युवा ग्रुप के युवाओं की अहम भूमिका रही। ग्रुप पिछले लगातार 5 वर्षों से इस धार्मिक आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित करता आ रहा है और इस वर्ष छठवां कार्यक्रम भी गांव के बुजुर्गों के आशीर्वाद एवं मामाजी की कृपा से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन गांव में भाईचारा, सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में महादेवाराम जी महाराज का सानिध्य मिलने से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की जानकारी वाला राम पुरोहित द्वारा दी गई।1
- आबूरोड। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, ब्लॉक आबूरोड पंचायत समिति द्वारा रविवार को शांति कुंज पार्क में पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलकर पार्क सहित आसपास के क्षेत्रों में परिंडे लगाए और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की। इस दौरान जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता एवं करुणा का संदेश भी दिया गया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी की कमी से जूझना पड़ता है, ऐसे में यह पहल उन्हें राहत देने के साथ ही समाज में सेवा, करुणा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करती है। कार्यक्रम में संयोजक ललित सांखला, सह संयोजक आशीष हीराभाई अग्रवाल, युवा संयोजक दिनेश मेघवाल, महिला संयोजक जया रोहिन सहित तोलाराम मेघवाल, जसाराम बोस, भावना बैरवा, राजकुमारी मीणा, टीना कुमारी, छगनलाल बोस एवं अन्य सदस्य व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।4
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही/आबूरोड: रीको थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर अचानक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। यह अभियान डीएसपी गोमाराम चौधरी के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें रीको थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। पुलिस टीम ने चेक पोस्ट से लेकर आरटीओ ऑफिस के आसपास तथा आबूरोड-अंबाजी, मावल, सूरपगला और चंद्रावती मार्ग पर स्थित होटल-ढाबों की एक-एक कर गहन जांच की।नियम उल्लंघन पर सख्ती चेकिंग के दौरान कई स्थानों पर लोग शराब का सेवन करते हुए पाए गए। पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। आधा दर्जन से अधिक हिरासत में अभियान के दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। सभी से पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आगे भी जारी रहेगा अभियान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।1
- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक आदरणीय अशोक गहलोत जी के जन्मदिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव कामिनी शर्मा एवं गीता श्री द्वारा जालोर में एक सराहनीय जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गरीब बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया गया, उनके साथ केक काटा गया और उन्हें बिस्किट्स वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी की झलक साफ दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के हित में भी विशेष पहल की गई। अशोक गहलोत जी द्वारा अपने कार्यकाल में शुरू की गई महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘उड़ान योजना’ से प्रेरणा लेते हुए, उपस्थित महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन्स वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस मौके पर कामिनी शर्मा और गीता श्री ने कहा कि अशोक गहलोत जी हमेशा जनसेवा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहे हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर वे भी निरंतर गरीब बच्चों, महिलाओं और जरूरतमंद वर्ग के लिए कार्य करती रहेंगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना रहा, ताकि अधिक से अधिक लोग जनकल्याण के कार्यों से जुड़कर समाज को बेहतर बना सकें।1
- खुडाला फालना नगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 75वां जन्मदिन सादगी से मनाया। इस अवसर पर शहर भर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। नगर कांग्रेस कमेटी खुडाला फालना के अध्यक्ष हितेश हैप्पी मेवाड़ा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में खुडाला फालना के विभिन्न धार्मिक स्थलों, श्मशान घाट और सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए। इस दौरान मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने परिंडों में नियमित रूप से पानी डालने और पक्षियों को दाना-पानी उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भरत चौधरी, साबिर छिपा, लोकेश गोस्वामी, विक्रमादित्य सिंह, ममता चौहान, प्रवीण चौधरी, मयंक चौहान, सलीम कुरैशी, लाजवंती मारू, इरफान खान, महिपाल सिंह, मुकेश चंदेल, दिलीप मीणा, हेमाराम चौधरी, सरवन सेंदर, शिवम राघव और सुरेश दमामी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- Post by भरत जीनगर1
- राजु प्रजापति रिपोर्ट आज दिनांक 03 मई 2026, रविवार को ग्राम डुठारिया, ग्राम पंचायत भादरलाऊ के वार्ड क्रमांक 10 (चौधरियों का वास) में फैली गंदगी, गंदे पानी के जमाव, व बंद पड़ी नालियों, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप एवं बीमारियों के खतरे को लेकर सभी ग्रामवासियों ने पत्रकार बंधुओं के साथ विशेष चर्चा की। पत्रकार वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में गंदगी, जलभराव और जाम पड़ी नालियों की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे मलेरिया, डेंगू एवं अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। गली-मोहल्लों में दुर्गंध, नालियों की जाम स्थिति तथा मच्छरों की भरमार से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि कई बार ग्राम पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। इससे लोगों में भारी नाराजगी है। सभी ग्रामवासियों ने एकजुट होकर पत्रकार बंधुओं के समक्ष अपनी समस्या रखी तथा प्रशासन से मांग की कि— नालियों की तत्काल सफाई करवाई जाए गंदे पानी की स्थायी निकासी की व्यवस्था हो नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए स्वास्थ्य विभाग द्वारा फॉगिंग एवं दवाई छिड़काव कराया जाए तथा जलभराव एवं संक्रमण की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ, तो मजबूरन जन आंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं सामूहिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। इस अवसर पर प्रकाश सोलंकी, ढलाराम जणवा (शिवसेना), कुपाराम सिरवी, जगाराम, पेमाराम, हेमाराम, रमेश, फुआराम, खेताराम, नगाराम, जोधाराम, दिनेश, पोकर, नेनाराम, लादाराम, धर्मा भाई, रूपेश, डिकू मोटार, हेमाराम सोलंकी, रमेश सोलंकी, केसाराम, मांगीलालजी, जोधाराम टिकमजी सहित 36 कौम के युवा, बुजुर्ग, माताएं-बहनें एवं अनेक ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।2
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सरूपगंज। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेशोत्सव के अवसर पर श्री गणेश युवा सेवा संगठन सिरोही एवं विमल वडेरा स्मृति परमार्थ ट्रस्ट, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्र के विभिन्न राजकीय विद्यालयों में 264 विद्यार्थियों को नि:शुल्क ड्रेस, चरण पादुका (जूते) एवं स्टेशनरी का वितरण किया गया। संगठन के सदस्य रणजीत जीनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सवाराम परिहार के सानिध्य में अलग-अलग विद्यालयों में सामग्री वितरित की गई। इनमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय केदार पादर (मांडवाड़ा देव) में 48, भमरिया (पानिया) में 30, खादरी फली (पानिया) में 67, वडा फली (पानिया) में 70 तथा उबागरा (पानिया) में 49 विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर सवाराम परिहार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भामाशाहों का विशेष सहयोग रहा। सोहनलाल जैन, सुमित्रा जैन, पदमाराम, शांति देवी, रंजन देवी, जगदीश पटेल तथा प्रेरणा स्रोत जगदीश रावल का संगठन की ओर से आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान संगठन सदस्य जितेंद्र बासफोड, दीपक कलावत, अविनाश, महेंद्र चौधरी, कुमुद चौहान सहित विद्यालय स्टाफ—मनोज, लक्ष्मी, रमेश, विमल, मंशाराम, देव प्रकाश एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।2