logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आपात स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करें, कमियों को चिन्हित कर करें सुधार : सुराणा* जिला मुख्यालय पर केन्द्रीय विद्यालय में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, मिली एयर स्ट्राइक की सूचना, तुरंत मौके पर पहुंचे मिलते ही जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एसपी निश्चय प्रसाद एम, एडीएम अर्पिता सोनी सहित एबुलेंस आवश्यक सेवाओं के अधिकारी, कर्मचारी, नागरिक सुरक्षा, पुलिस व मेडिकल टीम आदि ने हताहतों को पहुंचाया अस्पताल, दिया उपचार, ब्लैक आउट का भी किया अभ्यास, जिला कलक्टर सुराणा व एसपी निश्चय प्रसाद एम ने रिस्पॉन्स टाइम की समीक्षा कर दिए निर्देश* चूरू, 20 अप्रैल। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में सोमवार को जिला मुख्यालय पर आपातकालीन स्थितियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आपात सेवाओं के रिस्पॉन्स टाइम परीक्षण के उद्देश्य से सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के बाद जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने विभिन्न विभागों के रेस्पॉन्स टाइम की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपात स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए नियमित अभ्यास जारी रखा जाए तथा कमियों को चिन्हित कर उनमें सुधार किया जाए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि अपनी सेवाओं के लिए सदैव तैयार रहें तथा रिस्पॉन्स टाइम के न्यूनतम स्तर तक के लिए मुस्तैद रहें। सभी अधिकारी अपने संसाधनों व आवश्यक गतिविधियों के बारे में समुचित जानकारी रखें। आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान बरती जाने वाली ऐहतियात के बारे में जागरूक रहें तथा नियमित अभ्यास में लाएं। जिला कलक्टर ने बताया कि मॉकड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान आवश्यक सेवाओं के रिस्पॉन्स टाइम व आमजन की प्रतिक्रिया का परीक्षण करना था। इस प्रकार की मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को सुदृढ़ करने में सहायक होती हैं तथा इससे विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है। मॉक ड्रिल के दौरान सामने आई कमियों का विश्लेषण कर शीघ्र सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम कहा कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से त्वरित रिस्पॉन्स व बेहतर तालमेल से आपदा की स्थिति में प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने पुलिस बलों को सुरक्षा गतिविधियों का कड़ाई से पालन करने तथा सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। *केन्द्रीय विद्यालय में एयर स्ट्राइक* मॉक ड्रिल के दौरान जिला मुख्यालय पर केन्द्रीय विद्यालय में एयर स्ट्राइक की सूचना मिली तो कंंट्रोल रूम से तुरंत सभी अधिकारियों को सूचना दी गई और सभी अधिकारी, एंबुलेंस, पुलिस, नागरिक सुरक्षा बल, अग्निशमन, स्वयंसेवक आदि तुरंत मौके पर पहुंचें। इसके साथ ही सायरन के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को भी जानकारी सावधानियां बरतने की जानकारी दी। हवाई हमले की सूचना मिलने पर कंट्रोल रूम से तुरंत आपातकालीन सेवाओं के अधिकारियों को जानकारी दी गई। इस दौरान सभी सेवाओं के अधिकारी समयबद्ध तरीके से मौके पर पहुंचे तथा दुर्घटना में हताहतों को नागरिक सुरक्षा बलों, पुलिस जवानों, स्वयंसेवकों, मेडिकल टीम व स्वयंसेवकों आदि के माध्यम से एंबुलेंस से जिला मुख्यालय स्थित राजकीय डीबी जनरल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया गया। घटना स्थल पर हताहतों के उनकी गंभीरता के अनुसार चिन्हित करते हुए मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीम ने सामान्य घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार, गंभीर घायलों को तुरंत अस्पताल व मृतकों को शव निपटान का अभ्यास किया गया। एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि एयर स्ट्राइक में 05 व्यक्तियों की मौत हो गई तथा 14 व्यक्ति गंभीर घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं 05 व्यक्ति सामान्य घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार देते हुए मेडिकल सहायता दी गई। इसी क्रम में सोमवार शाम को ब्लैकआउट का अभ्यास किया गया। इस दौरान शाम 07.15 बजे से जिला मुख्यालय पर सायरन की आवाज के साथ ही ब्लैकआउट किया गया तथा विद्युत आपूर्ति बंद कर आपात स्थिति में आवश्यक सेवाओं के संचालन की क्षमता को परखा गया। ब्लैकआउट में आपातकालीन परिस्थितियों में जनसहभागिता एवं व्यवस्थाओं की तत्परता का आकलन किया गया। *तुरंत पहुंचें अधिकारी व आवश्यक सेवाओं के प्रतिनिधि* एयर स्ट्राइक की सूचना मिलने पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एसपी निश्चय प्रसाद एम, एडीएम अर्पिता सोनी, एएसपी सुनील कुमार, एसडीएम सुनील कुमार, डीवाईएसपी सुनील झाझड़िया, एपीआरओ मनीष कुमार, तहसीलदार अशोक गोरा, कोषाधिकारी प्रवीण सिंघल, सानिवि एसई पंकज यादव, डिस्कॉम एसई आरपी वर्मा, सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा, एसीपी नरेश टुहानिया, एसजेईडी डीडी नगेन्द्र सिंह, क्यूआरटी, एंबुलेंस सेवा, मेडिकल टीम, अग्निशमन, सिविल डिफेंस टीम, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक सहित सभी अधिकारी, कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचें और आपातकालीन अभ्यास में हताहतों को रेस्क्यू किया। ---

11 hrs ago
user_बोलती खबरें जनता की आवाज
बोलती खबरें जनता की आवाज
Voice of people चूरू, चूरू, राजस्थान•
11 hrs ago
ff876e2e-278e-4354-acca-28f7a9427e37

आपात स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करें, कमियों को चिन्हित कर करें सुधार : सुराणा* जिला मुख्यालय पर केन्द्रीय विद्यालय में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, मिली एयर स्ट्राइक की सूचना, तुरंत मौके पर पहुंचे मिलते ही जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एसपी निश्चय प्रसाद एम, एडीएम अर्पिता सोनी सहित एबुलेंस आवश्यक सेवाओं के अधिकारी, कर्मचारी, नागरिक सुरक्षा, पुलिस व मेडिकल टीम आदि ने हताहतों को पहुंचाया अस्पताल, दिया उपचार, ब्लैक आउट का भी किया अभ्यास, जिला कलक्टर सुराणा व एसपी निश्चय प्रसाद एम ने रिस्पॉन्स टाइम की समीक्षा कर दिए निर्देश* चूरू, 20 अप्रैल। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में सोमवार को जिला मुख्यालय पर आपातकालीन स्थितियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आपात सेवाओं के रिस्पॉन्स टाइम परीक्षण के उद्देश्य से सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के बाद जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने विभिन्न विभागों के रेस्पॉन्स टाइम की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपात स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए नियमित अभ्यास जारी रखा जाए तथा कमियों को चिन्हित कर उनमें सुधार किया जाए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि अपनी सेवाओं के लिए सदैव तैयार रहें तथा रिस्पॉन्स टाइम के न्यूनतम स्तर तक के लिए मुस्तैद रहें। सभी अधिकारी अपने संसाधनों व आवश्यक गतिविधियों के बारे में समुचित जानकारी रखें। आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान बरती जाने वाली ऐहतियात के बारे में जागरूक रहें तथा नियमित अभ्यास में लाएं। जिला कलक्टर ने बताया

b5b6d6c1-8082-4163-bdf2-5d9a202ce914

कि मॉकड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान आवश्यक सेवाओं के रिस्पॉन्स टाइम व आमजन की प्रतिक्रिया का परीक्षण करना था। इस प्रकार की मॉक ड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों को सुदृढ़ करने में सहायक होती हैं तथा इससे विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है। मॉक ड्रिल के दौरान सामने आई कमियों का विश्लेषण कर शीघ्र सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम कहा कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से त्वरित रिस्पॉन्स व बेहतर तालमेल से आपदा की स्थिति में प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने पुलिस बलों को सुरक्षा गतिविधियों का कड़ाई से पालन करने तथा सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। *केन्द्रीय विद्यालय में एयर स्ट्राइक* मॉक ड्रिल के दौरान जिला मुख्यालय पर केन्द्रीय विद्यालय में एयर स्ट्राइक की सूचना मिली तो कंंट्रोल रूम से तुरंत सभी अधिकारियों को सूचना दी गई और सभी अधिकारी, एंबुलेंस, पुलिस, नागरिक सुरक्षा बल, अग्निशमन, स्वयंसेवक आदि तुरंत मौके पर पहुंचें। इसके साथ ही सायरन के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को भी जानकारी सावधानियां बरतने की जानकारी दी। हवाई हमले की सूचना मिलने पर कंट्रोल रूम से तुरंत आपातकालीन सेवाओं के अधिकारियों को जानकारी दी गई। इस दौरान सभी सेवाओं के अधिकारी समयबद्ध तरीके से मौके पर पहुंचे तथा दुर्घटना में हताहतों को नागरिक सुरक्षा बलों, पुलिस जवानों, स्वयंसेवकों, मेडिकल टीम व स्वयंसेवकों आदि के माध्यम से एंबुलेंस से जिला मुख्यालय स्थित राजकीय डीबी जनरल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया गया। घटना स्थल

019cf95c-998e-4701-9b03-0bf61bd5fbb7

पर हताहतों के उनकी गंभीरता के अनुसार चिन्हित करते हुए मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीम ने सामान्य घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार, गंभीर घायलों को तुरंत अस्पताल व मृतकों को शव निपटान का अभ्यास किया गया। एडीएम अर्पिता सोनी ने बताया कि एयर स्ट्राइक में 05 व्यक्तियों की मौत हो गई तथा 14 व्यक्ति गंभीर घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं 05 व्यक्ति सामान्य घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार देते हुए मेडिकल सहायता दी गई। इसी क्रम में सोमवार शाम को ब्लैकआउट का अभ्यास किया गया। इस दौरान शाम 07.15 बजे से जिला मुख्यालय पर सायरन की आवाज के साथ ही ब्लैकआउट किया गया तथा विद्युत आपूर्ति बंद कर आपात स्थिति में आवश्यक सेवाओं के संचालन की क्षमता को परखा गया। ब्लैकआउट में आपातकालीन परिस्थितियों में जनसहभागिता एवं व्यवस्थाओं की तत्परता का आकलन किया गया। *तुरंत पहुंचें अधिकारी व आवश्यक सेवाओं के प्रतिनिधि* एयर स्ट्राइक की सूचना मिलने पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एसपी निश्चय प्रसाद एम, एडीएम अर्पिता सोनी, एएसपी सुनील कुमार, एसडीएम सुनील कुमार, डीवाईएसपी सुनील झाझड़िया, एपीआरओ मनीष कुमार, तहसीलदार अशोक गोरा, कोषाधिकारी प्रवीण सिंघल, सानिवि एसई पंकज यादव, डिस्कॉम एसई आरपी वर्मा, सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा, एसीपी नरेश टुहानिया, एसजेईडी डीडी नगेन्द्र सिंह, क्यूआरटी, एंबुलेंस सेवा, मेडिकल टीम, अग्निशमन, सिविल डिफेंस टीम, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक सहित सभी अधिकारी, कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचें और आपातकालीन अभ्यास में हताहतों को रेस्क्यू किया। ---

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजलदेशर से छापर जाने वाली रोड पर हर रोज लगता है जाम स्कुल बसो सहित आम आदमी होता है भारी वाहनो के जाने से परेशान जाम काफी मसकत के बाद होते है रास्ता क्लियर गाँव छापर जाने के लिए और कोई नही है रास्ता बाईपास यदि निकले तो आम आदमी हो सकता है इस समस्या से मुक्त तत्कालिक समाधान के लिए इस मार्ग को किया जाये वन वे जब तक ना कोई और समाधान। ।
    1
    राजलदेशर से छापर जाने वाली रोड पर हर रोज लगता है जाम स्कुल बसो सहित आम आदमी होता है भारी वाहनो के जाने से परेशान जाम काफी मसकत के बाद होते है रास्ता क्लियर गाँव छापर जाने के लिए और कोई नही है रास्ता बाईपास यदि निकले तो आम आदमी हो सकता है इस समस्या से मुक्त तत्कालिक समाधान के लिए इस मार्ग को किया जाये वन वे जब तक ना कोई और समाधान। ।
    user_Bhajan lal sharma
    Bhajan lal sharma
    चूरू, चूरू, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • झुंझुनूं । नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिला आरक्षण बिल का कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों द्वारा विरोध कर उसे पास करवाने में रोड़ा बनने तथा इनके द्वारा महिलाओं के अधिकारो पर कुठाराघात करने के विरोध में भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा जयपुर में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में झुंझुनू जिले से सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के नेतृत्व में जयपुर पहुंचे और सम्मेलन में भाग लिया। जिले की प्रत्येक विधानसभा से बस एव निजी वाहनो से भाजपा कार्यकर्ता जयपुर गए । भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा , उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने कांग्रेस व उनके अन्य सहयोगी दलों द्वारा महिलाओं के अधिकारो का विरोध करने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी महिलाओं को सम्मान नहीं दिया और वे नारी शक्ति को अपमानित व कमजोर करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं जिसे भाजपा और जनता कभी बर्दास्त नहीं करेगी । भाजपा प्रदेश कार्यालय से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिलाओ ने पैदल मार्च कर अहिंसा सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा नेता निशित बबलू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह शेखावत, महावीर ढाका, शहर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष जयसिंह माँठ, जिला प्रवक्ता हनुमान सिंह, महिला मोर्चा शहर मण्डल अध्यक्ष सावित्री सैनी, वर्षा चौधरी, अनीता सैनी, सुशीला झाझड़िया, विनोद कंवर, संतोष चौधरी, मनीषा सैनी, मंजू, मुन्नी, प्रमिला, रक्षा, चंदा, रितु सैनी, माया, विनीता, ऋतु , सुधा, कृष्णा, अनिल जोशी, जगदीश गोस्वामी, कृष्ण कुमार पुरोहित, श्याम सुंदर, नरेश चौधरी, श्रवण सिंह, विनोद जांगिड़, राकेश गुर्जर, प्रमोद कुमावत, महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता महिला एव पुरुष उपस्थित रहे । भाजपा नेता बबलू चौधरी के नेतृत्व में झुझुनू विधानसभा से कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे झुनझुनू । नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिला आरक्षण बिल का संसद में कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों द्वारा विरोध कर उसे पास करवाने में रोड़ा बनने तथा इनके द्वारा महिलाओं के अधिकारो पर वार करने के विरोध में भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा जयपुर में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में झुझुनू जिले की झुझुनूँ विधानसभा से भाजपा नेता निशित बबलू चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता महिलाएं व पुरुष जयपुर जन आक्रोश कार्यक्रम में शामिल हुए । भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के निर्देशन में तथा भाजपा नेता बबलू चौधरी के नेतृत्व में विधानसभा से बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष कार्यकर्ता बस व निजी वाहनों से जयपुर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन एव पद यात्रा में शामिल हुए । इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, जगदीश गोस्वामी, अनिल जोशी, कृष्ण कुमार पुरोहित, श्रीमती सावित्री सैनी, सुशीला झाझड़िया, अनीता सैनी, विनोद कंवर, संतोष चौधरी, मनीषा सैनी, मंजू, मुन्नी, प्रमिला, रक्षा, चंदा, रितु सैनी, माया, विनीता, ऋतु , सुधा, परमेश्वरी, प्रभा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष जयपुर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए ।
    2
    झुंझुनूं । नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिला आरक्षण बिल का कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों द्वारा विरोध कर उसे पास करवाने में रोड़ा बनने तथा इनके द्वारा महिलाओं के अधिकारो पर कुठाराघात करने के विरोध में भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा जयपुर में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में झुंझुनू जिले से सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के नेतृत्व में जयपुर पहुंचे और सम्मेलन में भाग लिया। जिले की प्रत्येक विधानसभा से बस एव निजी वाहनो से भाजपा कार्यकर्ता जयपुर गए । भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा , उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने कांग्रेस व उनके अन्य सहयोगी दलों द्वारा महिलाओं के अधिकारो का विरोध करने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी महिलाओं को सम्मान नहीं दिया और वे नारी शक्ति को अपमानित व कमजोर करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं जिसे भाजपा और जनता कभी बर्दास्त नहीं करेगी । भाजपा प्रदेश कार्यालय से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिलाओ ने पैदल मार्च कर अहिंसा सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा नेता निशित बबलू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह शेखावत, महावीर ढाका, शहर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष जयसिंह माँठ, जिला प्रवक्ता हनुमान सिंह, महिला मोर्चा शहर मण्डल अध्यक्ष सावित्री सैनी, वर्षा चौधरी, अनीता सैनी, सुशीला झाझड़िया, विनोद कंवर, संतोष चौधरी, मनीषा सैनी, मंजू, मुन्नी, प्रमिला, रक्षा, चंदा, रितु सैनी, माया, विनीता, ऋतु , सुधा, कृष्णा, अनिल जोशी, जगदीश गोस्वामी, कृष्ण कुमार पुरोहित, श्याम सुंदर, नरेश चौधरी, श्रवण सिंह, विनोद जांगिड़, राकेश गुर्जर, प्रमोद कुमावत, महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता महिला एव पुरुष उपस्थित रहे । 
भाजपा नेता बबलू चौधरी के नेतृत्व में झुझुनू विधानसभा से कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे 
झुनझुनू । नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिला आरक्षण बिल का संसद में कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों द्वारा विरोध कर उसे पास करवाने में रोड़ा बनने तथा इनके द्वारा महिलाओं के अधिकारो पर वार करने के विरोध में भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा जयपुर में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में झुझुनू जिले की झुझुनूँ विधानसभा से भाजपा नेता निशित बबलू चौधरी  के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता महिलाएं व पुरुष जयपुर जन आक्रोश कार्यक्रम में शामिल हुए । भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के निर्देशन में तथा भाजपा नेता बबलू चौधरी के नेतृत्व में विधानसभा से बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष कार्यकर्ता बस व निजी वाहनों से जयपुर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन एव पद यात्रा में शामिल हुए । इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, जगदीश गोस्वामी, अनिल जोशी, कृष्ण कुमार पुरोहित, श्रीमती सावित्री सैनी, सुशीला झाझड़िया, अनीता सैनी, विनोद कंवर, संतोष चौधरी, मनीषा सैनी, मंजू, मुन्नी, प्रमिला, रक्षा, चंदा, रितु सैनी, माया, विनीता, ऋतु , सुधा, परमेश्वरी, प्रभा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष जयपुर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए ।
    user_Jitender singh
    Jitender singh
    Artist मंडावा, झुंझुनू, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • प्रेस रिर्पोटर हनुमान प्रसाद सोनी सरदारशहर विप्र फाउंडेशन के द्वारा भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, 67 यूनिट रक्त संग्रह विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय सचिव मुकेश रामपूरा, प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित एवं डॉ. चंद्रभान जांगिड़ द्वारा फीता काटकर किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 67 यूनिट रक्तदान किया और मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने हेतु इस अवसर पर “रक्त वीर सम्मान” लोकेश पारीक को प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव मुकेश रामपूरा, प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र देरासरी, तहसील अध्यक्ष वैद्य महेन्द्र शर्मा, तहसील महामंत्री राजकुमार गौड़, देहात अध्यक्ष मांगीलाल सेवदा, नगर अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राजपुरोहित, राजेन्द्र तिवाड़ी, कृष्ण सारस्वत, साथ ही डॉ. चंद्रभान जांगिड़, गिरधारीलाल पारीक, ऋषिकुल आश्रम के अध्यक्ष हुलासमल ब्यास, मदनलाल शर्मा, अशोक भोजक, बुलाकी शर्मा, दीपक पांडिया, हंसराज सैनी, राजकुमार सोनी सहित अनेक गणमान्यजन की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव मुकेश रामपूरा ने कहा कि विप्र फाउंडेशन का मूल मंत्र “स्वजातीय गतिशीलता एवं उन्नत राष्ट्र” है, और यह संगठन अपने निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से देशभर में विशिष्ट पहचान बना चुका है। प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत ने सरदारशहर इकाई की सराहना करते हुए कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम से सेवा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। अष्टदिवसीय सेवा कार्यक्रम एवं यह रक्तदान शिविर इसके सशक्त उदाहरण हैं। तहसील अध्यक्ष वैद्य महेन्द्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विप्र फाउंडेशन केवल जातीय संगठन नहीं, बल्कि सम्पूर्ण समाज को साथ लेकर चलने वाला संगठन है, जो समरस, संस्कारित एवं गतिशील समाज के निर्माण हेतु राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ निरंतर अग्रसर है। युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र ने कहा कि उत्तम चरित्र और सशक्त युवा ही राष्ट्र की सच्ची पूंजी हैं। आपसी सहयोग और समन्वय से ही संगठन और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। अंत में तहसील अध्यक्ष वैद्य महेन्द्र शर्मा ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
    4
    प्रेस रिर्पोटर हनुमान प्रसाद सोनी सरदारशहर 
विप्र फाउंडेशन के  द्वारा भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, 67 यूनिट रक्त संग्रह
विप्र फाउंडेशन  के तत्वावधान में  स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय सचिव मुकेश रामपूरा, प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित एवं डॉ. चंद्रभान जांगिड़ द्वारा फीता काटकर किया गया।
शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 67 यूनिट रक्तदान किया और मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने हेतु इस अवसर पर “रक्त वीर सम्मान” लोकेश पारीक को प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव मुकेश रामपूरा, प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र देरासरी, तहसील अध्यक्ष वैद्य महेन्द्र शर्मा, तहसील महामंत्री राजकुमार गौड़, देहात अध्यक्ष मांगीलाल सेवदा, नगर अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राजपुरोहित, राजेन्द्र तिवाड़ी, कृष्ण सारस्वत,
साथ ही डॉ. चंद्रभान जांगिड़, गिरधारीलाल पारीक, ऋषिकुल आश्रम के अध्यक्ष हुलासमल ब्यास, मदनलाल शर्मा, अशोक भोजक, बुलाकी शर्मा, दीपक पांडिया, हंसराज सैनी, राजकुमार सोनी सहित अनेक गणमान्यजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव मुकेश रामपूरा ने कहा कि विप्र फाउंडेशन का मूल मंत्र “स्वजातीय गतिशीलता एवं उन्नत राष्ट्र” है, और यह संगठन अपने निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से देशभर में विशिष्ट पहचान बना चुका है।
प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत ने सरदारशहर इकाई की सराहना करते हुए कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम से सेवा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। अष्टदिवसीय सेवा कार्यक्रम एवं यह रक्तदान शिविर इसके सशक्त उदाहरण हैं।
तहसील अध्यक्ष वैद्य महेन्द्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विप्र फाउंडेशन केवल जातीय संगठन नहीं, बल्कि सम्पूर्ण समाज को साथ लेकर चलने वाला संगठन है, जो समरस, संस्कारित एवं गतिशील समाज के निर्माण हेतु राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ निरंतर अग्रसर है।
युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र ने कहा कि उत्तम चरित्र और सशक्त युवा ही राष्ट्र की सच्ची पूंजी हैं। आपसी सहयोग और समन्वय से ही संगठन और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
अंत में तहसील अध्यक्ष वैद्य महेन्द्र शर्मा ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
    user_Hanuman mediya
    Hanuman mediya
    सरदारशहर, चूरू, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • झुंझुनूं राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा घोषित आरएएस-2024 परीक्षा परिणाम में जिले की बेटी आंचल रूंगटा ने 90वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर शहर की विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा सोमवार को भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उनकी मेहनत, लगन और संघर्ष को सराहा गया। समारोह के दौरान आंचल रूंगटा का साफा, दुपट्टा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें गौमाता की प्रतिमा एवं लायंस क्लब का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की ओर से ट्रस्टी परमेश्वर हलवाई ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया और उनकी सफलता को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने आंचल की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इनमें डॉ. डीएन तुलस्यान, सीए पवन केडिया, सुनील तुलस्यान , रघुनाथ प्रसाद पोद्दार , प्रमोद खंडेलिया, नेमी अग्रवाल, डॉ. देवेंद्र सिंह शेखावत, भागीरथ प्रसाद जांगिड, नरेंद्र व्यास एवं सुरेंद्र केडिया सहित अन्य लोग शामिल रहे। इस अवसर पर आंचल के संघर्षपूर्ण सफर को भी याद किया गया। वर्ष 2020 से उन्होंने सोशल मीडिया और बाहरी गतिविधियों से दूरी बनाकर पूरी तरह पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया। करीब छह वर्षों की कठिन साधना के बाद उन्होंने यह सफलता हासिल की। यूपीएससी परीक्षा में मामूली अंतर से चूकने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर प्रयास जारी रखा। परिवार, विशेषकर पिता रविकांत रूंगटा और माता अनिता रूंगटा, ने उनकी इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए अब उन्हें IAS बनने के लिए प्रेरित किया है।
    1
    झुंझुनूं राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा घोषित आरएएस-2024 परीक्षा परिणाम में जिले की बेटी आंचल रूंगटा ने 90वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर शहर की विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा सोमवार को भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उनकी मेहनत, लगन और संघर्ष को सराहा गया।
समारोह के दौरान आंचल रूंगटा का साफा, दुपट्टा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें गौमाता की प्रतिमा एवं लायंस क्लब का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की ओर से ट्रस्टी परमेश्वर हलवाई ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया और उनकी सफलता को प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने आंचल की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इनमें डॉ. डीएन तुलस्यान, सीए पवन केडिया, सुनील तुलस्यान , रघुनाथ प्रसाद पोद्दार , प्रमोद खंडेलिया, नेमी अग्रवाल, डॉ. देवेंद्र सिंह शेखावत, भागीरथ प्रसाद जांगिड, नरेंद्र व्यास एवं सुरेंद्र केडिया सहित अन्य लोग शामिल रहे।
इस अवसर पर आंचल के संघर्षपूर्ण सफर को भी याद किया गया। वर्ष 2020 से उन्होंने सोशल मीडिया और बाहरी गतिविधियों से दूरी बनाकर पूरी तरह पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया। करीब छह वर्षों की कठिन साधना के बाद उन्होंने यह सफलता हासिल की। यूपीएससी परीक्षा में मामूली अंतर से चूकने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर प्रयास जारी रखा।
परिवार, विशेषकर पिता रविकांत रूंगटा और माता अनिता रूंगटा, ने उनकी इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए अब उन्हें IAS बनने के लिए प्रेरित किया है।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Post by Monu
    1
    Post by Monu
    user_Monu
    Monu
    Armed forces association सरदारशहर, चूरू, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • सिंघाना कस्बे में किन्नर समाज द्वारा काली माता के भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें एक से बढ़कर एक भजनों और आकर्षक झांकियों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों की भीड़ उमड़ी और पूरे आयोजन में भक्ति का माहौल बना रहा। इस अवसर पर झुंझुनूं व नीमकाथाना क्षेत्र के गोरक्षकों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सनम बाई किन्नर के नेतृत्व में किया गया। सनम बाई ने अपने संबोधन में कहा कि यह जागरण जजमानों की खुशहाली व समृद्धि के लिए आयोजित किया गया है। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि “आप सभी मेरा परिवार हैं, अब मेरा और कोई नहीं है।” उन्होंने समाजसेवा का संदेश देते हुए कहा कि जिन गरीब कन्याओं के भाई नहीं हैं या जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उनके विवाह में वह भात भरने के साथ हर संभव सहायता करेंगी। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों पर झूमते हुए माता का गुणगान किया और आयोजन को सफल बनाया।
    1
    सिंघाना कस्बे में किन्नर समाज द्वारा काली माता के भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें एक से बढ़कर एक भजनों और आकर्षक झांकियों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों की भीड़ उमड़ी और पूरे आयोजन में भक्ति का माहौल बना रहा। इस अवसर पर झुंझुनूं व नीमकाथाना क्षेत्र के गोरक्षकों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सनम बाई किन्नर के नेतृत्व में किया गया। सनम बाई ने अपने संबोधन में कहा कि यह जागरण जजमानों की खुशहाली व समृद्धि के लिए आयोजित किया गया है। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि “आप सभी मेरा परिवार हैं, अब मेरा और कोई नहीं है।” उन्होंने समाजसेवा का संदेश देते हुए कहा कि जिन गरीब कन्याओं के भाई नहीं हैं या जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उनके विवाह में वह भात भरने के साथ हर संभव सहायता करेंगी। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों पर झूमते हुए माता का गुणगान किया और आयोजन को सफल बनाया।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    1
    Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    user_RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर
    Sikar, Rajasthan•
    1 hr ago
  • झुंझुनूं,  जिले में अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से झुंझुनूं पुलिस ने शनिवार को व्यापक एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। यह कार्रवाई जयपुर रेंज के महानिरीक्षक राहुल प्रकाश के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के नेतृत्व में की गई। अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत द्वारा की गई। अभियान के तहत गठित 60 टीमों के 257 पुलिसकर्मियों ने जिलेभर में 436 स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान विभिन्न मामलों में कुल 123 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में महिला अत्याचार के मामलों में वांछित, हिस्ट्रीशीटर, इनामी बदमाश, स्थायी वारंटी तथा अन्य गंभीर और सामान्य अपराधों में शामिल आरोपी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान आबकारी एक्ट में 9 प्रकरण दर्ज कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई। वहीं आर्म्स एक्ट के तहत 2 मामलों में कार्रवाई करते हुए एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। एनडीपीएस सहित अन्य अधिनियमों में भी कई प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। चिड़ावा थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि उदयपुरवाटी थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में इनामी आरोपी को पकड़ा। इसके अलावा सिंघाना, खेतड़ीनगर, नवलगढ़ और मांड्रेला थाना पुलिस ने भी अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार और शराब जब्त की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
    1
    झुंझुनूं,  जिले में अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से झुंझुनूं पुलिस ने शनिवार को व्यापक एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। यह कार्रवाई जयपुर रेंज के महानिरीक्षक राहुल प्रकाश के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के नेतृत्व में की गई। अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत द्वारा की गई।
अभियान के तहत गठित 60 टीमों के 257 पुलिसकर्मियों ने जिलेभर में 436 स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान विभिन्न मामलों में कुल 123 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में महिला अत्याचार के मामलों में वांछित, हिस्ट्रीशीटर, इनामी बदमाश, स्थायी वारंटी तथा अन्य गंभीर और सामान्य अपराधों में शामिल आरोपी शामिल हैं।
कार्रवाई के दौरान आबकारी एक्ट में 9 प्रकरण दर्ज कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई। वहीं आर्म्स एक्ट के तहत 2 मामलों में कार्रवाई करते हुए एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। एनडीपीएस सहित अन्य अधिनियमों में भी कई प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। चिड़ावा थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि उदयपुरवाटी थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में इनामी आरोपी को पकड़ा। इसके अलावा सिंघाना, खेतड़ीनगर, नवलगढ़ और मांड्रेला थाना पुलिस ने भी अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार और शराब जब्त की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
    user_Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Jjn good news ( Rakesh Agrawal
    Newsagent झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.