गंदगी, जलभराव और जाम पड़ी नालियों की गंभीर समस्याओं से निजात की मांग राजु प्रजापति रिपोर्ट आज दिनांक 03 मई 2026, रविवार को ग्राम डुठारिया, ग्राम पंचायत भादरलाऊ के वार्ड क्रमांक 10 (चौधरियों का वास) में फैली गंदगी, गंदे पानी के जमाव, व बंद पड़ी नालियों, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप एवं बीमारियों के खतरे को लेकर सभी ग्रामवासियों ने पत्रकार बंधुओं के साथ विशेष चर्चा की। पत्रकार वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में गंदगी, जलभराव और जाम पड़ी नालियों की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे मलेरिया, डेंगू एवं अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। गली-मोहल्लों में दुर्गंध, नालियों की जाम स्थिति तथा मच्छरों की भरमार से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि कई बार ग्राम पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। इससे लोगों में भारी नाराजगी है। सभी ग्रामवासियों ने एकजुट होकर पत्रकार बंधुओं के समक्ष अपनी समस्या रखी तथा प्रशासन से मांग की कि— नालियों की तत्काल सफाई करवाई जाए गंदे पानी की स्थायी निकासी की व्यवस्था हो नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए स्वास्थ्य विभाग द्वारा फॉगिंग एवं दवाई छिड़काव कराया जाए तथा जलभराव एवं संक्रमण की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ, तो मजबूरन जन आंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं सामूहिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। इस अवसर पर प्रकाश सोलंकी, ढलाराम जणवा (शिवसेना), कुपाराम सिरवी, जगाराम, पेमाराम, हेमाराम, रमेश, फुआराम, खेताराम, नगाराम, जोधाराम, दिनेश, पोकर, नेनाराम, लादाराम, धर्मा भाई, रूपेश, डिकू मोटार, हेमाराम सोलंकी, रमेश सोलंकी, केसाराम, मांगीलालजी, जोधाराम टिकमजी सहित 36 कौम के युवा, बुजुर्ग, माताएं-बहनें एवं अनेक ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
गंदगी, जलभराव और जाम पड़ी नालियों की गंभीर समस्याओं से निजात की मांग राजु प्रजापति रिपोर्ट आज दिनांक 03 मई 2026, रविवार को ग्राम डुठारिया, ग्राम पंचायत भादरलाऊ के वार्ड क्रमांक 10 (चौधरियों का वास) में फैली गंदगी, गंदे पानी के जमाव, व बंद पड़ी नालियों, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप एवं बीमारियों के खतरे को लेकर सभी ग्रामवासियों ने पत्रकार बंधुओं के साथ विशेष चर्चा की। पत्रकार वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में गंदगी, जलभराव और जाम पड़ी नालियों की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे मलेरिया, डेंगू एवं अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। गली-मोहल्लों में दुर्गंध, नालियों की जाम स्थिति तथा मच्छरों की भरमार से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि कई बार ग्राम पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान
नहीं हुआ है। इससे लोगों में भारी नाराजगी है। सभी ग्रामवासियों ने एकजुट होकर पत्रकार बंधुओं के समक्ष अपनी समस्या रखी तथा प्रशासन से मांग की कि— नालियों की तत्काल सफाई करवाई जाए गंदे पानी की स्थायी निकासी की व्यवस्था हो नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए स्वास्थ्य विभाग द्वारा फॉगिंग एवं दवाई छिड़काव कराया जाए तथा जलभराव एवं संक्रमण की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ, तो मजबूरन जन आंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं सामूहिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। इस अवसर पर प्रकाश सोलंकी, ढलाराम जणवा (शिवसेना), कुपाराम सिरवी, जगाराम, पेमाराम, हेमाराम, रमेश, फुआराम, खेताराम, नगाराम, जोधाराम, दिनेश, पोकर, नेनाराम, लादाराम, धर्मा भाई, रूपेश, डिकू मोटार, हेमाराम सोलंकी, रमेश सोलंकी, केसाराम, मांगीलालजी, जोधाराम टिकमजी सहित 36 कौम के युवा, बुजुर्ग, माताएं-बहनें एवं अनेक ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
- Post by भरत जीनगर1
- राजु प्रजापति रिपोर्ट आज दिनांक 03 मई 2026, रविवार को ग्राम डुठारिया, ग्राम पंचायत भादरलाऊ के वार्ड क्रमांक 10 (चौधरियों का वास) में फैली गंदगी, गंदे पानी के जमाव, व बंद पड़ी नालियों, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप एवं बीमारियों के खतरे को लेकर सभी ग्रामवासियों ने पत्रकार बंधुओं के साथ विशेष चर्चा की। पत्रकार वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में गंदगी, जलभराव और जाम पड़ी नालियों की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे मलेरिया, डेंगू एवं अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। गली-मोहल्लों में दुर्गंध, नालियों की जाम स्थिति तथा मच्छरों की भरमार से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि कई बार ग्राम पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। इससे लोगों में भारी नाराजगी है। सभी ग्रामवासियों ने एकजुट होकर पत्रकार बंधुओं के समक्ष अपनी समस्या रखी तथा प्रशासन से मांग की कि— नालियों की तत्काल सफाई करवाई जाए गंदे पानी की स्थायी निकासी की व्यवस्था हो नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए स्वास्थ्य विभाग द्वारा फॉगिंग एवं दवाई छिड़काव कराया जाए तथा जलभराव एवं संक्रमण की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ, तो मजबूरन जन आंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं सामूहिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। इस अवसर पर प्रकाश सोलंकी, ढलाराम जणवा (शिवसेना), कुपाराम सिरवी, जगाराम, पेमाराम, हेमाराम, रमेश, फुआराम, खेताराम, नगाराम, जोधाराम, दिनेश, पोकर, नेनाराम, लादाराम, धर्मा भाई, रूपेश, डिकू मोटार, हेमाराम सोलंकी, रमेश सोलंकी, केसाराम, मांगीलालजी, जोधाराम टिकमजी सहित 36 कौम के युवा, बुजुर्ग, माताएं-बहनें एवं अनेक ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।2
- 📰 हेडलाइन: रानी प्रताप बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, आमजन परेशान—प्रशासन मूकदर्शक 📝 खबर: रानी प्रताप बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। संकरी सड़कों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण और भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। दोपहिया और चारपहिया वाहन आपस में फंस जाते हैं, जिससे पैदल चलने वालों तक के लिए रास्ता मुश्किल हो जाता है। स्थानीय दुकानदारों द्वारा दुकान का सामान सड़क तक फैलाने और ग्राहकों के वाहनों को सड़क पर खड़ा करने से समस्या और गंभीर हो गई है। तस्वीरों में स्पष्ट देखा जा सकता है कि ट्रक और लोडिंग वाहन भीड़भाड़ वाले समय में ही बाजार में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे जाम और बढ़ जाता है। कई जगहों पर बाइक और कारें बेतरतीब तरीके से खड़ी हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई और कम हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन और पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति और निगरानी की कमी के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में हालात और खराब हो सकते हैं, खासकर शादी सीजन और त्योहारों के दौरान। ⚠️ मुख्य समस्याएं (बुलेट में डालना चाहो तो): अवैध पार्किंग सड़क पर अतिक्रमण भारी वाहनों का अनियंत्रित प्रवेश ट्रैफिक पुलिस की कमी पैदल यात्रियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं 🔧 सॉल्यूशन (ये डालोगे तो खबर मजबूत लगेगी): बाजार में नो-पार्किंग जोन लागू हो पीक टाइम में भारी वाहनों की एंट्री बंद रोजाना ट्रैफिक पुलिस की तैनाती अतिक्रमण पर तुरंत कार्रवाई वन-वे सिस्टम लागू करना2
- *गुडा रूपसिंह बना ‘स्मार्ट गांव’, भामाशाह पुनाराम सीरवी ने CCTV से कसी सुरक्षा की कमान* *हर गली-मोहल्ले पर नजर, चोरियों पर लगेगा ब्रेक — 25 लाख के बड़े प्लान से पूरी पंचायत होगी कवर* रानी (पाली)। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जीवन्द कलां के अधीन छोटे से गांव गुडा रूपसिंह ने अब सुरक्षा के मामले में बड़ी मिसाल कायम कर दी है। गांव के भामाशाह पुनाराम सीरवी (चौधरी) ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए पूरे गांव में CCTV कैमरे लगवाकर इसे “स्मार्ट गांव” की दिशा में अग्रसर कर दिया है। लगातार बढ़ती चोरी और असामाजिक घटनाओं से परेशान ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिलने वाली है। पुनाराम सीरवी ने गांव के प्रमुख स्थानों पर कुल 8 CCTV कैमरे लगवाए हैं, जिससे गांव की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। *कैमरों की स्थापना रणनीतिक तरीके से की गई है—* नाडोल जाने वाले मुख्य मार्ग पर 2 कैमरे जीवन्द खुर्द मार्ग पर 2 कैमरे मुख्य बस स्टैंड पर कैमरे गांव के अंदर गलियारों व बाड़े के आसपास कैमरे इस पहल के बाद गांव में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और ग्रामीणों में विश्वास की नई किरण जगी है। ग्रामीणों ने बताया कि CCTV लगाने की मांग वर्षों से उठ रही थी, लेकिन अब जाकर यह सपना साकार हुआ है। लोगों का मानना है कि इससे चोरी, लूट और अन्य वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। *पूरी पंचायत के लिए बड़ा लक्ष्य* भामाशाह पुनाराम सीरवी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका उद्देश्य केवल एक गांव तक सीमित नहीं है। वे पूरी ग्राम पंचायत जीवन्द कलां के चारों गांव — गुडा रूपसिंह, जीवन्द कलां, बोरडी और जीवन्द खुर्द — को CCTV नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना पर करीब 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा। *ग्रामीणों में खुशी, पहल बनी मिसाल* गांव में इस कार्य को लेकर उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने भामाशाह पुनाराम सीरवी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उनका कहना है कि अगर हर गांव में ऐसे जागरूक नागरिक आगे आएं, तो ग्रामीण क्षेत्र भी सुरक्षित और विकसित बन सकते हैं।1
- खुडाला फालना नगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 75वां जन्मदिन सादगी से मनाया। इस अवसर पर शहर भर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। नगर कांग्रेस कमेटी खुडाला फालना के अध्यक्ष हितेश हैप्पी मेवाड़ा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में खुडाला फालना के विभिन्न धार्मिक स्थलों, श्मशान घाट और सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए। इस दौरान मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने परिंडों में नियमित रूप से पानी डालने और पक्षियों को दाना-पानी उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भरत चौधरी, साबिर छिपा, लोकेश गोस्वामी, विक्रमादित्य सिंह, ममता चौहान, प्रवीण चौधरी, मयंक चौहान, सलीम कुरैशी, लाजवंती मारू, इरफान खान, महिपाल सिंह, मुकेश चंदेल, दिलीप मीणा, हेमाराम चौधरी, सरवन सेंदर, शिवम राघव और सुरेश दमामी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- पाली के रतनचंद लोढ़ा स्कूल पाली आयोजित हुई राज्य स्तरीय विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान परीक्षा में भीषण गर्मी के बावजूद पाली जिले के 123 परिक्षार्थी परीक्षा में बैठे। परीक्षा केंद्र पर्यवेक्षक एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार जांगिड़ ने बताया की पाली जिले से जांगिड़ समाज के 177 विधार्थियों ने पुरस्कार जीतने और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 123 विधार्थियो ने परीक्षा दी। उसमें जूनियर वर्ग से 58 और सिनियर वर्ग से 60 परीक्षार्थीयों ने भाग्य अजमाया। पाली के केन्द्र अधीक्षक पारस मल बरड़वा एवं विजय जांगिड़ ने बताया कि समाज के वरिष्ठ आई आर एस अधिकारी डाॅ दिनेश कुमार सारंग की प्रेरणा से अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा प्रादेशिक सभा जयपुर के मार्गदर्शन में आयोजित हुई जांगिड समाज की यह पहली परीक्षा है जिसमें 63 लड़के तथा 60 लड़कीयों ने परीक्षा दी जो समाज में स्त्री पुरूष की समानता को दर्शाता है। परीक्षा सम्पन्न करवाने में इन शिक्षाविदों का रहा सहयोग सीएस प्रधानाचार्य पारसमल सुथार, वरिष्ठ पुस्तकालय अध्यक्ष विजय कुमार, व्याख्याता वर्ग से किरण बाला जांगिड़, जगदीश चन्द्र, ओमप्रकाश बरड़वा, हरीश कुमार एदलावास, कम्प्यूटर अनुदेशक नितिन कुमार, वरिष्ठ अध्यापक वर्ग से रामदयाल जांगिड़, महेंद्र राज, विष्णु जांगिड़, राजेश जांगिड़, हरीश जांगिड़, कार्यालय सहायक धनराज सायल, शारिरिक शिक्षक मदनलाल जांगिड़, प्रकाशचंद जांगिड़, श्रवण कुमार, अशोक पारखवड। प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया कि परीक्षा पश्चात सभी परीक्षार्थियों को श्री विश्वकर्मा शिक्षा समिति सम्पूर्ण पाली जिला की और से प्रत्येक विधार्थी को 9 कोपी का एक सेट वितरण किया गया। साथ ही परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए जलपान एवं भोजन की व्यवस्था स्मृति शेष मांगीलाल लूंजा परिवार और से की गई। परीक्षा सम्पन्न करवाने, कापीया वितरण करने और भोजन व्यवस्था में समाज अध्यक्ष मोहनलाल जांगिड़, मंत्री ओमप्रकाश लूजा, कोषाध्यक्ष अमरचंद शर्मा, रामेश्वर लूंजा, घेवरचन्द आर्य, विनोद जोपिग, शेषाराम पारखवड, हनुमान जांगिड़, दिनेश पडिहारिया, प्रवीण बेगड, भंवरलाल सायल, प्रदीप बेगड, अशोक किंजा, प्रकाश पिडवा, राजेन्द्र जोपिग, गणेश किंजा, दिपक जांगिड़, आदि का सहयोग रहा।1
- पाली,ब्यूरो चीफ़ मनीष राठौड़। शहर के सूरजपोल चौराहे पर रविवार सुबह करीब दस बजे कांग्रेसी एकत्रित हुए। उन्होंने जमकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने राधामोहन दास का पूतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल रहे। मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित ने बताया कि कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट को लेकर राधामोहन दास ने असम्मानजनक कमेंट किया जो बिलकुल गलत है। जिसे सहन नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सावर्जनिक जीवन में अमर्यादित भाषा का उपयोग करना बिलकुल ही गलत है। राधा मोहन दास द्वारा सचिन पायलट को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना उनकी घटिया मानसिकता बताने के लिए काफी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीति में शब्द ही नेता की संस्कृति का परिचय देते हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खिलाफ राजस्थान भाजपा प्रभारी राधामोहन दास की अशोभनीय टिप्पणी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह केवल एक नेता का अपमान नहीं, बल्कि राजस्थान की गौरवशाली राजनीतिक मर्यादा पर हमला है। वैचारिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन भाषा में नैतिकता रखनी चाहिए। सत्ता के अहंकार में लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलना बंद होना चाहिए। सार्वजनिक जीवन में अमर्यादित भाषा के लिए कोई जगह नहीं है। राधामोहन दास को अपने शब्दों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान पाली विधायक भीमराज भाटी, पूर्व राज्यमंत्री चुन्नीलाल चाडवास, पीसीसी सदस्य खेतसिंह बोलागुड़ा, शोभा सोलंकी, पाली शहर अध्यक्ष हकीम भाई, ओबीसी जिलाध्यक्ष गोविन्द बंजारा, नीलम बिड़ला, मेहबूब भाई, मांगूसिंह दूदावत, रफीक चौहान, रमेश चावला, भेराराम गुर्जर, लक्षमण कच्छवाह, प्रकाश सांखला, मदन सिंह जागरवाल, साजिद भाई, भेरू सिंह, मानक गर्ग ठाकुरला, रणजीत सिंह भादरलाऊ, रामचंद्र बुनकर, बाबूलाल बोराणा, हेमाराम मनिहारी, रतन उदेश, आमीन अली रंगरेज, गोरधन प्रजापत, जोगाराम सोलंकी, मोनू भाई, आनंद सोलंकी, मुकेश देवासी, वीरेंद्र सिंह, आंनद सेन, अर्जुन सांसी, सुरेश बंजारा सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे। बाईट01--भीमराज भाटी विधायक पाली बाईट-02-शिशुपालसिंह निम्बाड़ा जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पाली4
- रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। वरकाणा श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा में आयोजित सैनिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों में उत्साह जोश और देशभक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला प्रातःकाल से ही शिविर में सक्रियता शुरू हो गई जहां पूर्व सैनिक कल्याण सेवा परिषद् जोधपुर प्रांत से आए अनुभवी पूर्व सैनिकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न सैन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया शिविर में सूबेदार मेजर मूलाराम भाटी सेना पुलिस सार्जेंट मोतीलाल देवासी वायुसेना हवलदार प्रदीप चौधरी आर्मी एवं नायक बाबूलाल राव आर्मी ने विद्यार्थियों को ड्रिल क्लाइम्बिंग जंप सहित कई शारीरिक प्रशिक्षण गतिविधियों का अभ्यास करवाया प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को अनुशासन टीमवर्क और शारीरिक दक्षता के महत्व को भी समझाया प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को सेना में रोजगार और सेवा के विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही कंपास रीडिंग एयरगन संचालन तथा अन्य उपयोगी सैन्य कौशलों का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिससे विद्यार्थियों में सेना के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ी विशेष बात यह रही कि शिविर में बालिकाओं ने भी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया तथा हर गतिविधि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उनकी सक्रिय भागीदारी ने शिविर के माहौल को और प्रेरणादायक बना दिया इस अवसर पर संस्था के प्रशासक दिनेश चौधरी अमिता गांधी प्राचार्य डॉ. सचेंद्र बोहरा नितिन सिंह प्रकाश पंवार गणपत जांगिड भंवर सिंह एवं रघुवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों में अनुशासन आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा के प्रति जागरूकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली संस्था अध्यक्ष बाबूलाल मंडलेशा एवं सचिव भरत परमार ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें देशसेवा के लिए प्रेरित करते हैं1