logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आबूरोड में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल-ढाबों पर छापेमारी से मचा हड़कंप *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही/आबूरोड: रीको थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर अचानक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। यह अभियान डीएसपी गोमाराम चौधरी के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें रीको थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। पुलिस टीम ने चेक पोस्ट से लेकर आरटीओ ऑफिस के आसपास तथा आबूरोड-अंबाजी, मावल, सूरपगला और चंद्रावती मार्ग पर स्थित होटल-ढाबों की एक-एक कर गहन जांच की।नियम उल्लंघन पर सख्ती चेकिंग के दौरान कई स्थानों पर लोग शराब का सेवन करते हुए पाए गए। पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। आधा दर्जन से अधिक हिरासत में अभियान के दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। सभी से पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आगे भी जारी रहेगा अभियान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

9 hrs ago
user_Narendra Singh Bhati
Narendra Singh Bhati
पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
9 hrs ago

आबूरोड में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल-ढाबों पर छापेमारी से मचा हड़कंप *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही/आबूरोड: रीको थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर अचानक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। यह अभियान डीएसपी गोमाराम चौधरी के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें रीको थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। पुलिस टीम ने चेक पोस्ट से लेकर आरटीओ ऑफिस के आसपास तथा आबूरोड-अंबाजी, मावल, सूरपगला और चंद्रावती मार्ग पर स्थित होटल-ढाबों की एक-एक कर गहन जांच की।नियम उल्लंघन पर सख्ती चेकिंग के दौरान कई स्थानों पर लोग शराब का सेवन करते हुए पाए गए। पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। आधा दर्जन से अधिक हिरासत में अभियान के दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। सभी से पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आगे भी जारी रहेगा अभियान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • *धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के मामले में पुलिस को सौंपा ज्ञापन, दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग* जालौर, दिनांक 03 मई 2026। जालौर शहर में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले को लेकर हिंदू समाज के जागरूक नागरिकों एवं विप्र फाउंडेशन द्वारा पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर हिंदू धर्म एवं देवी-देवताओं के प्रति अभद्र टिप्पणियाँ की गईं, जिससे समाज में रोष व्याप्त हो गया। ज्ञापन में बताया गया कि पूरा मोहल्ला जालौर निवासी श्रवण कुमार सोनी पुत्र नारायण जी सोनी द्वारा फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए वीडियो में भगवान श्रीराम, खेतलाजी महाराज, भगवान परशुराम, दिगंबर जैन साधु संतों एवं अन्य हिन्दू देवी-देवताओं के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस प्रकार की गतिविधियाँ समाज में अशांति फैलाने का कार्य करती हैं, अतः आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उसके सोशल मीडिया अकाउंट से आपत्तिजनक सामग्री को तुरंत हटवाया जाए। इस संबंध में विप्र समाज के प्रतिनिधियों द्वारा विप्र फाउंडेशन के बैनर तले पुलिस थाना कोतवाली जालौर में उपस्थित होकर निष्पक्ष जांच एवं शीघ्र कार्रवाई की मांग रखी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई से ही सामाजिक सद्भाव बनाए रखा जा सकता है। कार्यवाही हेतु ललित जी दवे, किशोर सिंह राजपुरोहित, पोकरमल दाधीच, तरुण राजपुरोहित, कैलाश दवे, कैलाश जी, विजय व्यास, रघुनंदन दवे, सुरेंद्र नाग, प्रवीण राजपुरोहित, योगेश शर्मा, दिनेश जी सहित अनेक विप्र बंधु शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से मांग की कि दोषी के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए।
    4
    *धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के मामले में पुलिस को सौंपा ज्ञापन, दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग*
जालौर, दिनांक 03 मई 2026।
जालौर शहर में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले को लेकर हिंदू समाज के जागरूक नागरिकों एवं विप्र फाउंडेशन द्वारा पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर हिंदू धर्म एवं देवी-देवताओं के प्रति अभद्र टिप्पणियाँ की गईं, जिससे समाज में रोष व्याप्त हो गया।
ज्ञापन में बताया गया कि पूरा मोहल्ला जालौर निवासी श्रवण कुमार सोनी पुत्र नारायण जी सोनी द्वारा फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए वीडियो में भगवान श्रीराम, खेतलाजी महाराज, भगवान परशुराम, दिगंबर  जैन साधु संतों  एवं अन्य हिन्दू देवी-देवताओं के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस प्रकार की गतिविधियाँ समाज में अशांति फैलाने का कार्य करती हैं, अतः आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उसके सोशल मीडिया अकाउंट से आपत्तिजनक सामग्री को तुरंत हटवाया जाए।
इस संबंध में विप्र समाज के प्रतिनिधियों द्वारा विप्र फाउंडेशन के बैनर तले पुलिस थाना कोतवाली जालौर में उपस्थित होकर निष्पक्ष जांच एवं शीघ्र कार्रवाई की मांग रखी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई से ही सामाजिक सद्भाव बनाए रखा जा सकता है।
कार्यवाही हेतु  ललित जी दवे, किशोर सिंह राजपुरोहित, पोकरमल दाधीच, तरुण राजपुरोहित, कैलाश दवे, कैलाश जी, विजय व्यास, रघुनंदन दवे, सुरेंद्र नाग, प्रवीण राजपुरोहित, योगेश शर्मा, दिनेश जी सहित अनेक विप्र बंधु शामिल रहे।
सभी ने एक स्वर में प्रशासन से मांग की कि दोषी के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए।
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। वरकाणा श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा में आयोजित सैनिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों में उत्साह जोश और देशभक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला प्रातःकाल से ही शिविर में सक्रियता शुरू हो गई जहां पूर्व सैनिक कल्याण सेवा परिषद् जोधपुर प्रांत से आए अनुभवी पूर्व सैनिकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न सैन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया शिविर में सूबेदार मेजर मूलाराम भाटी सेना पुलिस सार्जेंट मोतीलाल देवासी वायुसेना हवलदार प्रदीप चौधरी आर्मी एवं नायक बाबूलाल राव आर्मी ने विद्यार्थियों को ड्रिल क्लाइम्बिंग जंप सहित कई शारीरिक प्रशिक्षण गतिविधियों का अभ्यास करवाया प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को अनुशासन टीमवर्क और शारीरिक दक्षता के महत्व को भी समझाया प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को सेना में रोजगार और सेवा के विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही कंपास रीडिंग एयरगन संचालन तथा अन्य उपयोगी सैन्य कौशलों का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिससे विद्यार्थियों में सेना के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ी विशेष बात यह रही कि शिविर में बालिकाओं ने भी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया तथा हर गतिविधि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उनकी सक्रिय भागीदारी ने शिविर के माहौल को और प्रेरणादायक बना दिया इस अवसर पर संस्था के प्रशासक दिनेश चौधरी अमिता गांधी प्राचार्य डॉ. सचेंद्र बोहरा नितिन सिंह प्रकाश पंवार गणपत जांगिड भंवर सिंह एवं रघुवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों में अनुशासन आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा के प्रति जागरूकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली संस्था अध्यक्ष बाबूलाल मंडलेशा एवं सचिव भरत परमार ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें देशसेवा के लिए प्रेरित करते हैं
    1
    रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। वरकाणा श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा में आयोजित सैनिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों में उत्साह जोश और देशभक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला प्रातःकाल से ही शिविर में सक्रियता शुरू हो गई जहां पूर्व सैनिक कल्याण सेवा परिषद् जोधपुर प्रांत से आए अनुभवी पूर्व सैनिकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न सैन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया
शिविर में सूबेदार मेजर मूलाराम भाटी सेना पुलिस सार्जेंट मोतीलाल देवासी वायुसेना हवलदार प्रदीप चौधरी आर्मी एवं नायक बाबूलाल राव आर्मी ने विद्यार्थियों को ड्रिल क्लाइम्बिंग जंप सहित कई शारीरिक प्रशिक्षण गतिविधियों का अभ्यास करवाया प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को अनुशासन टीमवर्क और शारीरिक दक्षता के महत्व को भी समझाया प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को सेना में रोजगार और सेवा के विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही कंपास रीडिंग एयरगन संचालन तथा अन्य उपयोगी सैन्य कौशलों का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिससे विद्यार्थियों में सेना के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ी
विशेष बात यह रही कि शिविर में बालिकाओं ने भी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया तथा हर गतिविधि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उनकी सक्रिय भागीदारी ने शिविर के माहौल को और प्रेरणादायक बना दिया इस अवसर पर संस्था के प्रशासक दिनेश चौधरी अमिता गांधी प्राचार्य डॉ. सचेंद्र बोहरा नितिन सिंह प्रकाश पंवार गणपत जांगिड भंवर सिंह एवं रघुवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों में अनुशासन आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा के प्रति जागरूकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली संस्था अध्यक्ष बाबूलाल मंडलेशा एवं सचिव भरत परमार ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें देशसेवा के लिए प्रेरित करते हैं
    user_भरत जीनगर
    भरत जीनगर
    Rani, Pali•
    13 hrs ago
  • 📰 हेडलाइन: रानी प्रताप बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, आमजन परेशान—प्रशासन मूकदर्शक 📝 खबर: रानी प्रताप बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। संकरी सड़कों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण और भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। दोपहिया और चारपहिया वाहन आपस में फंस जाते हैं, जिससे पैदल चलने वालों तक के लिए रास्ता मुश्किल हो जाता है। स्थानीय दुकानदारों द्वारा दुकान का सामान सड़क तक फैलाने और ग्राहकों के वाहनों को सड़क पर खड़ा करने से समस्या और गंभीर हो गई है। तस्वीरों में स्पष्ट देखा जा सकता है कि ट्रक और लोडिंग वाहन भीड़भाड़ वाले समय में ही बाजार में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे जाम और बढ़ जाता है। कई जगहों पर बाइक और कारें बेतरतीब तरीके से खड़ी हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई और कम हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन और पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति और निगरानी की कमी के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में हालात और खराब हो सकते हैं, खासकर शादी सीजन और त्योहारों के दौरान। ⚠️ मुख्य समस्याएं (बुलेट में डालना चाहो तो): अवैध पार्किंग सड़क पर अतिक्रमण भारी वाहनों का अनियंत्रित प्रवेश ट्रैफिक पुलिस की कमी पैदल यात्रियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं 🔧 सॉल्यूशन (ये डालोगे तो खबर मजबूत लगेगी): बाजार में नो-पार्किंग जोन लागू हो पीक टाइम में भारी वाहनों की एंट्री बंद रोजाना ट्रैफिक पुलिस की तैनाती अतिक्रमण पर तुरंत कार्रवाई वन-वे सिस्टम लागू करना
    2
    📰 हेडलाइन:
रानी प्रताप बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, आमजन परेशान—प्रशासन मूकदर्शक
📝 खबर:
रानी प्रताप बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। संकरी सड़कों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण और भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बाजार में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। दोपहिया और चारपहिया वाहन आपस में फंस जाते हैं, जिससे पैदल चलने वालों तक के लिए रास्ता मुश्किल हो जाता है। स्थानीय दुकानदारों द्वारा दुकान का सामान सड़क तक फैलाने और ग्राहकों के वाहनों को सड़क पर खड़ा करने से समस्या और गंभीर हो गई है।
तस्वीरों में स्पष्ट देखा जा सकता है कि ट्रक और लोडिंग वाहन भीड़भाड़ वाले समय में ही बाजार में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे जाम और बढ़ जाता है। कई जगहों पर बाइक और कारें बेतरतीब तरीके से खड़ी हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई और कम हो जाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन और पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति और निगरानी की कमी के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।
यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में हालात और खराब हो सकते हैं, खासकर शादी सीजन और त्योहारों के दौरान।
⚠️ मुख्य समस्याएं (बुलेट में डालना चाहो तो):
अवैध पार्किंग
सड़क पर अतिक्रमण
भारी वाहनों का अनियंत्रित प्रवेश
ट्रैफिक पुलिस की कमी
पैदल यात्रियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं
🔧 सॉल्यूशन (ये डालोगे तो खबर मजबूत लगेगी):
बाजार में नो-पार्किंग जोन लागू हो
पीक टाइम में भारी वाहनों की एंट्री बंद
रोजाना ट्रैफिक पुलिस की तैनाती
अतिक्रमण पर तुरंत कार्रवाई
वन-वे सिस्टम लागू करना
    user_Jitendra Gehlot 🥇
    Jitendra Gehlot 🥇
    Local News Reporter रानी, पाली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • *गुडा रूपसिंह बना ‘स्मार्ट गांव’, भामाशाह पुनाराम सीरवी ने CCTV से कसी सुरक्षा की कमान* *हर गली-मोहल्ले पर नजर, चोरियों पर लगेगा ब्रेक — 25 लाख के बड़े प्लान से पूरी पंचायत होगी कवर* रानी (पाली)। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जीवन्द कलां के अधीन छोटे से गांव गुडा रूपसिंह ने अब सुरक्षा के मामले में बड़ी मिसाल कायम कर दी है। गांव के भामाशाह पुनाराम सीरवी (चौधरी) ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए पूरे गांव में CCTV कैमरे लगवाकर इसे “स्मार्ट गांव” की दिशा में अग्रसर कर दिया है। लगातार बढ़ती चोरी और असामाजिक घटनाओं से परेशान ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिलने वाली है। पुनाराम सीरवी ने गांव के प्रमुख स्थानों पर कुल 8 CCTV कैमरे लगवाए हैं, जिससे गांव की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। *कैमरों की स्थापना रणनीतिक तरीके से की गई है—* नाडोल जाने वाले मुख्य मार्ग पर 2 कैमरे जीवन्द खुर्द मार्ग पर 2 कैमरे मुख्य बस स्टैंड पर कैमरे गांव के अंदर गलियारों व बाड़े के आसपास कैमरे इस पहल के बाद गांव में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और ग्रामीणों में विश्वास की नई किरण जगी है। ग्रामीणों ने बताया कि CCTV लगाने की मांग वर्षों से उठ रही थी, लेकिन अब जाकर यह सपना साकार हुआ है। लोगों का मानना है कि इससे चोरी, लूट और अन्य वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। *पूरी पंचायत के लिए बड़ा लक्ष्य* भामाशाह पुनाराम सीरवी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका उद्देश्य केवल एक गांव तक सीमित नहीं है। वे पूरी ग्राम पंचायत जीवन्द कलां के चारों गांव — गुडा रूपसिंह, जीवन्द कलां, बोरडी और जीवन्द खुर्द — को CCTV नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना पर करीब 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा। *ग्रामीणों में खुशी, पहल बनी मिसाल* गांव में इस कार्य को लेकर उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने भामाशाह पुनाराम सीरवी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उनका कहना है कि अगर हर गांव में ऐसे जागरूक नागरिक आगे आएं, तो ग्रामीण क्षेत्र भी सुरक्षित और विकसित बन सकते हैं।
    1
    *गुडा रूपसिंह बना ‘स्मार्ट गांव’, भामाशाह पुनाराम सीरवी ने CCTV से कसी सुरक्षा की कमान* 
*हर गली-मोहल्ले पर नजर, चोरियों पर लगेगा ब्रेक — 25 लाख के बड़े प्लान से पूरी पंचायत होगी कवर* 
रानी (पाली)। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जीवन्द कलां के अधीन छोटे से गांव गुडा रूपसिंह ने अब सुरक्षा के मामले में बड़ी मिसाल कायम कर दी है। गांव के भामाशाह पुनाराम सीरवी (चौधरी) ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए पूरे गांव में CCTV कैमरे लगवाकर इसे “स्मार्ट गांव” की दिशा में अग्रसर कर दिया है।
लगातार बढ़ती चोरी और असामाजिक घटनाओं से परेशान ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिलने वाली है। पुनाराम सीरवी ने गांव के प्रमुख स्थानों पर कुल 8 CCTV कैमरे लगवाए हैं, जिससे गांव की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी।
*कैमरों की स्थापना रणनीतिक तरीके से की गई है—* 
नाडोल जाने वाले मुख्य मार्ग पर 2 कैमरे
जीवन्द खुर्द मार्ग पर 2 कैमरे
मुख्य बस स्टैंड पर कैमरे
गांव के अंदर गलियारों व बाड़े के आसपास कैमरे
इस पहल के बाद गांव में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और ग्रामीणों में विश्वास की नई किरण जगी है।
ग्रामीणों ने बताया कि CCTV लगाने की मांग वर्षों से उठ रही थी, लेकिन अब जाकर यह सपना साकार हुआ है। लोगों का मानना है कि इससे चोरी, लूट और अन्य वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
*पूरी पंचायत के लिए बड़ा लक्ष्य* 
भामाशाह पुनाराम सीरवी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका उद्देश्य केवल एक गांव तक सीमित नहीं है। वे पूरी ग्राम पंचायत जीवन्द कलां के चारों गांव — गुडा रूपसिंह, जीवन्द कलां, बोरडी और जीवन्द खुर्द — को CCTV नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना पर करीब 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा।
*ग्रामीणों में खुशी, पहल बनी मिसाल* 
गांव में इस कार्य को लेकर उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने भामाशाह पुनाराम सीरवी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उनका कहना है कि अगर हर गांव में ऐसे जागरूक नागरिक आगे आएं, तो ग्रामीण क्षेत्र भी सुरक्षित और विकसित बन सकते हैं।
    user_B L BHATI
    B L BHATI
    Newspaper publisher रानी, पाली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • हमारे यहां रास्ता का कार्य रसोई करवा सरकार से अनु रहते हैं 2 साल हो गए अभी तक यहां कुछ हो रहा नहीं आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है कोई बड़ी गाड़ी आने हो तो बहुत दिक्कत आती है
    2
    हमारे यहां रास्ता का कार्य रसोई करवा सरकार से अनु रहते हैं 2 साल हो गए अभी तक यहां कुछ हो रहा नहीं आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है कोई बड़ी गाड़ी आने हो तो बहुत दिक्कत आती है
    user_Punaram
    Punaram
    गोगुंदा, उदयपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • कुंभलगढ़ से खबर कुंभलगढ़ क्षेत्र में इन दिनों भजन संध्या का दौर जारी है, जहां राजस्थान के नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित उसर कोडाकडा अमलाया भेरुजी के वहा भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक महावीर सांखला ने शानदार प्रस्तुति दी। खास बात यह रही कि कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पुलिस के एक ASI ने भी मंच संभालते हुए भजन गाया और माहौल को भक्तिमय बना दिया। पुलिस अधिकारी रोशन लाल रेगर के इस जुड़ाव और प्रस्तुति को देखकर उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। भक्ति और पुलिस की ऐसी साझेदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
    1
    कुंभलगढ़ से खबर
कुंभलगढ़ क्षेत्र में इन दिनों भजन संध्या का दौर जारी है, जहां राजस्थान के नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित उसर कोडाकडा अमलाया भेरुजी के वहा भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक महावीर सांखला ने शानदार प्रस्तुति दी।
खास बात यह रही कि कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पुलिस के एक ASI ने भी मंच संभालते हुए भजन गाया और माहौल को भक्तिमय बना दिया। पुलिस अधिकारी  रोशन लाल रेगर के इस जुड़ाव और प्रस्तुति को देखकर उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।
भक्ति और पुलिस की ऐसी साझेदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
    user_Suresh Bagora
    Suresh Bagora
    Newspaper publisher राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* पिंडवाड़ा। थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों पर करारा प्रहार किया है। मोरस के पास ढागा पुलिया क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार से करीब 120 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके का फायदा उठाकर अंधेरे का सहारा लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की, लेकिन तस्कर हाथ नहीं आ सका। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
    1
    *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
पिंडवाड़ा। थाना क्षेत्र में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों पर करारा प्रहार किया है। मोरस के पास ढागा पुलिया क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार से करीब 120 किलो डोडा चूरा बरामद किया गया।
बताया जा रहा है कि पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके का फायदा उठाकर अंधेरे का सहारा लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की, लेकिन तस्कर हाथ नहीं आ सका।
पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में सघन अभियान चलाया जा रहा है।
इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    21 hrs ago
  • प्रेस नोट पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्म दिवस पर जिले मे सेवा कार्यों के माध्यम से छाछ वितरण, गौशालाओ में चारा, अस्पताल में फल वितरण एवं रक्तदान शिविर आयोजित। जालौर राजस्थान के जनप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन आज जिले में सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया गया राजस्थान के पूर्व जब जिला कांग्रेस के प्रवक्ता योगेन्द्र‌सिंह कुम्पावत ने बताया कि जिला मुख्यालय पर अस्पताल चोराया पर सेवा शिविर आयोजित कर सर्वप्रथम कांग्रेसजनों ने केक काटकर एवं मुह मीठा कर बधाई दी गई। उसके पश्चात गर्मी के मौसम को देखते हुए "छाछ" का वितरण किया गया। उसके पश्चात कांग्रेसजनों ने जिला मुख्यालय के अस्पताल में भर्ती मरीजो को फल वितरण किये गये,वहीं इस अवसर पर पक्षीयों को गर्मी से राहत हैतु "परिंडे" भी लगाये गये। एवं जिले की गौशालाओ में चारा वितरण भी किया गया। कुम्पावत ने बताया कि इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी सायला द्वारा जीवाणा के जीवण जीवाणा अस्पताल मे रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सेवा शिविर में जन अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अधक्ष पुखराज पाराशर ने बधाई देते हुए कहा कि सेवा, सुरक्षा एवं समर्पण के प्रतिक अशोक गहलोत अपनी कार्यशैली, अनुभव और जनता से सीधे जुडाव से पहचाने जाते हैं। अपने कार्यकाल में उन्होने सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास कार्यों को आज भी जनता याद कर रही है. जालोर जिले के अनगिनत विकास कार्य अपनी कहानी खुद बता रहे है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमीला मेघवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजनीति की पाठशाला है उनके रग रग में कांग्रेस है राजस्थान के विकास मे उनका योगदान अतुल्य है। ईश्वर उनको स्वस्थ एवं दिधायु रखे सेवा शिविर मे पूर्व जिलाध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहीत, वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र दवे, ब्लाक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, नगर अध्यक्ष मुमताज अली सैय्यद, एनएसयूआई ज़िलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग, जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो, संगठन महासचिव विरेन्द्र जोशी, केलाश शर्मा, लालसिहं राजपुरोहीत, बसंत सुथार , लक्ष्मण सांखला, सुरेश मेघवाल, विशनसिंह राजपुरोहीत, कृष्ण कुमार मेघवाल, उम्मेदसिंह चारण, मदन दहीया, गणपत शर्मा, पीरसिह बालोत, खीमाराम चौधरी, साबीर खान, शंकर अग्रवाल, रमेश सोलकी, जोगाराम सरगरा,पुखराज माली, बंशीलाल माली, सुरेश चौधरी, मिश्रीमल गहलोत, किशनलाल चोधरी, महेन्द्र सोनगरा,ईश्वर सिंह बालावत, कपुराराम परिहार सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सादर प्रकाशनार्थ। दिनांक-03/05/2026 कार्यक्रम के फोटो संलग्न है। योगेंद्र सिंह कुम्पावत प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी जालोर 8209113629 9414589995
    3
    प्रेस नोट 
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्म दिवस पर जिले मे सेवा कार्यों के माध्यम से छाछ वितरण, गौशालाओ में चारा, अस्पताल में फल वितरण एवं रक्तदान शिविर आयोजित।
जालौर 
राजस्थान के जनप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  का जन्मदिन आज जिले में सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया गया 
राजस्थान के पूर्व जब
जिला कांग्रेस के प्रवक्ता योगेन्द्र‌सिंह कुम्पावत ने बताया कि जिला मुख्यालय पर अस्पताल चोराया पर सेवा शिविर आयोजित कर सर्वप्रथम कांग्रेसजनों ने केक काटकर एवं मुह मीठा कर बधाई दी गई। उसके पश्चात गर्मी के मौसम को देखते हुए "छाछ" का वितरण किया गया। उसके पश्चात कांग्रेसजनों ने जिला मुख्यालय के अस्पताल में भर्ती मरीजो को फल वितरण किये गये,वहीं इस अवसर पर पक्षीयों को गर्मी से राहत हैतु "परिंडे" भी लगाये गये। एवं जिले की गौशालाओ में चारा वितरण भी किया गया।
कुम्पावत ने बताया कि इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी सायला द्वारा जीवाणा के जीवण जीवाणा अस्पताल मे रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
सेवा शिविर में जन अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अधक्ष पुखराज पाराशर ने बधाई देते हुए कहा कि सेवा, सुरक्षा एवं समर्पण के प्रतिक अशोक गहलोत अपनी कार्यशैली, अनुभव और जनता से सीधे जुडाव से पहचाने जाते हैं। अपने कार्यकाल में उन्होने सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास कार्यों को आज भी जनता  याद कर रही है. जालोर जिले के अनगिनत विकास कार्य अपनी कहानी खुद बता रहे है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमीला मेघवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजनीति की पाठशाला है  उनके रग रग में कांग्रेस है राजस्थान के विकास मे उनका योगदान अतुल्य है। ईश्वर उनको स्वस्थ एवं दिधायु रखे 
सेवा शिविर मे पूर्व जिलाध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहीत, वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र दवे, ब्लाक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, नगर अध्यक्ष मुमताज अली सैय्यद, एनएसयूआई ज़िलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग, जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो, संगठन महासचिव विरेन्द्र जोशी, केलाश शर्मा, लालसिहं राजपुरोहीत, बसंत सुथार , लक्ष्मण सांखला, सुरेश मेघवाल, विशनसिंह राजपुरोहीत, कृष्ण कुमार मेघवाल, उम्मेदसिंह चारण, मदन दहीया, गणपत शर्मा, पीरसिह बालोत, खीमाराम चौधरी, साबीर खान, शंकर अग्रवाल, रमेश सोलकी, जोगाराम सरगरा,पुखराज माली, बंशीलाल माली, सुरेश चौधरी, मिश्रीमल गहलोत, किशनलाल चोधरी, महेन्द्र सोनगरा,ईश्वर सिंह बालावत, कपुराराम परिहार सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
सादर प्रकाशनार्थ।
दिनांक-03/05/2026
कार्यक्रम के फोटो संलग्न है।
योगेंद्र सिंह कुम्पावत
प्रवक्ता
जिला कांग्रेस कमेटी
जालोर
8209113629
9414589995
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • ब्रेकिंग – कुंभलगढ़ (गडबोर तहसील) कुंभलगढ़ क्षेत्र की गडबोर तहसील के सुखार दाडम की भागल में बड़ा हादसा सामने आया है। बिजली के तार टूटने से खेतों में आग लग गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आकर सूखी घास के दर्जनों कुनबे जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
    1
    ब्रेकिंग – कुंभलगढ़ (गडबोर तहसील)
कुंभलगढ़ क्षेत्र की गडबोर तहसील के सुखार दाडम की भागल में बड़ा हादसा सामने आया है। बिजली के तार टूटने से खेतों में आग लग गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
आग की चपेट में आकर सूखी घास के दर्जनों कुनबे जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
    user_Suresh Bagora
    Suresh Bagora
    Newspaper publisher राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.