logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सोजत अब मेहंदी के साथ अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन के लिए भी पहचाना जाएगा* *अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास कार्यों से सोजत रोड स्टेशन की बदल रही सूरत* राजस्थान के पाली जिले में स्थित सोजत रोड स्टेशन ऐतिहासिक शहर सोजत (लगभग 10-15 किमी दूर) से अभिन्न रूप से जुड़ा हुआ है । सोजत "मेहंदी शहर" के नाम से मशहूर है तथा विश्व प्रसिद्ध, जीआई-टैग प्राप्त मेहंदी उत्पादन का एक प्रमुख केंद्र है। अपनी समृद्ध विरासत के लिए जाना जाने वाला यह शहर प्राचीन मंदिरों, एक ऐतिहासिक किले और कृषि व्यापार, मारवाड़ी परंपराओं और ग्रामीण राजस्थानी जीवनशैली से गहराई से जुड़ी संस्कृति का संगम है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे के सोजत रोड स्टेशन पर लगभग 21.20 करोड़ की लागत से पुनर्विकास कार्य किये जा रहे हैं। भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की दिशा में 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के अंतर्गत सोजत रोड स्टेशन का कायाकल्प तीव्र गति से किया जा रहा है। स्टेशन के बुनियादी ढांचे और यात्री सुविधाओं को उच्चस्तरीय बनाया जा रहा है, जिसका 85% कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अतर्गत प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 पर कोटा स्टोन टाइल्स बिछाने का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। यात्रियों को धूप और बारिश से बचाने के लिए प्लेटफॉर्म पर 10-बे वाले नए शेल्टर का निर्माण किया गया है। लगभग 11,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में प्लेटफॉर्म सरफेसिंग का कार्य किया गया है। प्लेटफॉर्म के दोनों छोर पर 'काउ कैचर्स' (Cow Catchers) लगाने का कार्य प्रगति पर है ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। स्टेशन पर उन्नत यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है जिसके अंतर्गत यात्रियों की सुविधा के लिए 75 वर्ग मीटर का वेटिंग हॉल तैयार किया गया है । स्टेशन पर नई लिफ्ट और फुट ओवर ब्रिज स्थापित किया जा रहा है, जिसका 70% कार्य पूरा हो गया है। स्टेशन पर आधुनिक कोच पोजिशन डिस्प्ले सिस्टम, डिजिटल साइनेज और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम को अपग्रेड किया गया है। स्टेशन को पूरी तरह से 'दिव्यांगजन फ्रेंडली' बनाया गया है। इसके अंतर्गत कम ऊंचाई वाले टिकट काउंटर, विशेष वाटर बूथ और समर्पित पार्किंग स्थल का निर्माण पूरा हो चुका है। प्रवेश द्वार पर स्टैंडर्ड रैंप का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार और सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। पार्किंग क्षेत्र में फेंसिंग, मार्किंग आदि कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। रिफ्रेशमेंट रूम/फूड प्लाजा का कार्य 60% तक पूरा हो चुका है। सोजत रोड स्टेशन के पुनर्विकास कार्य अंतिम चरण में है | शेष कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास जारी हैं। यथाशीघ्र सोजत रोड स्टेशन को अपने नए और आधुनिक स्वरूप में जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इससे न केवल यात्रियों का सफर आरामदायक होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी और यात्रियों को उच्चस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी| स्टेशन को आधुनिक बनाने के साथ-साथ यात्री सुरक्षा और सुविधा के सूक्ष्म बिंदुओं पर भी विशेष ध्यान दिया है।

18 hrs ago
user_Jitendra dave
Jitendra dave
Journalist Jodhpur, Rajasthan•
18 hrs ago

*सोजत अब मेहंदी के साथ अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन के लिए भी पहचाना जाएगा* *अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास कार्यों से सोजत रोड स्टेशन की बदल रही सूरत* राजस्थान के पाली जिले में स्थित सोजत रोड स्टेशन ऐतिहासिक शहर सोजत (लगभग 10-15 किमी दूर) से अभिन्न रूप से जुड़ा हुआ है । सोजत "मेहंदी शहर" के नाम से मशहूर है तथा विश्व प्रसिद्ध, जीआई-टैग प्राप्त मेहंदी उत्पादन का एक प्रमुख केंद्र है। अपनी समृद्ध विरासत के लिए जाना जाने वाला यह शहर प्राचीन मंदिरों, एक ऐतिहासिक किले और कृषि व्यापार, मारवाड़ी परंपराओं और ग्रामीण राजस्थानी जीवनशैली से गहराई से जुड़ी संस्कृति का संगम है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे के सोजत रोड स्टेशन पर लगभग 21.20 करोड़ की लागत से पुनर्विकास कार्य किये जा रहे हैं। भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की दिशा में 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के अंतर्गत सोजत रोड स्टेशन का कायाकल्प तीव्र गति से किया जा रहा है। स्टेशन के बुनियादी ढांचे और यात्री सुविधाओं को उच्चस्तरीय बनाया जा रहा है, जिसका 85% कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अतर्गत प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 पर कोटा स्टोन टाइल्स बिछाने का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। यात्रियों को धूप और बारिश से बचाने के लिए प्लेटफॉर्म पर 10-बे वाले नए शेल्टर का निर्माण किया गया है। लगभग 11,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में प्लेटफॉर्म सरफेसिंग का कार्य किया गया है। प्लेटफॉर्म के दोनों छोर पर 'काउ कैचर्स' (Cow Catchers) लगाने का कार्य प्रगति पर है ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। स्टेशन पर उन्नत यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है जिसके अंतर्गत यात्रियों की सुविधा के लिए 75 वर्ग मीटर का वेटिंग हॉल तैयार किया गया है । स्टेशन पर नई लिफ्ट और फुट ओवर ब्रिज स्थापित किया जा रहा है, जिसका 70% कार्य पूरा हो गया है। स्टेशन पर आधुनिक कोच पोजिशन डिस्प्ले सिस्टम, डिजिटल साइनेज और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम को अपग्रेड किया गया है। स्टेशन को पूरी तरह से 'दिव्यांगजन फ्रेंडली' बनाया गया है। इसके अंतर्गत कम ऊंचाई वाले टिकट काउंटर, विशेष वाटर बूथ और समर्पित पार्किंग स्थल का निर्माण पूरा हो चुका है। प्रवेश द्वार पर स्टैंडर्ड रैंप का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार और सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। पार्किंग क्षेत्र में फेंसिंग, मार्किंग आदि कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। रिफ्रेशमेंट रूम/फूड प्लाजा का कार्य 60% तक पूरा हो चुका है। सोजत रोड स्टेशन के पुनर्विकास कार्य अंतिम चरण में है | शेष कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास जारी हैं। यथाशीघ्र सोजत रोड स्टेशन को अपने नए और आधुनिक स्वरूप में जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इससे न केवल यात्रियों का सफर आरामदायक होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी और यात्रियों को उच्चस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी| स्टेशन को आधुनिक बनाने के साथ-साथ यात्री सुरक्षा और सुविधा के सूक्ष्म बिंदुओं पर भी विशेष ध्यान दिया है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़।राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट-यूजी 2026' रविवार को पाली शहर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जिला मुख्यालय के पांच निर्धारित केंद्रों पर कुल 2011 अभ्यर्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे और कड़े डिजिटल वेरिफिकेशन के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। **कड़ी सुरक्षा और सघन तलाशी के बाद मिला प्रवेश** दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाली इस परीक्षा के लिए सुबह 11 बजे से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सुरक्षाकर्मी बेहद सतर्क नजर आए। प्रवेश द्वार पर गहन तलाशी ली गई, जिसमें छात्राओं के दुपट्टे सहित अन्य वर्जित सामग्री को बाहर ही रखवाया गया। दोपहर 1:30 बजे प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी गई। **डिजिटल वेरिफिकेशन और वीडियोग्राफी से रही निगरानी** इस बार परीक्षा में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए 'डिजिटल वेरिफिकेशन' पर विशेष जोर दिया गया। केंद्रों पर अभ्यर्थियों के पहचान पत्र और एडमिट कार्ड का मिलान करने के साथ-साथ बायोमेट्रिक डिवाइस के जरिए फिंगरप्रिंट और फेस रिकग्निशन प्रक्रिया अपनाई गई। पूरी प्रवेश प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई ताकि रिकॉर्ड पूरी तरह सुरक्षित रहे। **शहर के इन 5 केंद्रों पर हुई परीक्षा** प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में केंद्र बनाए गए थे: बांगड़ कॉलेज:480 अभ्यर्थी बांगड़ स्कूल:480 अभ्यर्थी बालिया स्कूल:480 अभ्यर्थी गर्ल्स कॉलेज:403 अभ्यर्थी राजकीय बालिका उमावि (मिल एरिया): 168 अभ्यर्थी **प्रशासनिक सतर्कता: तैनात रहे मजिस्ट्रेट और उड़नदस्ते परीक्षा के सुचारू और पारदर्शी संचालन के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। प्रत्येक केंद्र पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक तैनात रहे। साथ ही, एक विशेष सतर्कता दल लगातार केंद्रों का दौरा कर मॉनिटरिंग करता रहा। शाम 5 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों के चेहरे पर राहत की मुस्कान देखी गई।
    4
    पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़।राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट-यूजी 2026' रविवार को पाली शहर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जिला मुख्यालय के पांच निर्धारित केंद्रों पर कुल 2011 अभ्यर्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे और कड़े डिजिटल वेरिफिकेशन के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
**कड़ी सुरक्षा और सघन तलाशी के बाद मिला प्रवेश**
दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाली इस परीक्षा के लिए सुबह 11 बजे से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सुरक्षाकर्मी बेहद सतर्क नजर आए। प्रवेश द्वार पर गहन तलाशी ली गई, जिसमें छात्राओं के दुपट्टे सहित अन्य वर्जित सामग्री को बाहर ही रखवाया गया। दोपहर 1:30 बजे प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी गई।
**डिजिटल वेरिफिकेशन और वीडियोग्राफी से रही निगरानी**
इस बार परीक्षा में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए 'डिजिटल वेरिफिकेशन' पर विशेष जोर दिया गया। केंद्रों पर अभ्यर्थियों के पहचान पत्र और एडमिट कार्ड का मिलान करने के साथ-साथ बायोमेट्रिक डिवाइस के जरिए फिंगरप्रिंट और फेस रिकग्निशन प्रक्रिया अपनाई गई। पूरी प्रवेश प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई ताकि रिकॉर्ड पूरी तरह सुरक्षित रहे।
**शहर के इन 5 केंद्रों पर हुई परीक्षा**
प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में केंद्र बनाए गए थे:
बांगड़ कॉलेज:480 अभ्यर्थी
बांगड़ स्कूल:480 अभ्यर्थी
बालिया स्कूल:480 अभ्यर्थी
गर्ल्स कॉलेज:403 अभ्यर्थी
राजकीय बालिका उमावि (मिल एरिया): 168 अभ्यर्थी
**प्रशासनिक सतर्कता: तैनात रहे मजिस्ट्रेट और उड़नदस्ते
परीक्षा के सुचारू और पारदर्शी संचालन के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। प्रत्येक केंद्र पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक तैनात रहे। साथ ही, एक विशेष सतर्कता दल लगातार केंद्रों का दौरा कर मॉनिटरिंग करता रहा। शाम 5 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों के चेहरे पर राहत की मुस्कान देखी गई।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher पाली, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • #jaitaran #SDNNews #JaitaranNews #Chandawal #Devkali #RajasthanNews #BeawarDistrict #LocalNews #RoadConstruction #PublicNotice #SunilDewasi #Nimbol #BreakingNewsRajasthan
    1
    #jaitaran #SDNNews #JaitaranNews #Chandawal #Devkali #RajasthanNews #BeawarDistrict #LocalNews #RoadConstruction #PublicNotice #SunilDewasi #Nimbol #BreakingNewsRajasthan
    user_Sunil DEWASi Nimbol
    Sunil DEWASi Nimbol
    Local News Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • राजस्थान की आज की सभी बड़ी खबरें एक ही जगह — मौसम का अलर्ट, राजनीति में हलचल, क्राइम अपडेट और सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी। 👉 ऐसी ही लेटेस्ट और तेज खबरों के लिए पेज को फॉलो करें 👍 वीडियो को लाइक करें 📲 दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें
    1
    राजस्थान की आज की सभी बड़ी खबरें एक ही जगह —
मौसम का अलर्ट, राजनीति में हलचल, क्राइम अपडेट और सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी।
👉 ऐसी ही लेटेस्ट और तेज खबरों के लिए पेज को फॉलो करें
👍 वीडियो को लाइक करें
📲 दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें
    user_Krishanpal singh Ji Bhati
    Krishanpal singh Ji Bhati
    Yoga instructor पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Pukhraj soni
    1
    Post by Pukhraj soni
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    1
    Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    user_तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    Social worker लोहावट, जोधपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। जवाली पाली कस्बे के जवाली क्षेत्र में सोमवार को एक खाली प्लॉट में अचानक अज्ञात कारणों से आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया सूचना मिलते ही प्रशासन और अग्निशमन विभाग हरकत में आया और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे आसपास के मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी सोमेसर एवं जवाली के पूर्व सरपंच जुगराज जैन को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि चेतन हीरालाल के खाली प्लॉट में अचानक आग लग गई है देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और प्लॉट में मौजूद सूखी लकड़ियां झाड़ियां कांटों की बाड़ तथा अंग्रेजी बबुल के पेड़ इसकी चपेट में आ गए घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रानी पालिका का अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया आग की लपटें पास के रहवासी मकानों तक पहुंचने लगी थीं लेकिन समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग करते हुए आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ग्रामीणों ने पानी और अन्य संसाधनों की मदद से दमकल टीम का साथ दिया जिससे स्थिति जल्दी नियंत्रण में आ सकी गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन प्लॉट में मौजूद वनस्पति पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और संबंधित विभाग द्वारा जांच की जा रही है प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में सूखे क्षेत्रों में आग से सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत सूचना दें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके
    1
    रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। जवाली पाली कस्बे के जवाली क्षेत्र में सोमवार को एक खाली प्लॉट में अचानक अज्ञात कारणों से आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया सूचना मिलते ही प्रशासन और अग्निशमन विभाग हरकत में आया और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे आसपास के मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी सोमेसर एवं जवाली के पूर्व सरपंच जुगराज जैन को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि चेतन हीरालाल के खाली प्लॉट में अचानक आग लग गई है देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और प्लॉट में मौजूद सूखी लकड़ियां झाड़ियां कांटों की बाड़ तथा अंग्रेजी बबुल के पेड़ इसकी चपेट में आ गए घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रानी पालिका का अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया आग की लपटें पास के रहवासी मकानों तक पहुंचने लगी थीं लेकिन समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग करते हुए आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ग्रामीणों ने पानी और अन्य संसाधनों की मदद से दमकल टीम का साथ दिया जिससे स्थिति जल्दी नियंत्रण में आ सकी गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन प्लॉट में मौजूद वनस्पति पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और संबंधित विभाग द्वारा जांच की जा रही है प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में सूखे क्षेत्रों में आग से सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत सूचना दें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके
    user_भरत जीनगर
    भरत जीनगर
    Rani, Pali•
    51 min ago
  • *सोजत अब मेहंदी के साथ अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन के लिए भी पहचाना जाएगा* *अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास कार्यों से सोजत रोड स्टेशन की बदल रही सूरत* राजस्थान के पाली जिले में स्थित सोजत रोड स्टेशन ऐतिहासिक शहर सोजत (लगभग 10-15 किमी दूर) से अभिन्न रूप से जुड़ा हुआ है । सोजत "मेहंदी शहर" के नाम से मशहूर है तथा विश्व प्रसिद्ध, जीआई-टैग प्राप्त मेहंदी उत्पादन का एक प्रमुख केंद्र है। अपनी समृद्ध विरासत के लिए जाना जाने वाला यह शहर प्राचीन मंदिरों, एक ऐतिहासिक किले और कृषि व्यापार, मारवाड़ी परंपराओं और ग्रामीण राजस्थानी जीवनशैली से गहराई से जुड़ी संस्कृति का संगम है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे के सोजत रोड स्टेशन पर लगभग 21.20 करोड़ की लागत से पुनर्विकास कार्य किये जा रहे हैं। भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की दिशा में 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के अंतर्गत सोजत रोड स्टेशन का कायाकल्प तीव्र गति से किया जा रहा है। स्टेशन के बुनियादी ढांचे और यात्री सुविधाओं को उच्चस्तरीय बनाया जा रहा है, जिसका 85% कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है। अमृत भारत स्टेशन योजना के अतर्गत प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 पर कोटा स्टोन टाइल्स बिछाने का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। यात्रियों को धूप और बारिश से बचाने के लिए प्लेटफॉर्म पर 10-बे वाले नए शेल्टर का निर्माण किया गया है। लगभग 11,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में प्लेटफॉर्म सरफेसिंग का कार्य किया गया है। प्लेटफॉर्म के दोनों छोर पर 'काउ कैचर्स' (Cow Catchers) लगाने का कार्य प्रगति पर है ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। स्टेशन पर उन्नत यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है जिसके अंतर्गत यात्रियों की सुविधा के लिए 75 वर्ग मीटर का वेटिंग हॉल तैयार किया गया है । स्टेशन पर नई लिफ्ट और फुट ओवर ब्रिज स्थापित किया जा रहा है, जिसका 70% कार्य पूरा हो गया है। स्टेशन पर आधुनिक कोच पोजिशन डिस्प्ले सिस्टम, डिजिटल साइनेज और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम को अपग्रेड किया गया है। स्टेशन को पूरी तरह से 'दिव्यांगजन फ्रेंडली' बनाया गया है। इसके अंतर्गत कम ऊंचाई वाले टिकट काउंटर, विशेष वाटर बूथ और समर्पित पार्किंग स्थल का निर्माण पूरा हो चुका है। प्रवेश द्वार पर स्टैंडर्ड रैंप का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार और सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। पार्किंग क्षेत्र में फेंसिंग, मार्किंग आदि कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। रिफ्रेशमेंट रूम/फूड प्लाजा का कार्य 60% तक पूरा हो चुका है। सोजत रोड स्टेशन के पुनर्विकास कार्य अंतिम चरण में है | शेष कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास जारी हैं। यथाशीघ्र सोजत रोड स्टेशन को अपने नए और आधुनिक स्वरूप में जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इससे न केवल यात्रियों का सफर आरामदायक होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी और यात्रियों को उच्चस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी| स्टेशन को आधुनिक बनाने के साथ-साथ यात्री सुरक्षा और सुविधा के सूक्ष्म बिंदुओं पर भी विशेष ध्यान दिया है।
    1
    *सोजत अब मेहंदी के साथ अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन के लिए भी पहचाना जाएगा*
*अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास कार्यों से सोजत रोड स्टेशन की बदल रही सूरत*
राजस्थान के पाली जिले में स्थित सोजत रोड स्टेशन ऐतिहासिक शहर सोजत (लगभग 10-15 किमी दूर) से अभिन्न रूप से जुड़ा हुआ है । सोजत "मेहंदी शहर" के नाम से मशहूर है तथा विश्व प्रसिद्ध, जीआई-टैग प्राप्त मेहंदी उत्पादन का एक प्रमुख केंद्र है। अपनी समृद्ध विरासत के लिए जाना जाने वाला यह शहर प्राचीन मंदिरों, एक ऐतिहासिक किले और कृषि व्यापार, मारवाड़ी परंपराओं और ग्रामीण राजस्थानी जीवनशैली से गहराई से जुड़ी संस्कृति का संगम है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उत्तर पश्चिम रेलवे के सोजत रोड स्टेशन पर लगभग 21.20 करोड़ की लागत से पुनर्विकास कार्य किये जा रहे हैं।
भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की दिशा में 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के अंतर्गत सोजत रोड  स्टेशन का कायाकल्प तीव्र गति से किया जा रहा है। स्टेशन के बुनियादी ढांचे और यात्री सुविधाओं को उच्चस्तरीय बनाया जा रहा है, जिसका 85% कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है।
अमृत भारत स्टेशन योजना  के अतर्गत  प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 पर कोटा स्टोन टाइल्स बिछाने का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। यात्रियों को धूप और बारिश से बचाने के लिए प्लेटफॉर्म पर 10-बे वाले नए शेल्टर का निर्माण किया गया है। लगभग 11,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में प्लेटफॉर्म सरफेसिंग का कार्य किया गया है। प्लेटफॉर्म के दोनों छोर पर 'काउ कैचर्स' (Cow Catchers) लगाने का कार्य प्रगति पर है ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। स्टेशन पर उन्नत यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है जिसके अंतर्गत यात्रियों की सुविधा के लिए 75 वर्ग मीटर का वेटिंग हॉल तैयार किया गया है । स्टेशन पर नई लिफ्ट और फुट ओवर ब्रिज स्थापित किया जा रहा है, जिसका 70% कार्य पूरा हो गया है। स्टेशन पर आधुनिक कोच पोजिशन डिस्प्ले सिस्टम, डिजिटल साइनेज और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम को अपग्रेड किया गया  है। स्टेशन को पूरी तरह से 'दिव्यांगजन फ्रेंडली' बनाया गया है। इसके अंतर्गत कम ऊंचाई वाले टिकट काउंटर, विशेष वाटर बूथ और समर्पित पार्किंग स्थल का निर्माण पूरा हो चुका है। प्रवेश द्वार पर स्टैंडर्ड रैंप का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार और सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। पार्किंग क्षेत्र में फेंसिंग, मार्किंग आदि कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। रिफ्रेशमेंट रूम/फूड प्लाजा का कार्य 60% तक पूरा हो चुका है।
सोजत रोड स्टेशन के पुनर्विकास कार्य अंतिम चरण में है |  शेष  कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास जारी हैं।
यथाशीघ्र सोजत रोड स्टेशन को अपने नए और आधुनिक स्वरूप में जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इससे न केवल यात्रियों का सफर आरामदायक होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी और यात्रियों को उच्चस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी| स्टेशन को आधुनिक बनाने के साथ-साथ यात्री सुरक्षा और सुविधा के सूक्ष्म बिंदुओं पर भी विशेष ध्यान दिया है।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    18 hrs ago
  • 3 मई 2026 की इस बड़ी खबर में जानिए ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव की पूरी कहानी। ईरान का नया शांति प्रस्ताव, डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया, हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर संकट, और लेबनान में जारी हमले—सब कुछ इस वीडियो में विस्तार से। साथ ही जानिए CENTCOM की सैन्य तैयारी और IRGC की चेतावनी से कैसे बढ़ सकता है बड़ा टकराव। 👉 क्या इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ेगा? पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें!
    1
    3 मई 2026 की इस बड़ी खबर में जानिए ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव की पूरी कहानी।
ईरान का नया शांति प्रस्ताव, डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया, हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर संकट, और लेबनान में जारी हमले—सब कुछ इस वीडियो में विस्तार से।
साथ ही जानिए CENTCOM की सैन्य तैयारी और IRGC की चेतावनी से कैसे बढ़ सकता है बड़ा टकराव।
👉 क्या इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ेगा? पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें!
    user_Krishanpal singh Ji Bhati
    Krishanpal singh Ji Bhati
    Yoga instructor पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    1
    Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    user_तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    Social worker लोहावट, जोधपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.