logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीलुड़ा के महात्मा गांधी विद्यालय में दो नवीन कक्षा-कक्षों का शिलान्यास विधायक मद और समसा से संवरेगा भीलुड़ा स्कूल का ढांचा, 25 लाख की लागत से बनेंगे नए कमरे, सागवाडा विधायक डेचा ने बताया शिक्षा को विकास की नींव, संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के ग्राम पंचायत भीलुड़ा स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में विकास कार्यों को गति देते हुए सागवाडा विधायक शंकरलाल डेचा के मुख्य आतिथ्य में दो नवीन कक्षा-कक्षों का शिलान्यास संपन्न हुआ। इन कक्षा-कक्षों का निर्माण विद्यार्थियों की सुविधा हेतु किया जा रहा है, जिसमें एक कक्ष विधायक मद से 25 लाख रुपये की लागत से तथा दूसरा कक्ष समसा मद से स्वीकृत किया गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक डेचा ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बुनियादी ढांचे का विकास ही प्रदेश की उन्नति का आधार है। उन्होंने शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि शिक्षकों को डिजिटल कार्य में सुगमता प्रदान करने के लिए विधायक मद से 100 प्राथमिक विद्यालयों में कंप्यूटर एवं प्रिंटर उपलब्ध करवाए गए हैं। सरकार की भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि विद्यालयों में डोम और अन्य भौतिक सुविधाओं का विस्तार निरंतर जारी है। साथ ही, धरती अम्बा योजना के तहत 25 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे छात्रावास विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शैक्षणिक माहौल प्रदान करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद कनकमल कटारा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अनिता कटारा, नरेंद्र पंड्या, सुनील पंड्या, जवाहर भाटिया, विनोद पंड्या, धीरेंद्र पंचाल, उमेश पंड्या एवं संस्था प्रधान योगेश व्यास सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे इन नवाचारों की सराहना की।

7 hrs ago
user_Santosh Vyas
Santosh Vyas
Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
7 hrs ago

भीलुड़ा के महात्मा गांधी विद्यालय में दो नवीन कक्षा-कक्षों का शिलान्यास विधायक मद और समसा से संवरेगा भीलुड़ा स्कूल का ढांचा, 25 लाख की लागत से बनेंगे नए कमरे, सागवाडा विधायक डेचा ने बताया शिक्षा को विकास की नींव, संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के ग्राम पंचायत भीलुड़ा स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में विकास कार्यों को गति देते हुए सागवाडा विधायक शंकरलाल डेचा के मुख्य आतिथ्य में दो नवीन कक्षा-कक्षों का शिलान्यास संपन्न हुआ। इन कक्षा-कक्षों का निर्माण विद्यार्थियों की सुविधा हेतु किया जा रहा है, जिसमें एक कक्ष विधायक मद से 25 लाख रुपये की लागत से तथा दूसरा कक्ष समसा मद से स्वीकृत किया गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक डेचा ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बुनियादी ढांचे का विकास ही प्रदेश की उन्नति का आधार है। उन्होंने शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि शिक्षकों को डिजिटल कार्य में सुगमता प्रदान करने के लिए विधायक मद से 100 प्राथमिक विद्यालयों में कंप्यूटर एवं प्रिंटर उपलब्ध करवाए गए हैं। सरकार की भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि विद्यालयों में डोम और अन्य भौतिक सुविधाओं का विस्तार निरंतर जारी है। साथ ही, धरती अम्बा योजना के तहत 25 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे छात्रावास विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शैक्षणिक माहौल प्रदान करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद कनकमल कटारा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक अनिता कटारा, नरेंद्र पंड्या, सुनील पंड्या, जवाहर भाटिया, विनोद पंड्या, धीरेंद्र पंचाल, उमेश पंड्या एवं संस्था प्रधान योगेश व्यास सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे इन नवाचारों की सराहना की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सीमलवाड़ा(डूंगरपुर) भाजपा के जिला नवीन कार्यालय में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने को लेकर जिला संगठन प्रभारी जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ नेताओं, जिले के सभी मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों, मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के संयोजकों और सह-संयोजकों ने अलग-अलग सत्रों में भाग लेकर संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन प्रभारी जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि संगठन की असली ताकत मंडल स्तर की सक्रियता से ही आती है। यदि मंडल कार्यकारिणी नियमित रूप से कार्य करेगी और प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाएगा, तो संगठन स्वतः ही मजबूत बनेगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक मंडल में प्रतिमाह बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जानी चाहिए और कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने गुटबाजी पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत विचारधाराओं और खेमेबाजी से ऊपर उठकर संगठन हित में कार्य करना चाहिए। निष्क्रिय पदाधिकारियों को या तो सक्रिय किया जाए या फिर नए और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाए। उन्होंने शक्ति केंद्रों को सक्रिय करने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष बल दिया। राजपुरोहित ने कहा कि प्रदेश स्तर से आने वाले कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ क्रियान्वित करना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसमें जिले की भागीदारी और रैंकिंग बेहतर होना चाहिए, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना होगा। सोशल मीडिया, मीडिया और आईटी सेल पर विशेष फोकस: बैठक में वर्तमान दौर में सोशल मीडिया, मीडिया और आईटी सेल की बढ़ती भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संगठन प्रभारी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया एक प्रभावी माध्यम बन चुका है, जिसके जरिए संगठन की नीतियों, योजनाओं और गतिविधियों को आमजन तक तेजी से पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि आईटी सेल को और अधिक सक्रिय बनाया जाए तथा हर स्तर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए। सोशल मीडिया टीम को नियमित कंटेंट अपडेट, स्थानीय गतिविधियों का प्रचार-प्रसार और सकारात्मक छवि निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया। मीडिया समन्वय को भी मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा गया कि संगठन की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से समाचार माध्यमों तक पहुंचाया जाए, ताकि जनता तक सही और सटीक जानकारी पहुंचे। जिला स्तर पर भी सक्रियता बढ़ाने के निर्देश: जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राजपुरोहित ने निर्देश दिए कि जिला स्तर पर भी प्रतिमाह बैठक आयोजित की जाए। साथ ही प्रत्येक जिला पदाधिकारी को किसी न किसी मंडल का प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी तय की जाए, जिससे संगठन का कार्य बेहतर तरीके से मॉनिटर हो सके। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद बनाए रखना चाहिए, जिससे संगठन में पारदर्शिता और समन्वय बना रहे। बैठक में जिला महामंत्री पंकज जैन, सुरमाल परमार, ईश्वरलाल लबाना, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, पूर्व मंत्री सुशील कटारा, पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनदयाल सिंह चौहान, सुदर्शन जैन, कारीलाल ननोमा, अमृतलाल कलासुआ, बंशीलाल कटारा, जिला उपाध्यक्ष हंसमुख पंड्या, धनेश्वर अहारी, करुण ननोमा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और सोशल मीडिया व आईटी सेल के प्रभावी उपयोग के माध्यम से भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। संगठन के प्रत्येक स्तर पर अनुशासन, नियमितता और समर्पण के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया, ताकि आगामी समय में संगठन और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ सके।
    2
    सीमलवाड़ा(डूंगरपुर)
भाजपा के जिला नवीन कार्यालय में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने को लेकर जिला संगठन प्रभारी जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष अशोक पटेल रणोली की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ नेताओं, जिले के सभी मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों, मीडिया, सोशल मीडिया एवं आईटी सेल के संयोजकों और सह-संयोजकों ने अलग-अलग सत्रों में भाग लेकर संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन प्रभारी जोगेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि संगठन की असली ताकत मंडल स्तर की सक्रियता से ही आती है। यदि मंडल कार्यकारिणी नियमित रूप से कार्य करेगी और प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाएगा, तो संगठन स्वतः ही मजबूत बनेगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक मंडल में प्रतिमाह बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित की जानी चाहिए और कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी है।
उन्होंने गुटबाजी पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत विचारधाराओं और खेमेबाजी से ऊपर उठकर संगठन हित में कार्य करना चाहिए। निष्क्रिय पदाधिकारियों को या तो सक्रिय किया जाए या फिर नए और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जाए। उन्होंने शक्ति केंद्रों को सक्रिय करने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर विशेष बल दिया।
राजपुरोहित ने कहा कि प्रदेश स्तर से आने वाले कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ क्रियान्वित करना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसमें जिले की भागीदारी और रैंकिंग बेहतर होना चाहिए, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना होगा।
सोशल मीडिया, मीडिया और आईटी सेल पर विशेष फोकस:
बैठक में वर्तमान दौर में सोशल मीडिया, मीडिया और आईटी सेल की बढ़ती भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संगठन प्रभारी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया एक प्रभावी माध्यम बन चुका है, जिसके जरिए संगठन की नीतियों, योजनाओं और गतिविधियों को आमजन तक तेजी से पहुंचाया जा सकता है।
उन्होंने निर्देश दिए कि आईटी सेल को और अधिक सक्रिय बनाया जाए तथा हर स्तर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए। सोशल मीडिया टीम को नियमित कंटेंट अपडेट, स्थानीय गतिविधियों का प्रचार-प्रसार और सकारात्मक छवि निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया।
मीडिया समन्वय को भी मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा गया कि संगठन की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से समाचार माध्यमों तक पहुंचाया जाए, ताकि जनता तक सही और सटीक जानकारी पहुंचे।
जिला स्तर पर भी सक्रियता बढ़ाने के निर्देश:
जिला पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राजपुरोहित ने निर्देश दिए कि जिला स्तर पर भी प्रतिमाह बैठक आयोजित की जाए। साथ ही प्रत्येक जिला पदाधिकारी को किसी न किसी मंडल का प्रभारी बनाकर जिम्मेदारी तय की जाए, जिससे संगठन का कार्य बेहतर तरीके से मॉनिटर हो सके।
उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद बनाए रखना चाहिए, जिससे संगठन में पारदर्शिता और समन्वय बना रहे।
बैठक में जिला महामंत्री पंकज जैन, सुरमाल परमार, ईश्वरलाल लबाना, पूर्व सांसद कनकमल कटारा, पूर्व मंत्री सुशील कटारा, पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनदयाल सिंह चौहान, सुदर्शन जैन, कारीलाल ननोमा, अमृतलाल कलासुआ, बंशीलाल कटारा, जिला उपाध्यक्ष हंसमुख पंड्या, धनेश्वर अहारी, करुण ननोमा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और सोशल मीडिया व आईटी सेल के प्रभावी उपयोग के माध्यम से भाजपा को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। संगठन के प्रत्येक स्तर पर अनुशासन, नियमितता और समर्पण के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया, ताकि आगामी समय में संगठन और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ सके।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • ‍प्राप्त जानकारी के अनुसार ‍डूगरलालजी देवाजी यादव मादलदा शाम 8 बजे घर से खेतो मे बने मंदिर पर पुजा हवन केलिए निकले थे । रात घर नही आए । रात लेट घरवालो ने फोन किया फोन बंद था । सुबह जल्दी ढूढने निकले तो खेतो मे मृत लाश पाई गई । घरवालो को संदेह है मृतक के साथ कोई हादसा किया गया है । इसलीए डाँग स्वायड कि मांग कर रहे है । ताकी सत्यता का पता लगे  घरवालो और अन्यलोग डाँग लाकर जाँच की मांग को लेकर घटना स्थल पर बैठे हुए है । उनका कहना है । जबतक प्रशाशन डाँग नही लाता हम लाश का पोस्टमार्टम नही करेगे । 10 घण्टे बितनी के बाद भी पिडीत और लोग को प्रशाशत संतुष्ट नही करपा रहा है । अब देखना है प्रशाशन क्या करता है । प्रशाशन मुस्तैद मौके पर मौजूद है ।
    4
    ‍प्राप्त जानकारी के अनुसार ‍डूगरलालजी देवाजी यादव मादलदा शाम 8 बजे घर से खेतो मे बने मंदिर पर पुजा हवन केलिए निकले थे । रात घर नही आए । रात लेट घरवालो ने फोन किया फोन बंद था । सुबह जल्दी ढूढने निकले तो खेतो मे मृत लाश पाई गई । घरवालो को संदेह है मृतक के साथ कोई हादसा किया गया है । इसलीए डाँग स्वायड कि मांग कर रहे है । ताकी सत्यता का पता लगे  घरवालो और अन्यलोग डाँग लाकर जाँच की मांग को लेकर घटना स्थल पर बैठे हुए है । उनका कहना है । जबतक प्रशाशन डाँग नही लाता हम लाश का पोस्टमार्टम नही करेगे ।
10 घण्टे बितनी के बाद भी पिडीत और लोग को प्रशाशत संतुष्ट नही करपा रहा है । अब देखना है प्रशाशन क्या करता है । प्रशाशन मुस्तैद मौके पर मौजूद है ।
    user_Chief editor Rajasthan
    Chief editor Rajasthan
    Media company बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • कुशलगढ़ में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रतिष्ठाचार्य पंडित निकुंज मोहन पांडया अपने आचार्य दल के साथ यज्ञ स्थल पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। आदिनाथ वाटिका में निर्मित भव्य यज्ञशाला में वास्तु शास्त्र अनुसार 72 कुंड बनाए गए हैं, जिनमें 9 प्रधान एवं 63 अन्य कुंड शामिल हैं। पांच दिवसीय महायज्ञ 6 मई से 10 मई तक आयोजित होगा। प्रतिष्ठाचार्य पंडित निकुंज मोहन पांडया ने बताया कि यज्ञशाला वैदिक परंपराओं के अनुरूप बनी है, जिसमें पंचद्रव्य के साथ गौमाता के गोबर का पांच टन से अधिक उपयोग किया गया है, जो आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है। निरीक्षण के दौरान आयोजन समिति को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समिति संरक्षक कैलाश राव ने बताया कि पूरे क्षेत्र में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर एडवोकेेट हरेंद्र पाठक, पंडित हेमेंद्र पांडया, जितेंद्र व्यास, पंडित सतीश त्रिवेदी, नवनीत पांडिया, सुनील जोशी, विपिन भट्ट, हितेश गादीया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। इसके पश्चात पंडित निकुंज मोहन पांडया ने पंडित लोकेंद्र पांडया एवं प्रबोध पांडया के निवास पहुंचकर उन्हें महोत्सव हेतु आमंत्रित किया। यह भव्य आयोजन कुशलगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में आस्था और उत्साह का केंद्र बनेगा।
    1
    कुशलगढ़ में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रतिष्ठाचार्य पंडित निकुंज मोहन पांडया अपने आचार्य दल के साथ यज्ञ स्थल पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
आदिनाथ वाटिका में निर्मित भव्य यज्ञशाला में वास्तु शास्त्र अनुसार 72 कुंड बनाए गए हैं, जिनमें 9 प्रधान एवं 63 अन्य कुंड शामिल हैं। पांच दिवसीय महायज्ञ 6 मई से 10 मई तक आयोजित होगा।
प्रतिष्ठाचार्य पंडित निकुंज मोहन पांडया ने बताया कि यज्ञशाला वैदिक परंपराओं के अनुरूप बनी है, जिसमें पंचद्रव्य के साथ गौमाता के गोबर का पांच टन से अधिक उपयोग किया गया है, जो आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है।
निरीक्षण के दौरान आयोजन समिति को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समिति संरक्षक कैलाश राव ने बताया कि पूरे क्षेत्र में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर एडवोकेेट हरेंद्र पाठक, पंडित हेमेंद्र पांडया, जितेंद्र व्यास, पंडित सतीश त्रिवेदी, नवनीत पांडिया, सुनील जोशी, विपिन भट्ट, हितेश गादीया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इसके पश्चात पंडित निकुंज मोहन पांडया ने पंडित लोकेंद्र पांडया एवं प्रबोध पांडया के निवास पहुंचकर उन्हें महोत्सव हेतु आमंत्रित किया।
यह भव्य आयोजन कुशलगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में आस्था और उत्साह का केंद्र बनेगा।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • श्री अभय दाता हनुमान मंदिर विद्युत कॉलोनी बांसवाड़ा में गज लक्ष्मी माता जी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमे गज लक्ष्मी माता जी की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है जिसमें दिनांक 02-05-2026 को प्रातः हेमाद्रि स्नान एवं मण्डप प्रवेश व कलश स्थापना तथा शाम को भजन कीर्तन एवं आरती देवताओं का पूजन हवन एवं प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं आरती तत्पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री तेजसिंह जी शेखावत , कोषाध्यक्ष श्री सत्यनारायण साधु जी एवं सदस्य श्री सूरज वाघेला जी , प्रमोद शर्मा , पंकज शर्मा , श्री अशोक श्रीवास्तवजी, प्रवीण गुप्ता , तोलाराम ,पंडित जी चंद्रशेखर पंड्या जी , एवं यजमान श्री अनंत गुप्ता जी परिवार एवं आशीष रस्तोगी परिवार का विशेष सहयोग रहा ।
    1
    श्री अभय दाता हनुमान मंदिर विद्युत कॉलोनी बांसवाड़ा में गज लक्ष्मी माता जी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमे गज लक्ष्मी माता जी की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है जिसमें दिनांक 02-05-2026 को प्रातः हेमाद्रि स्नान एवं मण्डप प्रवेश व कलश स्थापना तथा शाम को भजन कीर्तन एवं आरती  देवताओं का पूजन हवन एवं प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं आरती तत्पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री तेजसिंह जी शेखावत , कोषाध्यक्ष श्री सत्यनारायण साधु जी एवं सदस्य श्री सूरज वाघेला जी , प्रमोद शर्मा , पंकज शर्मा , श्री अशोक श्रीवास्तवजी, प्रवीण गुप्ता , तोलाराम ,पंडित जी चंद्रशेखर पंड्या जी , एवं यजमान श्री अनंत गुप्ता जी परिवार एवं आशीष रस्तोगी परिवार का विशेष सहयोग रहा ।
    user_Ajay kumar Pandit
    Ajay kumar Pandit
    Photographer Banswara, Rajasthan•
    22 hrs ago
  • उदयपुर जिले के घासा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार स्वर्गीय किरण देवी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर लोगो का जीवन बचाने के लिए मानवीय भावना को देखते हुए एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। चामुंडा माता मंदिर परिसर में आयोजित इस शिविर में युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर मानवता के प्रति अपना कर्तव्य निभाया। शिविर के आयोजक अनिल वैष्णव ने बताया कि इस पुनीत कार्य में उदयपुर के अनंता हॉस्पिटल की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। जिसका उपयोग जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने के लिए किया जाएगा। शिविर के दौरान मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी, प्रधान नरेंद्र कुमार चंडालिया बतौर अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। क्योंकि आपका दिया हुआ एक बूंद खून किसी को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने रक्तदान शिविर के आयोजन की सराहना की। शिविर स्थल पर युवाओं की टोली ने बढ़ चढ़ कर सहयोग किया। आयोजन समिति ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चिकित्सा टीम के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
    1
    उदयपुर जिले के घासा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रविवार को मिली जानकारी के अनुसार स्वर्गीय किरण देवी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर लोगो का जीवन बचाने के लिए मानवीय भावना को देखते हुए एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। चामुंडा माता मंदिर परिसर में आयोजित इस शिविर में युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर मानवता के प्रति अपना कर्तव्य निभाया। शिविर के आयोजक अनिल वैष्णव ने बताया कि इस पुनीत कार्य में उदयपुर के अनंता हॉस्पिटल की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। जिसका उपयोग जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने के लिए किया जाएगा। शिविर के दौरान मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी, प्रधान नरेंद्र कुमार चंडालिया बतौर अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। क्योंकि आपका दिया हुआ एक बूंद खून किसी को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने रक्तदान शिविर के आयोजन की सराहना की।
शिविर स्थल पर युवाओं की टोली ने बढ़ चढ़ कर सहयोग किया। आयोजन समिति ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चिकित्सा टीम के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • तीर्थंकर उद्यान में दिखेगी कचरे से बनी कलाकृतियां, कलक्टर ने किया ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण, वेस्ट टू वेल्थ पार्क के कार्यों की सराहना की संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिला कलक्टर देशलदान ने कलेक्ट्रेट कक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शहर में जारी जलापूर्ति और सीवरेज नेटवर्क के शेष कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय में पूरा किया जाए। कलक्टर ने स्पष्ट किया कि जनहित सर्वोपरि है, इसलिए निर्माण कार्यों की प्रगति में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में आरयूआईडीपी के अधिकारियों ने बताया कि शहर में जलापूर्ति और सीवरेज का कार्य दिसंबर 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। बैठक के दौरान कलक्टर ने उन क्षेत्रों की भी सुध ली जो वर्तमान सीवरेज योजना में शामिल नहीं हैं। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को निर्देशित किया कि ऐसे क्षेत्रों के लिए जल्द से जल्द विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को अनुमोदन हेतु भेजें। कार्य की गति बढ़ाने के लिए उन्होंने निर्माण स्थलों पर मैनपावर और मशीनों की संख्या बढ़ाने तथा आवश्यक तकनीकी प्रक्रियाओं को शीघ्रता से पूर्ण करने के आदेश दिए। समीक्षा बैठक के पश्चात जिला कलक्टर ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का धरातलीय निरीक्षण किया। उन्होंने उदय विलास पंप हाउस, मास्टर कंट्रोल सेंटर, जल शोधन संयंत्र और दो नदी स्थित 4.00 MLD एसटीपी का अवलोकन कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पेयजल वितरण प्रणाली और पानी की शुद्धता की भी जांच की और निर्देश दिए कि आमजन को समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होना चाहिए। कलक्टर ने बजट घोषणा के तहत वसुंधरा विहार स्थित तीर्थंकर उद्यान में बनाए जा रहे वेस्ट टू वेल्थ पार्क का भी निरीक्षण किया। नगर परिषद आयुक्त प्रकाश डूडी ने उन्हें पार्क में वेस्ट सामग्री से निर्मित भारत के मानचित्र, हाथी, ऊंट और टाइगर जैसी विभिन्न कलाकृतियों के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता हंसराम मीणा, पीएचईडी के गोपीचंद वर्मा सहित संबंधित विभागों के अभियंता और संवेदक फर्म के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    1
    तीर्थंकर उद्यान में दिखेगी कचरे से बनी कलाकृतियां, कलक्टर ने किया ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण, वेस्ट टू वेल्थ पार्क के कार्यों की सराहना की
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। जिला कलक्टर देशलदान ने कलेक्ट्रेट कक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शहर में जारी जलापूर्ति और सीवरेज नेटवर्क के शेष कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय में पूरा किया जाए। कलक्टर ने स्पष्ट किया कि जनहित सर्वोपरि है, इसलिए निर्माण कार्यों की प्रगति में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में आरयूआईडीपी के अधिकारियों ने बताया कि शहर में जलापूर्ति और सीवरेज का कार्य दिसंबर 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
बैठक के दौरान कलक्टर ने उन क्षेत्रों की भी सुध ली जो वर्तमान सीवरेज योजना में शामिल नहीं हैं। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को निर्देशित किया कि ऐसे क्षेत्रों के लिए जल्द से जल्द विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को अनुमोदन हेतु भेजें। कार्य की गति बढ़ाने के लिए उन्होंने निर्माण स्थलों पर मैनपावर और मशीनों की संख्या बढ़ाने तथा आवश्यक तकनीकी प्रक्रियाओं को शीघ्रता से पूर्ण करने के आदेश दिए।
समीक्षा बैठक के पश्चात जिला कलक्टर ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का धरातलीय निरीक्षण किया। उन्होंने उदय विलास पंप हाउस, मास्टर कंट्रोल सेंटर, जल शोधन संयंत्र और दो नदी स्थित 4.00 MLD एसटीपी का अवलोकन कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पेयजल वितरण प्रणाली और पानी की शुद्धता की भी जांच की और निर्देश दिए कि आमजन को समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होना चाहिए।
कलक्टर ने बजट घोषणा के तहत वसुंधरा विहार स्थित तीर्थंकर उद्यान में बनाए जा रहे वेस्ट टू वेल्थ पार्क का भी निरीक्षण किया। नगर परिषद आयुक्त प्रकाश डूडी ने उन्हें पार्क में वेस्ट सामग्री से निर्मित भारत के मानचित्र, हाथी, ऊंट और टाइगर जैसी विभिन्न कलाकृतियों के बारे में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता हंसराम मीणा, पीएचईडी के गोपीचंद वर्मा सहित संबंधित विभागों के अभियंता और संवेदक फर्म के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत चौरासी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कार भी जब्त की है और मामले की जांच जारी है। डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान “ऑपरेशन स्वच्छता” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला एवं वृताधिकारी सीमलवाड़ा मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में थाना चौरासी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थानाधिकारी भवरसिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 2 मई को गश्त के दौरान स्टेट हाईवे-54 पर एक संदिग्ध कार को गुजरात की ओर जाते देखा गया। पुलिस द्वारा नाकाबंदी करने पर चालक कार को सुनसान खेतों में छोड़कर फरार हो गया। शाम करीब 7:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के टेम्बा गांव के खेतों में एक संदिग्ध कार खड़ी है। सूचना पर करावाड़ा चौकी प्रभारी ईश्वरलाल सहायक उप निरीक्षक मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और कार नंबर GJ 06 FC 4658 को संदिग्ध अवस्था में पाया। तलाशी के दौरान चालक को पकड़ लिया गया, जिसने अपना नाम सुलेय मछार (35) निवासी बड़ोदरा, गुजरात बताया। पुलिस द्वारा कार की जांच करने पर डिक्की में अंग्रेजी शराब भरी होना सामने आया। कार को थाने लाकर वीडियोग्राफी के साथ गिनती की गई, जिसमें कुल 5 कार्टून व 6 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसमें विभिन्न ब्रांड की शराब शामिल है, जिनमें रॉयल स्टेज, बोहो व्हिस्की, रेड लेबल, ओक्समीथ गोल्ड, स्मिरनॉफ मिन्टी जामुन तथा ऑफिसर चॉइस के पव्वे शामिल हैं। बरामद शराब “सेल फॉर राजस्थान” अंकित पाई गई, जिसे अवैध रूप से गुजरात ले जाया जा रहा था। पुलिस ने शराब व तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया है। आरोपी सुलेय मछार के खिलाफ थाना चौरासी में प्रकरण संख्या 96/2026 धारा 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस अवैध शराब परिवहन के नेटवर्क की जांच में जुटी है। कार्रवाई करने वाली टीम: भवरसिंह, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना चौरासी ईश्वरलाल, सहायक उप निरीक्षक शंकरलाल, कांस्टेबल शामिल है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी, वहीं “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    2
    डूंगरपुर जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत चौरासी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कार भी जब्त की है और मामले की जांच जारी है।
डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान “ऑपरेशन स्वच्छता” चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला एवं वृताधिकारी सीमलवाड़ा मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में थाना चौरासी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
थानाधिकारी भवरसिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 2 मई को गश्त के दौरान स्टेट हाईवे-54 पर एक संदिग्ध कार को गुजरात की ओर जाते देखा गया। पुलिस द्वारा नाकाबंदी करने पर चालक कार को सुनसान खेतों में छोड़कर फरार हो गया।
शाम करीब 7:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के टेम्बा गांव के खेतों में एक संदिग्ध कार खड़ी है। सूचना पर करावाड़ा चौकी प्रभारी ईश्वरलाल सहायक उप निरीक्षक मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और कार नंबर GJ 06 FC 4658 को संदिग्ध अवस्था में पाया। तलाशी के दौरान चालक को पकड़ लिया गया, जिसने अपना नाम सुलेय मछार (35) निवासी बड़ोदरा, गुजरात बताया।
पुलिस द्वारा कार की जांच करने पर डिक्की में अंग्रेजी शराब भरी होना सामने आया। कार को थाने लाकर वीडियोग्राफी के साथ गिनती की गई, जिसमें कुल 5 कार्टून व 6 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसमें विभिन्न ब्रांड की शराब शामिल है, जिनमें रॉयल स्टेज, बोहो व्हिस्की, रेड लेबल, ओक्समीथ गोल्ड, स्मिरनॉफ मिन्टी जामुन तथा ऑफिसर चॉइस के पव्वे शामिल हैं।
बरामद शराब “सेल फॉर राजस्थान” अंकित पाई गई, जिसे अवैध रूप से गुजरात ले जाया जा रहा था। पुलिस ने शराब व तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया है।
आरोपी सुलेय मछार के खिलाफ थाना चौरासी में प्रकरण संख्या 96/2026 धारा 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस अवैध शराब परिवहन के नेटवर्क की जांच में जुटी है।
कार्रवाई करने वाली टीम:
भवरसिंह, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना चौरासी
ईश्वरलाल, सहायक उप निरीक्षक
शंकरलाल, कांस्टेबल शामिल है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी, वहीं “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.