Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sansad Hanuman Beniwal पहुंचे Manoharpur Toll पर किया भव्य स्वागत #@socialmediarajasthan-1 #@breakingliveNews-h6w #@sevajanta97 #Rajasthan Janta Seva-84 Live News #Janta seva #seva jantanews #Social Media Rajasthan-1 # "हाय दोस्तों! 🎉 मेरे चैनल को सब्सक्राइब करो और धमाकेदार रील्स व लाइव वीडियोस का मजा लो! 🔥💖 नोटिफिकेशन बेल दबाओ, कभी मिस न हो#
Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
Sansad Hanuman Beniwal पहुंचे Manoharpur Toll पर किया भव्य स्वागत #@socialmediarajasthan-1 #@breakingliveNews-h6w #@sevajanta97 #Rajasthan Janta Seva-84 Live News #Janta seva #seva jantanews #Social Media Rajasthan-1 # "हाय दोस्तों! 🎉 मेरे चैनल को सब्सक्राइब करो और धमाकेदार रील्स व लाइव वीडियोस का मजा लो! 🔥💖 नोटिफिकेशन बेल दबाओ, कभी मिस न हो#
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Bapulal Ahari1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़,,कलिजंरा में धर्मांतरण विवाद ने लिया हिंसक रुप,विवाद में चार युवक घायल दो की हालत गंभीर, हिन्दू संगठनों ने कंहा अवैध रूप से धर्मान्तरण बर्दाश्त नही पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार) कुशलगढ़,भले ही न्यायालय ने अवैध रूप से जबरन धर्मान्तरण व अंध विश्वास पेदा कर भोले-भाले गरीब आदिवासी लोगों को ईसाई धर्म अपनाने का षड्यंत्र कर अपनी जाल फेलाने से कुछ लोग बाज नहीं आ रहे हैं वहीं सर्वोच्च न्यायालय ने भी साफ शब्दों में कहा कि अवैध रूप से धर्मान्तरण बर्दाश्त नहीं होगा के बावजूद राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र व सज्जनगढ़ उप खंड क्षेत्र में बड़े पेमाने पर प्रोटेन्टेस्ट ईसाई मिशनरियों द्वारा गांव-गांव जाकर ईसाई धर्म अपनाने पर बल दिया जा रहा है जबकी जबरन धर्मान्तरण कानुनी कार्यवाही की जद में आता है इतना सबकुछ होने के बाद भी अवैध रूप से धर्मान्तरण करवाने का सिलसिला थम नहीं रहा है कुशलगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के कलिजंरा में कथित रूप से धर्मान्तरण की सुचना पर हिंदू संगठन के लोग मोके पर पहुंचे व विडियो ग्राफी व फोटो ग्राफी कर रहे थे कि अचानक हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर ईसाई मिशनरी वाले भड़क गए और कहा सुनी के बाद नोबत मार पीट की आ गई,और विवाद का रुप ले लिया और विवाद ने हिंसक रुप लेने के बाद जमकर मारपीट होने की बात सामने आई घटना में चार युवकों के सीर में चोटे आई और घायल होने के समाचार भी है व दो जनो को भी गंभीर चोटे आई उनकी हालात गंभीर बताई जा रही है,सभी घायलों को ईलाज हेतु कुशलगढ़ उप जिला अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को ईलाज के लिए बांसवाड़ा महात्मा गांधी अस्पताल में रेफर किया है तथा शेष घायलों का उपचार जारी है कुशलगढ़ के चिकित्सा अधिकारी पी एम ओ डाक्टर रामरैक धाकड़ ने बताया कि चार मेसे तीन युवकों का ईलाज जारी है जबकी दो की हालत नाज़ुक होने से रेफर किया गया है, घायलों में प्रशांत तंवर,(28) नाथु सिंह तंवर लव टेलर (22)ओर आदिश राणावत (21) शामिल हैं सभी कुशलगढ़ के निवासी बताएं गए हैं घायलों ने बताया कि कलिजंरा में धर्मांतरण की सुचना मीलने पर हिंदू संगठन के लोग मोके पर पहुंचे जंहा एक स्थान पर लोगों को पानी में डुबकी लगवाकर धर्मान्तरण की प्रक्रिया अपनाई जा रही थी,जब हिन्दू संगठन के लोग मोके पर पहुंचे और आपत्ति जताई तो वहां मौजूद लोगों में कहां सुनी होने लगी व विडियो ग्राफी व फोटो ग्राफी करने पर लोग आग बबूला हो हमले की नियत से हमलावर हो कर अचानक हमला कर दिया,इधर जेसे ही कुशलगढ़ पुलिस थाना अधिकारी को सुचना मिलते हैं ही सर्किल इंस्पेक्टर प्रविणसिंह सिसोदिया अपने साथ जाप्ता लेकर मोके पर पहुंचे तथा घायलों को ईलाज हेतु कुशलगढ़ उप जिला अस्पताल लाएं सिसोदिया ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया है व पु लिस उनसे पूछताछ कर रही है घटना की खबर फैलते ही मोके पर सेकडो की तादाद में ग्रामीण ,युवा अस्पताल पंहुचे व जबरन धर्मान्तरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा के स्वर गुंजने लगे इस बात को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश देखा गया, क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए कुशलगढ़ पुलिस ने अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया हे ताकी कानून व्यवस्था बनी रहे, हम आपको बतादे की कुशलगढ़ उप खंड क्षेत्र के बड़ी सरवा के दरोबडीया,पाणदा,महुडा,वरसाला के आमली पाडा,शोभावटी कोटड़ा राणगा बिजोरी खेड़ली,छोटी सरवा के समीप ग्रामीण क्षेत्रों में बावलियापाडा तथा सातलिया पंचायत के सुरवन सहित कुल 35जंगहो पर प्रोटेन्टेस्ट के ईसाई मिशनरी के चर्च बने हुए हैं जंहा रविवार को तथाकथित पादरी,फास्टर भोले-भाले लोगों को अंध विश्वास व ब्रेन वोश कर जबरन धर्मान्तरण का गोरखधंधा बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं उनके लिए सर्वोच्च न्यायालय के आदेश भी आयाराम गया राम साबीत होते दिखाई दे रहे हैं,हम आपको बतादे की यदी अन्य धर्म के जब ईसाई मिशनरी अवैध रूप से चर्चों का पक्का निर्माण कार्य कर रहे थे तो जनप्रतिनिधियों व जिम्मेदारों ने क्यों ध्यान नहीं दिया जबकी जबरन चर्च अवैध माने जाते हैं उनको पक्के निर्माण की स्वीकृति किसने दी ये जांच का विषय है,इधर अवैध रूप से धर्मान्तरण करवाने वाले व ज़हां जहां ईसाई मिशनरी चर्च बने वो रुपया कंहा से आया यदी प्रसासन बारीकी से जांच करे तो कई चोकाने वाले मामलों से पर्दा उठाते दे नहीं होगी क्या सरकार व प्रशासन इस ओर ध्यान देगा या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा!4
- डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड क्षेत्र के पाड़वा गांव में प्रशासन द्वारा रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। चौपाल में उपखंड अधिकारी सुबोध सिंह चारण, तहसीलदार रमेश चंद्र वढेरा, पूर्व सांसद कनकमल कटारा सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व सांसद कनकमल कटारा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने के उद्देश्य से रात्रि चौपाल का आयोजन किया जा रहा है, जहां लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। चौपाल में ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पानी और बिजली की समस्याओं को लेकर प्रशासन को अवगत कराया, जिस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों को तुरंत अवगत कराकर समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम में पाड़वा गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं।1
- राजलदेसर2
- बाइक कार भिड़ंत में 5लोग घायल ,बाइक सवार की हालत गंभीर ,रेफर आसपुर थाना क्षेत्र के बड़ौदा के पास हुआ हादसा आसपुर थाना क्षेत्र के डुंगरपुर आसपुर मुख्य मार्ग पर धर्मकांटे के पास एक बाइक और कार की टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार गंभीर घायल हो गया है ।जिसे उदयपुर रेफर किया गया है ।वही कार में एयर बैग खुलने से मामूली चोटे आई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम पाडवा निवासी संजय पाटीदार जो सलूंबर जिले में अध्यापक है जो शाम स्कूल से अपने घर जा रहे थे कि डुंगरपुर आसपुर मुख्य मार्ग पर धर्म कांटे के पास तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी ।जिससे बाइक चालक गंभीर घायल हो गया है ।तत्काल उसे आसपुर ले जाया गया ।जहा इसे उदयपुर रेफर किया गया ।वही कार में सवार आसपुर के एक ही जैन परिवार की मुखिया विमला देवी ,पुत्रवधु ऋषि व दोनों पुत्र अखिल ,अनिल जैन को मामूली चोट आई है ।गनीमत रही कि कार के एयर बैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया । जैन परिवार सागवाड़ा से एक धार्मिक कार्यक्रम के शामिल होकर आसपुर लौट रहा था।1
- सीमलवाड़ा। विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, पीठ में शनिवार को बाल सभा के अंतर्गत “कवर चढ़ाओ प्रतियोगिता” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, अनुशासन एवं पुस्तकों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न वर्गों के भैया-बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पश्चात कक्षा-वार परिणाम घोषित किए गए, जिसमें कक्षा प्रभात में अंकित डामोर प्रथम रहे। कक्षा उदय में हिमादित्य सिंह चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा द्वितीय में दीप्ती प्रजापत प्रथम एवं केतन प्रजापत द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा तृतीय में किंजल डामोर प्रथम तथा माधेश्वरी डामोर द्वितीय रही। कक्षा चतुर्थ में दिव्यांशु यादव प्रथम स्थान पर रहे। इसी प्रकार कक्षा पंचम में लक्ष्य प्रजापत प्रथम एवं सिद्धांत डामोर द्वितीय रहे। कक्षा षष्ठम में जय कुम्हार प्रथम तथा आशीष रोत द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा सप्तम में वरुण प्रजापत प्रथम एवं युक्ति पाटीदार द्वितीय रही। कक्षा अष्टम में राधेश्वरी डामोर प्रथम एवं अनुष्ठा डामोर द्वितीय स्थान पर रही। कक्षा नवमी में सिम्मी दरजी प्रथम तथा हिमांशु प्रजापत द्वितीय रहे। कक्षा दशमी में अंजलि डामोर प्रथम एवं सोनल डामोर द्वितीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान श्री जयंतीलाल प्रजापत द्वारा सभी विजेता विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकों की देखभाल एवं नियमित अध्ययन के महत्व के बारे में प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन ट्विंकल दर्जी द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन भूपेंद्र सिंह परमार ने किया। विद्यालय परिवार द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।4
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- Post by Bapulal Ahari1
- एक कविता.... मज़दूर।1