Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजलदेसर राजलदेसर
Bhagirath Megwh राजलदेसर गोगा2
राजलदेसर राजलदेसर
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजलदेसर2
- Post by Bapulal Ahari1
- सीमलवाड़ा। विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, पीठ में शनिवार को बाल सभा के अंतर्गत “कवर चढ़ाओ प्रतियोगिता” का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, अनुशासन एवं पुस्तकों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न वर्गों के भैया-बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पश्चात कक्षा-वार परिणाम घोषित किए गए, जिसमें कक्षा प्रभात में अंकित डामोर प्रथम रहे। कक्षा उदय में हिमादित्य सिंह चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा द्वितीय में दीप्ती प्रजापत प्रथम एवं केतन प्रजापत द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा तृतीय में किंजल डामोर प्रथम तथा माधेश्वरी डामोर द्वितीय रही। कक्षा चतुर्थ में दिव्यांशु यादव प्रथम स्थान पर रहे। इसी प्रकार कक्षा पंचम में लक्ष्य प्रजापत प्रथम एवं सिद्धांत डामोर द्वितीय रहे। कक्षा षष्ठम में जय कुम्हार प्रथम तथा आशीष रोत द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा सप्तम में वरुण प्रजापत प्रथम एवं युक्ति पाटीदार द्वितीय रही। कक्षा अष्टम में राधेश्वरी डामोर प्रथम एवं अनुष्ठा डामोर द्वितीय स्थान पर रही। कक्षा नवमी में सिम्मी दरजी प्रथम तथा हिमांशु प्रजापत द्वितीय रहे। कक्षा दशमी में अंजलि डामोर प्रथम एवं सोनल डामोर द्वितीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान श्री जयंतीलाल प्रजापत द्वारा सभी विजेता विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकों की देखभाल एवं नियमित अध्ययन के महत्व के बारे में प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन ट्विंकल दर्जी द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन भूपेंद्र सिंह परमार ने किया। विद्यालय परिवार द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।4
- डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड क्षेत्र के पाड़वा गांव में प्रशासन द्वारा रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। चौपाल में उपखंड अधिकारी सुबोध सिंह चारण, तहसीलदार रमेश चंद्र वढेरा, पूर्व सांसद कनकमल कटारा सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व सांसद कनकमल कटारा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने के उद्देश्य से रात्रि चौपाल का आयोजन किया जा रहा है, जहां लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। चौपाल में ग्रामीणों ने मुख्य रूप से पानी और बिजली की समस्याओं को लेकर प्रशासन को अवगत कराया, जिस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों को तुरंत अवगत कराकर समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। कार्यक्रम में पाड़वा गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं।1
- धंबोला। धंबोला कस्बे के आयुर्वेद अस्पताल में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दवाई वितरण कक्ष में करीब 10 से 12 फीट लंबा साँप नजर आया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से अस्पताल स्टाफ और मौजूद लोगों में भय का माहौल बन गया। योग प्रशिक्षिका संगीता पाटीदार जब सुबह दवाई वितरण कक्ष में पहुँचीं, तो टेबल पर बैठते समय उनकी नजर नीचे पड़ी। उनके पैरों के पास ही एक विशाल साँप दिखाई दिया। यह दृश्य देखते ही वे घबराकर तुरंत बाहर निकल आईं और डॉक्टर आरती सक्सेना को सूचना दी। सूचना मिलते ही कंपाउंडर भायचंद डामोर, नर्स टूराजश्री खराड़ी सहित अन्य स्टाफ मौके पर पहुँचे। घटना की जानकारी स्थानीय पत्रकार मुकेश पंड्या को भी दी गई, जो तुरंत कवरेज के लिए अस्पताल पहुँचे। हालात की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल स्टाफ और पत्रकार ने मिलकर साहसिक कदम उठाया। एक बड़े बकेट और लकड़ी की मदद से सावधानीपूर्वक साँप को काबू किया गया। काफी प्रयासों के बाद उसे सुरक्षित तरीके से बकेट में बंद कर लिया गया। रेस्क्यू के बाद साँप को अस्पताल से दूर एक तालाब किनारे छोड़ा गया, जहाँ से वह पानी के रास्ते जंगल की ओर चला गया। इस साहसिक रेस्क्यू के बाद सभी ने राहत की सांस ली, वहीं कुछ देर तक अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल बना रहा।1
- श्री अभय दाता हनुमान मंदिर विद्युत कॉलोनी बांसवाड़ा में गज लक्ष्मी माता जी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमे गज लक्ष्मी माता जी की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है जिसमें दिनांक 02-05-2026 को प्रातः हेमाद्रि स्नान एवं मण्डप प्रवेश व कलश स्थापना तथा शाम को भजन कीर्तन एवं आरती देवताओं का पूजन हवन एवं प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं आरती तत्पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री तेजसिंह जी शेखावत , कोषाध्यक्ष श्री सत्यनारायण साधु जी एवं सदस्य श्री सूरज वाघेला जी , प्रमोद शर्मा , पंकज शर्मा , श्री अशोक श्रीवास्तवजी, प्रवीण गुप्ता , तोलाराम ,पंडित जी चंद्रशेखर पंड्या जी , एवं यजमान श्री अनंत गुप्ता जी परिवार एवं आशीष रस्तोगी परिवार का विशेष सहयोग रहा ।1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- Post by Bapulal Ahari1