विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय पीठ में “कवर चढ़ाओ” प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा सीमलवाड़ा। विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, पीठ में शनिवार को बाल सभा के अंतर्गत “कवर चढ़ाओ प्रतियोगिता” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, अनुशासन एवं पुस्तकों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न वर्गों के भैया-बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पश्चात कक्षा-वार परिणाम घोषित किए गए, जिसमें कक्षा प्रभात में अंकित डामोर प्रथम रहे। कक्षा उदय में हिमादित्य सिंह चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा द्वितीय में दीप्ती प्रजापत प्रथम एवं केतन प्रजापत द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा तृतीय में किंजल डामोर प्रथम तथा माधेश्वरी डामोर द्वितीय रही। कक्षा चतुर्थ में दिव्यांशु यादव प्रथम स्थान पर रहे। इसी प्रकार कक्षा पंचम में लक्ष्य प्रजापत प्रथम एवं सिद्धांत डामोर द्वितीय रहे। कक्षा षष्ठम में जय कुम्हार प्रथम तथा आशीष रोत द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा सप्तम में वरुण प्रजापत प्रथम एवं युक्ति पाटीदार द्वितीय रही। कक्षा अष्टम में राधेश्वरी डामोर प्रथम एवं अनुष्ठा डामोर द्वितीय स्थान पर रही। कक्षा नवमी में सिम्मी दरजी प्रथम तथा हिमांशु प्रजापत द्वितीय रहे। कक्षा दशमी में अंजलि डामोर प्रथम एवं सोनल डामोर द्वितीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान श्री जयंतीलाल प्रजापत द्वारा सभी विजेता विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकों की देखभाल एवं नियमित अध्ययन के महत्व के बारे में प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन ट्विंकल दर्जी द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन भूपेंद्र सिंह परमार ने किया। विद्यालय परिवार द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।
विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय पीठ में “कवर चढ़ाओ” प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा सीमलवाड़ा। विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, पीठ में शनिवार को बाल सभा के अंतर्गत “कवर चढ़ाओ प्रतियोगिता” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, अनुशासन एवं पुस्तकों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न वर्गों के भैया-बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा
का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पश्चात कक्षा-वार परिणाम घोषित किए गए, जिसमें कक्षा प्रभात में अंकित डामोर प्रथम रहे। कक्षा उदय में हिमादित्य सिंह चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा द्वितीय में दीप्ती प्रजापत प्रथम एवं केतन प्रजापत द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा तृतीय में किंजल डामोर प्रथम तथा माधेश्वरी डामोर द्वितीय रही। कक्षा चतुर्थ में दिव्यांशु यादव प्रथम स्थान पर रहे। इसी प्रकार कक्षा पंचम में लक्ष्य
प्रजापत प्रथम एवं सिद्धांत डामोर द्वितीय रहे। कक्षा षष्ठम में जय कुम्हार प्रथम तथा आशीष रोत द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा सप्तम में वरुण प्रजापत प्रथम एवं युक्ति पाटीदार द्वितीय रही। कक्षा अष्टम में राधेश्वरी डामोर प्रथम एवं अनुष्ठा डामोर द्वितीय स्थान पर रही। कक्षा नवमी में सिम्मी दरजी प्रथम तथा हिमांशु प्रजापत द्वितीय रहे। कक्षा दशमी में अंजलि डामोर प्रथम एवं सोनल डामोर द्वितीय स्थान पर
रही। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान श्री जयंतीलाल प्रजापत द्वारा सभी विजेता विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकों की देखभाल एवं नियमित अध्ययन के महत्व के बारे में प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन ट्विंकल दर्जी द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन भूपेंद्र सिंह परमार ने किया। विद्यालय परिवार द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।
- धंबोला में दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग, मंदिर के सामने वारदात से फैली दहशत महादेव जी कॉलोनी में महिला से चैन छीनी, गले पर आए निशान; पुलिस जांच में जुटी धंबोला। कस्बे में शनिवार को दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। महादेव जी कॉलोनी निवासी निर्मला देवी, पत्नी गतुलाल दर्जी, महादेव जी मंदिर के सामने से गुजर रही थीं, तभी बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चैन छीन ली और फरार हो गए। घटना के दौरान बदमाशों द्वारा जोर से चैन खींचने पर निर्मला देवी के गले में निशान बन गया। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सूचना मिलते ही धंबोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस संदिग्धों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है और उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।1
- Post by Bapulal Ahari1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- श्री अभय दाता हनुमान मंदिर विद्युत कॉलोनी बांसवाड़ा में गज लक्ष्मी माता जी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमे गज लक्ष्मी माता जी की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है जिसमें दिनांक 02-05-2026 को प्रातः हेमाद्रि स्नान एवं मण्डप प्रवेश व कलश स्थापना तथा शाम को भजन कीर्तन एवं आरती देवताओं का पूजन हवन एवं प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं आरती तत्पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री तेजसिंह जी शेखावत , कोषाध्यक्ष श्री सत्यनारायण साधु जी एवं सदस्य श्री सूरज वाघेला जी , प्रमोद शर्मा , पंकज शर्मा , श्री अशोक श्रीवास्तवजी, प्रवीण गुप्ता , तोलाराम ,पंडित जी चंद्रशेखर पंड्या जी , एवं यजमान श्री अनंत गुप्ता जी परिवार एवं आशीष रस्तोगी परिवार का विशेष सहयोग रहा ।1
- कुशलगढ़, 2 मई। कालिंजरा गांव में कथित धर्मांतरण को लेकर उपजा विवाद हिंसक हो गया, जब जानकारी लेने पहुंचे हिंदू संगठनों के युवाओं पर आरोपियों ने लाठी, पत्थरों व हथियारों से हमला कर दिया। हमले में कई युवक गंभीर घायल हुए, जिनमें से तीन का बांसवाड़ा अस्पताल में उपचार जारी है। सूचना पर सर्किल इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह सिसोदिया के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर चार नामजद आरोपियों—अनीश पुत्र राजेश रावत, देवचंद पुत्र अहिल्या रावत, नितेश पुत्र इस्माइल उर्फ जोसेफ रावत तथा अनिल पुत्र देवचंद रावत—को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर सघन निगरानी की जा रही है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। दूसरी ओर, जिलेभर के हिंदू संगठनों में आक्रोश है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।1
- Post by Chief editor Rajasthan1
- सीमलवाड़ा(डूंगरपुर) डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े स्नेचिंग की एक वारदात को अंजाम दिया है। धंबोला गांव में घर से मंदिर जा रही एक 52 वर्षीय महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, पीड़िता निर्मला देवी , पत्नी गट्टू लाल दर्जी, जब घर से हाथों में तांबे के लौटे में पानी लेकर मंदिर में दर्शन करने जा रही थीं, तभी अचानक पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारा और डेढ़ तोले की सोने की चेन तोड़कर रफूचक्कर हो गए। अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गई और उन्होंने शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग मदद के लिए पहुँचते, बदमाश आँखों से ओझल हो चुके थे। घटना की सूचना तुरंत धंबोला थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जिले भर में तुरंत नाकेबंदी करवाई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। वहीं 7 फरवरी को भी सीमलवाड़ा कस्बे के किशनपुरा में एक महिला व्यापारी के साथ भी चैन स्नेचिंग की वारदात हुई थी जिसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। चेन स्नेचिंग की बढ़ती वारदातों से क्षेत्र में विशेष कर महिलाओं में दहशत का माहौल बन गया है। बाइट - निर्मला देवी पीड़िता1
- Post by Bapulal Ahari1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1