शांति कुंज पार्क में पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर दिया सेवा का संदेश। आबूरोड। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, ब्लॉक आबूरोड पंचायत समिति द्वारा रविवार को शांति कुंज पार्क में पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलकर पार्क सहित आसपास के क्षेत्रों में परिंडे लगाए और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की। इस दौरान जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता एवं करुणा का संदेश भी दिया गया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी की कमी से जूझना पड़ता है, ऐसे में यह पहल उन्हें राहत देने के साथ ही समाज में सेवा, करुणा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करती है। कार्यक्रम में संयोजक ललित सांखला, सह संयोजक आशीष हीराभाई अग्रवाल, युवा संयोजक दिनेश मेघवाल, महिला संयोजक जया रोहिन सहित तोलाराम मेघवाल, जसाराम बोस, भावना बैरवा, राजकुमारी मीणा, टीना कुमारी, छगनलाल बोस एवं अन्य सदस्य व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
शांति कुंज पार्क में पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर दिया सेवा का संदेश। आबूरोड। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, ब्लॉक आबूरोड पंचायत समिति द्वारा रविवार को शांति कुंज पार्क में पक्षियों के लिए परिंडे
लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलकर पार्क सहित आसपास के क्षेत्रों में परिंडे लगाए और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की। इस दौरान जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता
एवं करुणा का संदेश भी दिया गया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी की कमी से जूझना पड़ता है, ऐसे में यह पहल उन्हें राहत देने के साथ ही समाज में सेवा, करुणा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता
बढ़ाने का कार्य करती है। कार्यक्रम में संयोजक ललित सांखला, सह संयोजक आशीष हीराभाई अग्रवाल, युवा संयोजक दिनेश मेघवाल, महिला संयोजक जया रोहिन सहित तोलाराम मेघवाल, जसाराम बोस, भावना बैरवा, राजकुमारी मीणा, टीना कुमारी, छगनलाल बोस एवं अन्य सदस्य व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
- विधायक मद और समसा से संवरेगा भीलुड़ा स्कूल का ढांचा, 25 लाख की लागत से बनेंगे नए कमरे, सागवाडा विधायक डेचा ने बताया शिक्षा को विकास की नींव, संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के ग्राम पंचायत भीलुड़ा स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में विकास कार्यों को गति देते हुए सागवाडा विधायक शंकरलाल डेचा के मुख्य आतिथ्य में दो नवीन कक्षा-कक्षों का शिलान्यास संपन्न हुआ। इन कक्षा-कक्षों का निर्माण विद्यार्थियों की सुविधा हेतु किया जा रहा है, जिसमें एक कक्ष विधायक मद से 25 लाख रुपये की लागत से तथा दूसरा कक्ष समसा मद से स्वीकृत किया गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक डेचा ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बुनियादी ढांचे का विकास ही प्रदेश की उन्नति का आधार है। उन्होंने शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि शिक्षकों को डिजिटल कार्य में सुगमता प्रदान करने के लिए विधायक मद से 100 प्राथमिक विद्यालयों में कंप्यूटर एवं प्रिंटर उपलब्ध करवाए गए हैं। सरकार की भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि विद्यालयों में डोम और अन्य भौतिक सुविधाओं का विस्तार निरंतर जारी है। साथ ही, धरती अम्बा योजना के तहत 25 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे छात्रावास विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शैक्षणिक माहौल प्रदान करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद कनकमल कटारा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अनिता कटारा, नरेंद्र पंड्या, सुनील पंड्या, जवाहर भाटिया, विनोद पंड्या, धीरेंद्र पंचाल, उमेश पंड्या एवं संस्था प्रधान योगेश व्यास सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे इन नवाचारों की सराहना की।1
- Post by भरत जीनगर1
- राजु प्रजापति रिपोर्ट आज दिनांक 03 मई 2026, रविवार को ग्राम डुठारिया, ग्राम पंचायत भादरलाऊ के वार्ड क्रमांक 10 (चौधरियों का वास) में फैली गंदगी, गंदे पानी के जमाव, व बंद पड़ी नालियों, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप एवं बीमारियों के खतरे को लेकर सभी ग्रामवासियों ने पत्रकार बंधुओं के साथ विशेष चर्चा की। पत्रकार वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में गंदगी, जलभराव और जाम पड़ी नालियों की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे मलेरिया, डेंगू एवं अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। गली-मोहल्लों में दुर्गंध, नालियों की जाम स्थिति तथा मच्छरों की भरमार से आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि कई बार ग्राम पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। इससे लोगों में भारी नाराजगी है। सभी ग्रामवासियों ने एकजुट होकर पत्रकार बंधुओं के समक्ष अपनी समस्या रखी तथा प्रशासन से मांग की कि— नालियों की तत्काल सफाई करवाई जाए गंदे पानी की स्थायी निकासी की व्यवस्था हो नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए स्वास्थ्य विभाग द्वारा फॉगिंग एवं दवाई छिड़काव कराया जाए तथा जलभराव एवं संक्रमण की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ, तो मजबूरन जन आंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं सामूहिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। इस अवसर पर प्रकाश सोलंकी, ढलाराम जणवा (शिवसेना), कुपाराम सिरवी, जगाराम, पेमाराम, हेमाराम, रमेश, फुआराम, खेताराम, नगाराम, जोधाराम, दिनेश, पोकर, नेनाराम, लादाराम, धर्मा भाई, रूपेश, डिकू मोटार, हेमाराम सोलंकी, रमेश सोलंकी, केसाराम, मांगीलालजी, जोधाराम टिकमजी सहित 36 कौम के युवा, बुजुर्ग, माताएं-बहनें एवं अनेक ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।2
- 📰 हेडलाइन: रानी प्रताप बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, आमजन परेशान—प्रशासन मूकदर्शक 📝 खबर: रानी प्रताप बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। संकरी सड़कों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण और भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। दोपहिया और चारपहिया वाहन आपस में फंस जाते हैं, जिससे पैदल चलने वालों तक के लिए रास्ता मुश्किल हो जाता है। स्थानीय दुकानदारों द्वारा दुकान का सामान सड़क तक फैलाने और ग्राहकों के वाहनों को सड़क पर खड़ा करने से समस्या और गंभीर हो गई है। तस्वीरों में स्पष्ट देखा जा सकता है कि ट्रक और लोडिंग वाहन भीड़भाड़ वाले समय में ही बाजार में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे जाम और बढ़ जाता है। कई जगहों पर बाइक और कारें बेतरतीब तरीके से खड़ी हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई और कम हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन और पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति और निगरानी की कमी के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में हालात और खराब हो सकते हैं, खासकर शादी सीजन और त्योहारों के दौरान। ⚠️ मुख्य समस्याएं (बुलेट में डालना चाहो तो): अवैध पार्किंग सड़क पर अतिक्रमण भारी वाहनों का अनियंत्रित प्रवेश ट्रैफिक पुलिस की कमी पैदल यात्रियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं 🔧 सॉल्यूशन (ये डालोगे तो खबर मजबूत लगेगी): बाजार में नो-पार्किंग जोन लागू हो पीक टाइम में भारी वाहनों की एंट्री बंद रोजाना ट्रैफिक पुलिस की तैनाती अतिक्रमण पर तुरंत कार्रवाई वन-वे सिस्टम लागू करना2
- *गुडा रूपसिंह बना ‘स्मार्ट गांव’, भामाशाह पुनाराम सीरवी ने CCTV से कसी सुरक्षा की कमान* *हर गली-मोहल्ले पर नजर, चोरियों पर लगेगा ब्रेक — 25 लाख के बड़े प्लान से पूरी पंचायत होगी कवर* रानी (पाली)। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जीवन्द कलां के अधीन छोटे से गांव गुडा रूपसिंह ने अब सुरक्षा के मामले में बड़ी मिसाल कायम कर दी है। गांव के भामाशाह पुनाराम सीरवी (चौधरी) ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए पूरे गांव में CCTV कैमरे लगवाकर इसे “स्मार्ट गांव” की दिशा में अग्रसर कर दिया है। लगातार बढ़ती चोरी और असामाजिक घटनाओं से परेशान ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिलने वाली है। पुनाराम सीरवी ने गांव के प्रमुख स्थानों पर कुल 8 CCTV कैमरे लगवाए हैं, जिससे गांव की हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी। *कैमरों की स्थापना रणनीतिक तरीके से की गई है—* नाडोल जाने वाले मुख्य मार्ग पर 2 कैमरे जीवन्द खुर्द मार्ग पर 2 कैमरे मुख्य बस स्टैंड पर कैमरे गांव के अंदर गलियारों व बाड़े के आसपास कैमरे इस पहल के बाद गांव में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और ग्रामीणों में विश्वास की नई किरण जगी है। ग्रामीणों ने बताया कि CCTV लगाने की मांग वर्षों से उठ रही थी, लेकिन अब जाकर यह सपना साकार हुआ है। लोगों का मानना है कि इससे चोरी, लूट और अन्य वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। *पूरी पंचायत के लिए बड़ा लक्ष्य* भामाशाह पुनाराम सीरवी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका उद्देश्य केवल एक गांव तक सीमित नहीं है। वे पूरी ग्राम पंचायत जीवन्द कलां के चारों गांव — गुडा रूपसिंह, जीवन्द कलां, बोरडी और जीवन्द खुर्द — को CCTV नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना पर करीब 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा। *ग्रामीणों में खुशी, पहल बनी मिसाल* गांव में इस कार्य को लेकर उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने भामाशाह पुनाराम सीरवी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उनका कहना है कि अगर हर गांव में ऐसे जागरूक नागरिक आगे आएं, तो ग्रामीण क्षेत्र भी सुरक्षित और विकसित बन सकते हैं।1
- उदयपुर जिले के घासा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार स्वर्गीय किरण देवी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर लोगो का जीवन बचाने के लिए मानवीय भावना को देखते हुए एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। चामुंडा माता मंदिर परिसर में आयोजित इस शिविर में युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर मानवता के प्रति अपना कर्तव्य निभाया। शिविर के आयोजक अनिल वैष्णव ने बताया कि इस पुनीत कार्य में उदयपुर के अनंता हॉस्पिटल की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। जिसका उपयोग जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने के लिए किया जाएगा। शिविर के दौरान मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी, प्रधान नरेंद्र कुमार चंडालिया बतौर अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। क्योंकि आपका दिया हुआ एक बूंद खून किसी को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने रक्तदान शिविर के आयोजन की सराहना की। शिविर स्थल पर युवाओं की टोली ने बढ़ चढ़ कर सहयोग किया। आयोजन समिति ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चिकित्सा टीम के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।1
- प्रेस नोट पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्म दिवस पर जिले मे सेवा कार्यों के माध्यम से छाछ वितरण, गौशालाओ में चारा, अस्पताल में फल वितरण एवं रक्तदान शिविर आयोजित। जालौर राजस्थान के जनप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन आज जिले में सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया गया राजस्थान के पूर्व जब जिला कांग्रेस के प्रवक्ता योगेन्द्रसिंह कुम्पावत ने बताया कि जिला मुख्यालय पर अस्पताल चोराया पर सेवा शिविर आयोजित कर सर्वप्रथम कांग्रेसजनों ने केक काटकर एवं मुह मीठा कर बधाई दी गई। उसके पश्चात गर्मी के मौसम को देखते हुए "छाछ" का वितरण किया गया। उसके पश्चात कांग्रेसजनों ने जिला मुख्यालय के अस्पताल में भर्ती मरीजो को फल वितरण किये गये,वहीं इस अवसर पर पक्षीयों को गर्मी से राहत हैतु "परिंडे" भी लगाये गये। एवं जिले की गौशालाओ में चारा वितरण भी किया गया। कुम्पावत ने बताया कि इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी सायला द्वारा जीवाणा के जीवण जीवाणा अस्पताल मे रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सेवा शिविर में जन अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अधक्ष पुखराज पाराशर ने बधाई देते हुए कहा कि सेवा, सुरक्षा एवं समर्पण के प्रतिक अशोक गहलोत अपनी कार्यशैली, अनुभव और जनता से सीधे जुडाव से पहचाने जाते हैं। अपने कार्यकाल में उन्होने सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास कार्यों को आज भी जनता याद कर रही है. जालोर जिले के अनगिनत विकास कार्य अपनी कहानी खुद बता रहे है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमीला मेघवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजनीति की पाठशाला है उनके रग रग में कांग्रेस है राजस्थान के विकास मे उनका योगदान अतुल्य है। ईश्वर उनको स्वस्थ एवं दिधायु रखे सेवा शिविर मे पूर्व जिलाध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहीत, वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र दवे, ब्लाक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, नगर अध्यक्ष मुमताज अली सैय्यद, एनएसयूआई ज़िलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग, जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो, संगठन महासचिव विरेन्द्र जोशी, केलाश शर्मा, लालसिहं राजपुरोहीत, बसंत सुथार , लक्ष्मण सांखला, सुरेश मेघवाल, विशनसिंह राजपुरोहीत, कृष्ण कुमार मेघवाल, उम्मेदसिंह चारण, मदन दहीया, गणपत शर्मा, पीरसिह बालोत, खीमाराम चौधरी, साबीर खान, शंकर अग्रवाल, रमेश सोलकी, जोगाराम सरगरा,पुखराज माली, बंशीलाल माली, सुरेश चौधरी, मिश्रीमल गहलोत, किशनलाल चोधरी, महेन्द्र सोनगरा,ईश्वर सिंह बालावत, कपुराराम परिहार सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सादर प्रकाशनार्थ। दिनांक-03/05/2026 कार्यक्रम के फोटो संलग्न है। योगेंद्र सिंह कुम्पावत प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी जालोर 8209113629 94145899953
- तीर्थंकर उद्यान में दिखेगी कचरे से बनी कलाकृतियां, कलक्टर ने किया ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण, वेस्ट टू वेल्थ पार्क के कार्यों की सराहना की संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिला कलक्टर देशलदान ने कलेक्ट्रेट कक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शहर में जारी जलापूर्ति और सीवरेज नेटवर्क के शेष कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय में पूरा किया जाए। कलक्टर ने स्पष्ट किया कि जनहित सर्वोपरि है, इसलिए निर्माण कार्यों की प्रगति में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में आरयूआईडीपी के अधिकारियों ने बताया कि शहर में जलापूर्ति और सीवरेज का कार्य दिसंबर 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। बैठक के दौरान कलक्टर ने उन क्षेत्रों की भी सुध ली जो वर्तमान सीवरेज योजना में शामिल नहीं हैं। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को निर्देशित किया कि ऐसे क्षेत्रों के लिए जल्द से जल्द विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को अनुमोदन हेतु भेजें। कार्य की गति बढ़ाने के लिए उन्होंने निर्माण स्थलों पर मैनपावर और मशीनों की संख्या बढ़ाने तथा आवश्यक तकनीकी प्रक्रियाओं को शीघ्रता से पूर्ण करने के आदेश दिए। समीक्षा बैठक के पश्चात जिला कलक्टर ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का धरातलीय निरीक्षण किया। उन्होंने उदय विलास पंप हाउस, मास्टर कंट्रोल सेंटर, जल शोधन संयंत्र और दो नदी स्थित 4.00 MLD एसटीपी का अवलोकन कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पेयजल वितरण प्रणाली और पानी की शुद्धता की भी जांच की और निर्देश दिए कि आमजन को समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होना चाहिए। कलक्टर ने बजट घोषणा के तहत वसुंधरा विहार स्थित तीर्थंकर उद्यान में बनाए जा रहे वेस्ट टू वेल्थ पार्क का भी निरीक्षण किया। नगर परिषद आयुक्त प्रकाश डूडी ने उन्हें पार्क में वेस्ट सामग्री से निर्मित भारत के मानचित्र, हाथी, ऊंट और टाइगर जैसी विभिन्न कलाकृतियों के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता हंसराम मीणा, पीएचईडी के गोपीचंद वर्मा सहित संबंधित विभागों के अभियंता और संवेदक फर्म के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। वरकाणा श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय वरकाणा में आयोजित सैनिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों में उत्साह जोश और देशभक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला प्रातःकाल से ही शिविर में सक्रियता शुरू हो गई जहां पूर्व सैनिक कल्याण सेवा परिषद् जोधपुर प्रांत से आए अनुभवी पूर्व सैनिकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न सैन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया शिविर में सूबेदार मेजर मूलाराम भाटी सेना पुलिस सार्जेंट मोतीलाल देवासी वायुसेना हवलदार प्रदीप चौधरी आर्मी एवं नायक बाबूलाल राव आर्मी ने विद्यार्थियों को ड्रिल क्लाइम्बिंग जंप सहित कई शारीरिक प्रशिक्षण गतिविधियों का अभ्यास करवाया प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को अनुशासन टीमवर्क और शारीरिक दक्षता के महत्व को भी समझाया प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को सेना में रोजगार और सेवा के विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही कंपास रीडिंग एयरगन संचालन तथा अन्य उपयोगी सैन्य कौशलों का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिससे विद्यार्थियों में सेना के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ी विशेष बात यह रही कि शिविर में बालिकाओं ने भी पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया तथा हर गतिविधि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उनकी सक्रिय भागीदारी ने शिविर के माहौल को और प्रेरणादायक बना दिया इस अवसर पर संस्था के प्रशासक दिनेश चौधरी अमिता गांधी प्राचार्य डॉ. सचेंद्र बोहरा नितिन सिंह प्रकाश पंवार गणपत जांगिड भंवर सिंह एवं रघुवीर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया शिविर के दूसरे दिन विद्यार्थियों में अनुशासन आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा के प्रति जागरूकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली संस्था अध्यक्ष बाबूलाल मंडलेशा एवं सचिव भरत परमार ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें देशसेवा के लिए प्रेरित करते हैं1