logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

9 वी फेल आरोपी जुए-सट्‌टे में बर्बाद हुआ तो करने लगा चोरी,पाली पुलिस ने खंगाले CCTV 800 KM दूर यूपी में छुपे आरोपी तक पहुंची पाली से बड़ी खबर मनीष राठौड़ पाली शहर में सूने मकान से लाखों की ज्वेलरी और 2 लाख कैश चुराने वाले आरोपी को पुलिस 800 किलोमीटर पीछा कर उत्तरप्रदेश से पकड़ लाई। बता दें कि आरोपी ने शहर के टीपी नगर थाना क्षेत्र के मारूति नंदन नगर में रहने वाले किरण सिंह राजपुरोहित के मकान का ताला तोड़कर 31 लाख के गहने और कैश चुराया था। वारदात 20 अप्रैल की रात हुई थी। शनिवार को बांगड़ हॉस्पिटल में आरोपी का मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश किया गया। एसपी मोनिका सैन ने बताया- आरोपी तुषार कुमार शातिर चोर है। उसने राजस्थान के कई चोरी-नकबजनी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी के खिलाफ बीकानेर में 8 मामले दर्ज हैं। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए गहने बरामद करने का प्रयास करेगी। सीओ सिटी मदनसिंह ने बताया- टीम में सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने जोधपुर, मवाना, रामजस, हस्तिनापुर, मेरठ, रोहटा, नारंगपुर, पुटखास, खातौली, मिरापुरा, मुजफ्फरनगर (यूपी) में आरोपी की तलाश की। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए यूपी के मेरठ क्षेत्र पहुंची। जहां आरोपी अपने घर पर नहीं मिला। ऐसे में पाली से 26 अप्रैल को रवाना हुए ASI ओमप्रकाश चौधरी, कांस्टेबल सूरज चौधरी और श्रवण चौधरी पांच दिन तक वहीं रुके। आखिरकार आरोपी पकड़ में आ गया। टीपी नगर थाने के एसएचओ हनुवंत सिंह ने बताया- आरोपी 9वीं फेल है। जुआ और सट्‌टा खेलने के शौक में बर्बाद हो गया तो साल 2024 से चोरी-नकबजनी की वारदातें करना शुरू किया। आरोपी राजस्थान में आकर चोरी-नकबजनी की वारदातें करता था।

21 hrs ago
user_Manish Rathore
Manish Rathore
Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
21 hrs ago

9 वी फेल आरोपी जुए-सट्‌टे में बर्बाद हुआ तो करने लगा चोरी,पाली पुलिस ने खंगाले CCTV 800 KM दूर यूपी में छुपे आरोपी तक पहुंची पाली से बड़ी खबर मनीष राठौड़ पाली शहर में सूने मकान से लाखों की ज्वेलरी और 2 लाख कैश चुराने वाले आरोपी को पुलिस 800 किलोमीटर पीछा कर उत्तरप्रदेश से पकड़ लाई। बता दें कि आरोपी ने शहर के टीपी नगर थाना क्षेत्र के मारूति नंदन नगर में रहने वाले किरण सिंह राजपुरोहित के मकान का ताला तोड़कर 31 लाख के गहने और कैश चुराया था। वारदात 20

अप्रैल की रात हुई थी। शनिवार को बांगड़ हॉस्पिटल में आरोपी का मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश किया गया। एसपी मोनिका सैन ने बताया- आरोपी तुषार कुमार शातिर चोर है। उसने राजस्थान के कई चोरी-नकबजनी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी के खिलाफ बीकानेर में 8 मामले दर्ज हैं। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए गहने बरामद करने का प्रयास करेगी। सीओ सिटी मदनसिंह ने बताया- टीम में सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने जोधपुर, मवाना, रामजस, हस्तिनापुर, मेरठ, रोहटा, नारंगपुर, पुटखास, खातौली, मिरापुरा, मुजफ्फरनगर (यूपी)

में आरोपी की तलाश की। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए यूपी के मेरठ क्षेत्र पहुंची। जहां आरोपी अपने घर पर नहीं मिला। ऐसे में पाली से 26 अप्रैल को रवाना हुए ASI ओमप्रकाश चौधरी, कांस्टेबल सूरज चौधरी और श्रवण चौधरी पांच दिन तक वहीं रुके। आखिरकार आरोपी पकड़ में आ गया। टीपी नगर थाने के एसएचओ हनुवंत सिंह ने बताया- आरोपी 9वीं फेल है। जुआ और सट्‌टा खेलने के शौक में बर्बाद हो गया तो साल 2024 से चोरी-नकबजनी की वारदातें करना शुरू किया। आरोपी राजस्थान में आकर चोरी-नकबजनी की वारदातें करता था।

More news from Pali and nearby areas
  • रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। वरकाणा श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा में आयोजित सैनिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों में उत्साह जोश और देशभक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला प्रातःकाल से ही शिविर में सक्रियता शुरू हो गई जहां पूर्व सैनिक कल्याण सेवा परिषद् जोधपुर प्रांत से आए अनुभवी पूर्व सैनिकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न सैन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया शिविर में सूबेदार मेजर मूलाराम भाटी सेना पुलिस सार्जेंट मोतीलाल देवासी वायुसेना हवलदार प्रदीप चौधरी आर्मी एवं नायक बाबूलाल राव आर्मी ने विद्यार्थियों को ड्रिल क्लाइम्बिंग जंप सहित कई शारीरिक प्रशिक्षण गतिविधियों का अभ्यास करवाया प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को अनुशासन टीमवर्क और शारीरिक दक्षता के महत्व को भी समझाया प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को सेना में रोजगार और सेवा के विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही कंपास रीडिंग एयरगन संचालन तथा अन्य उपयोगी सैन्य कौशलों का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिससे विद्यार्थियों में सेना के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ी विशेष बात यह रही कि शिविर में बालिकाओं ने भी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया तथा हर गतिविधि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उनकी सक्रिय भागीदारी ने शिविर के माहौल को और प्रेरणादायक बना दिया इस अवसर पर संस्था के प्रशासक दिनेश चौधरी अमिता गांधी प्राचार्य डॉ. सचेंद्र बोहरा नितिन सिंह प्रकाश पंवार गणपत जांगिड भंवर सिंह एवं रघुवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों में अनुशासन आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा के प्रति जागरूकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली संस्था अध्यक्ष बाबूलाल मंडलेशा एवं सचिव भरत परमार ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें देशसेवा के लिए प्रेरित करते हैं
    1
    रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। वरकाणा श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा में आयोजित सैनिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों में उत्साह जोश और देशभक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला प्रातःकाल से ही शिविर में सक्रियता शुरू हो गई जहां पूर्व सैनिक कल्याण सेवा परिषद् जोधपुर प्रांत से आए अनुभवी पूर्व सैनिकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न सैन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया
शिविर में सूबेदार मेजर मूलाराम भाटी सेना पुलिस सार्जेंट मोतीलाल देवासी वायुसेना हवलदार प्रदीप चौधरी आर्मी एवं नायक बाबूलाल राव आर्मी ने विद्यार्थियों को ड्रिल क्लाइम्बिंग जंप सहित कई शारीरिक प्रशिक्षण गतिविधियों का अभ्यास करवाया प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को अनुशासन टीमवर्क और शारीरिक दक्षता के महत्व को भी समझाया प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को सेना में रोजगार और सेवा के विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही कंपास रीडिंग एयरगन संचालन तथा अन्य उपयोगी सैन्य कौशलों का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिससे विद्यार्थियों में सेना के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ी
विशेष बात यह रही कि शिविर में बालिकाओं ने भी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया तथा हर गतिविधि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उनकी सक्रिय भागीदारी ने शिविर के माहौल को और प्रेरणादायक बना दिया इस अवसर पर संस्था के प्रशासक दिनेश चौधरी अमिता गांधी प्राचार्य डॉ. सचेंद्र बोहरा नितिन सिंह प्रकाश पंवार गणपत जांगिड भंवर सिंह एवं रघुवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों में अनुशासन आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा के प्रति जागरूकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली संस्था अध्यक्ष बाबूलाल मंडलेशा एवं सचिव भरत परमार ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें देशसेवा के लिए प्रेरित करते हैं
    user_भरत जीनगर
    भरत जीनगर
    Rani, Pali•
    14 hrs ago
  • 📰 हेडलाइन: रानी प्रताप बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, आमजन परेशान—प्रशासन मूकदर्शक 📝 खबर: रानी प्रताप बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। संकरी सड़कों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण और भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। दोपहिया और चारपहिया वाहन आपस में फंस जाते हैं, जिससे पैदल चलने वालों तक के लिए रास्ता मुश्किल हो जाता है। स्थानीय दुकानदारों द्वारा दुकान का सामान सड़क तक फैलाने और ग्राहकों के वाहनों को सड़क पर खड़ा करने से समस्या और गंभीर हो गई है। तस्वीरों में स्पष्ट देखा जा सकता है कि ट्रक और लोडिंग वाहन भीड़भाड़ वाले समय में ही बाजार में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे जाम और बढ़ जाता है। कई जगहों पर बाइक और कारें बेतरतीब तरीके से खड़ी हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई और कम हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन और पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति और निगरानी की कमी के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में हालात और खराब हो सकते हैं, खासकर शादी सीजन और त्योहारों के दौरान। ⚠️ मुख्य समस्याएं (बुलेट में डालना चाहो तो): अवैध पार्किंग सड़क पर अतिक्रमण भारी वाहनों का अनियंत्रित प्रवेश ट्रैफिक पुलिस की कमी पैदल यात्रियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं 🔧 सॉल्यूशन (ये डालोगे तो खबर मजबूत लगेगी): बाजार में नो-पार्किंग जोन लागू हो पीक टाइम में भारी वाहनों की एंट्री बंद रोजाना ट्रैफिक पुलिस की तैनाती अतिक्रमण पर तुरंत कार्रवाई वन-वे सिस्टम लागू करना
    2
    📰 हेडलाइन:
रानी प्रताप बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, आमजन परेशान—प्रशासन मूकदर्शक
📝 खबर:
रानी प्रताप बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। संकरी सड़कों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण और भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बाजार में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। दोपहिया और चारपहिया वाहन आपस में फंस जाते हैं, जिससे पैदल चलने वालों तक के लिए रास्ता मुश्किल हो जाता है। स्थानीय दुकानदारों द्वारा दुकान का सामान सड़क तक फैलाने और ग्राहकों के वाहनों को सड़क पर खड़ा करने से समस्या और गंभीर हो गई है।
तस्वीरों में स्पष्ट देखा जा सकता है कि ट्रक और लोडिंग वाहन भीड़भाड़ वाले समय में ही बाजार में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे जाम और बढ़ जाता है। कई जगहों पर बाइक और कारें बेतरतीब तरीके से खड़ी हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई और कम हो जाती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन और पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति और निगरानी की कमी के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।
यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में हालात और खराब हो सकते हैं, खासकर शादी सीजन और त्योहारों के दौरान।
⚠️ मुख्य समस्याएं (बुलेट में डालना चाहो तो):
अवैध पार्किंग
सड़क पर अतिक्रमण
भारी वाहनों का अनियंत्रित प्रवेश
ट्रैफिक पुलिस की कमी
पैदल यात्रियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं
🔧 सॉल्यूशन (ये डालोगे तो खबर मजबूत लगेगी):
बाजार में नो-पार्किंग जोन लागू हो
पीक टाइम में भारी वाहनों की एंट्री बंद
रोजाना ट्रैफिक पुलिस की तैनाती
अतिक्रमण पर तुरंत कार्रवाई
वन-वे सिस्टम लागू करना
    user_Jitendra Gehlot 🥇
    Jitendra Gehlot 🥇
    Local News Reporter रानी, पाली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • *गुडा रूपसिंह बना ‘स्मार्ट गांव’, भामाशाह पुनाराम सीरवी ने CCTV से कसी सुरक्षा की कमान* *हर गली-मोहल्ले पर नजर, चोरियों पर लगेगा ब्रेक — 25 लाख के बड़े प्लान से पूरी पंचायत होगी कवर* रानी (पाली)। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जीवन्द कलां के अधीन छोटे से गांव गुडा रूपसिंह ने अब सुरक्षा के मामले में बड़ी मिसाल कायम कर दी है। गांव के भामाशाह पुनाराम सीरवी (चौधरी) ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए पूरे गांव में CCTV कैमरे लगवाकर इसे “स्मार्ट गांव” की दिशा में अग्रसर कर दिया है। लगातार बढ़ती चोरी और असामाजिक घटनाओं से परेशान ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिलने वाली है। पुनाराम सीरवी ने गांव के प्रमुख स्थानों पर कुल 8 CCTV कैमरे लगवाए हैं, जिससे गांव की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। *कैमरों की स्थापना रणनीतिक तरीके से की गई है—* नाडोल जाने वाले मुख्य मार्ग पर 2 कैमरे जीवन्द खुर्द मार्ग पर 2 कैमरे मुख्य बस स्टैंड पर कैमरे गांव के अंदर गलियारों व बाड़े के आसपास कैमरे इस पहल के बाद गांव में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और ग्रामीणों में विश्वास की नई किरण जगी है। ग्रामीणों ने बताया कि CCTV लगाने की मांग वर्षों से उठ रही थी, लेकिन अब जाकर यह सपना साकार हुआ है। लोगों का मानना है कि इससे चोरी, लूट और अन्य वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। *पूरी पंचायत के लिए बड़ा लक्ष्य* भामाशाह पुनाराम सीरवी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका उद्देश्य केवल एक गांव तक सीमित नहीं है। वे पूरी ग्राम पंचायत जीवन्द कलां के चारों गांव — गुडा रूपसिंह, जीवन्द कलां, बोरडी और जीवन्द खुर्द — को CCTV नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना पर करीब 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा। *ग्रामीणों में खुशी, पहल बनी मिसाल* गांव में इस कार्य को लेकर उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने भामाशाह पुनाराम सीरवी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उनका कहना है कि अगर हर गांव में ऐसे जागरूक नागरिक आगे आएं, तो ग्रामीण क्षेत्र भी सुरक्षित और विकसित बन सकते हैं।
    1
    *गुडा रूपसिंह बना ‘स्मार्ट गांव’, भामाशाह पुनाराम सीरवी ने CCTV से कसी सुरक्षा की कमान* 
*हर गली-मोहल्ले पर नजर, चोरियों पर लगेगा ब्रेक — 25 लाख के बड़े प्लान से पूरी पंचायत होगी कवर* 
रानी (पाली)। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जीवन्द कलां के अधीन छोटे से गांव गुडा रूपसिंह ने अब सुरक्षा के मामले में बड़ी मिसाल कायम कर दी है। गांव के भामाशाह पुनाराम सीरवी (चौधरी) ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए पूरे गांव में CCTV कैमरे लगवाकर इसे “स्मार्ट गांव” की दिशा में अग्रसर कर दिया है।
लगातार बढ़ती चोरी और असामाजिक घटनाओं से परेशान ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिलने वाली है। पुनाराम सीरवी ने गांव के प्रमुख स्थानों पर कुल 8 CCTV कैमरे लगवाए हैं, जिससे गांव की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी।
*कैमरों की स्थापना रणनीतिक तरीके से की गई है—* 
नाडोल जाने वाले मुख्य मार्ग पर 2 कैमरे
जीवन्द खुर्द मार्ग पर 2 कैमरे
मुख्य बस स्टैंड पर कैमरे
गांव के अंदर गलियारों व बाड़े के आसपास कैमरे
इस पहल के बाद गांव में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और ग्रामीणों में विश्वास की नई किरण जगी है।
ग्रामीणों ने बताया कि CCTV लगाने की मांग वर्षों से उठ रही थी, लेकिन अब जाकर यह सपना साकार हुआ है। लोगों का मानना है कि इससे चोरी, लूट और अन्य वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
*पूरी पंचायत के लिए बड़ा लक्ष्य* 
भामाशाह पुनाराम सीरवी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका उद्देश्य केवल एक गांव तक सीमित नहीं है। वे पूरी ग्राम पंचायत जीवन्द कलां के चारों गांव — गुडा रूपसिंह, जीवन्द कलां, बोरडी और जीवन्द खुर्द — को CCTV नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना पर करीब 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा।
*ग्रामीणों में खुशी, पहल बनी मिसाल* 
गांव में इस कार्य को लेकर उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने भामाशाह पुनाराम सीरवी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उनका कहना है कि अगर हर गांव में ऐसे जागरूक नागरिक आगे आएं, तो ग्रामीण क्षेत्र भी सुरक्षित और विकसित बन सकते हैं।
    user_B L BHATI
    B L BHATI
    Newspaper publisher रानी, पाली, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • शिवगंज का मामला
    1
    शिवगंज का मामला
    user_SANCHAL NEWS
    SANCHAL NEWS
    Classified ads newspaper publisher जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Jaswant Banjara Jaswant Banjar
    1
    Post by Jaswant Banjara Jaswant Banjar
    user_Jaswant Banjara Jaswant Banjar
    Jaswant Banjara Jaswant Banjar
    Voice of people जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • बालोतरा: पचपदरा रोड पर तीन वाहनों की भिड़ंत, कई घायल* पचपदरा रोड पर एक साथ तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    1
    बालोतरा: पचपदरा रोड पर तीन वाहनों की भिड़ंत, कई घायल*
पचपदरा रोड पर एक साथ तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    11 hrs ago
  • पाली से बड़ी खबर मनीष राठौड़ पाली शहर में सूने मकान से लाखों की ज्वेलरी और 2 लाख कैश चुराने वाले आरोपी को पुलिस 800 किलोमीटर पीछा कर उत्तरप्रदेश से पकड़ लाई। बता दें कि आरोपी ने शहर के टीपी नगर थाना क्षेत्र के मारूति नंदन नगर में रहने वाले किरण सिंह राजपुरोहित के मकान का ताला तोड़कर 31 लाख के गहने और कैश चुराया था। वारदात 20 अप्रैल की रात हुई थी। शनिवार को बांगड़ हॉस्पिटल में आरोपी का मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश किया गया। एसपी मोनिका सैन ने बताया- आरोपी तुषार कुमार शातिर चोर है। उसने राजस्थान के कई चोरी-नकबजनी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी के खिलाफ बीकानेर में 8 मामले दर्ज हैं। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए गहने बरामद करने का प्रयास करेगी। सीओ सिटी मदनसिंह ने बताया- टीम में सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने जोधपुर, मवाना, रामजस, हस्तिनापुर, मेरठ, रोहटा, नारंगपुर, पुटखास, खातौली, मिरापुरा, मुजफ्फरनगर (यूपी) में आरोपी की तलाश की। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए यूपी के मेरठ क्षेत्र पहुंची। जहां आरोपी अपने घर पर नहीं मिला। ऐसे में पाली से 26 अप्रैल को रवाना हुए ASI ओमप्रकाश चौधरी, कांस्टेबल सूरज चौधरी और श्रवण चौधरी पांच दिन तक वहीं रुके। आखिरकार आरोपी पकड़ में आ गया। टीपी नगर थाने के एसएचओ हनुवंत सिंह ने बताया- आरोपी 9वीं फेल है। जुआ और सट्‌टा खेलने के शौक में बर्बाद हो गया तो साल 2024 से चोरी-नकबजनी की वारदातें करना शुरू किया। आरोपी राजस्थान में आकर चोरी-नकबजनी की वारदातें करता था।
    3
    पाली से बड़ी खबर मनीष राठौड़
पाली शहर में सूने मकान से लाखों की ज्वेलरी और 2 लाख कैश चुराने वाले आरोपी को पुलिस 800 किलोमीटर पीछा कर उत्तरप्रदेश से पकड़ लाई। बता दें कि आरोपी ने शहर के टीपी नगर थाना क्षेत्र के मारूति नंदन नगर में रहने वाले किरण सिंह राजपुरोहित के मकान का ताला तोड़कर 31 लाख के गहने और कैश चुराया था। वारदात 20 अप्रैल की रात हुई थी। शनिवार को बांगड़ हॉस्पिटल में आरोपी का मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश किया गया।
एसपी मोनिका सैन ने बताया- आरोपी तुषार कुमार  शातिर चोर है। उसने राजस्थान के कई चोरी-नकबजनी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी के खिलाफ बीकानेर में 8 मामले दर्ज हैं। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए गहने बरामद करने का प्रयास करेगी।
सीओ सिटी मदनसिंह ने बताया- टीम में सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने जोधपुर, मवाना, रामजस, हस्तिनापुर, मेरठ, रोहटा, नारंगपुर, पुटखास, खातौली, मिरापुरा, मुजफ्फरनगर (यूपी) में आरोपी की तलाश की।
कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए यूपी के मेरठ क्षेत्र पहुंची। जहां आरोपी अपने घर पर नहीं मिला। ऐसे में पाली से 26 अप्रैल को रवाना हुए ASI ओमप्रकाश चौधरी, कांस्टेबल सूरज चौधरी और श्रवण चौधरी पांच दिन तक वहीं रुके। आखिरकार आरोपी पकड़ में आ गया।
टीपी नगर थाने के एसएचओ हनुवंत सिंह ने बताया- आरोपी 9वीं फेल है। जुआ और सट्‌टा खेलने के शौक में बर्बाद हो गया तो साल 2024 से चोरी-नकबजनी की वारदातें करना शुरू किया। आरोपी राजस्थान में आकर चोरी-नकबजनी की वारदातें करता था।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • "" स्वर्गाश्रम के शांत वातावरण में पक्षी परिंडे लगाकर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया "" राजस्थान के पूर्व यशस्वी मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सरदारपुरा विधायक जननायक श्री अशोक जी गहलोत का 75 वां जन्म दिवस जीवदया रक्षार्थ पक्षी परिंडे लगा कर मनाया गया । बाबा रामदेव विकास समिति ट्रस्ट, मगरा पूंजला ,चैनपुरा जोधपुर के अध्यक्ष डॉ . महेश परिहार ने बताया कि मगरा पूंजला , चैनपुरा रामतलाई नाडी स्थित सैनिक क्षत्रिय माली स्वर्गाश्रम प्रांगण में जननायक अशोक जी गहलोत का 75 वां जन्मदिवस पूर्व राज्यमंत्री राजस्थान सरकार ,पूर्व JDA चेयरमैन युवा हृदय सम्राट श्री राजेंद्र सिंह जी सोलंकी के मुख्य आतिथ्य एवं ग्रीन माइंडेड फाउंडेशन के अध्यक्ष समाजसेवी श्री नरेंद्र गहलोत की अध्यक्षता एवं दानवीर भामाशाह श्री मनोहर सिंह टाक के विशिष्ट आतिथ्य में मनाया गया । स्वर्गाश्रम के घने पेड़ों पर पक्षियों की सेवार्थ एवं रक्षार्थ 101 पक्षी परिंडे , दाना पानी पात्र लगाकर सेवा कार्य किया गया । कार्यक्रम के अंत में भामाशाह मनोहरसिंह टाक द्वारा सभी के लिए अल्पाहार एवं मिल्क शेक की व्यवस्था की गई । इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिक, बुजुर्ग गण, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित युवा साथियों ने इस सेवा कार्य में अपनी सहभागिता निभाई ।
    1
    "" स्वर्गाश्रम के शांत वातावरण  में पक्षी परिंडे लगाकर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया  ""
राजस्थान के पूर्व  यशस्वी मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सरदारपुरा विधायक जननायक श्री अशोक जी गहलोत का  75 वां जन्म दिवस जीवदया रक्षार्थ  पक्षी परिंडे लगा कर मनाया गया । बाबा रामदेव विकास समिति ट्रस्ट, मगरा पूंजला ,चैनपुरा जोधपुर  के अध्यक्ष डॉ . महेश परिहार ने बताया कि  मगरा पूंजला , चैनपुरा  रामतलाई नाडी स्थित सैनिक क्षत्रिय माली स्वर्गाश्रम प्रांगण में  जननायक अशोक जी गहलोत का 75 वां जन्मदिवस पूर्व  राज्यमंत्री राजस्थान सरकार ,पूर्व JDA चेयरमैन  युवा हृदय सम्राट श्री राजेंद्र सिंह जी सोलंकी के मुख्य आतिथ्य एवं ग्रीन माइंडेड फाउंडेशन के अध्यक्ष  समाजसेवी श्री नरेंद्र गहलोत की अध्यक्षता एवं दानवीर  भामाशाह श्री मनोहर सिंह टाक के विशिष्ट आतिथ्य में  मनाया गया  । स्वर्गाश्रम के घने पेड़ों पर  पक्षियों की सेवार्थ एवं रक्षार्थ 101 पक्षी परिंडे , दाना पानी पात्र  लगाकर  सेवा कार्य  किया गया । कार्यक्रम के अंत में भामाशाह  मनोहरसिंह टाक  द्वारा  सभी के लिए अल्पाहार एवं मिल्क शेक की व्यवस्था की गई ।  इस कार्यक्रम में क्षेत्र के  सभी गणमान्य नागरिक, बुजुर्ग गण, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित युवा साथियों ने इस सेवा कार्य में अपनी सहभागिता निभाई ।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    11 hrs ago
  • खुडाला फालना नगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 75वां जन्मदिन सादगी से मनाया। इस अवसर पर शहर भर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। नगर कांग्रेस कमेटी खुडाला फालना के अध्यक्ष हितेश हैप्पी मेवाड़ा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में खुडाला फालना के विभिन्न धार्मिक स्थलों, श्मशान घाट और सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए। इस दौरान मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने परिंडों में नियमित रूप से पानी डालने और पक्षियों को दाना-पानी उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भरत चौधरी, साबिर छिपा, लोकेश गोस्वामी, विक्रमादित्य सिंह, ममता चौहान, प्रवीण चौधरी, मयंक चौहान, सलीम कुरैशी, लाजवंती मारू, इरफान खान, महिपाल सिंह, मुकेश चंदेल, दिलीप मीणा, हेमाराम चौधरी, सरवन सेंदर, शिवम राघव और सुरेश दमामी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    3
    खुडाला फालना नगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 75वां जन्मदिन सादगी से मनाया। इस अवसर पर शहर भर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए।
नगर कांग्रेस कमेटी खुडाला फालना के अध्यक्ष हितेश हैप्पी मेवाड़ा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में खुडाला फालना के विभिन्न धार्मिक स्थलों, श्मशान घाट और सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए।
इस दौरान मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने परिंडों में नियमित रूप से पानी डालने और पक्षियों को दाना-पानी उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भरत चौधरी, साबिर छिपा, लोकेश गोस्वामी, विक्रमादित्य सिंह, ममता चौहान, प्रवीण चौधरी, मयंक चौहान, सलीम कुरैशी, लाजवंती मारू, इरफान खान, महिपाल सिंह, मुकेश चंदेल, दिलीप मीणा, हेमाराम चौधरी, सरवन सेंदर, शिवम राघव और सुरेश दमामी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.