Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ajaymeda
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आर्मी वालों से पंगा लेना भारी पड़ा पुलिस वाले को जय हिंद1
- बड़वानी। जिला मुख्यालय के समीप सिलावद क्षेत्र स्थित ढाबा बावड़ी में जल संवर्धन कार्यों के निरीक्षण के दौरान मधुमक्खियों के अचानक हमले से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में जनपद सीईओ, आवासीय सचिव और पुलिस गनमैन समेत तीन लोग मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बड़गांव के सचिव रामलाल आवास्या ने बताया कि वे जनपद सीईओ और जिला पंचायत सीईओ काजल जावला के साथ क्षेत्र में चल रहे जल संवर्धन कार्यों का निरीक्षण करने के लिए ढाबा बावड़ी पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारी और कर्मचारी बावड़ी के अंदर उतरकर कार्यों की स्थिति देख रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद मधुमक्खियों का झुंड अचानक सक्रिय हो गया और मौके पर मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए सभी लोग तुरंत वहां से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गए। हालांकि इस दौरान पुलिस गनमैन को मधुमक्खियों ने ज्यादा डंक मार दिए, जबकि जनपद सीईओ और आवासीय सचिव रामलाल को भी मधुमक्खियों ने काट लिया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल बड़वानी लाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनका परीक्षण कर उपचार शुरू किया। जिला अस्पताल के डॉ. राहुल पाटीदार ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले में घायल तीन व्यक्तियों को अस्पताल लाया गया था। इनमें स्वप्निल, रविंद्र और रामलाल शामिल हैं, जो बड़वानी के निवासी हैं। अस्पताल पहुंचते ही तीनों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया। डॉ. पाटीदार के अनुसार फिलहाल तीनों की स्थिति स्थिर और सामान्य है। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है और कुछ समय तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। स्थिति सामान्य होने के बाद कुछ लोगों को छुट्टी भी दे दी गई है, जबकि दो लोगों का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि बावड़ी के अंदर और आसपास मधुमक्खियों के छत्ते मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान अचानक हलचल होने से मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और उन्होंने हमला कर दिया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए निरीक्षण कार्य भी रोकना पड़ा। बाद में स्थिति सामान्य होने पर टीम वहां से रवाना हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने जल स्रोतों और बावड़ियों में अक्सर मधुमक्खियों के छत्ते बने रहते हैं, ऐसे में निरीक्षण या सफाई के दौरान सावधानी बरतना जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।1
- भरत कुटी वृंदावन धाम वृंदावन के गणेशदास महाराज साइकिल से भारत यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने यह यात्रा 18 अगस्त 2025 को वृंदावन से शुरू की थी और अब तक साढ़े छह महीने पूरे कर चुके हैं। और पूरी यात्रा के लिए 10 से 12 साल लगेंगे। नर्मदा परिक्रमा के दौरान उनकी यात्रा पाटी पहुँची। यहां पर रात्रि विश्राम के बाद कल आगे की यात्रा शुरू करेंगे। गणेशदास महाराज ने बताया कि उनकी यात्रा वृंदावन से शुरू होकर गोवर्धन, खाटू श्याम, रहवासा,सालासर बालाजी, जयपुर महिन्दीपुर बालाजी,अयोध्या, चित्रकूट, प्रयागराज समेत अन्य तीर्थ स्थलों से होकर निकली। अब उन्होंने अमरकंटक से नर्मदा की परिक्रमा शुरू की है जो उत्तराखंड, रामेश्वरम, कन्या कुमारी,जगन्नाथ, गंगासागर, परसुराम कुंड,नारायण सरोवर ,कामाख्या मंदिर समेत भारत के प्रमुख तीर्थस्थल व द्वादश ज्योतिर्लिंग विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगी। यात्रा पूरी होने के बाद वह अपने घर वृंदावन लौटेंगे। गणेशदास महाराज की यह भारत देश मे सुख शांति व हिंदू धर्म के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शाती है। उनका कहना है कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। उनकी साइकिल पर अलग-अलग प्रकार ध्वज लगे हुए हैं। जो उनकी धार्मिक भावनाओं और देशभक्ति का प्रतीक है। इस यात्रा में गणेशदास महाराज अकेले ही कर रहे हैं।1
- निष्पक्ष समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें सुरेन्द्र दुबे 9425179527 रीवा जिले में गैस सिलेंडरों की सुचारू उपलब्धता और कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम नंबर- 07622-255143 स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त 9754086797 सुभाष द्विवेदी, 6265666501 अनमोल जैन एवं 9098007799 विनीत मिश्रा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों के नंबर पर भी आम उपभोक्ता गैस सिलेंडर से जुड़ी किसी भी समस्या, शिकायत या सुझाव के लिए संपर्क कर सकते हैं।1
- विश्व हिंदू परिषद कि प्रांत मार्गदर्शक मंडल की बैठक हुई संपन्न विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार हुवे बैठक में हुवे सामिल बैठक में मालवा प्रांत के कई संत महात्मा पहुंचे राहुल सेन मांडू मो 9669141814 मांडू न्यूज/विश्व पर्यटक नगरी मांडू के चतुर्भुज श्री राम मंदिर में विश्व हिंदू परिषद की प्रांतीय मार्गदर्शक मंडल बैठक का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि चतुर्भुज श्री राम मंदिर मांडू के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ नरसिंह दास जी महाराज , महामंडलेश्वर नर्मदानंद जी महाराज , गोरक्षा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारकाधीश तराना मंदिर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर रामेश्वर दास जी महाराज, रहे वही एक दिवसीय दौरे पर आए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार जी वह प्रांत के कई संत महात्मा बैठक में पहुंचे वही विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार के द्वारा प्रांत के सभी संतों को ओर महात्मा को कहा गया कि आगामी जनगणना में सभी से खुद को 'हिंदू' के रूप में पंजीकृत करने का आग्रह किया है। उन्होंने सरकारी नियंत्रण से मंदिरों को मुक्त कराने, धर्मांतरण रोकने, लव जिहाद के खिलाफ अभियान चलाने और अयोध्या के बाद हिंदू धर्म व संस्कृति को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने पर जोर दिया है वही कार्यक्रम का आभार चतुर्भुज श्री राम मंदिर मांडू के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास जी द्वारा किया गया वहीं डॉक्टर पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर नरसिंह दास जी महाराज आभार के कहा कि संगठन और संत समाज को मिलकर कार्य करना चाहिए संगठन के व्यक्ति और संत में कोई भेदभाव ना हो और वह धर्म के लिए हमेशा तत्पर रहे वही कार्यक्रम में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद भोपाल क्षेत्र के संगठन मंत्री जितेंद्र जी पवार प्रांत मंत्री विनोद जी शर्मा प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख राधारमण जी शर्मा प्रांत उपाध्यक्ष डॉ माला सिंह ठाकुर धार विभाग संगठन मंत्री सुरेश जी गुर्जर विभाग सह मंत्री रामेश्वर जी चौधरी मंचा सीन रहे संत समाज एक स्वर में कहा कि हम भारत को अखंड भारत बनवाएंगे वहीं संत समाज हमेशा धर्म प्रचार के साथ विश्व हिंदू परिषद के साथ हमेशा खड़ा है और खड़ा रहे गा वही व्यवस्था में विश्व हिंदू परिषद के धार जिला अध्यक्ष अशोक जी मुकाती, मांगीलाल जी जाट ,जगदीश जी का करवा ,पीयूष जी परमार,राहुल जी कुशराम ,राहुल सेन मांडव4
- धामनोद के जयभीम नगर में गंदे पानी की सप्लाई, लोग बदबूदार पानी पीने को मजबूर1
- बड़वानी। जिला मुख्यालय के कसरावद स्थित बड़े पुल से गुरुवार को एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार युवक की पहचान सायला बामनिया (28) निवासी बोर फलिया, ग्राम लाइझापि, पोस्ट लिम्बी, जिला बड़वानी के रूप में हुई है। पुल से छलांग लगाने के बाद युवक नदी में चला गया था, जिसे एसडीआरएफ टीम ने काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के डॉ. राहुल पाटीदार ने बताया कि युवक सायला बामनिया को इलाज के लिए लाया गया था। परीक्षण के बाद उसका उपचार शुरू कर दिया गया है और फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। युवक ने पुल से छलांग क्यों लगाई, इसका कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक से पूछताछ के बाद ही घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो पाएगी। गौरतलब है कि कसरावद का बड़ा पुल पहले भी कई हादसों और आत्महत्या के प्रयासों को लेकर चर्चा में रहा है। स्थानीय समाज सेवियों और रहवासियों द्वारा कई बार पुल पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने, जाली या ऊंची रेलिंग लगाने तथा निगरानी व्यवस्था करने की मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से पुल पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग दोहराई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।1
- बाज़ार हाट के दौरान दिखी सख़्ती: थाना प्रभारी ने खुद सड़क पर उतरकर रोड पर लगी दुकाने हटवाई, दी अंतिम चेतावनी1
- गैस सिलेंडर को लेकर एजेंसियों पर भारी भीड़: धार में बुकिंग नियमों में बदलाव, 2 दिन पहले करना होगा बुक, एंजेसी बोली-कोई कमी नहीं राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/पश्चिम एशिया में चल रहे ईरान-इज़राइल युद्ध के कारण गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में सिलेंडर की कमी की खबरें सामने आ रही हैं, वहीं धार शहर की गैस एजेंसियों पर भी उपभोक्ताओं की भीड़ देखी जा रही है। शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों पर इन दिनों बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने पहुंच रहे हैं। कई उपभोक्ता सीधे एजेंसी के गोदाम से सिलेंडर लेने आ रहे हैं। धार की भाकर गैस एजेंसी के गोदाम पर भी सुबह से ही भीड़ देखी गई, जहां लोगों के चेहरों पर समय पर सिलेंडर मिलने की चिंता साफ झलक रही थी। भीड़ के चलते नियम बदला भाकर गैस एजेंसी के गोदाम प्रभारी शाहरुख शेख ने बताया कि एजेंसी के पास फिलहाल गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है।हालांकि, शेख ने बुकिंग व्यवस्था में कुछ बदलाव की जानकारी दी। अब उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए दो दिन पहले बुकिंग करानी होगी। इसके अतिरिक्त, एक बार सिलेंडर मिलने के बाद अगला सिलेंडर लगभग 25 दिन बाद ही मिल पाएगा। पहले कई बार उपभोक्ताओं को एक-दो दिन में ही बुकिंग मिल जाती थी। इस नई व्यवस्था के कारण उन परिवारों में चिंता बढ़ गई है, जिनके यहां शादी या अन्य पारिवारिक कार्यक्रम होने वाले हैं। हालांकि, एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि फिलहाल गैस सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की घबराहट की जरूरत नहीं है।2