Shuru
Apke Nagar Ki App…
🚨 Alert: Road Closure in Jaitaran! 🚨 चंडावल-देवकली मार्ग पर सीसी रोड का निर्माण शुरू। 45 दिन तक रास्ता रहेगा बंद। पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें! ☝️ #jaitaran #SDNNews #JaitaranNews #Chandawal #Devkali #RajasthanNews #BeawarDistrict #LocalNews #RoadConstruction #PublicNotice #SunilDewasi #Nimbol #BreakingNewsRajasthan
Sunil DEWASi Nimbol
🚨 Alert: Road Closure in Jaitaran! 🚨 चंडावल-देवकली मार्ग पर सीसी रोड का निर्माण शुरू। 45 दिन तक रास्ता रहेगा बंद। पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें! ☝️ #jaitaran #SDNNews #JaitaranNews #Chandawal #Devkali #RajasthanNews #BeawarDistrict #LocalNews #RoadConstruction #PublicNotice #SunilDewasi #Nimbol #BreakingNewsRajasthan
- Sunil DEWASi Nimbolपाली, पाली, राजस्थान#SDNNews #JaitaranNews #Chandawal #Devkali #RajasthanNews #BeawarDistrict #LocalNews #RoadConstruction #PublicNotice #SunilDewasi #Nimbol #BreakingNewsRajasthanhttps://www.facebook.com/share/1ByqTNLwFz/18 hrs ago
- Sunil DEWASi Nimbolपाली, पाली, राजस्थानfacebook par upload ho gya 📥 video https://www.facebook.com/share/1ByqTNLwFz/18 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- पाली के रतनचंद लोढ़ा स्कूल पाली आयोजित हुई राज्य स्तरीय विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान परीक्षा में भीषण गर्मी के बावजूद पाली जिले के 123 परिक्षार्थी परीक्षा में बैठे। परीक्षा केंद्र पर्यवेक्षक एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार जांगिड़ ने बताया की पाली जिले से जांगिड़ समाज के 177 विधार्थियों ने पुरस्कार जीतने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 123 विधार्थियो ने परीक्षा दी। उसमें जूनियर वर्ग से 58 और सिनियर वर्ग से 60 परीक्षार्थीयों ने भाग्य अजमाया। पाली के केन्द्र अधीक्षक पारस मल बरड़वा एवं विजय जांगिड़ ने बताया कि समाज के वरिष्ठ आई आर एस अधिकारी डाॅ दिनेश कुमार सारंग की प्रेरणा से अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रादेशिक सभा जयपुर के मार्गदर्शन में आयोजित हुई जांगिड समाज की यह पहली परीक्षा है जिसमें 63 लड़के तथा 60 लड़कीयों ने परीक्षा दी जो समाज में स्त्री पुरूष की समानता को दर्शाता है। परीक्षा सम्पन्न करवाने में इन शिक्षाविदों का रहा सहयोग सीएस प्रधानाचार्य पारसमल सुथार, वरिष्ठ पुस्तकालय अध्यक्ष विजय कुमार, व्याख्याता वर्ग से किरण बाला जांगिड़, जगदीश चन्द्र, ओमप्रकाश बरड़वा, हरीश कुमार एदलावास, कम्प्यूटर अनुदेशक नितिन कुमार, वरिष्ठ अध्यापक वर्ग से रामदयाल जांगिड़, महेंद्र राज, विष्णु जांगिड़, राजेश जांगिड़, हरीश जांगिड़, कार्यालय सहायक धनराज सायल, शारिरिक शिक्षक मदनलाल जांगिड़, प्रकाशचंद जांगिड़, श्रवण कुमार, अशोक पारखवड। प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया कि परीक्षा पश्चात सभी परीक्षार्थियों को श्री विश्वकर्मा शिक्षा समिति सम्पूर्ण पाली जिला की और से प्रत्येक विधार्थी को 9 कोपी का एक सेट वितरण किया गया। साथ ही परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए जलपान एवं भोजन की व्यवस्था स्मृति शेष मांगीलाल लूंजा परिवार और से की गई। परीक्षा सम्पन्न करवाने, कापीया वितरण करने और भोजन व्यवस्था में समाज अध्यक्ष मोहनलाल जांगिड़, मंत्री ओमप्रकाश लूजा, कोषाध्यक्ष अमरचंद शर्मा, रामेश्वर लूंजा, घेवरचन्द आर्य, विनोद जोपिग, शेषाराम पारखवड, हनुमान जांगिड़, दिनेश पडिहारिया, प्रवीण बेगड, भंवरलाल सायल, प्रदीप बेगड, अशोक किंजा, प्रकाश पिडवा, राजेन्द्र जोपिग, गणेश किंजा, दिपक जांगिड़, आदि का सहयोग रहा।1
- पाली,ब्यूरो चीफ़ मनीष राठौड़। शहर के सूरजपोल चौराहे पर रविवार सुबह करीब दस बजे कांग्रेसी एकत्रित हुए। उन्होंने जमकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने राधामोहन दास का पूतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल रहे। मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित ने बताया कि कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट को लेकर राधामोहन दास ने असम्मानजनक कमेंट किया जो बिलकुल गलत है। जिसे सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सावर्जनिक जीवन में अमर्यादित भाषा का उपयोग करना बिलकुल ही गलत है। राधा मोहन दास द्वारा सचिन पायलट को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना उनकी घटिया मानसिकता बताने के लिए काफी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीति में शब्द ही नेता की संस्कृति का परिचय देते हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खिलाफ राजस्थान भाजपा प्रभारी राधामोहन दास की अशोभनीय टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह केवल एक नेता का अपमान नहीं, बल्कि राजस्थान की गौरवशाली राजनीतिक मर्यादा पर हमला है। वैचारिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन भाषा में नैतिकता रखनी चाहिए। सत्ता के अहंकार में लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलना बंद होना चाहिए। सार्वजनिक जीवन में अमर्यादित भाषा के लिए कोई जगह नहीं है। राधामोहन दास को अपने शब्दों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान पाली विधायक भीमराज भाटी, पूर्व राज्यमंत्री चुन्नीलाल चाडवास, पीसीसी सदस्य खेतसिंह बोलागुड़ा, शोभा सोलंकी, पाली शहर अध्यक्ष हकीम भाई, ओबीसी जिलाध्यक्ष गोविन्द बंजारा, नीलम बिड़ला, मेहबूब भाई, मांगूसिंह दूदावत, रफीक चौहान, रमेश चावला, भेराराम गुर्जर, लक्षमण कच्छवाह, प्रकाश सांखला, मदन सिंह जागरवाल, साजिद भाई, भेरू सिंह, मानक गर्ग ठाकुरला, रणजीत सिंह भादरलाऊ, रामचंद्र बुनकर, बाबूलाल बोराणा, हेमाराम मनिहारी, रतन उदेश, आमीन अली रंगरेज, गोरधन प्रजापत, जोगाराम सोलंकी, मोनू भाई, आनंद सोलंकी, मुकेश देवासी, वीरेंद्र सिंह, आंनद सेन, अर्जुन सांसी, सुरेश बंजारा सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे। बाईट01--भीमराज भाटी विधायक पाली बाईट-02-शिशुपालसिंह निम्बाड़ा जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पाली4
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- #jaitaran #SDNNews #JaitaranNews #Chandawal #Devkali #RajasthanNews #BeawarDistrict #LocalNews #RoadConstruction #PublicNotice #SunilDewasi #Nimbol #BreakingNewsRajasthan1
- Post by मनोज शर्मा1
- Post by भरत जीनगर1
- राजु प्रजापति रिपोर्ट आज दिनांक 03 मई 2026, रविवार को ग्राम डुठारिया, ग्राम पंचायत भादरलाऊ के वार्ड क्रमांक 10 (चौधरियों का वास) में फैली गंदगी, गंदे पानी के जमाव, व बंद पड़ी नालियों, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप एवं बीमारियों के खतरे को लेकर सभी ग्रामवासियों ने पत्रकार बंधुओं के साथ विशेष चर्चा की। पत्रकार वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में गंदगी, जलभराव और जाम पड़ी नालियों की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे मलेरिया, डेंगू एवं अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। गली-मोहल्लों में दुर्गंध, नालियों की जाम स्थिति तथा मच्छरों की भरमार से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि कई बार ग्राम पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। इससे लोगों में भारी नाराजगी है। सभी ग्रामवासियों ने एकजुट होकर पत्रकार बंधुओं के समक्ष अपनी समस्या रखी तथा प्रशासन से मांग की कि— नालियों की तत्काल सफाई करवाई जाए गंदे पानी की स्थायी निकासी की व्यवस्था हो नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए स्वास्थ्य विभाग द्वारा फॉगिंग एवं दवाई छिड़काव कराया जाए तथा जलभराव एवं संक्रमण की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ, तो मजबूरन जन आंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं सामूहिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। इस अवसर पर प्रकाश सोलंकी, ढलाराम जणवा (शिवसेना), कुपाराम सिरवी, जगाराम, पेमाराम, हेमाराम, रमेश, फुआराम, खेताराम, नगाराम, जोधाराम, दिनेश, पोकर, नेनाराम, लादाराम, धर्मा भाई, रूपेश, डिकू मोटार, हेमाराम सोलंकी, रमेश सोलंकी, केसाराम, मांगीलालजी, जोधाराम टिकमजी सहित 36 कौम के युवा, बुजुर्ग, माताएं-बहनें एवं अनेक ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।2
- पाली,ब्यूरो चीफ मनीष राठौड़।राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट-यूजी 2026' रविवार को पाली शहर में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जिला मुख्यालय के पांच निर्धारित केंद्रों पर कुल 2011 अभ्यर्थियों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे और कड़े डिजिटल वेरिफिकेशन के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। **कड़ी सुरक्षा और सघन तलाशी के बाद मिला प्रवेश** दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाली इस परीक्षा के लिए सुबह 11 बजे से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सुरक्षाकर्मी बेहद सतर्क नजर आए। प्रवेश द्वार पर गहन तलाशी ली गई, जिसमें छात्राओं के दुपट्टे सहित अन्य वर्जित सामग्री को बाहर ही रखवाया गया। दोपहर 1:30 बजे प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी गई। **डिजिटल वेरिफिकेशन और वीडियोग्राफी से रही निगरानी** इस बार परीक्षा में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए 'डिजिटल वेरिफिकेशन' पर विशेष जोर दिया गया। केंद्रों पर अभ्यर्थियों के पहचान पत्र और एडमिट कार्ड का मिलान करने के साथ-साथ बायोमेट्रिक डिवाइस के जरिए फिंगरप्रिंट और फेस रिकग्निशन प्रक्रिया अपनाई गई। पूरी प्रवेश प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई गई ताकि रिकॉर्ड पूरी तरह सुरक्षित रहे। **शहर के इन 5 केंद्रों पर हुई परीक्षा** प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में केंद्र बनाए गए थे: बांगड़ कॉलेज:480 अभ्यर्थी बांगड़ स्कूल:480 अभ्यर्थी बालिया स्कूल:480 अभ्यर्थी गर्ल्स कॉलेज:403 अभ्यर्थी राजकीय बालिका उमावि (मिल एरिया): 168 अभ्यर्थी **प्रशासनिक सतर्कता: तैनात रहे मजिस्ट्रेट और उड़नदस्ते परीक्षा के सुचारू और पारदर्शी संचालन के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। प्रत्येक केंद्र पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक तैनात रहे। साथ ही, एक विशेष सतर्कता दल लगातार केंद्रों का दौरा कर मॉनिटरिंग करता रहा। शाम 5 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों के चेहरे पर राहत की मुस्कान देखी गई।4