झुंझुनूं की आंचल रूंगटा ने बढ़ाया जिले का मान, RAS में 90वीं रैंक पर हुआ भव्य सम्मान झुंझुनूं राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा घोषित आरएएस-2024 परीक्षा परिणाम में जिले की बेटी आंचल रूंगटा ने 90वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर शहर की विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा सोमवार को भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उनकी मेहनत, लगन और संघर्ष को सराहा गया। समारोह के दौरान आंचल रूंगटा का साफा, दुपट्टा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें गौमाता की प्रतिमा एवं लायंस क्लब का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की ओर से ट्रस्टी परमेश्वर हलवाई ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया और उनकी सफलता को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने आंचल की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इनमें डॉ. डीएन तुलस्यान, सीए पवन केडिया, सुनील तुलस्यान , रघुनाथ प्रसाद पोद्दार , प्रमोद खंडेलिया, नेमी अग्रवाल, डॉ. देवेंद्र सिंह शेखावत, भागीरथ प्रसाद जांगिड, नरेंद्र व्यास एवं सुरेंद्र केडिया सहित अन्य लोग शामिल रहे। इस अवसर पर आंचल के संघर्षपूर्ण सफर को भी याद किया गया। वर्ष 2020 से उन्होंने सोशल मीडिया और बाहरी गतिविधियों से दूरी बनाकर पूरी तरह पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया। करीब छह वर्षों की कठिन साधना के बाद उन्होंने यह सफलता हासिल की। यूपीएससी परीक्षा में मामूली अंतर से चूकने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर प्रयास जारी रखा। परिवार, विशेषकर पिता रविकांत रूंगटा और माता अनिता रूंगटा, ने उनकी इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए अब उन्हें IAS बनने के लिए प्रेरित किया है।

- झुंझुनूं राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा घोषित आरएएस-2024 परीक्षा परिणाम में जिले की बेटी आंचल रूंगटा ने 90वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर शहर की विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा सोमवार को भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उनकी मेहनत, लगन और संघर्ष को सराहा गया। समारोह के दौरान आंचल रूंगटा का साफा, दुपट्टा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें गौमाता की प्रतिमा एवं लायंस क्लब का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की ओर से ट्रस्टी परमेश्वर हलवाई ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया और उनकी सफलता को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने आंचल की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इनमें डॉ. डीएन तुलस्यान, सीए पवन केडिया, सुनील तुलस्यान , रघुनाथ प्रसाद पोद्दार , प्रमोद खंडेलिया, नेमी अग्रवाल, डॉ. देवेंद्र सिंह शेखावत, भागीरथ प्रसाद जांगिड, नरेंद्र व्यास एवं सुरेंद्र केडिया सहित अन्य लोग शामिल रहे। इस अवसर पर आंचल के संघर्षपूर्ण सफर को भी याद किया गया। वर्ष 2020 से उन्होंने सोशल मीडिया और बाहरी गतिविधियों से दूरी बनाकर पूरी तरह पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया। करीब छह वर्षों की कठिन साधना के बाद उन्होंने यह सफलता हासिल की। यूपीएससी परीक्षा में मामूली अंतर से चूकने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर प्रयास जारी रखा। परिवार, विशेषकर पिता रविकांत रूंगटा और माता अनिता रूंगटा, ने उनकी इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए अब उन्हें IAS बनने के लिए प्रेरित किया है।1
- सिंघाना कस्बे में किन्नर समाज द्वारा काली माता के भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें एक से बढ़कर एक भजनों और आकर्षक झांकियों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों की भीड़ उमड़ी और पूरे आयोजन में भक्ति का माहौल बना रहा। इस अवसर पर झुंझुनूं व नीमकाथाना क्षेत्र के गोरक्षकों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सनम बाई किन्नर के नेतृत्व में किया गया। सनम बाई ने अपने संबोधन में कहा कि यह जागरण जजमानों की खुशहाली व समृद्धि के लिए आयोजित किया गया है। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि “आप सभी मेरा परिवार हैं, अब मेरा और कोई नहीं है।” उन्होंने समाजसेवा का संदेश देते हुए कहा कि जिन गरीब कन्याओं के भाई नहीं हैं या जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उनके विवाह में वह भात भरने के साथ हर संभव सहायता करेंगी। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों पर झूमते हुए माता का गुणगान किया और आयोजन को सफल बनाया।1
- झुंझुनूं । नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिला आरक्षण बिल का कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों द्वारा विरोध कर उसे पास करवाने में रोड़ा बनने तथा इनके द्वारा महिलाओं के अधिकारो पर कुठाराघात करने के विरोध में भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा जयपुर में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में झुंझुनू जिले से सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के नेतृत्व में जयपुर पहुंचे और सम्मेलन में भाग लिया। जिले की प्रत्येक विधानसभा से बस एव निजी वाहनो से भाजपा कार्यकर्ता जयपुर गए । भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा , उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित प्रदेश पदाधिकारियों ने कांग्रेस व उनके अन्य सहयोगी दलों द्वारा महिलाओं के अधिकारो का विरोध करने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि कांग्रेस ने कभी भी महिलाओं को सम्मान नहीं दिया और वे नारी शक्ति को अपमानित व कमजोर करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं जिसे भाजपा और जनता कभी बर्दास्त नहीं करेगी । भाजपा प्रदेश कार्यालय से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिलाओ ने पैदल मार्च कर अहिंसा सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा नेता निशित बबलू चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह शेखावत, महावीर ढाका, शहर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष जयसिंह माँठ, जिला प्रवक्ता हनुमान सिंह, महिला मोर्चा शहर मण्डल अध्यक्ष सावित्री सैनी, वर्षा चौधरी, अनीता सैनी, सुशीला झाझड़िया, विनोद कंवर, संतोष चौधरी, मनीषा सैनी, मंजू, मुन्नी, प्रमिला, रक्षा, चंदा, रितु सैनी, माया, विनीता, ऋतु , सुधा, कृष्णा, अनिल जोशी, जगदीश गोस्वामी, कृष्ण कुमार पुरोहित, श्याम सुंदर, नरेश चौधरी, श्रवण सिंह, विनोद जांगिड़, राकेश गुर्जर, प्रमोद कुमावत, महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता महिला एव पुरुष उपस्थित रहे । भाजपा नेता बबलू चौधरी के नेतृत्व में झुझुनू विधानसभा से कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे झुनझुनू । नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिला आरक्षण बिल का संसद में कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों द्वारा विरोध कर उसे पास करवाने में रोड़ा बनने तथा इनके द्वारा महिलाओं के अधिकारो पर वार करने के विरोध में भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा जयपुर में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में झुझुनू जिले की झुझुनूँ विधानसभा से भाजपा नेता निशित बबलू चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता महिलाएं व पुरुष जयपुर जन आक्रोश कार्यक्रम में शामिल हुए । भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी के निर्देशन में तथा भाजपा नेता बबलू चौधरी के नेतृत्व में विधानसभा से बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष कार्यकर्ता बस व निजी वाहनों से जयपुर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन एव पद यात्रा में शामिल हुए । इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, जगदीश गोस्वामी, अनिल जोशी, कृष्ण कुमार पुरोहित, श्रीमती सावित्री सैनी, सुशीला झाझड़िया, अनीता सैनी, विनोद कंवर, संतोष चौधरी, मनीषा सैनी, मंजू, मुन्नी, प्रमिला, रक्षा, चंदा, रितु सैनी, माया, विनीता, ऋतु , सुधा, परमेश्वरी, प्रभा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष जयपुर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए ।2
- राजलदेशर से छापर जाने वाली रोड पर हर रोज लगता है जाम स्कुल बसो सहित आम आदमी होता है भारी वाहनो के जाने से परेशान जाम काफी मसकत के बाद होते है रास्ता क्लियर गाँव छापर जाने के लिए और कोई नही है रास्ता बाईपास यदि निकले तो आम आदमी हो सकता है इस समस्या से मुक्त तत्कालिक समाधान के लिए इस मार्ग को किया जाये वन वे जब तक ना कोई और समाधान। ।1
- Post by Social Media Rajasthan-11
- Post by Dainik news Haryana live1
- Post by Bolti Awaaz news1
- झुंझुनूं, जिले में अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से झुंझुनूं पुलिस ने शनिवार को व्यापक एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। यह कार्रवाई जयपुर रेंज के महानिरीक्षक राहुल प्रकाश के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के नेतृत्व में की गई। अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत द्वारा की गई। अभियान के तहत गठित 60 टीमों के 257 पुलिसकर्मियों ने जिलेभर में 436 स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान विभिन्न मामलों में कुल 123 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में महिला अत्याचार के मामलों में वांछित, हिस्ट्रीशीटर, इनामी बदमाश, स्थायी वारंटी तथा अन्य गंभीर और सामान्य अपराधों में शामिल आरोपी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान आबकारी एक्ट में 9 प्रकरण दर्ज कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई। वहीं आर्म्स एक्ट के तहत 2 मामलों में कार्रवाई करते हुए एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। एनडीपीएस सहित अन्य अधिनियमों में भी कई प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। चिड़ावा थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि उदयपुरवाटी थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में इनामी आरोपी को पकड़ा। इसके अलावा सिंघाना, खेतड़ीनगर, नवलगढ़ और मांड्रेला थाना पुलिस ने भी अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार और शराब जब्त की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।1