logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

क्या प्रशासन गहरी नींद में है या फिर जानबूझकर अपनी आंखें मूंद रखी हैं? हाईवे के होटलों में दिन-दहाड़े चलता यह गोरखधंधा आखिर किसकी शह पर फल-फूल रहा है?" जनता अब सवाल पूछ रही है कि क्या सिरोही की छवि को इसी तरह धूमिल होने दिया जाएगा? प्रशासन की 'दिखावे वाली कार्रवाई' से अपराधी बेखौफ हैं और समाज में इसका बुरा असर पड़ रहा है। अब देखना यह है कि इस खबर के बाद प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जागता है या फिर यह काला कारोबार यूं ही बदस्तूर जारी रहेगा।

1 hr ago
user_Karan singh rathore
Karan singh rathore
सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
1 hr ago

क्या प्रशासन गहरी नींद में है या फिर जानबूझकर अपनी आंखें मूंद रखी हैं? हाईवे के होटलों में दिन-दहाड़े चलता यह गोरखधंधा आखिर किसकी शह पर फल-फूल रहा है?" जनता अब सवाल पूछ रही है कि क्या सिरोही की छवि को इसी तरह धूमिल होने दिया जाएगा? प्रशासन की 'दिखावे वाली कार्रवाई' से अपराधी बेखौफ हैं और समाज में इसका बुरा असर पड़ रहा है। अब देखना यह है कि इस खबर के बाद प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जागता है या फिर यह काला कारोबार यूं ही बदस्तूर जारी रहेगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जनता अब सवाल पूछ रही है कि क्या सिरोही की छवि को इसी तरह धूमिल होने दिया जाएगा? प्रशासन की 'दिखावे वाली कार्रवाई' से अपराधी बेखौफ हैं और समाज में इसका बुरा असर पड़ रहा है। अब देखना यह है कि इस खबर के बाद प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जागता है या फिर यह काला कारोबार यूं ही बदस्तूर जारी रहेगा।
    1
    जनता अब सवाल पूछ रही है कि क्या सिरोही की छवि को इसी तरह धूमिल होने दिया जाएगा? प्रशासन की 'दिखावे वाली कार्रवाई' से अपराधी बेखौफ हैं और समाज में इसका बुरा असर पड़ रहा है। अब देखना यह है कि इस खबर के बाद प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जागता है या फिर यह काला कारोबार यूं ही बदस्तूर जारी रहेगा।
    user_Karan singh rathore
    Karan singh rathore
    सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    1 hr ago
  • *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* सिरोही/आबूरोड: रीको थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर अचानक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। यह अभियान डीएसपी गोमाराम चौधरी के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें रीको थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। पुलिस टीम ने चेक पोस्ट से लेकर आरटीओ ऑफिस के आसपास तथा आबूरोड-अंबाजी, मावल, सूरपगला और चंद्रावती मार्ग पर स्थित होटल-ढाबों की एक-एक कर गहन जांच की।नियम उल्लंघन पर सख्ती चेकिंग के दौरान कई स्थानों पर लोग शराब का सेवन करते हुए पाए गए। पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। आधा दर्जन से अधिक हिरासत में अभियान के दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। सभी से पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आगे भी जारी रहेगा अभियान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।
    1
    *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
सिरोही/आबूरोड: रीको थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर अचानक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कई जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। यह अभियान डीएसपी गोमाराम चौधरी के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें रीको थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। पुलिस टीम ने चेक पोस्ट से लेकर आरटीओ ऑफिस के आसपास तथा आबूरोड-अंबाजी, मावल, सूरपगला और चंद्रावती मार्ग पर स्थित होटल-ढाबों की एक-एक कर गहन जांच की।नियम उल्लंघन पर सख्ती चेकिंग के दौरान कई स्थानों पर लोग शराब का सेवन करते हुए पाए गए। पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। आधा दर्जन से अधिक हिरासत में अभियान के दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। सभी से पूछताछ जारी है और उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    17 hrs ago
  • आबूरोड। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, ब्लॉक आबूरोड पंचायत समिति द्वारा रविवार को शांति कुंज पार्क में पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलकर पार्क सहित आसपास के क्षेत्रों में परिंडे लगाए और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की। इस दौरान जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता एवं करुणा का संदेश भी दिया गया। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी की कमी से जूझना पड़ता है, ऐसे में यह पहल उन्हें राहत देने के साथ ही समाज में सेवा, करुणा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करती है। कार्यक्रम में संयोजक ललित सांखला, सह संयोजक आशीष हीराभाई अग्रवाल, युवा संयोजक दिनेश मेघवाल, महिला संयोजक जया रोहिन सहित तोलाराम मेघवाल, जसाराम बोस, भावना बैरवा, राजकुमारी मीणा, टीना कुमारी, छगनलाल बोस एवं अन्य सदस्य व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    4
    आबूरोड। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, ब्लॉक आबूरोड पंचायत समिति द्वारा रविवार को शांति कुंज पार्क में पक्षियों के लिए परिंडे लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने मिलकर पार्क सहित आसपास के क्षेत्रों में परिंडे लगाए और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की। इस दौरान जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता एवं करुणा का संदेश भी दिया गया।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी की कमी से जूझना पड़ता है, ऐसे में यह पहल उन्हें राहत देने के साथ ही समाज में सेवा, करुणा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करती है।
कार्यक्रम में संयोजक ललित सांखला, सह संयोजक आशीष हीराभाई अग्रवाल, युवा संयोजक दिनेश मेघवाल, महिला संयोजक जया रोहिन सहित तोलाराम मेघवाल, जसाराम बोस, भावना बैरवा, राजकुमारी मीणा, टीना कुमारी, छगनलाल बोस एवं अन्य सदस्य व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक आदरणीय अशोक गहलोत जी के जन्मदिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव कामिनी शर्मा एवं गीता श्री द्वारा जालोर में एक सराहनीय जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गरीब बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया गया, उनके साथ केक काटा गया और उन्हें बिस्किट्स वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी की झलक साफ दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के हित में भी विशेष पहल की गई। अशोक गहलोत जी द्वारा अपने कार्यकाल में शुरू की गई महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘उड़ान योजना’ से प्रेरणा लेते हुए, उपस्थित महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन्स वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस मौके पर कामिनी शर्मा और गीता श्री ने कहा कि अशोक गहलोत जी हमेशा जनसेवा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहे हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर वे भी निरंतर गरीब बच्चों, महिलाओं और जरूरतमंद वर्ग के लिए कार्य करती रहेंगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना रहा, ताकि अधिक से अधिक लोग जनकल्याण के कार्यों से जुड़कर समाज को बेहतर बना सकें।
    1
    राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक आदरणीय अशोक गहलोत जी के जन्मदिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव कामिनी शर्मा एवं गीता श्री द्वारा जालोर में एक सराहनीय जनसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गरीब बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया गया, उनके साथ केक काटा गया और उन्हें बिस्किट्स वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी की झलक साफ दिखाई दी।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के हित में भी विशेष पहल की गई। अशोक गहलोत जी द्वारा अपने कार्यकाल में शुरू की गई महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘उड़ान योजना’ से प्रेरणा लेते हुए, उपस्थित महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन्स वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस मौके पर कामिनी शर्मा और गीता श्री ने कहा कि अशोक गहलोत जी हमेशा जनसेवा और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित रहे हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर वे भी निरंतर गरीब बच्चों, महिलाओं और जरूरतमंद वर्ग के लिए कार्य करती रहेंगी।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना रहा, ताकि अधिक से अधिक लोग जनकल्याण के कार्यों से जुड़कर समाज को बेहतर बना सकें।
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • खुडाला फालना नगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 75वां जन्मदिन सादगी से मनाया। इस अवसर पर शहर भर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। नगर कांग्रेस कमेटी खुडाला फालना के अध्यक्ष हितेश हैप्पी मेवाड़ा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में खुडाला फालना के विभिन्न धार्मिक स्थलों, श्मशान घाट और सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए। इस दौरान मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने परिंडों में नियमित रूप से पानी डालने और पक्षियों को दाना-पानी उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भरत चौधरी, साबिर छिपा, लोकेश गोस्वामी, विक्रमादित्य सिंह, ममता चौहान, प्रवीण चौधरी, मयंक चौहान, सलीम कुरैशी, लाजवंती मारू, इरफान खान, महिपाल सिंह, मुकेश चंदेल, दिलीप मीणा, हेमाराम चौधरी, सरवन सेंदर, शिवम राघव और सुरेश दमामी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    3
    खुडाला फालना नगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 75वां जन्मदिन सादगी से मनाया। इस अवसर पर शहर भर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए।
नगर कांग्रेस कमेटी खुडाला फालना के अध्यक्ष हितेश हैप्पी मेवाड़ा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में खुडाला फालना के विभिन्न धार्मिक स्थलों, श्मशान घाट और सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए।
इस दौरान मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने परिंडों में नियमित रूप से पानी डालने और पक्षियों को दाना-पानी उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भरत चौधरी, साबिर छिपा, लोकेश गोस्वामी, विक्रमादित्य सिंह, ममता चौहान, प्रवीण चौधरी, मयंक चौहान, सलीम कुरैशी, लाजवंती मारू, इरफान खान, महिपाल सिंह, मुकेश चंदेल, दिलीप मीणा, हेमाराम चौधरी, सरवन सेंदर, शिवम राघव और सुरेश दमामी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • रानी। मेन बाजार में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यों ने असम, बंगाल, पांडिचेरी व तमिलनाडु में पार्टी की जीत पर जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, मिठाई बांटकर और गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर बाजार में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ता “भारत माता की जय” और पार्टी के समर्थन में नारे लगाते नजर आए। कार्यक्रम में हेमसिंह मेडतिया (पांचलवाड़ा), नगराज मेहता, भरत बोराणा, किरण सोनी, बहादुरसिंह, राजू, जसवंत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। न्यूज बाई: नगराज वैष्णव
    2
    रानी। मेन बाजार में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यों ने असम, बंगाल, पांडिचेरी व तमिलनाडु में पार्टी की जीत पर जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, मिठाई बांटकर और गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर बाजार में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ता “भारत माता की जय” और पार्टी के समर्थन में नारे लगाते नजर आए।
कार्यक्रम में हेमसिंह मेडतिया (पांचलवाड़ा), नगराज मेहता, भरत बोराणा, किरण सोनी, बहादुरसिंह, राजू, जसवंत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
न्यूज बाई: नगराज वैष्णव
    user_B L BHATI
    B L BHATI
    Newspaper publisher रानी, पाली, राजस्थान•
    28 min ago
  • रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। जवाली पाली कस्बे के जवाली क्षेत्र में सोमवार को एक खाली प्लॉट में अचानक अज्ञात कारणों से आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया सूचना मिलते ही प्रशासन और अग्निशमन विभाग हरकत में आया और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे आसपास के मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी सोमेसर एवं जवाली के पूर्व सरपंच जुगराज जैन को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि चेतन हीरालाल के खाली प्लॉट में अचानक आग लग गई है देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और प्लॉट में मौजूद सूखी लकड़ियां झाड़ियां कांटों की बाड़ तथा अंग्रेजी बबुल के पेड़ इसकी चपेट में आ गए घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रानी पालिका का अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया आग की लपटें पास के रहवासी मकानों तक पहुंचने लगी थीं लेकिन समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग करते हुए आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ग्रामीणों ने पानी और अन्य संसाधनों की मदद से दमकल टीम का साथ दिया जिससे स्थिति जल्दी नियंत्रण में आ सकी गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन प्लॉट में मौजूद वनस्पति पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और संबंधित विभाग द्वारा जांच की जा रही है प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में सूखे क्षेत्रों में आग से सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत सूचना दें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके
    1
    रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। जवाली पाली कस्बे के जवाली क्षेत्र में सोमवार को एक खाली प्लॉट में अचानक अज्ञात कारणों से आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया सूचना मिलते ही प्रशासन और अग्निशमन विभाग हरकत में आया और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे आसपास के मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी सोमेसर एवं जवाली के पूर्व सरपंच जुगराज जैन को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि चेतन हीरालाल के खाली प्लॉट में अचानक आग लग गई है देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और प्लॉट में मौजूद सूखी लकड़ियां झाड़ियां कांटों की बाड़ तथा अंग्रेजी बबुल के पेड़ इसकी चपेट में आ गए घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रानी पालिका का अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया आग की लपटें पास के रहवासी मकानों तक पहुंचने लगी थीं लेकिन समय पर कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग करते हुए आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ग्रामीणों ने पानी और अन्य संसाधनों की मदद से दमकल टीम का साथ दिया जिससे स्थिति जल्दी नियंत्रण में आ सकी गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन प्लॉट में मौजूद वनस्पति पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और संबंधित विभाग द्वारा जांच की जा रही है प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में सूखे क्षेत्रों में आग से सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत सूचना दें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके
    user_भरत जीनगर
    भरत जीनगर
    Rani, Pali•
    4 hrs ago
  • *धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के मामले में पुलिस को सौंपा ज्ञापन, दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग* जालौर, दिनांक 03 मई 2026। जालौर शहर में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले को लेकर हिंदू समाज के जागरूक नागरिकों एवं विप्र फाउंडेशन द्वारा पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर हिंदू धर्म एवं देवी-देवताओं के प्रति अभद्र टिप्पणियाँ की गईं, जिससे समाज में रोष व्याप्त हो गया। ज्ञापन में बताया गया कि पूरा मोहल्ला जालौर निवासी श्रवण कुमार सोनी पुत्र नारायण जी सोनी द्वारा फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए वीडियो में भगवान श्रीराम, खेतलाजी महाराज, भगवान परशुराम, दिगंबर जैन साधु संतों एवं अन्य हिन्दू देवी-देवताओं के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस प्रकार की गतिविधियाँ समाज में अशांति फैलाने का कार्य करती हैं, अतः आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उसके सोशल मीडिया अकाउंट से आपत्तिजनक सामग्री को तुरंत हटवाया जाए। इस संबंध में विप्र समाज के प्रतिनिधियों द्वारा विप्र फाउंडेशन के बैनर तले पुलिस थाना कोतवाली जालौर में उपस्थित होकर निष्पक्ष जांच एवं शीघ्र कार्रवाई की मांग रखी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई से ही सामाजिक सद्भाव बनाए रखा जा सकता है। कार्यवाही हेतु ललित जी दवे, किशोर सिंह राजपुरोहित, पोकरमल दाधीच, तरुण राजपुरोहित, कैलाश दवे, कैलाश जी, विजय व्यास, रघुनंदन दवे, सुरेंद्र नाग, प्रवीण राजपुरोहित, योगेश शर्मा, दिनेश जी सहित अनेक विप्र बंधु शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से मांग की कि दोषी के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए।
    4
    *धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने के मामले में पुलिस को सौंपा ज्ञापन, दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग*
जालौर, दिनांक 03 मई 2026।
जालौर शहर में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले को लेकर हिंदू समाज के जागरूक नागरिकों एवं विप्र फाउंडेशन द्वारा पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवक द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड कर हिंदू धर्म एवं देवी-देवताओं के प्रति अभद्र टिप्पणियाँ की गईं, जिससे समाज में रोष व्याप्त हो गया।
ज्ञापन में बताया गया कि पूरा मोहल्ला जालौर निवासी श्रवण कुमार सोनी पुत्र नारायण जी सोनी द्वारा फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए वीडियो में भगवान श्रीराम, खेतलाजी महाराज, भगवान परशुराम, दिगंबर  जैन साधु संतों  एवं अन्य हिन्दू देवी-देवताओं के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस प्रकार की गतिविधियाँ समाज में अशांति फैलाने का कार्य करती हैं, अतः आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा उसके सोशल मीडिया अकाउंट से आपत्तिजनक सामग्री को तुरंत हटवाया जाए।
इस संबंध में विप्र समाज के प्रतिनिधियों द्वारा विप्र फाउंडेशन के बैनर तले पुलिस थाना कोतवाली जालौर में उपस्थित होकर निष्पक्ष जांच एवं शीघ्र कार्रवाई की मांग रखी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई से ही सामाजिक सद्भाव बनाए रखा जा सकता है।
कार्यवाही हेतु  ललित जी दवे, किशोर सिंह राजपुरोहित, पोकरमल दाधीच, तरुण राजपुरोहित, कैलाश दवे, कैलाश जी, विजय व्यास, रघुनंदन दवे, सुरेंद्र नाग, प्रवीण राजपुरोहित, योगेश शर्मा, दिनेश जी सहित अनेक विप्र बंधु शामिल रहे।
सभी ने एक स्वर में प्रशासन से मांग की कि दोषी के विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए।
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.