logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सैनिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों में दिखा जोश अनुशासन और राष्ट्र सेवा का जज्बा रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। वरकाणा श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा में आयोजित सैनिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों में उत्साह जोश और देशभक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला प्रातःकाल से ही शिविर में सक्रियता शुरू हो गई जहां पूर्व सैनिक कल्याण सेवा परिषद् जोधपुर प्रांत से आए अनुभवी पूर्व सैनिकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न सैन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया शिविर में सूबेदार मेजर मूलाराम भाटी सेना पुलिस सार्जेंट मोतीलाल देवासी वायुसेना हवलदार प्रदीप चौधरी आर्मी एवं नायक बाबूलाल राव आर्मी ने विद्यार्थियों को ड्रिल क्लाइम्बिंग जंप सहित कई शारीरिक प्रशिक्षण गतिविधियों का अभ्यास करवाया प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को अनुशासन टीमवर्क और शारीरिक दक्षता के महत्व को भी समझाया प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को सेना में रोजगार और सेवा के विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही कंपास रीडिंग एयरगन संचालन तथा अन्य उपयोगी सैन्य कौशलों का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिससे विद्यार्थियों में सेना के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ी विशेष बात यह रही कि शिविर में बालिकाओं ने भी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया तथा हर गतिविधि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उनकी सक्रिय भागीदारी ने शिविर के माहौल को और प्रेरणादायक बना दिया इस अवसर पर संस्था के प्रशासक दिनेश चौधरी अमिता गांधी प्राचार्य डॉ. सचेंद्र बोहरा नितिन सिंह प्रकाश पंवार गणपत जांगिड भंवर सिंह एवं रघुवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों में अनुशासन आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा के प्रति जागरूकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली संस्था अध्यक्ष बाबूलाल मंडलेशा एवं सचिव भरत परमार ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें देशसेवा के लिए प्रेरित करते हैं

13 hrs ago
user_भरत जीनगर
भरत जीनगर
Rani, Pali•
13 hrs ago

सैनिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों में दिखा जोश अनुशासन और राष्ट्र सेवा का जज्बा रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। वरकाणा श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा में आयोजित सैनिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों में उत्साह जोश और देशभक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला प्रातःकाल से ही शिविर में सक्रियता शुरू हो गई जहां पूर्व सैनिक कल्याण सेवा परिषद् जोधपुर प्रांत से आए अनुभवी पूर्व सैनिकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न सैन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया शिविर में सूबेदार मेजर मूलाराम भाटी सेना पुलिस सार्जेंट मोतीलाल देवासी वायुसेना हवलदार प्रदीप चौधरी आर्मी एवं नायक बाबूलाल राव आर्मी ने विद्यार्थियों को ड्रिल क्लाइम्बिंग जंप सहित कई शारीरिक प्रशिक्षण गतिविधियों का अभ्यास करवाया प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को अनुशासन टीमवर्क और शारीरिक दक्षता के महत्व को भी समझाया प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को सेना में रोजगार और सेवा के विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही कंपास रीडिंग एयरगन संचालन तथा अन्य उपयोगी सैन्य कौशलों का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिससे विद्यार्थियों में सेना के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ी विशेष बात यह रही कि शिविर में बालिकाओं ने भी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया तथा हर गतिविधि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उनकी सक्रिय भागीदारी ने शिविर के माहौल को और प्रेरणादायक बना दिया इस अवसर पर संस्था के प्रशासक दिनेश चौधरी अमिता गांधी प्राचार्य डॉ. सचेंद्र बोहरा नितिन सिंह प्रकाश पंवार गणपत जांगिड भंवर सिंह एवं रघुवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों में अनुशासन आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा के प्रति जागरूकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली संस्था अध्यक्ष बाबूलाल मंडलेशा एवं सचिव भरत परमार ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें देशसेवा के लिए प्रेरित करते हैं

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Voice of people पाली, पाली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़।राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट-यूजी 2026' रविवार को पाली शहर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जिला मुख्यालय के पांच निर्धारित केंद्रों पर कुल 2011 अभ्यर्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे और कड़े डिजिटल वेरिफिकेशन के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। **कड़ी सुरक्षा और सघन तलाशी के बाद मिला प्रवेश** दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाली इस परीक्षा के लिए सुबह 11 बजे से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सुरक्षाकर्मी बेहद सतर्क नजर आए। प्रवेश द्वार पर गहन तलाशी ली गई, जिसमें छात्राओं के दुपट्टे सहित अन्य वर्जित सामग्री को बाहर ही रखवाया गया। दोपहर 1:30 बजे प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी गई। **डिजिटल वेरिफिकेशन और वीडियोग्राफी से रही निगरानी** इस बार परीक्षा में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए 'डिजिटल वेरिफिकेशन' पर विशेष जोर दिया गया। केंद्रों पर अभ्यर्थियों के पहचान पत्र और एडमिट कार्ड का मिलान करने के साथ-साथ बायोमेट्रिक डिवाइस के जरिए फिंगरप्रिंट और फेस रिकग्निशन प्रक्रिया अपनाई गई। पूरी प्रवेश प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई ताकि रिकॉर्ड पूरी तरह सुरक्षित रहे। **शहर के इन 5 केंद्रों पर हुई परीक्षा** प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में केंद्र बनाए गए थे: बांगड़ कॉलेज:480 अभ्यर्थी बांगड़ स्कूल:480 अभ्यर्थी बालिया स्कूल:480 अभ्यर्थी गर्ल्स कॉलेज:403 अभ्यर्थी राजकीय बालिका उमावि (मिल एरिया): 168 अभ्यर्थी **प्रशासनिक सतर्कता: तैनात रहे मजिस्ट्रेट और उड़नदस्ते परीक्षा के सुचारू और पारदर्शी संचालन के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। प्रत्येक केंद्र पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक तैनात रहे। साथ ही, एक विशेष सतर्कता दल लगातार केंद्रों का दौरा कर मॉनिटरिंग करता रहा। शाम 5 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों के चेहरे पर राहत की मुस्कान देखी गई।
    4
    पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़।राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट-यूजी 2026' रविवार को पाली शहर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जिला मुख्यालय के पांच निर्धारित केंद्रों पर कुल 2011 अभ्यर्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे और कड़े डिजिटल वेरिफिकेशन के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
**कड़ी सुरक्षा और सघन तलाशी के बाद मिला प्रवेश**
दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाली इस परीक्षा के लिए सुबह 11 बजे से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सुरक्षाकर्मी बेहद सतर्क नजर आए। प्रवेश द्वार पर गहन तलाशी ली गई, जिसमें छात्राओं के दुपट्टे सहित अन्य वर्जित सामग्री को बाहर ही रखवाया गया। दोपहर 1:30 बजे प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी गई।
**डिजिटल वेरिफिकेशन और वीडियोग्राफी से रही निगरानी**
इस बार परीक्षा में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए 'डिजिटल वेरिफिकेशन' पर विशेष जोर दिया गया। केंद्रों पर अभ्यर्थियों के पहचान पत्र और एडमिट कार्ड का मिलान करने के साथ-साथ बायोमेट्रिक डिवाइस के जरिए फिंगरप्रिंट और फेस रिकग्निशन प्रक्रिया अपनाई गई। पूरी प्रवेश प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई ताकि रिकॉर्ड पूरी तरह सुरक्षित रहे।
**शहर के इन 5 केंद्रों पर हुई परीक्षा**
प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में केंद्र बनाए गए थे:
बांगड़ कॉलेज:480 अभ्यर्थी
बांगड़ स्कूल:480 अभ्यर्थी
बालिया स्कूल:480 अभ्यर्थी
गर्ल्स कॉलेज:403 अभ्यर्थी
राजकीय बालिका उमावि (मिल एरिया): 168 अभ्यर्थी
**प्रशासनिक सतर्कता: तैनात रहे मजिस्ट्रेट और उड़नदस्ते
परीक्षा के सुचारू और पारदर्शी संचालन के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। प्रत्येक केंद्र पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक तैनात रहे। साथ ही, एक विशेष सतर्कता दल लगातार केंद्रों का दौरा कर मॉनिटरिंग करता रहा। शाम 5 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों के चेहरे पर राहत की मुस्कान देखी गई।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • #jaitaran #SDNNews #JaitaranNews #Chandawal #Devkali #RajasthanNews #BeawarDistrict #LocalNews #RoadConstruction #PublicNotice #SunilDewasi #Nimbol #BreakingNewsRajasthan
    1
    #jaitaran #SDNNews #JaitaranNews #Chandawal #Devkali #RajasthanNews #BeawarDistrict #LocalNews #RoadConstruction #PublicNotice #SunilDewasi #Nimbol #BreakingNewsRajasthan
    user_Sunil DEWASi Nimbol
    Sunil DEWASi Nimbol
    Local News Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by मनोज शर्मा
    1
    Post by मनोज शर्मा
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • पाली- आज रविवार को रतनचंद लोढ़ा स्कूल पाली आयोजित होगी राज्य स्तरीय विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान परीक्षा जिसमें पाली जिले के लिए श्री रतन चंद लोढ़ा स्कूल पाली को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसको लेकर पर्यवेक्षक एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। पाली जिला परीक्षा केंद्र पर्यवेक्षक श्री प्रवीण कुमार जांगिड़ ने बताया की पाली से कुल 200 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 3 मई रविवार को सुबह 11 बजे से 12.40 तक होगी विद्यार्थियों का प्रवेश समय सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक रहेगा। पाली के लिए केन्द्र अधीक्षक पारस मल सुथार बरड़वा को बनाया गया है। परीक्षा के दिन के जांगिड समाज के बच्चो और अभिभावकों को परीक्षा केद्र तक लाने के लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है। साथ ही परीक्षा के दौरान बच्चों और अभिभावकों के लिए जलपान और खाने की व्यवस्था जांगिड समाज द्वारा की जायेगी। तैयारियों को लेकर मोहनलाल रालडियां, ओमप्रकाश लूंजा, अमरचंद शर्मा के नैतृत्व मे किरणबाला जांगिड़, रामदयाल जांगिड़, विजय जांगिड़, चन्द्रप्रकाश सिघानिया, घेवरचन्द आर्य, ऋषिराज त्रिपाठी, दिनेश पडिहारिया, प्रवीण बेगड, भंवरलाल सायल, प्रदीप बेगड, अशोक किंजा, प्रकाश पिडवा, चम्पालाल नागल, राजेन्द्र जोपिग, पुनाराम सायल, गणेश किंजा, रमेश नागल, लक्ष्मण जोपिग, अशोक पारखवड, दिपक जांगिड़, पारसमल सुथार धनराज सायल आदि व्यवस्था और तैयारीयो में जुटे हैं। रिपोर्ट घेवरचन्द आर्य पाली
    4
    पाली- आज रविवार को रतनचंद लोढ़ा स्कूल पाली आयोजित होगी राज्य स्तरीय विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान परीक्षा जिसमें पाली जिले के लिए श्री रतन चंद लोढ़ा स्कूल पाली को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसको लेकर पर्यवेक्षक एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
पाली जिला परीक्षा केंद्र पर्यवेक्षक श्री प्रवीण कुमार जांगिड़ ने बताया  की पाली से कुल 200 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 3 मई रविवार को  सुबह 11 बजे से 12.40 तक होगी विद्यार्थियों का प्रवेश समय सुबह 9.30 बजे  से 10.30 बजे तक रहेगा। पाली के लिए केन्द्र अधीक्षक पारस मल सुथार बरड़वा को बनाया गया है। परीक्षा के दिन के जांगिड समाज के बच्चो और अभिभावकों को परीक्षा केद्र तक लाने के लिए पूरी तैयारी की जा चुकी है। साथ ही परीक्षा के दौरान बच्चों और अभिभावकों के लिए जलपान और खाने की व्यवस्था जांगिड समाज द्वारा की जायेगी।
तैयारियों को लेकर  मोहनलाल रालडियां, ओमप्रकाश लूंजा, अमरचंद शर्मा के नैतृत्व मे किरणबाला जांगिड़, रामदयाल जांगिड़, विजय जांगिड़, चन्द्रप्रकाश सिघानिया, घेवरचन्द आर्य, ऋषिराज त्रिपाठी, दिनेश पडिहारिया, प्रवीण बेगड, भंवरलाल सायल, प्रदीप बेगड, अशोक किंजा, प्रकाश पिडवा, चम्पालाल नागल, राजेन्द्र जोपिग, पुनाराम सायल, गणेश किंजा, रमेश नागल, लक्ष्मण जोपिग, अशोक पारखवड, दिपक जांगिड़, पारसमल सुथार धनराज  सायल आदि व्यवस्था और तैयारीयो में जुटे हैं।
रिपोर्ट घेवरचन्द आर्य पाली
    user_घेवरचन्द आर्य  पाली
    घेवरचन्द आर्य पाली
    Citizen Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    1 day ago
  • कुंभलगढ़ से खबर कुंभलगढ़ क्षेत्र में इन दिनों भजन संध्या का दौर जारी है, जहां राजस्थान के नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित उसर कोडाकडा अमलाया भेरुजी के वहा भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक महावीर सांखला ने शानदार प्रस्तुति दी। खास बात यह रही कि कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पुलिस के एक ASI ने भी मंच संभालते हुए भजन गाया और माहौल को भक्तिमय बना दिया। पुलिस अधिकारी रोशन लाल रेगर के इस जुड़ाव और प्रस्तुति को देखकर उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की। भक्ति और पुलिस की ऐसी साझेदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
    1
    कुंभलगढ़ से खबर
कुंभलगढ़ क्षेत्र में इन दिनों भजन संध्या का दौर जारी है, जहां राजस्थान के नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित उसर कोडाकडा अमलाया भेरुजी के वहा भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक महावीर सांखला ने शानदार प्रस्तुति दी।
खास बात यह रही कि कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पुलिस के एक ASI ने भी मंच संभालते हुए भजन गाया और माहौल को भक्तिमय बना दिया। पुलिस अधिकारी  रोशन लाल रेगर के इस जुड़ाव और प्रस्तुति को देखकर उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की।
भक्ति और पुलिस की ऐसी साझेदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
    user_Suresh Bagora
    Suresh Bagora
    Newspaper publisher राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • पाली से बड़ी खबर मनीष राठौड़ पाली शहर में सूने मकान से लाखों की ज्वेलरी और 2 लाख कैश चुराने वाले आरोपी को पुलिस 800 किलोमीटर पीछा कर उत्तरप्रदेश से पकड़ लाई। बता दें कि आरोपी ने शहर के टीपी नगर थाना क्षेत्र के मारूति नंदन नगर में रहने वाले किरण सिंह राजपुरोहित के मकान का ताला तोड़कर 31 लाख के गहने और कैश चुराया था। वारदात 20 अप्रैल की रात हुई थी। शनिवार को बांगड़ हॉस्पिटल में आरोपी का मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश किया गया। एसपी मोनिका सैन ने बताया- आरोपी तुषार कुमार शातिर चोर है। उसने राजस्थान के कई चोरी-नकबजनी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी के खिलाफ बीकानेर में 8 मामले दर्ज हैं। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए गहने बरामद करने का प्रयास करेगी। सीओ सिटी मदनसिंह ने बताया- टीम में सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने जोधपुर, मवाना, रामजस, हस्तिनापुर, मेरठ, रोहटा, नारंगपुर, पुटखास, खातौली, मिरापुरा, मुजफ्फरनगर (यूपी) में आरोपी की तलाश की। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए यूपी के मेरठ क्षेत्र पहुंची। जहां आरोपी अपने घर पर नहीं मिला। ऐसे में पाली से 26 अप्रैल को रवाना हुए ASI ओमप्रकाश चौधरी, कांस्टेबल सूरज चौधरी और श्रवण चौधरी पांच दिन तक वहीं रुके। आखिरकार आरोपी पकड़ में आ गया। टीपी नगर थाने के एसएचओ हनुवंत सिंह ने बताया- आरोपी 9वीं फेल है। जुआ और सट्‌टा खेलने के शौक में बर्बाद हो गया तो साल 2024 से चोरी-नकबजनी की वारदातें करना शुरू किया। आरोपी राजस्थान में आकर चोरी-नकबजनी की वारदातें करता था।
    3
    पाली से बड़ी खबर मनीष राठौड़
पाली शहर में सूने मकान से लाखों की ज्वेलरी और 2 लाख कैश चुराने वाले आरोपी को पुलिस 800 किलोमीटर पीछा कर उत्तरप्रदेश से पकड़ लाई। बता दें कि आरोपी ने शहर के टीपी नगर थाना क्षेत्र के मारूति नंदन नगर में रहने वाले किरण सिंह राजपुरोहित के मकान का ताला तोड़कर 31 लाख के गहने और कैश चुराया था। वारदात 20 अप्रैल की रात हुई थी। शनिवार को बांगड़ हॉस्पिटल में आरोपी का मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश किया गया।
एसपी मोनिका सैन ने बताया- आरोपी तुषार कुमार  शातिर चोर है। उसने राजस्थान के कई चोरी-नकबजनी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी के खिलाफ बीकानेर में 8 मामले दर्ज हैं। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए गहने बरामद करने का प्रयास करेगी।
सीओ सिटी मदनसिंह ने बताया- टीम में सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने जोधपुर, मवाना, रामजस, हस्तिनापुर, मेरठ, रोहटा, नारंगपुर, पुटखास, खातौली, मिरापुरा, मुजफ्फरनगर (यूपी) में आरोपी की तलाश की।
कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए यूपी के मेरठ क्षेत्र पहुंची। जहां आरोपी अपने घर पर नहीं मिला। ऐसे में पाली से 26 अप्रैल को रवाना हुए ASI ओमप्रकाश चौधरी, कांस्टेबल सूरज चौधरी और श्रवण चौधरी पांच दिन तक वहीं रुके। आखिरकार आरोपी पकड़ में आ गया।
टीपी नगर थाने के एसएचओ हनुवंत सिंह ने बताया- आरोपी 9वीं फेल है। जुआ और सट्‌टा खेलने के शौक में बर्बाद हो गया तो साल 2024 से चोरी-नकबजनी की वारदातें करना शुरू किया। आरोपी राजस्थान में आकर चोरी-नकबजनी की वारदातें करता था।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • ब्रेकिंग – कुंभलगढ़ (गडबोर तहसील) कुंभलगढ़ क्षेत्र की गडबोर तहसील के सुखार दाडम की भागल में बड़ा हादसा सामने आया है। बिजली के तार टूटने से खेतों में आग लग गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आकर सूखी घास के दर्जनों कुनबे जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
    1
    ब्रेकिंग – कुंभलगढ़ (गडबोर तहसील)
कुंभलगढ़ क्षेत्र की गडबोर तहसील के सुखार दाडम की भागल में बड़ा हादसा सामने आया है। बिजली के तार टूटने से खेतों में आग लग गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
आग की चपेट में आकर सूखी घास के दर्जनों कुनबे जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
    user_Suresh Bagora
    Suresh Bagora
    Newspaper publisher राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक आदरणीय अशोक गहलोत जी के जन्मदिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव कामिनी शर्मा एवं गीता श्री द्वारा जालोर में एक सराहनीय जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गरीब बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया गया, उनके साथ केक काटा गया और उन्हें बिस्किट्स वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी की झलक साफ दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के हित में भी विशेष पहल की गई। अशोक गहलोत जी द्वारा अपने कार्यकाल में शुरू की गई महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘उड़ान योजना’ से प्रेरणा लेते हुए, उपस्थित महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन्स वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस मौके पर कामिनी शर्मा और गीता श्री ने कहा कि अशोक गहलोत जी हमेशा जनसेवा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहे हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर वे भी निरंतर गरीब बच्चों, महिलाओं और जरूरतमंद वर्ग के लिए कार्य करती रहेंगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना रहा, ताकि अधिक से अधिक लोग जनकल्याण के कार्यों से जुड़कर समाज को बेहतर बना सकें।
    1
    राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक आदरणीय अशोक गहलोत जी के जन्मदिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव कामिनी शर्मा एवं गीता श्री द्वारा जालोर में एक सराहनीय जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गरीब बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया गया, उनके साथ केक काटा गया और उन्हें बिस्किट्स वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी की झलक साफ दिखाई दी।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के हित में भी विशेष पहल की गई। अशोक गहलोत जी द्वारा अपने कार्यकाल में शुरू की गई महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘उड़ान योजना’ से प्रेरणा लेते हुए, उपस्थित महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन्स वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस मौके पर कामिनी शर्मा और गीता श्री ने कहा कि अशोक गहलोत जी हमेशा जनसेवा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहे हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर वे भी निरंतर गरीब बच्चों, महिलाओं और जरूरतमंद वर्ग के लिए कार्य करती रहेंगी।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना रहा, ताकि अधिक से अधिक लोग जनकल्याण के कार्यों से जुड़कर समाज को बेहतर बना सकें।
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.