Shuru
Apke Nagar Ki App…
hukum dan Charan pr karwai honi chahiye... ji abhi bhi khuleaam ghoom raha hai
Jaswant Banjara Jaswant Banjar
hukum dan Charan pr karwai honi chahiye... ji abhi bhi khuleaam ghoom raha hai
More news from राजस्थान and nearby areas
- पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़।राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट-यूजी 2026' रविवार को पाली शहर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जिला मुख्यालय के पांच निर्धारित केंद्रों पर कुल 2011 अभ्यर्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे और कड़े डिजिटल वेरिफिकेशन के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। **कड़ी सुरक्षा और सघन तलाशी के बाद मिला प्रवेश** दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाली इस परीक्षा के लिए सुबह 11 बजे से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सुरक्षाकर्मी बेहद सतर्क नजर आए। प्रवेश द्वार पर गहन तलाशी ली गई, जिसमें छात्राओं के दुपट्टे सहित अन्य वर्जित सामग्री को बाहर ही रखवाया गया। दोपहर 1:30 बजे प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी गई। **डिजिटल वेरिफिकेशन और वीडियोग्राफी से रही निगरानी** इस बार परीक्षा में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए 'डिजिटल वेरिफिकेशन' पर विशेष जोर दिया गया। केंद्रों पर अभ्यर्थियों के पहचान पत्र और एडमिट कार्ड का मिलान करने के साथ-साथ बायोमेट्रिक डिवाइस के जरिए फिंगरप्रिंट और फेस रिकग्निशन प्रक्रिया अपनाई गई। पूरी प्रवेश प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई ताकि रिकॉर्ड पूरी तरह सुरक्षित रहे। **शहर के इन 5 केंद्रों पर हुई परीक्षा** प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में केंद्र बनाए गए थे: बांगड़ कॉलेज:480 अभ्यर्थी बांगड़ स्कूल:480 अभ्यर्थी बालिया स्कूल:480 अभ्यर्थी गर्ल्स कॉलेज:403 अभ्यर्थी राजकीय बालिका उमावि (मिल एरिया): 168 अभ्यर्थी **प्रशासनिक सतर्कता: तैनात रहे मजिस्ट्रेट और उड़नदस्ते परीक्षा के सुचारू और पारदर्शी संचालन के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। प्रत्येक केंद्र पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक तैनात रहे। साथ ही, एक विशेष सतर्कता दल लगातार केंद्रों का दौरा कर मॉनिटरिंग करता रहा। शाम 5 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों के चेहरे पर राहत की मुस्कान देखी गई।4
- #jaitaran #SDNNews #JaitaranNews #Chandawal #Devkali #RajasthanNews #BeawarDistrict #LocalNews #RoadConstruction #PublicNotice #SunilDewasi #Nimbol #BreakingNewsRajasthan1
- Post by मनोज शर्मा1
- राजस्थान की आज की सभी बड़ी खबरें एक ही जगह — मौसम का अलर्ट, राजनीति में हलचल, क्राइम अपडेट और सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी। 👉 ऐसी ही लेटेस्ट और तेज खबरों के लिए पेज को फॉलो करें 👍 वीडियो को लाइक करें 📲 दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें1
- Post by Pukhraj soni1
- Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष1
- *सोजत अब मेहंदी के साथ अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन के लिए भी पहचाना जाएगा* *अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास कार्यों से सोजत रोड स्टेशन की बदल रही सूरत* राजस्थान के पाली जिले में स्थित सोजत रोड स्टेशन ऐतिहासिक शहर सोजत (लगभग 10-15 किमी दूर) से अभिन्न रूप से जुड़ा हुआ है । सोजत "मेहंदी शहर" के नाम से मशहूर है तथा विश्व प्रसिद्ध, जीआई-टैग प्राप्त मेहंदी उत्पादन का एक प्रमुख केंद्र है। अपनी समृद्ध विरासत के लिए जाना जाने वाला यह शहर प्राचीन मंदिरों, एक ऐतिहासिक किले और कृषि व्यापार, मारवाड़ी परंपराओं और ग्रामीण राजस्थानी जीवनशैली से गहराई से जुड़ी संस्कृति का संगम है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे के सोजत रोड स्टेशन पर लगभग 21.20 करोड़ की लागत से पुनर्विकास कार्य किये जा रहे हैं। भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की दिशा में 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के अंतर्गत सोजत रोड स्टेशन का कायाकल्प तीव्र गति से किया जा रहा है। स्टेशन के बुनियादी ढांचे और यात्री सुविधाओं को उच्चस्तरीय बनाया जा रहा है, जिसका 85% कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अतर्गत प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 पर कोटा स्टोन टाइल्स बिछाने का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। यात्रियों को धूप और बारिश से बचाने के लिए प्लेटफॉर्म पर 10-बे वाले नए शेल्टर का निर्माण किया गया है। लगभग 11,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में प्लेटफॉर्म सरफेसिंग का कार्य किया गया है। प्लेटफॉर्म के दोनों छोर पर 'काउ कैचर्स' (Cow Catchers) लगाने का कार्य प्रगति पर है ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। स्टेशन पर उन्नत यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है जिसके अंतर्गत यात्रियों की सुविधा के लिए 75 वर्ग मीटर का वेटिंग हॉल तैयार किया गया है । स्टेशन पर नई लिफ्ट और फुट ओवर ब्रिज स्थापित किया जा रहा है, जिसका 70% कार्य पूरा हो गया है। स्टेशन पर आधुनिक कोच पोजिशन डिस्प्ले सिस्टम, डिजिटल साइनेज और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम को अपग्रेड किया गया है। स्टेशन को पूरी तरह से 'दिव्यांगजन फ्रेंडली' बनाया गया है। इसके अंतर्गत कम ऊंचाई वाले टिकट काउंटर, विशेष वाटर बूथ और समर्पित पार्किंग स्थल का निर्माण पूरा हो चुका है। प्रवेश द्वार पर स्टैंडर्ड रैंप का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार और सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। पार्किंग क्षेत्र में फेंसिंग, मार्किंग आदि कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। रिफ्रेशमेंट रूम/फूड प्लाजा का कार्य 60% तक पूरा हो चुका है। सोजत रोड स्टेशन के पुनर्विकास कार्य अंतिम चरण में है | शेष कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास जारी हैं। यथाशीघ्र सोजत रोड स्टेशन को अपने नए और आधुनिक स्वरूप में जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इससे न केवल यात्रियों का सफर आरामदायक होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी और यात्रियों को उच्चस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी| स्टेशन को आधुनिक बनाने के साथ-साथ यात्री सुरक्षा और सुविधा के सूक्ष्म बिंदुओं पर भी विशेष ध्यान दिया है।1
- पाली से बड़ी खबर मनीष राठौड़ पाली शहर में सूने मकान से लाखों की ज्वेलरी और 2 लाख कैश चुराने वाले आरोपी को पुलिस 800 किलोमीटर पीछा कर उत्तरप्रदेश से पकड़ लाई। बता दें कि आरोपी ने शहर के टीपी नगर थाना क्षेत्र के मारूति नंदन नगर में रहने वाले किरण सिंह राजपुरोहित के मकान का ताला तोड़कर 31 लाख के गहने और कैश चुराया था। वारदात 20 अप्रैल की रात हुई थी। शनिवार को बांगड़ हॉस्पिटल में आरोपी का मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश किया गया। एसपी मोनिका सैन ने बताया- आरोपी तुषार कुमार शातिर चोर है। उसने राजस्थान के कई चोरी-नकबजनी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी के खिलाफ बीकानेर में 8 मामले दर्ज हैं। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए गहने बरामद करने का प्रयास करेगी। सीओ सिटी मदनसिंह ने बताया- टीम में सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने जोधपुर, मवाना, रामजस, हस्तिनापुर, मेरठ, रोहटा, नारंगपुर, पुटखास, खातौली, मिरापुरा, मुजफ्फरनगर (यूपी) में आरोपी की तलाश की। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए यूपी के मेरठ क्षेत्र पहुंची। जहां आरोपी अपने घर पर नहीं मिला। ऐसे में पाली से 26 अप्रैल को रवाना हुए ASI ओमप्रकाश चौधरी, कांस्टेबल सूरज चौधरी और श्रवण चौधरी पांच दिन तक वहीं रुके। आखिरकार आरोपी पकड़ में आ गया। टीपी नगर थाने के एसएचओ हनुवंत सिंह ने बताया- आरोपी 9वीं फेल है। जुआ और सट्टा खेलने के शौक में बर्बाद हो गया तो साल 2024 से चोरी-नकबजनी की वारदातें करना शुरू किया। आरोपी राजस्थान में आकर चोरी-नकबजनी की वारदातें करता था।3
- 3 मई 2026 की इस बड़ी खबर में जानिए ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव की पूरी कहानी। ईरान का नया शांति प्रस्ताव, डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया, हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर संकट, और लेबनान में जारी हमले—सब कुछ इस वीडियो में विस्तार से। साथ ही जानिए CENTCOM की सैन्य तैयारी और IRGC की चेतावनी से कैसे बढ़ सकता है बड़ा टकराव। 👉 क्या इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ेगा? पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें!1