Shuru
Apke Nagar Ki App…
NH-48 पर जयपुर-दिल्ली हाईवे पर चंदवाजी थाना क्षेत्र में फल-फ्रूट से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई,सड़क पर दूर-दूर तक फल-फ्रूट बिखर गए,जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ,स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर जमा हो गए और फल उठाने लगे,यह हादसा इस इलाके में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की कड़ी में एक और घटना है,चंदवाजी के पास पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
NH-48 पर जयपुर-दिल्ली हाईवे पर चंदवाजी थाना क्षेत्र में फल-फ्रूट से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई,सड़क पर दूर-दूर तक फल-फ्रूट बिखर गए,जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ,स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर जमा हो गए और फल उठाने लगे,यह हादसा इस इलाके में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की कड़ी में एक और घटना है,चंदवाजी के पास पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं
More news from राजस्थान and nearby areas
- कुशलगढ़, 2 मई। कालिंजरा गांव में कथित धर्मांतरण को लेकर उपजा विवाद हिंसक हो गया, जब जानकारी लेने पहुंचे हिंदू संगठनों के युवाओं पर आरोपियों ने लाठी, पत्थरों व हथियारों से हमला कर दिया। हमले में कई युवक गंभीर घायल हुए, जिनमें से तीन का बांसवाड़ा अस्पताल में उपचार जारी है। सूचना पर सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह सिसोदिया के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर चार नामजद आरोपियों—अनीश पुत्र राजेश रावत, देवचंद पुत्र अहिल्या रावत, नितेश पुत्र इस्माइल उर्फ जोसेफ रावत तथा अनिल पुत्र देवचंद रावत—को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर सघन निगरानी की जा रही है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। दूसरी ओर, जिलेभर के हिंदू संगठनों में आक्रोश है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।1
- Post by Bapulal Ahari1
- Post by Shamshuddin Sheikh1
- सीमलवाड़ा। विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, पीठ में शनिवार को बाल सभा के अंतर्गत “कवर चढ़ाओ प्रतियोगिता” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, अनुशासन एवं पुस्तकों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न वर्गों के भैया-बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पश्चात कक्षा-वार परिणाम घोषित किए गए, जिसमें कक्षा प्रभात में अंकित डामोर प्रथम रहे। कक्षा उदय में हिमादित्य सिंह चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा द्वितीय में दीप्ती प्रजापत प्रथम एवं केतन प्रजापत द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा तृतीय में किंजल डामोर प्रथम तथा माधेश्वरी डामोर द्वितीय रही। कक्षा चतुर्थ में दिव्यांशु यादव प्रथम स्थान पर रहे। इसी प्रकार कक्षा पंचम में लक्ष्य प्रजापत प्रथम एवं सिद्धांत डामोर द्वितीय रहे। कक्षा षष्ठम में जय कुम्हार प्रथम तथा आशीष रोत द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा सप्तम में वरुण प्रजापत प्रथम एवं युक्ति पाटीदार द्वितीय रही। कक्षा अष्टम में राधेश्वरी डामोर प्रथम एवं अनुष्ठा डामोर द्वितीय स्थान पर रही। कक्षा नवमी में सिम्मी दरजी प्रथम तथा हिमांशु प्रजापत द्वितीय रहे। कक्षा दशमी में अंजलि डामोर प्रथम एवं सोनल डामोर द्वितीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान श्री जयंतीलाल प्रजापत द्वारा सभी विजेता विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकों की देखभाल एवं नियमित अध्ययन के महत्व के बारे में प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन ट्विंकल दर्जी द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन भूपेंद्र सिंह परमार ने किया। विद्यालय परिवार द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।4
- एक कविता.... मज़दूर।1
- Post by शुभम जैन2
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- Post by Bapulal Ahari1
- सीमलवाड़ा(डूंगरपुर) राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी ग्राम रथ अभियान अब ग्रामीण क्षेत्रों में असर दिखाने लगा है। चौरासी विधानसभा क्षेत्र के झोथरी ब्लॉक में ग्राम रथ पहुंचा, जहां ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्याएं और मांगें भी अधिकारियों के सामने रखीं। राजस्थान सरकार द्वारा 27 अप्रैल से 11 मई तक चलाए जा रहे 15 दिवसीय ग्राम रथ अभियान के तहत शनिवार को झोथरी, भिंडा, बेड़ा, सुराता और डोल कुंजेला गांवों में एलईडी रथ पहुंचा। ग्रामीणों ने रथ का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ऑडियो-वीडियो प्रस्तुतियों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और नवाचारों की जानकारी दी गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य 13 विभागों—कृषि, पशुपालन, सिंचाई, ऊर्जा, पंचायती राज सहित अन्य विभागों की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना है, ताकि ग्रामीण और किसान इन योजनाओं का सीधा लाभ ले सकें। रथ के साथ अधिकारियों द्वारा मौके पर ही योजनाओं की जानकारी दी गई और प्रचार सामग्री भी वितरित की गई। इस दौरान कारीलाल ननोमा निवर्तमान प्रधान ने कहा कि “सरकार किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को उनके द्वार तक पहुंचा रही है। सभी को इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए।” कार्यक्रम के दौरान किसानों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर रखीं। किसानों ने बताया कि पहले बेल हल पर मिलने वाली सब्सिडी अब बंद हो गई है, जिसे फिर से शुरू किया जाना चाहिए। साथ ही अनाज भंडारण के लिए ड्रम और बोरे अनुदान में उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। ग्राम रथ में ‘सुझाव पेटी’ भी रखी गई है, जिसमें ग्रामीणों ने अपने सुझाव डाले। सरकार इन सुझावों पर विचार करेगी, जिससे योजनाओं को और बेहतर बनाया जा सके। इस दौरान एसडीएम विवेक गुर्जर, तहसीलदार नितेश पंचोली सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। ग्राम रथ अभियान सरकार और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद का माध्यम बन रहा है। अब देखना होगा कि किसानों की मांगों पर सरकार कितना और कब तक अमल करती है। बाइट - कारी लाल ननोमा, निवर्तमान प्रधान1