logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केराकत में फर्जी अस्पतालों का खेल, झोला-छाप डॉक्टर कर रहे आपरेशन जौनपुर। केराकत क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और झोला-छाप डॉक्टरों की गतिविधियों को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्गावती हॉस्पिटल एवं बाल कृष्ण चिकित्सालय में बिना वैध डिग्री और रजिस्ट्रेशन के ऑपरेशन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि डॉ. सुरेंद्र, डॉ. बिनोद, डॉ. ए.के. वर्मा तथा डॉ. बिनोद यादव के द्वारा संचालित इन चिकित्सा केंद्रों में मानकों की अनदेखी कर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। आरोप है कि यहां झोला-छाप डॉक्टरों द्वारा गंभीर ऑपरेशन तक किए जा रहे हैं, जिससे मरीजों की जान को खतरा बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इन अस्पतालों के पास न तो आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की पूरी व्यवस्था है और न ही मान्यता प्राप्त चिकित्सकों की उपलब्धता। इसके बावजूद खुलेआम इलाज और सर्जरी का काम जारी है। मामले को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर आरोप पर क्या कदम उठाता है और ऐसे फर्जी अस्पतालों पर कब तक शिकंजा कसता है।

on 22 March
user_PUBLIC TALK NEWS
PUBLIC TALK NEWS
Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
on 22 March
8679b58e-2abc-4576-ba9f-acc5b5dac298

केराकत में फर्जी अस्पतालों का खेल, झोला-छाप डॉक्टर कर रहे आपरेशन जौनपुर। केराकत क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और झोला-छाप डॉक्टरों की गतिविधियों को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्गावती हॉस्पिटल एवं बाल कृष्ण चिकित्सालय में बिना वैध डिग्री और रजिस्ट्रेशन के ऑपरेशन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि डॉ. सुरेंद्र, डॉ. बिनोद, डॉ. ए.के. वर्मा तथा डॉ. बिनोद यादव के द्वारा संचालित इन चिकित्सा केंद्रों में मानकों की अनदेखी कर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। आरोप है कि यहां झोला-छाप डॉक्टरों द्वारा गंभीर ऑपरेशन तक किए जा रहे हैं, जिससे मरीजों की जान को खतरा बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इन अस्पतालों के पास न तो आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की पूरी व्यवस्था है और न ही मान्यता प्राप्त चिकित्सकों की उपलब्धता। इसके बावजूद खुलेआम इलाज और सर्जरी का काम जारी है। मामले को लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर आरोप पर क्या कदम उठाता है और ऐसे फर्जी अस्पतालों पर कब तक शिकंजा कसता है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • वाराणसी *अमूल डेयरी के बाहर मजदूरों का हंगामा, 3 साल से वेतन न बढ़ने पर फूटा गुस्सा | महिला कर्मी भी शामिल* फूलपुर, वाराणसी। जनपद के फूलपुर क्षेत्र स्थित बनास अमूल डेयरी के बाहर उस समय माहौल गरमा गया, जब बड़ी संख्या में मजदूर अपने वेतनमान में वृद्धि की मांग को लेकर एकजुट होकर प्रदर्शन करने लगे। यह डेयरी प्लांट, जिसका उद्घाटन कुछ वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था, आज मजदूर असंतोष का केंद्र बनता नजर आया। मजदूरों का आरोप है कि वे पिछले तीन वर्षों से लगातार कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनके वेतन में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है। बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच वर्तमान वेतन में गुजर-बसर करना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा है। इसी के चलते मजदूरों ने सामूहिक रूप से अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला मजदूर भी शामिल रहीं, जिन्होंने अपने अधिकारों और सम्मानजनक वेतन की मांग को लेकर जोरदार तरीके से अपनी बात रखी। मजदूरों का कहना है कि कई बार प्रबंधन से बातचीत की कोशिश की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। वहीं, जब अमूल कंपनी के कुछ कर्मचारी बाहर आकर मजदूरों से बातचीत करने पहुंचे, तो कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आ पाया। इससे मजदूरों में नाराजगी और बढ़ गई है। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। फिलहाल मौके पर स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है।
    1
    वाराणसी
*अमूल डेयरी के बाहर मजदूरों का हंगामा, 3 साल से वेतन न बढ़ने पर फूटा गुस्सा | महिला कर्मी भी शामिल*
फूलपुर, वाराणसी। जनपद के फूलपुर क्षेत्र स्थित बनास अमूल डेयरी के बाहर उस समय माहौल गरमा गया, जब बड़ी संख्या में मजदूर अपने वेतनमान में वृद्धि की मांग को लेकर एकजुट होकर प्रदर्शन करने लगे। यह डेयरी प्लांट, जिसका उद्घाटन कुछ वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था, आज मजदूर असंतोष का केंद्र बनता नजर आया।
मजदूरों का आरोप है कि वे पिछले तीन वर्षों से लगातार कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनके वेतन में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है। बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच वर्तमान वेतन में गुजर-बसर करना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा है। इसी के चलते मजदूरों ने सामूहिक रूप से अपनी आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला मजदूर भी शामिल रहीं, जिन्होंने अपने अधिकारों और सम्मानजनक वेतन की मांग को लेकर जोरदार तरीके से अपनी बात रखी। मजदूरों का कहना है कि कई बार प्रबंधन से बातचीत की कोशिश की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है।
वहीं, जब अमूल कंपनी के कुछ कर्मचारी बाहर आकर मजदूरों से बातचीत करने पहुंचे, तो कोई ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आ पाया। इससे मजदूरों में नाराजगी और बढ़ गई है। मजदूरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
फिलहाल मौके पर स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बनी हुई है। स्थानीय प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है।
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    9 hrs ago
  • Post by Rahat time's
    1
    Post by Rahat time's
    user_Rahat time's
    Rahat time's
    Local News Reporter मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कंधई क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी मुरलीधर रजक कंधई पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया था कि पड़ोस के हरिनाथ रजक व अंकित हरीराम रंजीत कल्लू मुसाफिर अवनीश व उनके दो दोस्त जो मछली शहर के थे बीते 24 मार्च को इनको मारा पीटा गया था कुछ लोगों के समझाने बुझाने पर इन्होंने कोई कार्य वाही नहीं की परंतु दोबारा 1 मार्च को उपरोक्त लोगों ने इनके साथ मारपीट गाली गलौज किया मुरलीधर भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई पीड़ित तहरीर के आधार पर कंधई पुलिस ने अपराध संख्या 71 धारा 115(3) 352 351 (3) 3(5) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया। विवेचन एस आई विकास निषाद ने बताया मुकदमा दर्ज हुआ है विवेचना जारी है।
    1
    कंधई क्षेत्र के  अनंतपुर गांव निवासी मुरलीधर रजक कंधई पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया था कि पड़ोस के हरिनाथ रजक व अंकित हरीराम रंजीत कल्लू मुसाफिर अवनीश व उनके दो दोस्त जो मछली शहर के थे बीते 24 मार्च को इनको मारा पीटा गया था कुछ लोगों के समझाने बुझाने पर इन्होंने कोई कार्य वाही नहीं की परंतु दोबारा 1 मार्च को उपरोक्त लोगों ने इनके साथ मारपीट गाली गलौज किया मुरलीधर भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई पीड़ित तहरीर के आधार पर कंधई पुलिस ने अपराध संख्या 71 धारा 115(3) 352 351 (3) 3(5) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया। विवेचन एस आई विकास निषाद ने बताया मुकदमा दर्ज हुआ है विवेचना जारी है।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Dharmendra Giri
    1
    Post by Dharmendra Giri
    user_Dharmendra Giri
    Dharmendra Giri
    जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    1
    Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
    Farmer जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    1
    Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़:- दिल्ली 🚨🚨🚨* *कांग्रेस के राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी ने मालदा हिंसा, चुनाव आयोग की भूमिका और महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने CEC ज्ञानेश कुमार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा, 'जनता का विश्वास मौजूदा Chief Election Commissioner से डगमगाया हुआ है।' उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग मौजूदा केंद्र सरकार के लिए भारतीय जनता पार्टी के फ्रंटल संगठन की तरह काम कर रहा है।* *➡️ अबकी बार 50 हज़ार पार! ⬅️* *मेरा वोट 🗳️ मीना दीदी जी को ।* *मीडिया सेल से:- अक्षत तिवारी, सोशल मीडिया अध्यक्ष लालगंज ब्लॉक- आदर्श विधायक रामपुर ख़ास मा० आराधना मिश्रा “मोना दीदी” एवं उपनेता प्रतिपक्ष राज्यसभा सांसद मा० प्रमोद तिवारी जी।*
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़:- दिल्ली 🚨🚨🚨*
*कांग्रेस के राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी ने मालदा हिंसा, चुनाव आयोग की भूमिका और महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने CEC ज्ञानेश कुमार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा, 'जनता का विश्वास मौजूदा Chief Election Commissioner से डगमगाया हुआ है।' उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग मौजूदा केंद्र सरकार के लिए भारतीय जनता पार्टी के फ्रंटल संगठन की तरह काम कर रहा है।*
*➡️ अबकी बार 50 हज़ार पार! ⬅️*
*मेरा वोट 🗳️ मीना दीदी जी को ।*
*मीडिया सेल से:- अक्षत तिवारी, सोशल मीडिया अध्यक्ष लालगंज ब्लॉक- आदर्श विधायक रामपुर ख़ास मा० आराधना मिश्रा “मोना दीदी” एवं उपनेता प्रतिपक्ष राज्यसभा सांसद मा० प्रमोद तिवारी जी।*
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    11 hrs ago
  • Post by Rahat time's
    1
    Post by Rahat time's
    user_Rahat time's
    Rahat time's
    Local News Reporter मछलीशहर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.